Isaiah 26
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 In that day this song will be sung in the land of Judah: We have a strong city; salvation is established as its walls and ramparts. | HINIRV 1 उस समय यहूदा देश में यह गीत गाया जाएगा, “हमारा एक दृढ़ नगर है; उद्धार का काम देने के लिये वह उसकी शहरपनाह और गढ़ को नियुक्त करता है। |
| BSB 2 Open the gates so a righteous nation may enter—one that remains faithful. | HINIRV 2 फाटकों को खोलो कि सच्चाई का पालन करनेवाली एक धर्मी जाति प्रवेश करे। |
| BSB 3 You will keep in perfect peace the steadfast of mind, because he trusts in You. | HINIRV 3 जिसका मन तुझ में धीरज धरे हुए हैं, उसकी तू पूर्ण शान्ति के साथ रक्षा करता है, क्योंकि वह तुझ पर भरोसा रखता है। (फिलि. 4:7) |
| BSB 4 Trust in the LORD forever, because GOD the LORD is the Rock eternal. | HINIRV 4 यहोवा पर सदा भरोसा रख, क्योंकि प्रभु यहोवा सनातन चट्टान है। |
| BSB 5 For He has humbled those who dwell on high; He lays the lofty city low. He brings it down to the ground; He casts it into the dust. | HINIRV 5 वह ऊँचे पदवाले को झुका देता, जो नगर ऊँचे पर बसा है उसको वह नीचे कर देता। वह उसको भूमि पर गिराकर मिट्टी में मिला देता है। |
| BSB 6 Feet trample it down—the feet of the oppressed, the steps of the poor. | HINIRV 6 वह पाँवों से, वरन् दरिद्रों के पैरों से रौंदा जाएगा।” |
| BSB 7 The path of the righteous is level; You clear a straight path for the upright. | HINIRV 7 धर्मी का मार्ग सच्चाई है; तू जो स्वयं सच्चाई है, तू धर्मी की अगुआई करता है। |
| BSB 8 Yes, we wait for You, O LORD; we walk in the path of Your judgments. Your name and renown are the desire of our souls. | HINIRV 8 हे यहोवा, तेरे न्याय के मार्ग में हम लोग तेरी बाट जोहते आए हैं; तेरे नाम के स्मरण की हमारे प्राणों में लालसा बनी रहती है। |
| BSB 9 My soul longs for You in the night; indeed, my spirit seeks You at dawn. For when Your judgments come upon the earth, the people of the world learn righteousness. | HINIRV 9 रात के समय मैं जी से तेरी लालसा करता हूँ, मेरा सम्पूर्ण मन यत्न के साथ तुझे ढूँढ़ता है। क्योंकि जब तेरे न्याय के काम पृथ्वी पर प्रगट होते हैं, तब जगत के रहनेवाले धार्मिकता को सीखते हैं। |
| BSB 10 Though grace is shown to the wicked man, he does not learn righteousness. In the land of righteousness he acts unjustly and fails to see the majesty of the LORD. | HINIRV 10 दुष्ट पर चाहे दया भी की जाए तो भी वह धार्मिकता को न सीखेगा; धर्मराज्य में भी वह कुटिलता करेगा, और यहोवा का माहात्म्य उसे सूझ न पड़ेगा। |
| BSB 11 O LORD, Your hand is upraised, but they do not see it. They will see Your zeal for Your people and be put to shame. The fire set for Your enemies will consume them! | HINIRV 11 हे यहोवा, तेरा हाथ बढ़ा हुआ है, पर वे नहीं देखते। परन्तु वे जानेंगे कि तुझे प्रजा के लिये कैसी जलन है, और लजाएँगे। (मीका 5:9, इब्रा. 10:27) |
| BSB 12 O LORD, You will establish peace for us. For all that we have accomplished, You have done for us. | HINIRV 12 तेरे बैरी आग से भस्म होंगे। हे यहोवा, तू हमारे लिये शान्ति ठहराएगा, हमने जो कुछ किया है उसे तू ही ने हमारे लिये किया है। |
| BSB 13 O LORD our God, other lords besides You have ruled over us, but Your name alone do we confess. | HINIRV 13 हे हमारे परमेश्वर यहोवा, तेरे सिवाय और स्वामी भी हम पर प्रभुता करते थे, परन्तु तेरी कृपा से हम केवल तेरे ही नाम का गुणानुवाद करेंगे। |
| BSB 14 The dead will not live; the departed spirits will not rise. Therefore You have punished and destroyed them; You have wiped out all memory of them. | HINIRV 14 वे मर गए हैं, फिर कभी जीवित नहीं होंगे; उनको मरे बहुत दिन हुए, वे फिर नहीं उठने के; तूने उनका विचार करके उनको ऐसा नाश किया कि वे फिर स्मरण में न आएँगे। |
| BSB 15 You have enlarged the nation, O LORD; You have enlarged the nation. You have gained glory for Yourself; You have extended all the borders of the land. | HINIRV 15 परन्तु तूने जाति को बढ़ाया; हे यहोवा, तूने जाति को बढ़ाया है; तूने अपनी महिमा दिखाई है और उस देश के सब सीमाओं को तूने बढ़ाया है। |
| BSB 16 O LORD, they sought You in their distress; when You disciplined them, they poured out a quiet prayer. | HINIRV 16 हे यहोवा, दुःख में वे तुझे स्मरण करते थे, जब तू उन्हें ताड़ना देता था तब वे दबे स्वर से अपने मन की बात तुझ पर प्रगट करते थे। |
| BSB 17 As a woman with child about to give birth writhes and cries out in pain, so were we in Your presence, O LORD. | HINIRV 17 जैसे गर्भवती स्त्री जनने के समय ऐंठती और पीड़ा के कारण चिल्ला उठती है, हम लोग भी, हे यहोवा, तेरे सामने वैसे ही हो गए हैं। (भज. 48:6) |
| BSB 18 We were with child; we writhed in pain; but we gave birth to wind. We have given no salvation to the earth, nor brought any life into the world. | HINIRV 18 हम भी गर्भवती हुए, हम भी ऐंठे, हमने मानो वायु ही को जन्म दिया । हमने देश के लिये कोई उद्धार का काम नहीं किया, और न जगत के रहनेवाले उत्पन्न हुए। |
| BSB 19 Your dead will live; their bodies will rise. Awake and sing, you who dwell in the dust! For your dew is like the dew of the morning, and the earth will bring forth her dead. | HINIRV 19 तेरे मरे हुए लोग जीवित होंगे, मुर्दे उठ खड़े होंगे। हे मिट्टी में बसनेवालो, जागकर जयजयकार करो! क्योंकि तेरी ओस ज्योति से उत्पन्न होती है, और पृथ्वी मुर्दों को लौटा देगी । |
| BSB 20 Go, my people, enter your rooms and shut your doors behind you. Hide yourselves a little while until the wrath has passed. | HINIRV 20 हे मेरे लोगों, आओ, अपनी-अपनी कोठरी में प्रवेश करके किवाड़ों को बन्द करो; थोड़ी देर तक जब तक क्रोध शान्त न हो तब तक अपने को छिपा रखो। (भज. 91:4, 32:7) |
| BSB 21 For behold, the LORD is coming out of His dwelling to punish the inhabitants of the earth for their iniquity. The earth will reveal her bloodshed and will no longer conceal her slain. | HINIRV 21 क्योंकि देखो, यहोवा पृथ्वी के निवासियों को अधर्म का दण्ड देने के लिये अपने स्थान से चला आता है, और पृथ्वी अपना खून प्रगट करेगी और घात किए हुओं को और अधिक न छिपा रखेगी। |
Questions about Isaiah 26? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.