Isaiah 21

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 This is the burden against the Desert by the Sea: Like whirlwinds sweeping through the Negev, an invader comes from the desert, from a land of terror.

HINCV

1 समुद्र किनारे की मरुभूमि के विरुद्ध भविष्यवाणी: जिस प्रकार दक्षिण के भूमि में आंधी आती है, उसी प्रकार बंजर भूमि से, अर्थात् आतंक का देश से निकलकर आक्रमणकारी आ रहा है.

BSB

2 A dire vision is declared to me: “The traitor still betrays, and the destroyer still destroys. Go up, O Elam! Lay siege, O Media! I will put an end to all her groaning.”

HINCV

2 मुझे एक दर्शन मिला जो दुःख का था कि: विश्वासघाती विश्वासघात करता है और नाशक नाश करता है. हे एलाम, चढ़ाई करो! हे मेदिया, सबको घेर लो! मैं उन सबके दुःख को खत्म कर दूंगा जो उसके कारण हुए हैं.

BSB

3 Therefore my body is filled with anguish. Pain grips me, like the pains of a woman in labor. I am bewildered to hear, I am dismayed to see.

HINCV

3 इस कारण मेरे शरीर में दर्द है, मैं इतना घबरा गया हूं, कि मुझे सुनाई नहीं देता; मैं इतना डर गया हूं, कि मुझे दिखाई नहीं देता.

BSB

4 My heart falters; fear makes me tremble. The twilight I desired has turned to horror.

HINCV

4 मेरा हृदय कांपता है, डर ने मुझे घेर लिया है; वह शाम जिसकी मुझे चाह थी वह डर में बदल गई है.

BSB

5 They prepare a table, they lay out a carpet, they eat, they drink! Rise up, O princes, oil the shields!

HINCV

5 भोजन की तैयारी हो गई और मेहमानों को बिठाया जा रहा है, शासकों उठो, ढालों पर तेल लगाओ!

BSB

6 For this is what the Lord says to me: “Go, post a lookout and have him report what he sees.

HINCV

6 प्रभु ने मुझसे कहा है: “जाओ, एक पहरेदार को खड़ा करो और जो कुछ वह देखे उसे बताने दो.

BSB

7 When he sees chariots with teams of horsemen, riders on donkeys, riders on camels, he must be alert, fully alert.”

HINCV

7 जब घोड़ों, गधों और ऊंटों पर सवारी आता देखे तब उन पर खास दे.”

BSB

8 Then the lookout shouted: “Day after day, my lord, I stand on the watchtower; night after night I stay at my post.

HINCV

8 तब वह पहरेदार सिंह के समान गुर्राते हुए कहेगा, “हे स्वामी, मैं दिन भर खड़ा पहरा देता रहता हूं; और पूरी रात जागता हूं.

BSB

9 Look, here come the riders, horsemen in pairs.” And one answered, saying: “Fallen, fallen is Babylon! All the images of her gods lie shattered on the ground!”

HINCV

9 और देखो रथ में एक आदमी आता है, दो-दो घोड़ों के रथ में सवार होकर आ रहे हैं. उसने कहा: ‘गिर गया, बाबेल गिर गया! सभी मूर्तियां गिरकर चूर-चूर हो गई हैं!’”

BSB

10 O my people, crushed on the threshing floor, I tell you what I have heard from the LORD of Hosts, the God of Israel.

HINCV

10 हे मेरे कुचले गए पुत्र, हे मेरे खलिहान के पुत्र सर्वशक्तिमान याहवेह इस्राएल के परमेश्वर ने, मुझसे जो कुछ कहा, वह मैंने तुम्हें बता दिया.

BSB

11 This is the burden against Dumah: One calls to me from Seir, “Watchman, what is left of the night? Watchman, what is left of the night?”

HINCV

11 दूमाह के विरोध में भविष्यवाणी: सेईर से मुझे कोई बुला रहा है, “हे पहरेदार, रात की क्या ख़बर है?”

BSB

12 The watchman replies, “Morning has come, but also the night. If you would inquire, then inquire. Come back yet again.”

HINCV

12 पहरेदार ने कहा, “सुबह होती है, और रात भी. और जो कुछ आप पूछना चाहते हैं, पूछिए; और पूछने के लिये आईये.”

BSB

13 This is the burden against Arabia: In the thickets of Arabia you must lodge, O caravans of Dedanites.

HINCV

13 अराबिया के खिलाफ़ एक भविष्यवाणी: ददान के यात्री संघो, अराबिया के बंजर भूमि में तुम रात बिताओगे,

BSB

14 Bring water for the thirsty, O dwellers of Tema; meet the refugees with food.

HINCV

14 तेमा देश के लोगों को पानी पिलाओगे; भागे हुओं को खाना दो.

BSB

15 For they flee from the sword—the sword that is drawn—from the bow that is bent, and from the stress of battle.

HINCV

15 क्योंकि वे युद्ध से भागे हुए हैं, और तलवार और धनुष के सामने से भागे हुए हैं.

BSB

16 For this is what the Lord says to me: “Within one year, as a hired worker would count it, all the glory of Kedar will be gone.

HINCV

16 क्योंकि प्रभु ने मुझसे ऐसा कहा है: “मज़दूर के अनुसार एक ही वर्ष में, केदार की शान खत्म हो जाएगी.

BSB

17 The remaining archers, the warriors of Kedar, will be few.” For the LORD, the God of Israel, has spoken.

HINCV

17 केदार के तीर चलानेवालों की गिनती कम हो जाएगी.” यह याहवेह, इस्राएल के परमेश्वर, का वचन है.

Questions about Isaiah 21? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.