Isaiah 3

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 For behold, the Lord GOD of Hosts is about to remove from Jerusalem and Judah both supply and support: the whole supply of food and water,

HINIRV

1 सुनों, प्रभु सेनाओं का यहोवा यरूशलेम और यहूदा का सब प्रकार का सहारा और सिरहाना अर्थात् अन्न का सारा आधार, और जल का सारा आधार दूर कर देगा;

BSB

2 the mighty man and the warrior, the judge and the prophet, the soothsayer and the elder,

HINIRV

2 और वीर और योद्धा को, न्यायी और नबी को, भावी वक्ता और वृद्ध को, पचास सिपाहियों के सरदार और प्रतिष्ठित पुरुष को,

BSB

3 the commander of fifty and the dignitary, the counselor, the cunning magician, and the clever enchanter.

HINIRV

3 मंत्री और चतुर कारीगर को, और निपुण टोन्हे को भी दूर कर देगा।

BSB

4 “I will make mere lads their leaders, and children will rule over them.”

HINIRV

4 मैं लड़कों को उनके हाकिम कर दूँगा, और बच्चे उन पर प्रभुता करेंगे।

BSB

5 The people will oppress one another, man against man, neighbor against neighbor; the young will rise up against the old, and the base against the honorable.

HINIRV

5 प्रजा के लोग आपस में एक दूसरे पर, और हर एक अपने पड़ोसी पर अंधेर करेंगे; और जवान वृद्ध जनों से और नीच जन माननीय लोगों से असभ्यता का व्यवहार करेंगे।

BSB

6 A man will seize his brother within his father’s house: “You have a cloak—you be our leader! Take charge of this heap of rubble.”

HINIRV

6 उस समय जब कोई पुरुष अपने पिता के घर में अपने भाई को पकड़कर कहेगा, “तेरे पास तो वस्त्र है, आ हमारा न्यायी हो जा और इस उजड़े देश को अपने वश में कर ले;”

BSB

7 On that day he will cry aloud: “I am not a healer. I have no food or clothing in my house. Do not make me leader of the people!”

HINIRV

7 तब वह शपथ खाकर कहेगा, “मैं चंगा करनेवाला न होऊँगा; क्योंकि मेरे घर में न तो रोटी है और न कपड़े; इसलिए तुम मुझे प्रजा का न्यायी नहीं नियुक्त कर सकोगे।”

BSB

8 For Jerusalem has stumbled and Judah has fallen because they spoke and acted against the LORD, defying His glorious presence.

HINIRV

8 यरूशलेम तो डगमगाया और यहूदा गिर गया है; क्योंकि उनके वचन और उनके काम यहोवा के विरुद्ध हैं, जो उसकी तेजोमय आँखों के सामने बलवा करनेवाले ठहरे हैं।

BSB

9 The expression on their faces testifies against them, and like Sodom they flaunt their sin; they do not conceal it. Woe to them, for they have brought disaster upon themselves.

HINIRV

9 उनका चेहरा भी उनके विरुद्ध साक्षी देता है; वे सदोमियों के समान अपने पाप को आप ही बखानते और नहीं छिपाते हैं। उन पर हाय! क्योंकि उन्होंने अपनी हानि आप ही की है।

BSB

10 Tell the righteous it will be well with them, for they will enjoy the fruit of their labor.

HINIRV

10 धर्मियों से कहो कि उनका भला होगा, क्योंकि वे अपने कामों का फल प्राप्त करेंगे।

BSB

11 Woe to the wicked; disaster is upon them! For they will be repaid with what their hands have done.

HINIRV

11 दुष्ट पर हाय! उसका बुरा होगा, क्योंकि उसके कामों का फल उसको मिलेगा।

BSB

12 Youths oppress My people, and women rule over them. O My people, your guides mislead you; they turn you from your paths.

HINIRV

12 मेरी प्रजा पर बच्चे अंधेर करते और स्त्रियाँ उन पर प्रभुता करती हैं। हे मेरी प्रजा, तेरे अगुए तुझे भटकाते हैं, और तेरे चलने का मार्ग भुला देते हैं।

BSB

13 The LORD arises to contend; He stands to judge the people.

HINIRV

13 यहोवा देश-देश के लोगों से मुकद्दमा लड़ने और उनका न्याय करने के लिये खड़ा है ।

BSB

14 The LORD brings this charge against the elders and leaders of His people: “You have devoured the vineyard; the plunder of the poor is in your houses.

HINIRV

14 यहोवा अपनी प्रजा के वृद्ध और हाकिमों के साथ यह विवाद करता है, “तुम ही ने बारी की दाख खा डाली है, और दीन लोगों का धन लूटकर तुम ने अपने घरों में रखा है।”

BSB

15 Why do you crush My people and grind the faces of the poor?” declares the Lord GOD of Hosts.

HINIRV

15 सेनाओं के प्रभु यहोवा की यह वाणी है, “तुम क्यों मेरी प्रजा को दलते, और दीन लोगों को पीस डालते हो!”

BSB

16 The LORD also says: “Because the daughters of Zion are haughty—walking with heads held high and wanton eyes, prancing and skipping as they go, jingling the bracelets on their ankles—

HINIRV

16 यहोवा ने यह भी कहा है, “क्योंकि सिय्योन की स्त्रियाँ घमण्ड करती और सिर ऊँचे किए आँखें मटकातीं और घुँघरूओं को छमछमाती हुई ठुमुक-ठुमुक चलती हैं,

BSB

17 the Lord will bring sores on the heads of the daughters of Zion, and the LORD will make their foreheads bare.”

HINIRV

17 इसलिए प्रभु यहोवा उनके सिर को गंजा करेगा, और उनके तन को उघरवाएगा।”

BSB

18 In that day the Lord will take away their finery: their anklets and headbands and crescents;

HINIRV

18 उस समय प्रभु घुँघरूओं, जालियों,

BSB

19 their pendants, bracelets, and veils;

HINIRV

19 चन्द्रहारों, झुमकों, कड़ों, घूँघटों,

BSB

20 their headdresses, ankle chains, and sashes; their perfume bottles and charms;

HINIRV

20 पगड़ियों, पैकरियों, पटुकों, सुगन्धपात्रों, गण्डों,

BSB

21 their signet rings and nose rings;

HINIRV

21 अँगूठियों, नथों,

BSB

22 their festive robes, capes, cloaks, and purses;

HINIRV

22 सुन्दर वस्त्रों, कुर्तियों, चद्दरों, बटुओं,

BSB

23 and their mirrors, linen garments, tiaras, and shawls.

HINIRV

23 दर्पणों, मलमल के वस्त्रों, बुन्दियों, दुपट्टों इन सभी की शोभा को दूर करेगा।

BSB

24 Instead of fragrance there will be a stench; instead of a belt, a rope; instead of styled hair, baldness; instead of fine clothing, sackcloth; instead of beauty, shame.

HINIRV

24 सुगन्ध के बदले सड़ाहट, सुन्दर करधनी के बदले बन्धन की रस्सी, गूँथे हुए बालों के बदले गंजापन, सुन्दर पटुके के बदले टाट की पेटी, और सुन्दरता के बदले दाग होंगे।

BSB

25 Your men will fall by the sword, and your warriors in battle.

HINIRV

25 तेरे पुरुष तलवार से, और शूरवीर युद्ध में मारे जाएँगे।

BSB

26 And the gates of Zion will lament and mourn; destitute, she will sit on the ground.

HINIRV

26 और उसके फाटकों में साँस भरना और विलाप करना होगा; और वह भूमि पर अकेली बैठी रहेगी।

Questions about Isaiah 3? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.