Genesis 46
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 So Israel set out with all that he had, and when he came to Beersheba, he offered sacrifices to the God of his father Isaac. | HINCV 1 इस्राएल अपनी पूरी संपत्ति लेकर वहां से रवाना हुए. जब वे बेअरशेबा पहुंचे, उन्होंने अपने पिता यित्सहाक के परमेश्वर को बलि चढ़ाई. |
| BSB 2 And that night God spoke to Israel in a vision: “Jacob, Jacob!” He said. “Here I am,” replied Jacob. | HINCV 2 उस रात परमेश्वर ने इस्राएल को दर्शन में कहा “हे, याकोब! याकोब!” उसने कहा, “कहिये, क्या आज्ञा है?” |
| BSB 3 “I am God,” He said, “the God of your father. Do not be afraid to go down to Egypt, for I will make you into a great nation there. | HINCV 3 उन्होंने कहा, “मैं परमेश्वर, तुम्हारे पिता का परमेश्वर हूं; मिस्र जाने से मत डरो, तुम वहां जाओ और मैं वहां तुमसे एक बड़ी जाति बनाऊंगा. |
| BSB 4 I will go down with you to Egypt, and I will surely bring you back. And Joseph’s own hands will close your eyes.” | HINCV 4 मिस्र तक मैं तुम्हारे साथ साथ चलूंगा और निश्चयतः मैं ही तुम्हें वहां से लौटा भी लाऊंगा. तुम्हारी मृत्यु के समय योसेफ़ तुम्हारे पास होगा.” |
| BSB 5 Then Jacob departed from Beersheba, and the sons of Israel took their father Jacob in the wagons Pharaoh had sent to carry him, along with their children and wives. | HINCV 5 तब इस्राएल के पुत्रों ने अपने पिता याकोब, अपने-अपने बालकों एवं अपनी-अपनी पत्नियों को उस गाड़ी में बैठा दिया, जिसे फ़रोह ने भेजी थी. |
| BSB 6 They also took the livestock and possessions they had acquired in the land of Canaan, and Jacob and all his offspring went to Egypt. | HINCV 6 इन्होंने अपने साथ अपने पशु एवं पूरी संपत्ति ले ली थी, जो कनान देश में उन्होंने अर्जित थी. याकोब तथा उनके सभी लोग मिस्र देश पहुंच गये. |
| BSB 7 Jacob took with him to Egypt his sons and grandsons, and his daughters and granddaughters—all his offspring. | HINCV 7 याकोब अपने पुत्र तथा उनके पौत्र, उनकी पुत्रियां तथा उनकी पौत्रियां—सभी को अपने साथ मिस्र लेकर आये. |
| BSB 8 Now these are the names of the sons of Israel (Jacob and his descendants) who went to Egypt: Reuben, Jacob’s firstborn. | HINCV 8 इस्राएल के पुत्रों के नाम (याकोब तथा उनके पुत्र) जो मिस्र देश में आए थे: रियूबेन, याकोब का बड़ा बेटा. |
| BSB 9 The sons of Reuben: Hanoch, Pallu, Hezron, and Carmi. | HINCV 9 रियूबेन के पुत्र: हनोख, पल्लू, हेज़रोन तथा कारमी. |
| BSB 10 The sons of Simeon: Jemuel, Jamin, Ohad, Jachin, Zohar, and Shaul the son of a Canaanite woman. | HINCV 10 शिमओन के पुत्र: येमुएल, यामिन, ओहद, याकिन, ज़ोहार, तथा एक कनानी स्त्री से पैदा शाऊल. |
| BSB 11 The sons of Levi: Gershon, Kohath, and Merari. | HINCV 11 लेवी के पुत्र: गेरशोन, कोहाथ तथा मेरारी. |
| BSB 12 The sons of Judah: Er, Onan, Shelah, Perez, and Zerah; but Er and Onan died in the land of Canaan. The sons of Perez: Hezron and Hamul. | HINCV 12 यहूदाह के पुत्र: एर, ओनान, शेलाह, पेरेज़ तथा ज़ेराह (किंतु एर तथा ओनान की मृत्यु कनान देश में ही हो चुकी थी). पेरेज़ के पुत्र: हेज़रोन एवं हामुल. |
| BSB 13 The sons of Issachar: Tola, Puvah, Job, and Shimron. | HINCV 13 इस्साखार के पुत्र: तोला, पुव्वाह, याशूब तथा शिम्रोन. |
| BSB 14 The sons of Zebulun: Sered, Elon, and Jahleel. | HINCV 14 ज़ेबुलून के पुत्र: सेरेद, एलोन तथा याहलील. |
| BSB 15 These are the sons of Leah born to Jacob in Paddan-aram, in addition to his daughter Dinah. The total number of sons and daughters was thirty-three. | HINCV 15 ये सभी लियाह के पुत्र थे जो याकोब से पद्दन-अराम में पैदा हुए थे; इनके अतिरिक्त उनकी एक पुत्री दीनाह भी थी. उनके पुत्र-पुत्रियों की संख्या तैंतीस थी. |
| BSB 16 The sons of Gad: Ziphion, Haggi, Shuni, Ezbon, Eri, Arodi, and Areli. | HINCV 16 गाद के पुत्र: ज़िफिओन, हग्गी, शूनी, एज़बोन, एरी, अरोदी तथा अरेली. |
| BSB 17 The children of Asher: Imnah, Ishvah, Ishvi, Beriah, and their sister Serah. The sons of Beriah: Heber and Malchiel. | HINCV 17 आशेर के पुत्र: इमनाह, इशवाह, इशवी, बेरियाह तथा उनकी बहन सेराह. बेरियाह के पुत्र: हेबेर तथा मालखिएल. |
| BSB 18 These are the sons of Jacob born to Zilpah—whom Laban gave to his daughter Leah—sixteen in all. | HINCV 18 ये सभी ज़िलपाह से जन्मे पुत्र हैं. ज़िलपाह लाबान द्वारा अपनी पुत्री लियाह को दी गईं दासी थी. उससे याकोब के सोलह जन पैदा हुए थे. |
| BSB 19 The sons of Jacob’s wife Rachel: Joseph and Benjamin. | HINCV 19 याकोब की पत्नी राहेल: योसेफ़ तथा बिन्यामिन जन्मे. |
| BSB 20 Manasseh and Ephraim were born to Joseph in the land of Egypt by Asenath daughter of Potiphera, priest of On. | HINCV 20 मिस्र देश में योसेफ़ के दो पुत्र मनश्शेह तथा एफ्राईम जन्मे. ये सभी योसेफ़ की पत्नी असेनाथ से जन्मे थे जो ओन के पुरोहित पोतिफेरा की पुत्री थी. |
| BSB 21 The sons of Benjamin: Bela, Becher, Ashbel, Gera, Naaman, Ehi, Rosh, Muppim, Huppim, and Ard. | HINCV 21 बिन्यामिन के पुत्र: बेला, बेकेर, अशबेल, गेरा, नामान, एही, रोश, मुप्पिम, हुप्पिम तथा अर्द. |
| BSB 22 These are the sons of Rachel born to Jacob—fourteen in all. | HINCV 22 ये राहेल द्वारा याकोब के पुत्र हैं, जो चौदह व्यक्ति थे. |
| BSB 23 The son of Dan: Hushim. | HINCV 23 दान का पुत्र: हुषीम. |
| BSB 24 The sons of Naphtali: Jahzeel, Guni, Jezer, and Shillem. | HINCV 24 नफताली के पुत्र: यहसेल, गूनी, येसेर तथा शिल्लेम. |
| BSB 25 These are the sons of Jacob born to Bilhah, whom Laban gave to his daughter Rachel—seven in all. | HINCV 25 ये सभी अपनी पुत्री राहेल को लाबान द्वारा दी गईं दासी बिलहाह से जन्मे याकोब के पुत्र थे. ये सभी कुल सात व्यक्ति थे. |
| BSB 26 All those belonging to Jacob who came to Egypt—his direct descendants, besides the wives of Jacob’s sons—numbered sixty-six persons. | HINCV 26 याकोब के परिवार के लोग जो मिस्र देश में आ गए थे—जो उनके वंश में जन्मे थे. इनमें याकोब की बहुएं गिनी गयी नहीं थीं. ये सभी छियासठ व्यक्ति थे |
| BSB 27 And with the two sons who had been born to Joseph in Egypt, the members of Jacob’s family who went to Egypt were seventy in all. | HINCV 27 योसेफ़ के पुत्र, जो मिस्र देश में जन्मे हुए थे वह दो थे. याकोब के पूरे परिवार के लोग जो मिस्र देश में आये थे, वे कुल सत्तर थे. |
| BSB 28 Now Jacob had sent Judah ahead of him to Joseph to get directions to Goshen. When Jacob’s family arrived in the land of Goshen, | HINCV 28 याकोब ने यहूदाह को पहले योसेफ़ के पास गोशेन के लिए मार्गदर्शन पाने के लिए भेजा. जब यहूदाह गोशेन प्रदेश में पहुंच गया, |
| BSB 29 Joseph prepared his chariot and went there to meet his father Israel. Joseph presented himself to him, embraced him, and wept profusely. | HINCV 29 तब योसेफ़ ने अपना रथ तैयार करवाया कि वह अपने पिता इस्राएल से भेंट करने गोशेन पहुंच जाएं. जैसे ही उनके पिता उनके पास आये, वह उनके गले लगकर बहुत देर तक रोते रहे. |
| BSB 30 Then Israel said to Joseph, “Finally I can die, now that I have seen your face and know that you are still alive!” | HINCV 30 फिर इस्राएल ने योसेफ़ से कहा, “अब मैं शांतिपूर्वक अपने प्राण त्याग सकता हूं, क्योंकि मैंने तुम्हें देख लिया है, कि तुम जीवित हो.” |
| BSB 31 Joseph said to his brothers and to his father’s household, “I will go up and inform Pharaoh: ‘My brothers and my father’s household from the land of Canaan have come to me. | HINCV 31 योसेफ़ ने अपने भाइयों तथा अपने पिता के सभी लोगों से कहा, “मैं जाकर फ़रोह को बताता हूं, ‘कनान देश से मेरे भाई तथा मेरे पिता का परिवार यहां पहुंच चुका है. |
| BSB 32 The men are shepherds; they raise livestock, and they have brought their flocks and herds and all that they own.’ | HINCV 32 वे सभी चरवाहे हैं; और पशु पालते हैं. वे अपने साथ पशु, भेड़-बकरी तथा अपनी पूरी संपत्ति लेकर आए हैं.’ |
| BSB 33 When Pharaoh summons you and asks, ‘What is your occupation?’ | HINCV 33 योसेफ़ ने अपने पिता एवं भाइयों से कहा कि अगर फ़रोह आप लोगों से पूछे, ‘आप लोग क्या करते हैं?’ |
| BSB 34 you are to say, ‘Your servants have raised livestock ever since our youth—both we and our fathers.’ Then you will be allowed to settle in the land of Goshen, since all shepherds are detestable to the Egyptians.” | HINCV 34 तो कहना कि हम चरवाहे हैं, और ‘हमारे पूर्वज यही काम करते थे.’ इससे आपके लिए गोशेन में रहना आसान हो जाएगा. क्योंकि मिस्र के लोग चरवाहों से नफ़रत करते हैं.” |
Questions about Genesis 46? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.