Genesis 48
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Some time later Joseph was told, “Your father is ill.” So he set out with his two sons, Manasseh and Ephraim. | HINCV 1 कुछ दिन बाद योसेफ़ को बताया गया, “आपके पिता की तबियत ठीक नहीं है.” यह सुन योसेफ़ अपने दोनो पुत्रों; मनश्शेह तथा एफ्राईम को लेकर अपने पिता से मिलने निकल पड़े. |
| BSB 2 When Jacob was told, “Your son Joseph has come to you,” Israel rallied his strength and sat up in bed. | HINCV 2 किसी ने याकोब को बता दिया, “योसेफ़ आपसे मिलने आ रहे हैं.” तब इस्राएल अपनी सारी शक्ति समेटकर खाट से उठकर बैठ गये. |
| BSB 3 Jacob said to Joseph, “God Almighty appeared to me at Luz in the land of Canaan, and there He blessed me | HINCV 3 और योसेफ़ से बात करने लगे और कहा, “कनान देश के लूज़ में सर्वशक्तिमान परमेश्वर ने मुझे दर्शन देकर आशीष दी. |
| BSB 4 and told me, ‘Behold, I will make you fruitful and multiply you; I will make you a multitude of peoples, and will give this land to your descendants after you as an everlasting possession.’ | HINCV 4 और कहा, ‘मैं तुम्हें फलवंत करूंगा और तुझे राज्य-राज्य के समूह का मुखिया बनाऊंगा और यह देश तुम्हें और बाद में तुम्हारे वंश को सदाकाल के लिये दूंगा.’ |
| BSB 5 And now your two sons born to you in Egypt before I came to you here shall be reckoned as mine; Ephraim and Manasseh shall be mine, just as Reuben and Simeon are mine. | HINCV 5 “तुम्हारे ये दोनो पुत्र, जिनका जन्म मिस्र में मेरे आने से पहले हुआ है, वे मेरी संतान हैं; एफ्राईम तथा मनश्शेह मेरे कहलाएंगे, जैसे रियूबेन तथा शिमओन मेरे हैं. |
| BSB 6 Any children born to you after them shall be yours, and they shall be called by the names of their brothers in the territory they inherit. | HINCV 6 किंतु तुम्हारी संतान, जो इन दोनों के बाद जन्मेगी, वह तुम्हारी कहलाएगी. वे अपने भाइयों के प्रदेशों के भीतर मीरास प्राप्त करेंगे. |
| BSB 7 Now as for me, when I was returning from Paddan, to my sorrow Rachel died along the way in the land of Canaan, some distance from Ephrath. So I buried her there beside the road to Ephrath” (that is, Bethlehem). | HINCV 7 जब मैं पद्दन से आ रहा था और एफ़राथा पहुंचने ही वाले थे कि राहेल की मृत्यु का दुःख मुझ पर आन पड़ा. मैंने उन्हें एफ़राथा के रास्ते अर्थात् बेथलेहेम में दफनाया.” |
| BSB 8 When Israel saw the sons of Joseph, he asked, “Who are these?” | HINCV 8 योसेफ़ के पुत्रों को देखकर इस्राएल ने पूछा, “कौन हैं ये?” |
| BSB 9 Joseph said to his father, “They are the sons God has given me in this place.” So Jacob said, “Please bring them to me, that I may bless them.” | HINCV 9 योसेफ़ ने अपने पिता से कहा, “ये मेरे पुत्र हैं, जो मुझे इस देश में परमेश्वर ने दिये.” तब याकोब ने कहा, “मेरे पास उन्हें लाओ, कि मैं उन्हें आशीष दूं.” |
| BSB 10 Now Israel’s eyesight was poor because of old age; he could hardly see. Joseph brought his sons to him, and his father kissed them and embraced them. | HINCV 10 इस्राएल की आंखें उम्र के कारण कमजोर हो गयीं थीं कि वे देख नहीं सकते थे. योसेफ़ अपने पुत्रों को अपने पिता के पास ले गए. याकोब ने उन्हें चूमा और उन्हें गले लगाया. |
| BSB 11 “I never expected to see your face again,” Israel said to Joseph, “but now God has let me see your children as well.” | HINCV 11 योसेफ़ को देखते हुए इस्राएल ने कहा, “मैंने यह न सोचा था कि तुम्हें फिर से देख पाऊंगा, किंतु परमेश्वर ने मुझे तुम्हारी संतान तक देखने का सौभाग्य दिया.” |
| BSB 12 Then Joseph removed his sons from his father’s knees and bowed facedown. | HINCV 12 योसेफ़ ने अपने पुत्रों को अपने पिता की गोद से उतारा और झुककर मुंह के बल प्रणाम किया. |
| BSB 13 And Joseph took both of them—with Ephraim in his right hand toward Israel’s left hand, and Manasseh in his left hand toward Israel’s right hand—and brought them close to him. | HINCV 13 फिर योसेफ़ दोनों को इस्राएल के नजदीक ले गये; दाएं हाथ से वह एफ्राईम तथा बाएं हाथ से मनश्शेह को पकड़े हुए थे. एफ्राईम इस्राएल के बाईं ओर था तथा मनश्शेह इस्राएल के दाईं ओर. |
| BSB 14 But Israel stretched out his right hand and put it on the head of Ephraim, the younger; and crossing his hands, he put his left on Manasseh’s head, although Manasseh was the firstborn. | HINCV 14 किंतु इस्राएल ने अपना दायां हाथ छोटे बेटे एफ्राईम के सिर पर तथा अपना बायां हाथ मनश्शेह के सिर पर रखा. याकोब ने जानबूझकर ऐसा किया. |
| BSB 15 Then he blessed Joseph and said: “May the God before whom my fathers Abraham and Isaac walked, the God who has been my shepherd all my life to this day, | HINCV 15 योसेफ़ को आशीष देते हुए इस्राएल ने कहा, “परमेश्वर, जिसके सम्मुख मेरे पूर्वज अब्राहाम तथा यित्सहाक चलते थे, वही परमेश्वर, जीवन भर आज तक मेरा चरवाहा बनकर रहे हैं, |
| BSB 16 the angel who has redeemed me from all harm—may He bless these boys. And may they be called by my name and the names of my fathers Abraham and Isaac, and may they grow into a multitude upon the earth.” | HINCV 16 वह स्वर्गदूत, जिसने हर पल मेरी रक्षा की है, वही दोनों बच्चों को आशीषित करें. और ये दोनों मेरे, मेरे पिता अब्राहाम तथा मेरे पिता यित्सहाक, के नाम को ऊंचा करें. और पृथ्वी में बढ़ते जाये.” |
| BSB 17 When Joseph saw that his father had placed his right hand on Ephraim’s head, he was displeased and took his father’s hand to move it from Ephraim’s head to Manasseh’s. | HINCV 17 जब योसेफ़ ने देखा कि उनके पिता ने अपना दायां हाथ एफ्राईम के सिर रखा है तो उन्हें अच्छा नहीं लगा वे अपने पिता का दायां हाथ पकड़कर एफ्राईम के सिर पर से हटाकर मनश्शेह के सिर पर रखने लगे. |
| BSB 18 “Not so, my father!” Joseph said. “This one is the firstborn; put your right hand on his head.” | HINCV 18 योसेफ़ ने अपने पिता से कहा, “वह नहीं, पिताजी, बड़ा बेटा यह है; आप अपना दायां हाथ इस पर रख दीजिए.” |
| BSB 19 But his father refused. “I know, my son, I know!” he said. “He too shall become a people, and he too shall be great; nevertheless, his younger brother shall be greater than he, and his offspring shall become a multitude of nations.” | HINCV 19 किंतु उनके पिता ने कहा, “मुझे पता है मेरे पुत्र; यह भी महान बन जाएगा, और बढ़ेगा तो भी उसका छोटा भाई उससे महान हो जाएगा तथा उससे कई जातियां निकलेंगी.” |
| BSB 20 So that day Jacob blessed them and said: “By you shall Israel pronounce this blessing: ‘May God make you like Ephraim and Manasseh.’” So he put Ephraim before Manasseh. | HINCV 20 उस दिन इस्राएल ने उन्हें आशीष दी और कहा, “इस्राएल के लोग तुम्हारा नाम लेकर ऐसे कहेंगे: ‘परमेश्वर तुम्हें एफ्राईम तथा मनश्शेह के समान बना दें.’” यह कहते हुए याकोब ने एफ्राईम को मनश्शेह से अधिक श्रेष्ठ स्थान दे दिया. |
| BSB 21 Then Israel said to Joseph, “Look, I am about to die, but God will be with you and bring you back to the land of your fathers. | HINCV 21 फिर इस्राएल ने योसेफ़ से कहा, “सुनो, अब मेरी मृत्यु का समय आ गया है, लेकिन परमेश्वर तुम्हारे साथ साथ रहेंगे और तुम्हें अपने पूर्वजों के देश में वापस ले जाएंगे. |
| BSB 22 And to you, as one who is above your brothers, I give the ridge of land that I took from the Amorites with my sword and bow.” | HINCV 22 मैं तुम्हें तुम्हारे भाइयों से बढ़कर हिस्सा ज्यादा दे रहा हूं—वह भाग, जो मैंने अमोरियों से अपनी तलवार एवं धनुष के द्वारा पाया था.” |
Questions about Genesis 48? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.