Genesis 49
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Then Jacob called for his sons and said, “Gather around so that I can tell you what will happen to you in the days to come: | HINIRV 1 फिर याकूब ने अपने पुत्रों को यह कहकर बुलाया, इकट्ठे हो जाओ, मैं तुम को बताऊँगा, कि अन्त के दिनों में तुम पर क्या-क्या बीतेगा। |
| BSB 2 Come together and listen, O sons of Jacob; listen to your father Israel. | HINIRV 2 हे याकूब के पुत्रों, इकट्ठे होकर सुनो, अपने पिता इस्राएल की ओर कान लगाओ। |
| BSB 3 Reuben, you are my firstborn, my might, and the beginning of my strength, excelling in honor, excelling in power. | HINIRV 3 “हे रूबेन, तू मेरा जेठा, मेरा बल, और मेरे पौरूष का पहला फल है; प्रतिष्ठा का उत्तम भाग, और शक्ति का भी उत्तम भाग तू ही है। |
| BSB 4 Uncontrolled as the waters, you will no longer excel, because you went up to your father’s bed, onto my couch, and defiled it. | HINIRV 4 तू जो जल के समान उबलनेवाला है, इसलिए दूसरों से श्रेष्ठ न ठहरेगा; क्योंकि तू अपने पिता की खाट पर चढ़ा, तब तूने उसको अशुद्ध किया; वह मेरे बिछौने पर चढ़ गया। |
| BSB 5 Simeon and Levi are brothers; their swords are weapons of violence. | HINIRV 5 शिमोन और लेवी तो भाई-भाई हैं, उनकी तलवारें उपद्रव के हथियार हैं। |
| BSB 6 May I never enter their council; may I never join their assembly. For they kill men in their anger, and hamstring oxen on a whim. | HINIRV 6 हे मेरे जीव, उनके मर्म में न पड़, हे मेरी महिमा, उनकी सभा में मत मिल; क्योंकि उन्होंने कोप से मनुष्यों को घात किया, और अपनी ही इच्छा पर चलकर बैलों को पंगु बनाया। |
| BSB 7 Cursed be their anger, for it is strong, and their wrath, for it is cruel! I will disperse them in Jacob and scatter them in Israel. | HINIRV 7 धिक्कार उनके कोप को, जो प्रचण्ड था; और उनके रोष को, जो निर्दय था; मैं उन्हें याकूब में अलग-अलग और इस्राएल में तितर-बितर कर दूँगा। |
| BSB 8 Judah, your brothers shall praise you. Your hand shall be on the necks of your enemies; your father’s sons shall bow down to you. | HINIRV 8 हे यहूदा, तेरे भाई तेरा धन्यवाद करेंगे, तेरा हाथ तेरे शत्रुओं की गर्दन पर पड़ेगा; तेरे पिता के पुत्र तुझे दण्डवत् करेंगे। |
| BSB 9 Judah is a young lion—my son, you return from the prey. Like a lion he crouches and lies down; like a lioness, who dares to rouse him? | HINIRV 9 यहूदा सिंह का बच्चा है। हे मेरे पुत्र, तू अहेर करके गुफा में गया है वह सिंह अथवा सिंहनी के समान दबकर बैठ गया; फिर कौन उसको छेड़ेगा। (प्रका. 5:5) |
| BSB 10 The scepter will not depart from Judah, nor the staff from between his feet, until Shiloh comes and the allegiance of the nations is his. | HINIRV 10 जब तक शीलो न आए तब तक न तो यहूदा से राजदण्ड छूटेगा, न उसके वंश से व्यवस्था देनेवाला अलग होगा; और राज्य-राज्य के लोग उसके अधीन हो जाएँगे। (यूह. 11:52) |
| BSB 11 He ties his donkey to the vine, his colt to the choicest branch. He washes his garments in wine, his robes in the blood of grapes. | HINIRV 11 वह अपने जवान गदहे को दाखलता में, और अपनी गदही के बच्चे को उत्तम जाति की दाखलता में बाँधा करेगा; (प्रका. 7:14, प्रका. 22:14) उसने अपने वस्त्र दाखमधु में, और अपना पहरावा दाखों के रस में धोया है। |
| BSB 12 His eyes are darker than wine, and his teeth are whiter than milk. | HINIRV 12 उसकी आँखें दाखमधु से चमकीली और उसके दाँत दूध से श्वेत होंगे। |
| BSB 13 Zebulun shall dwell by the seashore and become a harbor for ships; his border shall extend to Sidon. | HINIRV 13 जबूलून समुद्र तट पर निवास करेगा, वह जहाजों के लिये बन्दरगाह का काम देगा, और उसका परला भाग सीदोन के निकट पहुँचेगा |
| BSB 14 Issachar is a strong donkey, lying down between the sheepfolds. | HINIRV 14 इस्साकार एक बड़ा और बलवन्त गदहा है, जो पशुओं के बाड़ों के बीच में दबका रहता है। |
| BSB 15 He saw that his resting place was good and that his land was pleasant, so he bent his shoulder to the burden and submitted to labor as a servant. | HINIRV 15 उसने एक विश्रामस्थान देखकर, कि अच्छा है, और एक देश, कि मनोहर है, अपने कंधे को बोझ उठाने के लिये झुकाया, और बेगारी में दास का सा काम करने लगा। |
| BSB 16 Dan shall provide justice for his people as one of the tribes of Israel. | HINIRV 16 दान इस्राएल का एक गोत्र होकर अपने जातिभाइयों का न्याय करेगा। |
| BSB 17 He will be a snake by the road, a viper in the path that bites the horse’s heels so that its rider tumbles backward. | HINIRV 17 दान मार्ग में का एक साँप, और रास्ते में का एक नाग होगा, जो घोड़े की नली को डसता है, जिससे उसका सवार पछाड़ खाकर गिर पड़ता है। |
| BSB 18 I await Your salvation, O LORD. | HINIRV 18 हे यहोवा, मैं तुझी से उद्धार पाने की बाट जोहता आया हूँ। |
| BSB 19 Gad will be attacked by raiders, but he will attack their heels. | HINIRV 19 गाद पर एक दल चढ़ाई तो करेगा; पर वह उसी दल के पिछले भाग पर छापा मारेगा। |
| BSB 20 Asher’s food will be rich; he shall provide royal delicacies. | HINIRV 20 आशेर से जो अन्न उत्पन्न होगा वह उत्तम होगा, और वह राजा के योग्य स्वादिष्ट भोजन दिया करेगा। |
| BSB 21 Naphtali is a doe set free that bears beautiful fawns. | HINIRV 21 नप्ताली एक छूटी हुई हिरनी है; वह सुन्दर बातें बोलता है। |
| BSB 22 Joseph is a fruitful vine—a fruitful vine by a spring, whose branches scale the wall. | HINIRV 22 यूसुफ बलवन्त लता की एक शाखा है, वह सोते के पास लगी हुई फलवन्त लता की एक शाखा है; उसकी डालियाँ दीवार पर से चढ़कर फैल जाती हैं। |
| BSB 23 The archers attacked him with bitterness; they aimed at him in hostility. | HINIRV 23 धनुर्धारियों ने उसको खेदित किया, और उस पर तीर मारे, और उसके पीछे पड़े हैं। |
| BSB 24 Yet he steadied his bow, and his strong arms were tempered by the hands of the Mighty One of Jacob, in the name of the Shepherd, the Rock of Israel, | HINIRV 24 पर उसका धनुष दृढ़ रहा, और उसकी बाँह और हाथ याकूब के उसी शक्तिमान परमेश्वर के हाथों के द्वारा फुर्तीले हुए, जिसके पास से वह चरवाहा आएगा, जो इस्राएल की चट्टान भी ठहरेगा। |
| BSB 25 by the God of your father who helps you, and by the Almighty who blesses you, with blessings of the heavens above, with blessings of the depths below, with blessings of the breasts and womb. | HINIRV 25 यह तेरे पिता के उस परमेश्वर का काम है, जो तेरी सहायता करेगा, उस सर्वशक्तिमान का जो तुझे ऊपर से आकाश में की आशीषें, और नीचे से गहरे जल में की आशीषें, और स्तनों, और गर्भ की आशीषें देगा। |
| BSB 26 The blessings of your father have surpassed the blessings of the ancient mountains and the bounty of the everlasting hills. May they rest on the head of Joseph, on the brow of the prince of his brothers. | HINIRV 26 तेरे पिता के आशीर्वाद मेरे पितरों के आशीर्वादों से अधिक बढ़ गए हैं और सनातन पहाड़ियों की मनचाही वस्तुओं के समान बने रहेंगे वे यूसुफ के सिर पर, जो अपने भाइयों से अलग किया गया था, उसी के सिर के मुकुट पर फूले फलेंगे। |
| BSB 27 Benjamin is a ravenous wolf; in the morning he devours the prey, in the evening he divides the plunder.” | HINIRV 27 बिन्यामीन फाड़नेवाला भेड़िया है, सवेरे तो वह अहेर भक्षण करेगा, और साँझ को लूट बाँट लेगा।” |
| BSB 28 These are the tribes of Israel, twelve in all, and this was what their father said to them. He blessed them, and he blessed each one with a suitable blessing. | HINIRV 28 इस्राएल के बारहों गोत्र ये ही हैं और उनके पिता ने जिस-जिस वचन से उनको आशीर्वाद दिया, वे ये ही हैं; एक-एक को उसके आशीर्वाद के अनुसार उसने आशीर्वाद दिया। |
| BSB 29 Then Jacob instructed them, “I am about to be gathered to my people. Bury me with my fathers in the cave in the field of Ephron the Hittite. | HINIRV 29 तब उसने यह कहकर उनको आज्ञा दी, “मैं अपने लोगों के साथ मिलने पर हूँ: इसलिए मुझे हित्ती एप्रोन की भूमिवाली गुफा में मेरे बापदादों के साथ मिट्टी देना, (प्रेरि. 7:16) |
| BSB 30 The cave is in the field of Machpelah near Mamre, in the land of Canaan. This is the field Abraham purchased from Ephron the Hittite as a burial site. | HINIRV 30 अर्थात् उसी गुफा में जो कनान देश में मम्रे के सामने वाली मकपेला की भूमि में है; उस भूमि को अब्राहम ने हित्ती एप्रोन के हाथ से इसलिए मोल लिया था, कि वह कब्रिस्तान के लिये उसकी निज भूमि हो। |
| BSB 31 There Abraham and his wife Sarah are buried, there Isaac and his wife Rebekah are buried, and there I buried Leah. | HINIRV 31 वहाँ अब्राहम और उसकी पत्नी सारा को मिट्टी दी गई थी; और वहीं इसहाक और उसकी पत्नी रिबका को भी मिट्टी दी गई; और वहीं मैंने लिआ को भी मिट्टी दी। |
| BSB 32 The field and the cave that is in it were purchased from the Hittites.” | HINIRV 32 वह भूमि और उसमें की गुफा हित्तियों के हाथ से मोल ली गई।” |
| BSB 33 When Jacob had finished instructing his sons, he pulled his feet into the bed and breathed his last, and he was gathered to his people. | HINIRV 33 याकूब जब अपने पुत्रों को यह आज्ञा दे चुका, तब अपने पाँव खाट पर समेट प्राण छोड़े, और अपने लोगों में जा मिला। (प्रेरि. 7:15) |
Questions about Genesis 49? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.