Isaiah 21
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 This is the burden against the Desert by the Sea: Like whirlwinds sweeping through the Negev, an invader comes from the desert, from a land of terror. | HINIRV 1 समुद्र के पास के जंगल के विषय भारी वचन। जैसे दक्षिणी प्रचण्ड बवण्डर चला आता है, वह जंगल से अर्थात् डरावने देश से निकट आ रहा है। |
| BSB 2 A dire vision is declared to me: “The traitor still betrays, and the destroyer still destroys. Go up, O Elam! Lay siege, O Media! I will put an end to all her groaning.” | HINIRV 2 कष्ट की बातों का मुझे दर्शन दिखाया गया है; विश्वासघाती विश्वासघात करता है, और नाशक नाश करता है। हे एलाम, चढ़ाई कर, हे मादै, घेर ले; उसका सब कराहना मैं बन्द करता हूँ। |
| BSB 3 Therefore my body is filled with anguish. Pain grips me, like the pains of a woman in labor. I am bewildered to hear, I am dismayed to see. | HINIRV 3 इस कारण मेरी कमर में कठिन पीड़ा है; मुझ को मानो जच्चा की सी पीड़ा हो रही है; मैं ऐसे संकट में पड़ गया हूँ कि कुछ सुनाई नहीं देता, मैं ऐसा घबरा गया हूँ कि कुछ दिखाई नहीं देता। |
| BSB 4 My heart falters; fear makes me tremble. The twilight I desired has turned to horror. | HINIRV 4 मेरा हृदय धड़कता है, मैं अत्यन्त भयभीत हूँ, जिस साँझ की मैं बाट जोहता था उसे उसने मेरी थरथराहट का कारण कर दिया है। |
| BSB 5 They prepare a table, they lay out a carpet, they eat, they drink! Rise up, O princes, oil the shields! | HINIRV 5 भोजन की तैयारी हो रही है, पहरुए बैठाए जा रहे हैं, खाना-पीना हो रहा है। हे हाकिमों, उठो, ढाल में तेल मलो! |
| BSB 6 For this is what the Lord says to me: “Go, post a lookout and have him report what he sees. | HINIRV 6 क्योंकि प्रभु ने मुझसे यह कहा है, “जाकर एक पहरुआ खड़ा कर दे, और वह जो कुछ देखे उसे बताए। |
| BSB 7 When he sees chariots with teams of horsemen, riders on donkeys, riders on camels, he must be alert, fully alert.” | HINIRV 7 जब वह सवार देखे जो दो-दो करके आते हों, और गदहों और ऊँटों के सवार, तब बहुत ही ध्यान देकर सुने।” |
| BSB 8 Then the lookout shouted: “Day after day, my lord, I stand on the watchtower; night after night I stay at my post. | HINIRV 8 और उसने सिंह के से शब्द से पुकारा, “हे प्रभु मैं दिन भर खड़ा पहरा देता रहा और मैंने पूरी रातें पहरे पर काटी। |
| BSB 9 Look, here come the riders, horsemen in pairs.” And one answered, saying: “Fallen, fallen is Babylon! All the images of her gods lie shattered on the ground!” | HINIRV 9 और क्या देखता हूँ कि मनुष्यों का दल और दो-दो करके सवार चले आ रहे हैं!” और वह बोल उठा, “गिर पड़ा, बाबेल गिर पड़ा; और उसके देवताओं के सब खुदी हुई मूरतें भूमि पर चकनाचूर कर डाली गई हैं।” (प्रका. 14:8, प्रका. 18:2) |
| BSB 10 O my people, crushed on the threshing floor, I tell you what I have heard from the LORD of Hosts, the God of Israel. | HINIRV 10 हे मेरे दाएँ हुए, और मेरे खलिहान के अन्न, जो बातें मैंने इस्राएल के परमेश्वर सेनाओं के यहोवा से सुनी है, उनको मैंने तुम्हें जता दिया है। |
| BSB 11 This is the burden against Dumah: One calls to me from Seir, “Watchman, what is left of the night? Watchman, what is left of the night?” | HINIRV 11 दूमा के विषय भारी वचन। सेईर में से कोई मुझे पुकार रहा है, “हे पहरुए, रात का क्या समाचार है? हे पहरुए, रात की क्या खबर है?” |
| BSB 12 The watchman replies, “Morning has come, but also the night. If you would inquire, then inquire. Come back yet again.” | HINIRV 12 पहरुए ने कहा, “भोर होती है और रात भी। यदि तुम पूछना चाहते हो तो पूछो; फिर लौटकर आना।” |
| BSB 13 This is the burden against Arabia: In the thickets of Arabia you must lodge, O caravans of Dedanites. | HINIRV 13 अरब के विरुद्ध भारी वचन। हे ददानी बटोहियों, तुम को अरब के जंगल में रात बितानी पड़ेगी। |
| BSB 14 Bring water for the thirsty, O dwellers of Tema; meet the refugees with food. | HINIRV 14 हे तेमा देश के रहनेवाले, प्यासे के पास जल लाओ और रोटी लेकर भागनेवाले से मिलने के लिये जाओ। |
| BSB 15 For they flee from the sword—the sword that is drawn—from the bow that is bent, and from the stress of battle. | HINIRV 15 क्योंकि वे तलवारों के सामने से वरन् नंगी तलवार से और ताने हुए धनुष से और घोर युद्ध से भागे हैं। |
| BSB 16 For this is what the Lord says to me: “Within one year, as a hired worker would count it, all the glory of Kedar will be gone. | HINIRV 16 क्योंकि प्रभु ने मुझसे यह कहा है, “मजदूर के वर्षों के अनुसार एक वर्ष में केदार का सारा वैभव मिटाया जाएगा; |
| BSB 17 The remaining archers, the warriors of Kedar, will be few.” For the LORD, the God of Israel, has spoken. | HINIRV 17 और केदार के धनुर्धारी शूरवीरों में से थोड़े ही रह जाएँगे; क्योंकि इस्राएल के परमेश्वर यहोवा ने ऐसा कहा है।” |
Questions about Isaiah 21? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.