Genesis 47

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 So Joseph went and told Pharaoh: “My father and my brothers, with their flocks and herds and all they own, have come from the land of Canaan and are now in Goshen.”

HINCV

1 योसेफ़ ने जाकर फ़रोह को बताया, “मेरे पिता तथा मेरे भाई अपने सब भेड़-बकरी, पशु तथा अपनी पूरी संपत्ति लेकर कनान देश से आ चुके हैं तथा वे गोशेन देश में हैं.”

BSB

2 And he chose five of his brothers and presented them before Pharaoh.

HINCV

2 योसेफ़ ने अपने पांच भाइयों को फ़रोह के सामने प्रस्तुत किया.

BSB

3 “What is your occupation?” Pharaoh asked Joseph’s brothers. “Your servants are shepherds,” they replied, “both we and our fathers.”

HINCV

3 फ़रोह ने उनके भाइयों से पूछा, “आप लोग क्या काम करते हैं?” उन्होंने फ़रोह से कहा, “हम हमारे पूर्वजों की ही तरह पशु पालते हैं.

BSB

4 Then they said to Pharaoh, “We have come to live in the land for a time, because there is no pasture for the flocks of your servants, since the famine in the land of Canaan has been severe. So now, please allow your servants to settle in the land of Goshen.”

HINCV

4 अब इस देश में कुछ समय के लिये रहने आए हैं, क्योंकि कनान में भयंकर अकाल होने के कारण आपके दासों के पशुओं के लिए चारा नहीं है. तब कृपा कर हमें गोशेन में रहने की अनुमति दे दीजिए.”

BSB

5 Pharaoh said to Joseph, “Now that your father and brothers have come to you,

HINCV

5 फ़रोह ने योसेफ़ से कहा, “तुम्हारे पिता एवं तुम्हारे भाई तुम्हारे पास आए हैं,

BSB

6 the land of Egypt is before you; settle your father and brothers in the best part of the land. They may dwell in the land of Goshen. And if you know of any talented men among them, put them in charge of my own livestock.”

HINCV

6 पूरा मिस्र देश तुम्हारे लिए खुला है; अपने पिता एवं अपने भाइयों को गोशेन के सबसे अच्छे भाग में रहने की सुविधा दे दो. और भाइयों में से कोई समझदार हो तो उसे मेरे पशुओं की देखभाल की पूरी जवाबदारी दे दो.”

BSB

7 Then Joseph brought in his father Jacob and presented him before Pharaoh, and Jacob blessed Pharaoh.

HINCV

7 फिर योसेफ़ पिता याकोब को भी फ़रोह से मिलाने लाए. याकोब ने फ़रोह को आशीष दी.

BSB

8 “How many years have you lived?” Pharaoh asked.

HINCV

8 फ़रोह ने याकोब से पूछा, “आपकी उम्र क्या है?”

BSB

9 “My travels have lasted 130 years,” Jacob replied. “My years have been few and hard, and they have not matched the years of the travels of my fathers.”

HINCV

9 याकोब ने फ़रोह को बताया “मेरी तीर्थ यात्रा के वर्ष एक सौ तीस रहे हैं. मेरी आयु बहुत छोटी और कष्टभरी रही है और वह मेरे पूर्वजों सी लंबी नहीं रही है!”

BSB

10 Then Jacob blessed Pharaoh and departed from his presence.

HINCV

10 याकोब फ़रोह को आशीष देकर वहां से चले गये.

BSB

11 So Joseph settled his father and brothers in the land of Egypt and gave them property in the best part of the land, the district of Rameses, as Pharaoh had commanded.

HINCV

11 योसेफ़ ने अपने पिता एवं भाइयों को फ़रोह की आज्ञा अनुसार मिस्र में सबसे अच्छी जगह रामेसेस में ज़मीन दी.

BSB

12 Joseph also provided his father and brothers and all his father’s household with food for their families.

HINCV

12 योसेफ़ ने अपने पिता, अपने भाइयों तथा पिता के पूरे परिवार को उनके बच्चों की गिनती के अनुसार भोजन उपलब्ध कराया.

BSB

13 There was no food, however, in all that region, because the famine was so severe; the lands of Egypt and Canaan had been exhausted by the famine.

HINCV

13 पूरे देश में अकाल के कारण भोजन की कमी थी. मिस्र देश तथा कनान देश अकाल के कारण भूखा पड़ा था.

BSB

14 Joseph collected all the money to be found in the land of Egypt and the land of Canaan in exchange for the grain they were buying, and he brought it into Pharaoh’s palace.

HINCV

14 मिस्र देश तथा कनान देश का सारा धन योसेफ़ ने फ़रोह के राजमहल में अनाज के बदले इकट्ठा कर लिया था.

BSB

15 When the money from the lands of Egypt and Canaan was gone, all the Egyptians came to Joseph and said, “Give us food. Why should we die before your eyes? For our funds have run out!”

HINCV

15 जब लोगों के पास अनाज खरीदने के लिए रुपया नहीं था तब वह योसेफ़ के पास आकर बिनती करने लगे, “हमें खाने को भोजन दीजिए. हम आपकी आंखों के सामने क्यों मरें? हमारा रुपया सब खत्म हो गया है.”

BSB

16 “Then bring me your livestock,” said Joseph. “Since the money is gone, I will sell you food in exchange for your livestock.”

HINCV

16 योसेफ़ ने कहा, “यदि तुमारा रुपया खत्म हो गया हैं तो तुम अपने पशु हमें देते जाओ और हम तुम्हें उसके बदले अनाज देंगे.”

BSB

17 So they brought their livestock to Joseph, and he gave them food in exchange for their horses, their flocks and herds, and their donkeys. Throughout that year he provided them with food in exchange for all their livestock.

HINCV

17 इसलिये वे अपने पशु योसेफ़ को देने लगे; और योसेफ़ उन्हें उनके घोड़े, पशुओं, भेड़-बकरी तथा गधों के बदले में अनाज देने लगे. योसेफ़ ने उस वर्ष उनके समस्त पशुओं के बदले में उनकी भोजन की व्यवस्था की.

BSB

18 When that year was over, they came to him the second year and said, “We cannot hide from our lord that our money is gone and all our livestock belongs to you. There is nothing left for our lord except our bodies and our land.

HINCV

18 जब वह वर्ष खत्म हुआ तब अगले वर्ष वह योसेफ़ के पास आए और उनसे कहा, “स्वामी यह सच्चाई आपसे छुपी नहीं रह सकती कि हमारा सारा रुपया खर्च हो गया हैं और पशु भी आपके हो गये है; अब हमारा शरीर और हमारी ज़मीन ही बच गई है.

BSB

19 Why should we perish before your eyes—we and our land as well? Purchase us and our land in exchange for food. Then we, along with our land, will be slaves to Pharaoh. Give us seed that we may live and not die, and that the land may not become desolate.”

HINCV

19 क्या हम और हमारी ज़मीन आपकी आंखों के सामने नाश हो जायेंगी? अब भोजन के बदले आप हमारी ज़मीन को ही खरीद लीजिए, और हम अपनी ज़मीन के साथ फ़रोह के दास बन जाएंगे. हमें सिर्फ बीज दे दीजिये कि हम नहीं मरें परंतु जीवित रहें कि हमारी भूमि निर्जन न हो.”

BSB

20 So Joseph acquired for Pharaoh all the land in Egypt; the Egyptians, one and all, sold their fields because the famine was so severe upon them. The land became Pharaoh’s,

HINCV

20 इस प्रकार योसेफ़ ने मिस्र देश की पूरी ज़मीन फ़रोह के लिये खरीद ली. सभी मिस्रवासियों ने अपनी भूमि बेच दी क्योंकि अकाल भयंकर था और ज़मीन फ़रोह की हो गई.

BSB

21 and Joseph reduced the people to servitude from one end of Egypt to the other.

HINCV

21 योसेफ़ ने मिस्र के एक छोर से दूसरे छोर तक लोगों को, दास बना दिया.

BSB

22 However, he did not acquire the priests’ portion of the land, for it had been given to them by Pharaoh. They ate the rations that Pharaoh supplied; so they did not sell their land.

HINCV

22 सिर्फ पुरोहितों की भूमि को नहीं खरीदा, क्योंकि उनको फ़रोह की ओर से निर्धारित भोजन मिलता था और वह उनके जीने के लिये पर्याप्‍त था, इसलिये उन्होंने अपनी ज़मीन नहीं बेची.

BSB

23 Then Joseph said to the people, “Now that I have acquired you and your land for Pharaoh this day, here is seed for you to sow in the land.

HINCV

23 योसेफ़ ने लोगों से कहा, “मैंने फ़रोह के लिए आपको तथा आपकी भूमि को आज खरीद लिया है, अब आपके लिये यह बीज दिया है कि आप अपनी ज़मीन पर इस बीज को बोना और खेती करना.

BSB

24 At harvest time, you are to give a fifth of it to Pharaoh, and four-fifths will be yours as seed for the field and food for yourselves and your households and children.”

HINCV

24 और जब उपज आयेगी उसमें से फ़रोह को पांचवां भाग देना होगा और शेष चार भाग आपके होंगे; ज़मीन में बोने के बीज के लिये और आप, आपके परिवार और आपके बच्चों के भोजन के लिये होंगे.”

BSB

25 “You have saved our lives,” they said. “We have found favor in our lord’s eyes, and we will be Pharaoh’s servants.”

HINCV

25 तब लोगों ने कहा, “आपने हमारा जीवन बचा लिया; यदि हमारे स्वामी की दया हम पर बनी रहे और हम फ़रोह के दास बने रहेंगे.”

BSB

26 So Joseph established a law that a fifth of the produce belongs to Pharaoh, and it is in effect in the land of Egypt to this day. Only the priests’ land does not belong to Pharaoh.

HINCV

26 योसेफ़ ने जो नियम बनाया था कि उपज का पांचवां भाग फ़रोह को देना ज़रूरी है वह आज भी स्थापित है. सिर्फ पुरोहितों की भूमि फ़रोह की नहीं हुई.

BSB

27 Now the Israelites settled in the land of Egypt, in the region of Goshen. They acquired property there and became fruitful and increased greatly in number.

HINCV

27 इस्राएल मिस्र देश के गोशेन नामक जगह पर रह रहे थे, वहां वे फलते फूलते धन-संपत्ति अर्जित करते गये और संख्या में कई गुणा बढ़ते गये.

BSB

28 And Jacob lived in the land of Egypt seventeen years, and the length of his life was 147 years.

HINCV

28 मिस्र में याकोब को सत्रह साल हो चुके थे, और वे एक सौ सैंतालीस वर्ष तक रहे.

BSB

29 When the time drew near for Israel to die, he called his son Joseph and said to him, “If I have found favor in your eyes, put your hand under my thigh and promise to show me kindness and faithfulness. Do not bury me in Egypt,

HINCV

29 जब इस्राएल मरने पर थे, उन्होंने अपने पुत्र योसेफ़ को पास बुलाया और कहा, “यदि तुम मुझसे प्रेम करते हो तो मेरी जांघ के नीचे अपना हाथ रखकर शपथ लो, कि तुम मुझसे करुणा और विश्वास का बर्ताव करोगे और मुझे मिस्र में नहीं दफ़नाओगे,

BSB

30 but when I lie down with my fathers, carry me out of Egypt and bury me with them.” Joseph answered, “I will do as you have requested.”

HINCV

30 जब मैं चिर-निद्रा में अपने पूर्वजों से जा मिलूं, तब मुझे मिस्र देश से ले जाना और पूर्वजों के साथ उन्हीं के पास मुझे दफ़नाना.” योसेफ़ ने कहा, “मैं ऐसा ही करूंगा जैसा आपने कहा है.”

BSB

31 “Swear to me,” Jacob said. So Joseph swore to him, and Israel bowed in worship at the head of his bed.

HINCV

31 याकोब ने कहा, “मुझसे वायदा करो!” योसेफ़ ने उनसे वायदा किया और इस्राएल खाट के सिरहाने की ओर झुक गए.

Questions about Genesis 47? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.