Genesis 49

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Then Jacob called for his sons and said, “Gather around so that I can tell you what will happen to you in the days to come:

HINCV

1 तब याकोब ने अपने बेटों को बुलाकर उनसे कहा: “तुम सब एक साथ आओ, ताकि तुम्हें बता सकूं कि तुम्हारे साथ अब क्या-क्या होगा.

BSB

2 Come together and listen, O sons of Jacob; listen to your father Israel.

HINCV

2 “याकोब के पुत्रो, सुनो तथा अपने पिता इस्राएल की बातों पर ध्यान दो.

BSB

3 Reuben, you are my firstborn, my might, and the beginning of my strength, excelling in honor, excelling in power.

HINCV

3 “रियूबेन, तुम तो मेरे बड़े बेटे, मेरे बल एवं मेरे पौरुष का फल हो, प्रतिष्ठा और शक्ति का उत्तम भाग तुम ही हो.

BSB

4 Uncontrolled as the waters, you will no longer excel, because you went up to your father’s bed, onto my couch, and defiled it.

HINCV

4 जो अशांत पानी के समान उग्र हैं, इसलिये तुम महान न बनोगे, क्योंकि तुमने अपने पिता के बिछौने को अशुद्ध किया.

BSB

5 Simeon and Levi are brothers; their swords are weapons of violence.

HINCV

5 “शिमओन तथा लेवी भाई-भाई हैं; उनकी तलवारें हिंसा का साधन हैं.

BSB

6 May I never enter their council; may I never join their assembly. For they kill men in their anger, and hamstring oxen on a whim.

HINCV

6 ऐसा कभी न हो कि मुझे उनकी सभा में जाना पड़े, मैं उनकी सभाओं से न जुडूं, क्योंकि गुस्से में उन्होंने मनुष्यों को मार डाला तथा सनक में उन्होंने बैलों की नसें काट दी.

BSB

7 Cursed be their anger, for it is strong, and their wrath, for it is cruel! I will disperse them in Jacob and scatter them in Israel.

HINCV

7 शापित है उनका क्रोध जो भीषण हैं और उनका ऐसा गुस्सा, जो निर्दयी और क्रूर है! मैं उन्हें याकोब में बांट दूंगा. और उन्हें इस्राएल में तितर-बितर कर दूंगा.

BSB

8 Judah, your brothers shall praise you. Your hand shall be on the necks of your enemies; your father’s sons shall bow down to you.

HINCV

8 “यहूदाह, तुम्हारे भाई तुम्हारी प्रशंसा करेंगे; तुम्हारा हाथ तुम्हारे शत्रुओं की गर्दन पर पड़ेगा; तुम्हारे पिता की अन्य संतान तुम्हारे सम्मान में झुक जाएंगे.

BSB

9 Judah is a young lion—my son, you return from the prey. Like a lion he crouches and lies down; like a lioness, who dares to rouse him?

HINCV

9 यहूदाह तो जवान सिंह के समान है; हे मेरे पुत्र, तुम अपने शिकार पर खड़े शेर के समान हो जो आराम करने के लिए लेटता है, किसमें उसे छेड़ने का साहस है?

BSB

10 The scepter will not depart from Judah, nor the staff from between his feet, until Shiloh comes and the allegiance of the nations is his.

HINCV

10 यहूदाह से राजदंड कभी भी अलग न होगा और न ही उसके वंश से शासन का राजदंड, दूर होगा, जब तक वह न आ जाये और राज्य-राज्य के लोग उसके अधीन रहेंगे.

BSB

11 He ties his donkey to the vine, his colt to the choicest branch. He washes his garments in wine, his robes in the blood of grapes.

HINCV

11 अपने गधे को दाखलता से बांध देता है, तथा गधे के बच्‍चे को उत्तम दाखलता पर बांधेगा; उसने अपना वस्त्र दाखमधु में धोया है, तथा बाहरी वस्त्र दाखरस में धोया है.

BSB

12 His eyes are darker than wine, and his teeth are whiter than milk.

HINCV

12 उसकी आंखें दाखमधु से चमकीली तथा, उसके दांत दूध से भी अधिक सफेद होंगे.

BSB

13 Zebulun shall dwell by the seashore and become a harbor for ships; his border shall extend to Sidon.

HINCV

13 “ज़ेबुलून सागर के किनारे रहेगा और इसका समुद्री तट जहाजों के लिए सुरक्षित होगा, और उसकी सीमा सीदोन देश तक फैल जायेगी.

BSB

14 Issachar is a strong donkey, lying down between the sheepfolds.

HINCV

14 “इस्साखार एक बलवंत गधा है, वह पशुओं के बाड़े के बीच रहता है.

BSB

15 He saw that his resting place was good and that his land was pleasant, so he bent his shoulder to the burden and submitted to labor as a servant.

HINCV

15 जब उसने देखा कि आराम करने की जगह ठीक है, कि भूमि सुखदाई है, तब उसने अपने कंधे को बोझ उठाने के लिए झुका दिया और वह बेगार का दास बन जायेगा.

BSB

16 Dan shall provide justice for his people as one of the tribes of Israel.

HINCV

16 “दान अपने लोगों का न्याय इस्राएल के एक गोत्र जैसा करेगा.

BSB

17 He will be a snake by the road, a viper in the path that bites the horse’s heels so that its rider tumbles backward.

HINCV

17 दान मार्ग का एक सांप होगा, पथ पर एक सर्प! वह घोड़े की एड़ी को डसता है, और सवार अचानक गिर जाता है.

BSB

18 I await Your salvation, O LORD.

HINCV

18 “हे याहवेह, मैं आपके उद्धार की बाट जोहता हूं.

BSB

19 Gad will be attacked by raiders, but he will attack their heels.

HINCV

19 “गाद पर छापामार छापा मारेंगे, किंतु वह भी उनकी एड़ी पर मारेगा.

BSB

20 Asher’s food will be rich; he shall provide royal delicacies.

HINCV

20 “आशेर का अन्‍न बहुत उत्तम होगा और वह राजसी भोजन उपलब्ध कराएगा.

BSB

21 Naphtali is a doe set free that bears beautiful fawns.

HINCV

21 “नफताली छोड़ी हुई हिरणी के समान है जो सुंदर बच्चों को जन्म देती है.

BSB

22 Joseph is a fruitful vine—a fruitful vine by a spring, whose branches scale the wall.

HINCV

22 “योसेफ़ तो फल से भरी एक शाखा है जो सोते के पास लगी हुई फलवंत लता की एक शाखा है जो बाड़े के सहारे चढ़ी हैं.

BSB

23 The archers attacked him with bitterness; they aimed at him in hostility.

HINCV

23 धनुष चलानेवाले ने धनुष चलाया और तीर छोड़ा और लगकर दर्द हुआ.

BSB

24 Yet he steadied his bow, and his strong arms were tempered by the hands of the Mighty One of Jacob, in the name of the Shepherd, the Rock of Israel,

HINCV

24 परंतु उसका धनुष दृढ़ रहा, उसकी बांहें मजबूत रहीं, यह याकोब के सर्वशक्तिमान परमेश्वर की ओर से था, जो इस्राएल के चरवाहे तथा चट्टान हैं.

BSB

25 by the God of your father who helps you, and by the Almighty who blesses you, with blessings of the heavens above, with blessings of the depths below, with blessings of the breasts and womb.

HINCV

25 तुम्हारे पिता के परमेश्वर की ओर से, जो तुम्हारे सहायक हैं तथा उस सर्वशक्तिमान से जो स्वर्गीय आशीषों से तुम्हें आशीषित करेंगे, वे आशीषें, जो नीचे गहराइयों से आती हैं, स्तनों तथा गर्भ की आशीषें देगा.

BSB

26 The blessings of your father have surpassed the blessings of the ancient mountains and the bounty of the everlasting hills. May they rest on the head of Joseph, on the brow of the prince of his brothers.

HINCV

26 तुम्हारे पिता की आशीषें तो मेरे पूर्वजों के पहाड़ों से बढ़कर हैं ये अनंत पर्वतों से संबंधित आशीषों से बढ़कर हैं. ये ही आशीषें योसेफ़ पर प्रकट होकर उसके सिर का मुकुट बनें, जो सब भाइयों से प्रतिष्ठित हुआ है.

BSB

27 Benjamin is a ravenous wolf; in the morning he devours the prey, in the evening he divides the plunder.”

HINCV

27 “बिन्यामिन एक क्रूर भेड़िया है; सवेरे वह अहेर का सेवन करता है, शाम को वह लूट सामग्री बांटा करता है.”

BSB

28 These are the tribes of Israel, twelve in all, and this was what their father said to them. He blessed them, and he blessed each one with a suitable blessing.

HINCV

28 ये सभी इस्राएल के बारह गोत्र हैं उनके पिता ने उनके बारे में तब कहा जब वह उन्हें आशीष दे रहे थे, और उनमें से एक-एक को इन्हीं वचनों से आशीष दी.

BSB

29 Then Jacob instructed them, “I am about to be gathered to my people. Bury me with my fathers in the cave in the field of Ephron the Hittite.

HINCV

29 तब इस्राएल ने कहा, “मुझे मेरे पूर्वजों की उसी गुफ़ा में दफनाना, जो एफ्रोन हित्ती के खेत में है,

BSB

30 The cave is in the field of Machpelah near Mamre, in the land of Canaan. This is the field Abraham purchased from Ephron the Hittite as a burial site.

HINCV

30 कनान देश में उस कब्रस्थान में, जो माखपेलाह के खेत में, ममरे के पास है, जिसे अब्राहाम ने हित्ती एफ्रोन से खरीदा था.

BSB

31 There Abraham and his wife Sarah are buried, there Isaac and his wife Rebekah are buried, and there I buried Leah.

HINCV

31 वहां उन्होंने अब्राहाम तथा उनकी पत्नी साराह को दफनाया था, वहीं उन्होंने यित्सहाक तथा उनकी पत्नी रेबेकाह को दफनाया तथा वहीं मैंने लियाह को भी दफनाया है;

BSB

32 The field and the cave that is in it were purchased from the Hittites.”

HINCV

32 वह खेत गुफा सहित हित्तियों से खरीदा है.”

BSB

33 When Jacob had finished instructing his sons, he pulled his feet into the bed and breathed his last, and he was gathered to his people.

HINCV

33 जब याकोब अपने पुत्रों को ये आदेश दे चुके, तब उन्होंने अपने पैर अपने बिछौने पर कर लिए तथा आखिरी सांस ली, वे अपने पूर्वजों से जा मिले.

Questions about Genesis 49? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.