Isaiah 27
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 In that day the LORD will take His sharp, great, and mighty sword, and bring judgment on Leviathan the fleeing serpent—Leviathan the coiling serpent—and He will slay the dragon of the sea. | HINIRV 1 उस समय यहोवा अपनी कड़ी, बड़ी, और दृढ़ तलवार से लिव्यातान नामक वेग और टेढ़े चलनेवाले सर्प को दण्ड देगा, और जो अजगर समुद्र में रहता है उसको भी घात करेगा। |
| BSB 2 In that day: “Sing about a fruitful vineyard. | HINIRV 2 उस समय एक सुन्दर दाख की बारी होगी, तुम उसका यश गाना! |
| BSB 3 I, the LORD, am its keeper; I water it continually. I guard it night and day so no one can disturb it; | HINIRV 3 मैं यहोवा उसकी रक्षा करता हूँ; मैं क्षण-क्षण उसको सींचता रहूँगा । मैं रात-दिन उसकी रक्षा करता रहूँगा ऐसा न हो कि कोई उसकी हानि करे। |
| BSB 4 I am not angry. If only thorns and briers confronted Me, I would march and trample them, I would burn them to the ground. | HINIRV 4 मेरे मन में जलजलाहट नहीं है। यदि कोई भाँति-भाँति के कटीले पेड़ मुझसे लड़ने को खड़े करता, तो मैं उन पर पाँव बढ़ाकर उनको पूरी रीति से भस्म कर देता। |
| BSB 5 Or let them lay claim to My protection; let them make peace with Me—yes, let them make peace with Me.” | HINIRV 5 या मेरे साथ मेल करने को वे मेरी शरण लें, वे मेरे साथ मेल कर लें। |
| BSB 6 In the days to come, Jacob will take root. Israel will bud and blossom and fill the whole world with fruit. | HINIRV 6 भविष्य में याकूब जड़ पकड़ेगा, और इस्राएल फूले-फलेगा, और उसके फलों से जगत भर जाएगा। |
| BSB 7 Has the LORD struck Israel as He struck her oppressors? Was she killed like those who slayed her? | HINIRV 7 क्या उसने उसे मारा जैसा उसने उसके मारनेवालों को मारा था? क्या वह घात किया गया जैसे उसके घात किए हुए घात हुए? |
| BSB 8 By warfare and exile You contended with her and removed her with a fierce wind, as on the day the east wind blows. | HINIRV 8 जब तूने उसे निकाला, तब सोच-विचार कर उसको दुःख दिया: उसने पुरवाई के दिन उसको प्रचण्ड वायु से उड़ा दिया है। |
| BSB 9 Therefore Jacob’s guilt will be atoned for, and the full fruit of the removal of his sin will be this: When he makes all the altar stones like crushed bits of chalk, no Asherah poles or incense altars will remain standing. | HINIRV 9 इससे याकूब के अधर्म का प्रायश्चित किया जाएगा और उसके पाप के दूर होने का प्रतिफल यह होगा कि वे वेदी के सब पत्थरों को चूना बनाने के पत्थरों के समान चकनाचूर करेंगे, और अशेरा और सूर्य की प्रतिमाएँ फिर खड़ी न रहेंगी। (रोम. 11:27) |
| BSB 10 For the fortified city lies deserted—a homestead abandoned, a wilderness forsaken. There the calves graze, and there they lie down; they strip its branches bare. | HINIRV 10 क्योंकि गढ़वाला नगर निर्जन हुआ है, वह छोड़ी हुई बस्ती के समान निर्जन और जंगल हो गया है; वहाँ बछड़े चरेंगे और वहीं बैठेंगे, और पेड़ों की डालियों की फुनगी को खा लेंगे। |
| BSB 11 When its limbs are dry, they are broken off. Women come and use them for kindling; for this is a people without understanding. Therefore their Maker has no compassion on them, and their Creator shows them no favor. | HINIRV 11 जब उसकी शाखाएँ सूख जाएँ तब तोड़ी जाएँगी; और स्त्रियाँ आकर उनको तोड़कर जला देंगी। क्योंकि ये लोग निर्बुद्धि हैं; इसलिए उनका कर्ता उन पर दया न करेगा, और उनका रचनेवाला उन पर अनुग्रह न करेगा। |
| BSB 12 In that day the LORD will thresh from the flowing Euphrates to the Wadi of Egypt, and you, O Israelites, will be gathered one by one. | HINIRV 12 उस समय यहोवा फरात से लेकर मिस्र के नाले तक अपने अन्न को फटकेगा, और हे इस्राएलियों तुम एक-एक करके इकट्ठे किए जाओगे। |
| BSB 13 And in that day a great ram’s horn will sound, and those who were perishing in Assyria will come forth with those who were exiles in Egypt. And they will worship the LORD on the holy mountain in Jerusalem. | HINIRV 13 उस समय बड़ा नरसिंगा फूँका जाएगा, और जो अश्शूर देश में नाश हो रहे थे और जो मिस्र देश में बरबस बसाए हुए थे वे यरूशलेम में आकर पवित्र पर्वत पर यहोवा को दण्डवत् करेंगे। (मत्ती 24:31) |
Questions about Isaiah 27? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.