James 5

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Come now, you who are rich, weep and wail over the misery to come upon you.

HINIRV

1 हे धनवानों सुन तो लो; तुम अपने आनेवाले क्लेशों पर चिल्ला चिल्लाकर रोओ।

BSB

2 Your riches have rotted and moths have eaten your clothes.

HINIRV

2 तुम्हारा धन बिगड़ गया और तुम्हारे वस्त्रों को कीड़े खा गए।

BSB

3 Your gold and silver are corroded. Their corrosion will testify against you and consume your flesh like fire. You have hoarded treasure in the last days.

HINIRV

3 तुम्हारे सोने-चाँदी में काई लग गई है; और वह काई तुम पर गवाही देगी, और आग के समान तुम्हारा माँस खा जाएगी: तुम ने अन्तिम युग में धन बटोरा है।

BSB

4 Look, the wages you withheld from the workmen who mowed your fields are crying out against you. The cries of the harvesters have reached the ears of the Lord of Hosts.

HINIRV

4 देखो, जिन मजदूरों ने तुम्हारे खेत काटे, उनकी मजदूरी जो तुम ने उन्हें नहीं दी; चिल्ला रही है, और लवनेवालों की दुहाई, सेनाओं के प्रभु के कानों तक पहुँच गई है। (लैव्य. 19:13)

BSB

5 You have lived on earth in luxury and self-indulgence. You have fattened your hearts in the day of slaughter.

HINIRV

5 तुम पृथ्वी पर भोग-विलास में लगे रहे और बड़ा ही सुख भोगा; तुम ने इस वध के दिन के लिये अपने हृदय का पालन-पोषण करके मोटा ताजा किया।

BSB

6 You have condemned and murdered the righteous, who did not resist you.

HINIRV

6 तुम ने धर्मी को दोषी ठहराकर मार डाला; वह तुम्हारा सामना नहीं करता।

BSB

7 Be patient, then, brothers, until the Lord’s coming. See how the farmer awaits the precious fruit of the soil—how patient he is for the fall and spring rains.

HINIRV

7 इसलिए हे भाइयों, प्रभु के आगमन तक धीरज धरो, जैसे, किसान पृथ्वी के बहुमूल्य फल की आशा रखता हुआ प्रथम और अन्तिम वर्षा होने तक धीरज धरता है। (व्यव. 11:14)

BSB

8 You, too, be patient and strengthen your hearts, because the Lord’s coming is near.

HINIRV

8 तुम भी धीरज धरो, और अपने हृदय को दृढ़ करो, क्योंकि प्रभु का आगमन निकट है।

BSB

9 Do not complain about one another, brothers, so that you will not be judged. Look, the Judge is standing at the door!

HINIRV

9 हे भाइयों, एक दूसरे पर दोष न लगाओ ताकि तुम दोषी न ठहरो, देखो, न्यायाधीश द्वार पर खड़ा है।

BSB

10 Brothers, as an example of patience in affliction, take the prophets who spoke in the name of the Lord.

HINIRV

10 हे भाइयों, जिन भविष्यद्वक्ताओं ने प्रभु के नाम से बातें कीं, उन्हें दुःख उठाने और धीरज धरने का एक आदर्श समझो।

BSB

11 See how blessed we consider those who have persevered. You have heard of Job’s perseverance and have seen the outcome from the Lord. The Lord is full of compassion and mercy.

HINIRV

11 देखो, हम धीरज धरनेवालों को धन्य कहते हैं। तुम ने अय्यूब के धीरज के विषय में तो सुना ही है, और प्रभु की ओर से जो उसका प्रतिफल हुआ उसे भी जान लिया है, जिससे प्रभु की अत्यन्त करुणा और दया प्रगट होती है।

BSB

12 Above all, my brothers, do not swear, not by heaven or earth or by any other oath. Simply let your “Yes” be yes, and your “No,” no, so that you will not fall under judgment.

HINIRV

12 पर हे मेरे भाइयों, सबसे श्रेष्ठ बात यह है, कि शपथ न खाना; न स्वर्ग की न पृथ्वी की, न किसी और वस्तु की, पर तुम्हारी बातचीत हाँ की हाँ, और नहीं की नहीं हो, कि तुम दण्ड के योग्य न ठहरो।

BSB

13 Is any one of you suffering? He should pray. Is anyone cheerful? He should sing praises.

HINIRV

13 यदि तुम में कोई दुःखी हो तो वह प्रार्थना करे; यदि आनन्दित हो, तो वह स्तुति के भजन गाए।

BSB

14 Is any one of you sick? He should call the elders of the church to pray over him and anoint him with oil in the name of the Lord.

HINIRV

14 यदि तुम में कोई रोगी हो, तो कलीसिया के प्राचीनों को बुलाए, और वे प्रभु के नाम से उस पर तेल मलकर उसके लिये प्रार्थना करें।

BSB

15 And the prayer offered in faith will restore the one who is sick. The Lord will raise him up. If he has sinned, he will be forgiven.

HINIRV

15 और विश्वास की प्रार्थना के द्वारा रोगी बच जाएगा और प्रभु उसको उठाकर खड़ा करेगा; यदि उसने पाप भी किए हों, तो परमेश्वर उसको क्षमा करेगा।

BSB

16 Therefore confess your sins to each other and pray for each other so that you may be healed. The prayer of a righteous man has great power to prevail.

HINIRV

16 इसलिए तुम आपस में एक दूसरे के सामने अपने-अपने पापों को मान लो; और एक दूसरे के लिये प्रार्थना करो, जिससे चंगे हो जाओ; धर्मी जन की प्रार्थना के प्रभाव से बहुत कुछ हो सकता है।

BSB

17 Elijah was a man just like us. He prayed earnestly that it would not rain, and it did not rain on the land for three and a half years.

HINIRV

17 एलिय्याह भी तो हमारे समान दुःख-सुख भोगी मनुष्य था; और उसने गिड़गिड़ाकर प्रार्थना की; कि बारिश न बरसे; और साढ़े तीन वर्ष तक भूमि पर बारिश नहीं हुई। (1 राजा. 17:1)

BSB

18 Again he prayed, and the heavens gave rain, and the earth yielded its crops.

HINIRV

18 फिर उसने प्रार्थना की, तो आकाश से वर्षा हुई, और भूमि फलवन्त हुई। (1 राजा. 18:42-45)

BSB

19 My brothers, if one of you should wander from the truth and someone should bring him back,

HINIRV

19 हे मेरे भाइयों, यदि तुम में कोई सत्य के मार्ग से भटक जाए, और कोई उसको फेर लाए।

BSB

20 consider this: Whoever turns a sinner from the error of his way will save his soul from death and cover over a multitude of sins.

HINIRV

20 तो वह यह जान ले, कि जो कोई किसी भटके हुए पापी को फेर लाएगा, वह एक प्राण को मृत्यु से बचाएगा, और अनेक पापों पर परदा डालेगा। (नीति. 10:12)

Questions about James 5? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.