Isaiah 22

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 This is the burden against the Valley of Vision: What ails you now, that you have all gone up to the rooftops,

HINIRV

1 दर्शन की तराई के विषय में भारी वचन। तुम्हें क्या हुआ कि तुम सब के सब छतों पर चढ़ गए हो,

BSB

2 O city of commotion, O town of revelry? Your slain did not die by the sword, nor were they killed in battle.

HINIRV

2 हे कोलाहल और ऊधम से भरी प्रसन्न नगरी? तुझ में जो मारे गए हैं वे न तो तलवार से और न लड़ाई में मारे गए हैं।

BSB

3 All your rulers have fled together, captured without a bow. All your fugitives were captured together, having fled to a distant place.

HINIRV

3 तेरे सब शासक एक संग भाग गए और बिना धनुष के बन्दी बनाए गए हैं। तेरे जितने शेष पाए गए वे एक संग बाँधे गए, यद्यपि वे दूर भागे थे।

BSB

4 Therefore I said, “Turn away from me, let me weep bitterly! Do not try to console me over the destruction of the daughter of my people.”

HINIRV

4 इस कारण मैंने कहा, “मेरी ओर से मुँह फेर लो कि मैं बिलख-बिलख कर रोऊँ; मेरे नगर के सत्यानाश होने के शोक में मुझे शान्ति देने का यत्न मत करो।”

BSB

5 For the Lord GOD of Hosts has set a day of tumult and trampling and confusion in the Valley of Vision—of breaking down the walls and crying to the mountains.

HINIRV

5 क्योंकि सेनाओं के प्रभु यहोवा का ठहराया हुआ दिन होगा, जब दर्शन की तराई में कोलाहल और रौंदा जाना और बेचैनी होगी; शहरपनाह में सुरंग लगाई जाएगी और दुहाई का शब्द पहाड़ों तक पहुँचेगा।

BSB

6 Elam takes up a quiver, with chariots and horsemen, and Kir uncovers the shield.

HINIRV

6 एलाम पैदलों के दल और सवारों समेत तरकश बाँधे हुए है, और कीर ढाल खोले हुए है।

BSB

7 Your choicest valleys are full of chariots, and horsemen are posted at the gates.

HINIRV

7 तेरी उत्तम-उत्तम तराइयाँ रथों से भरी हुई होंगी और सवार फाटक के सामने पाँति बाँधेंगे।

BSB

8 He has uncovered the defenses of Judah. On that day you looked to the weapons in the House of the Forest.

HINIRV

8 उसने यहूदा का घूँघट खोल दिया है। उस दिन तूने वन नामक भवन के अस्त्र-शस्त्र का स्मरण किया,

BSB

9 You saw that there were many breaches in the walls of the City of David. You collected water from the lower pool.

HINIRV

9 और तूने दाऊदपुर की शहरपनाह की दरारों को देखा कि वे बहुत हैं, और तूने निचले जलकुण्ड के जल को इकट्ठा किया।

BSB

10 You counted the houses of Jerusalem and tore them down to strengthen the wall.

HINIRV

10 और यरूशलेम के घरों को गिनकर शहरपनाह के दृढ़ करने के लिये घरों को ढा दिया।

BSB

11 You built a reservoir between the walls for the waters of the ancient pool, but you did not look to the One who made it, or consider Him who planned it long ago.

HINIRV

11 तूने दोनों दीवारों के बीच पुराने जलकुण्ड के जल के लिये एक कुण्ड खोदा। परन्तु तूने उसके कर्ता को स्मरण नहीं किया, जिसने प्राचीनकाल से उसको ठहरा रखा था, और न उसकी ओर तूने दृष्टि की।

BSB

12 On that day the Lord GOD of Hosts called for weeping and wailing, for shaven heads and the wearing of sackcloth.

HINIRV

12 उस समय सेनाओं के प्रभु यहोवा ने रोने-पीटने, सिर मुँड़ाने और टाट पहनने के लिये कहा था;

BSB

13 But look, there is joy and gladness, butchering of cattle and slaughtering of sheep, eating of meat and drinking of wine: “Let us eat and drink, for tomorrow we die!”

HINIRV

13 परन्तु क्या देखा कि हर्ष और आनन्द मनाया जा रहा है, गाय-बैल का घात और भेड़-बकरी का वध किया जा रहा है, माँस खाया और दाखमधु पीया जा रहा है। और कहते हैं, “आओ खाएँ-पीएँ, क्योंकि कल तो हमें मरना है।” (1 कुरि. 15:32)

BSB

14 The LORD of Hosts has revealed in my hearing: “Until your dying day, this sin of yours will never be atoned for,” says the Lord GOD of Hosts.

HINIRV

14 सेनाओं के यहोवा ने मेरे कान में कहा और अपने मन की बात प्रगट की, “निश्चय तुम लोगों के इस अधर्म का कुछ भी प्रायश्चित तुम्हारी मृत्यु तक न हो सकेगा,” सेनाओं के प्रभु यहोवा का यही कहना है।

BSB

15 This is what the Lord GOD of Hosts says: “Go, say to Shebna, the steward in charge of the palace:

HINIRV

15 सेनाओं का प्रभु यहोवा यह कहता है, “शेबना नामक उस भण्डारी के पास जो राजघराने के काम पर नियुक्त है जाकर कह,

BSB

16 What are you doing here, and who authorized you to carve out a tomb for yourself here—to chisel your tomb in the height and cut your resting place in the rock?

HINIRV

16 ‘यहाँ तू क्या करता है? और यहाँ तेरा कौन है कि तूने अपनी कब्र यहाँ खुदवाई है? तू अपनी कब्र ऊँचे स्थान में खुदवाता और अपने रहने का स्थान चट्टान में खुदवाता है?

BSB

17 Look, O mighty man! The LORD is about to shake you violently. He will take hold of you,

HINIRV

17 देख, यहोवा तुझको बड़ी शक्ति से पकड़कर बहुत दूर फेंक देगा।

BSB

18 roll you into a ball, and sling you into a wide land. There you will die, and there your glorious chariots will remain—a disgrace to the house of your master.

HINIRV

18 वह तुझे मरोड़कर गेन्द के समान लम्बे चौड़े देश में फेंक देगा; हे अपने स्वामी के घराने को लज्जित करनेवाले वहाँ तू मरेगा और तेरे वैभव के रथ वहीं रह जाएँगे।

BSB

19 I will remove you from office, and you will be ousted from your position.

HINIRV

19 मैं तुझको तेरे स्थान पर से ढकेल दूँगा, और तू अपने पद से उतार दिया जाएगा।

BSB

20 On that day I will summon My servant, Eliakim son of Hilkiah.

HINIRV

20 उस समय मैं हिल्किय्याह के पुत्र अपने दास एलयाकीम को बुलाकर, उसे तेरा अंगरखा पहनाऊँगा,

BSB

21 I will clothe him with your robe and tie your sash around him. I will put your authority in his hand, and he will be a father to the dwellers of Jerusalem and to the house of Judah.

HINIRV

21 और उसकी कमर में तेरी पेटी कसकर बाँधूँगा, और तेरी प्रभुता उसके हाथ में दूँगा। और वह यरूशलेम के रहनेवालों और यहूदा के घराने का पिता ठहरेगा ।

BSB

22 I will place on his shoulder the key to the house of David. What he opens no one can shut, and what he shuts no one can open.

HINIRV

22 मैं दाऊद के घराने की कुँजी उसके कंधे पर रखूँगा, और वह खोलेगा और कोई बन्द न कर सकेगा; वह बन्द करेगा और कोई खोल न सकेगा। (प्रका. 3:7)

BSB

23 I will drive him like a peg into a firm place, and he will be a throne of glory for the house of his father.

HINIRV

23 और मैं उसको दृढ़ स्थान में खूँटी के समान गाड़ूँगा, और वह अपने पिता के घराने के लिये वैभव का कारण होगा।

BSB

24 So they will hang on him all the glory of his father’s house: the descendants and the offshoots—all the lesser vessels, from bowls to every kind of jar.

HINIRV

24 और उसके पिता से घराने का सारा वैभव, वंश और सन्तान, सब छोटे-छोटे पात्र, क्या कटोरे क्या सुराहियाँ, सब उस पर टाँगी जाएँगी।

BSB

25 In that day, declares the LORD of Hosts, the peg driven into a firm place will give way; it will be sheared off and fall, and the load upon it will be cut down.” Indeed, the LORD has spoken.

HINIRV

25 सेनाओं के यहोवा की यह वाणी है कि उस समय वह खूँटी जो दृढ़ स्थान में गाड़ी गई थी, वह ढीली हो जाएगी, और काटकर गिराई जाएगी; और उस पर का बोझ गिर जाएगा, क्योंकि यहोवा ने यह कहा है।’”

Questions about Isaiah 22? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.