James 5

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Come now, you who are rich, weep and wail over the misery to come upon you.

HINCV

1 अब तुम, जो धनी हो, सुनो! तुम लोग अपने पास आ रही विपत्तियों पर रोओ और करुण आवाज में सहायता की पुकार करो.

BSB

2 Your riches have rotted and moths have eaten your clothes.

HINCV

2 तुम्हारी संपत्ति गल चुकीं तथा तुम्हारे वस्त्रों में कीड़े पड़ गए हैं.

BSB

3 Your gold and silver are corroded. Their corrosion will testify against you and consume your flesh like fire. You have hoarded treasure in the last days.

HINCV

3 तुम्हारे सोने और चांदी के आभूषण के रंग उड़ गए हैं. यही उड़ी रंगत तुम्हारे विरुद्ध गवाह होगी और तुम्हारे शरीर को आग के समान राख कर देगी. यह युग का अंत है और तुम धन पर धन इकट्ठा कर रहे हो!

BSB

4 Look, the wages you withheld from the workmen who mowed your fields are crying out against you. The cries of the harvesters have reached the ears of the Lord of Hosts.

HINCV

4 वे मज़दूर, जिन्होंने तुम्हारे खेत काटे थे, उनका रोका गया वेतन तुम्हारे विरुद्ध पुकार-पुकारकर गवाही दे रहा है. उन मज़दूरों की दोहाई, जिन्होंने तुम्हारी उपज इकट्ठा की, स्वर्गीय सेनाओं के प्रभु के कानों तक पहुंच चुकी है.

BSB

5 You have lived on earth in luxury and self-indulgence. You have fattened your hearts in the day of slaughter.

HINCV

5 पृथ्वी पर तुम्हारा जीवन बहुत आरामदायक रहा है तथा यहां तुमने भोग विलास का जीवन जिया है और हृदय की अभिलाषाओं की निरंतर पूर्ति से तुम ऐसे मोटे-ताज़े हो गए हो, जैसे बलि पशु.

BSB

6 You have condemned and murdered the righteous, who did not resist you.

HINCV

6 तुमने धर्मी व्यक्ति को तिरस्कार कर उसकी हत्या कर दी, जबकि वह तुम्हारा सामना नहीं कर रहा था.

BSB

7 Be patient, then, brothers, until the Lord’s coming. See how the farmer awaits the precious fruit of the soil—how patient he is for the fall and spring rains.

HINCV

7 इसलिये प्रिय भाई बहनो, प्रभु के दोबारा आगमन तक धीरज रखो. एक किसान, जब तक प्रारंभिक और अंतिम वृष्टि न हो जाए, अपने खेत से कीमती उपज के लिए कैसे धीरज के साथ प्रतीक्षा करता रहता है!

BSB

8 You, too, be patient and strengthen your hearts, because the Lord’s coming is near.

HINCV

8 तुम भी धीरज रखो, अपने हृदय को दृढ़ बनाए रखो क्योंकि प्रभु का दूसरा आगमन नज़दीक है.

BSB

9 Do not complain about one another, brothers, so that you will not be judged. Look, the Judge is standing at the door!

HINCV

9 प्रिय भाई बहनो, एक दूसरे पर दोष न लगाओ कि तुम पर भी दोष न लगाया जाए. वास्तव में न्यायाध्यक्ष द्वार पर आ पहुंचे हैं!

BSB

10 Brothers, as an example of patience in affliction, take the prophets who spoke in the name of the Lord.

HINCV

10 प्रिय भाई बहनो, उन भविष्यद्वक्ताओं को अपना आदर्श समझो, जिन्होंने प्रभु के नाम में बातें करते हुए कष्ट सहे है और धीरज बनाए रहे.

BSB

11 See how blessed we consider those who have persevered. You have heard of Job’s perseverance and have seen the outcome from the Lord. The Lord is full of compassion and mercy.

HINCV

11 वे सब, जो धीरज के साथ सहते हैं, हमारी दृष्टि में प्रशंसनीय हैं. तुमने अय्योब की सहनशीलता के विषय में सुना ही है और इस विषय में प्रभु के उद्देश्य की पूर्ति से परिचित भी हो कि प्रभु करुणामय और दया के भंडार हैं.

BSB

12 Above all, my brothers, do not swear, not by heaven or earth or by any other oath. Simply let your “Yes” be yes, and your “No,” no, so that you will not fall under judgment.

HINCV

12 प्रिय भाई बहनो, इन सबसे अधिक महत्वपूर्ण है कि तुम शपथ ही न खाओ, न तो स्वर्ग की और न ही पृथ्वी की और न ही कोई अन्य शपथ. इसके विपरीत तुम्हारी “हां” का मतलब हां हो तथा “न” का न, जिससे तुम दंड के भागी न बनो.

BSB

13 Is any one of you suffering? He should pray. Is anyone cheerful? He should sing praises.

HINCV

13 यदि तुममें से कोई मुसीबत में है, तो वह प्रार्थना करे; यदि आनंदित है, तो वह स्तुति गीत गाए.

BSB

14 Is any one of you sick? He should call the elders of the church to pray over him and anoint him with oil in the name of the Lord.

HINCV

14 यदि तुममें कोई बीमार है, तो वह कलीसिया के पुरनियों को बुलाए और वे प्रभु के नाम में उस पर तेल मलते हुए उसके लिए प्रार्थना करें.

BSB

15 And the prayer offered in faith will restore the one who is sick. The Lord will raise him up. If he has sinned, he will be forgiven.

HINCV

15 विश्वास से भरी प्रार्थना के द्वारा रोगी स्वस्थ हो जाएगा—प्रभु उसे स्वास्थ्य प्रदान करेंगे. यदि उसने पाप किए हैं, वे भी क्षमा कर दिए जाएंगे.

BSB

16 Therefore confess your sins to each other and pray for each other so that you may be healed. The prayer of a righteous man has great power to prevail.

HINCV

16 सही है कि तुम सब एक दूसरे के सामने अपने पाप स्वीकार करो तथा एक दूसरे के लिए प्रार्थना करो, जिससे तुम स्वस्थ हो जाओ. धर्मी व्यक्ति की प्रार्थना प्रभावशाली तथा परिणामकारक होती है.

BSB

17 Elijah was a man just like us. He prayed earnestly that it would not rain, and it did not rain on the land for three and a half years.

HINCV

17 भविष्यद्वक्ता एलियाह हमारे ही समान मनुष्य थे. उन्होंने भक्ति के साथ प्रार्थना की कि वर्षा न हो और पृथ्वी पर तीन वर्ष छः महीने तक वर्षा नहीं हुई.

BSB

18 Again he prayed, and the heavens gave rain, and the earth yielded its crops.

HINCV

18 फिर उन्होंने वर्षा के लिए प्रार्थना की और आकाश से मूसलाधार वर्षा हुई तथा पृथ्वी से उपज उत्पन्‍न हुई.

BSB

19 My brothers, if one of you should wander from the truth and someone should bring him back,

HINCV

19 मेरे प्रिय भाई बहनो, याद रखो, यदि तुममें से कोई भी सच्चाई से भटक जाए और तुममें से कोई उसे दोबारा वापस ले आए,

BSB

20 consider this: Whoever turns a sinner from the error of his way will save his soul from death and cover over a multitude of sins.

HINCV

20 तब वह जो भटके हुए पापी को फेर लाता है, उसके प्राण को मृत्यु से बचाता और उसके अनेक पापों पर पर्दा डाल देता है.

Questions about James 5? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.