Joel 3

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 “Yes, in those days and at that time, when I restore Judah and Jerusalem from captivity,

HINCV

1 “उन दिनों में और उस समय पर, जब मैं यहूदिया और येरूशलेम के लोगों को बंधुआई से लौटा लाऊंगा,

BSB

2 I will gather all the nations and bring them down to the Valley of Jehoshaphat. There I will enter into judgment against them concerning My people, My inheritance, Israel, whom they have scattered among the nations as they divided up My land.

HINCV

2 तब मैं सब जाति के लोगों को इकट्ठा करूंगा और उन्हें नीचे यहोशाफ़ात की घाटी में ले आऊंगा. वहां मैं उनकी परीक्षा करूंगा उन्होंने मेरे निज भाग अर्थात् मेरे लोग इस्राएलियों के साथ जो कुछ किया, उसके लिये. क्योंकि उन्होंने मेरे लोगों को जाति-जाति के लोगों के बीच तितर-बितर कर दिया है और उन्होंने मेरे देश को बांट दिया है.

BSB

3 They cast lots for My people; they bartered a boy for a prostitute and sold a girl for wine to drink.

HINCV

3 वे मेरे लोगों के लिये पांसा फेंकते हैं और उन्होंने वेश्याओं के बदले में लड़कों को दे दिया है; उन्होंने दाखमधु पीने के लिये लड़कियों को बेच दिया है.

BSB

4 Now what do you have against Me, O Tyre, Sidon, and all the regions of Philistia? Are you rendering against Me a recompense? If you retaliate against Me, I will swiftly and speedily return your recompense upon your heads.

HINCV

4 “हे सोर और सीदोन और फिलिस्तिया के सारे क्षेत्र के लोगों, अब तुम्हारे पास मेरे विरुद्ध में क्या है? क्या तुम उस बात का बदला चुका रहे हो, जो मैंने किया है? यदि तुम मुझे वापस बदला चुका रहे हो, तो मैं शीघ्र ही, तेजी से, तुम्हारे द्वारा किए गए कामों को वापस तुम्हारे ही सिर पर डाल दूंगा.

BSB

5 For you took My silver and gold and carried off My finest treasures to your temples.

HINCV

5 क्योंकि तुमने मेरी चांदी और मेरा सोना ले लिया है और मेरे बहुमूल्य खजानों को अपने मंदिरों में रख लिया है.

BSB

6 You sold the people of Judah and Jerusalem to the Greeks, to send them far from their homeland.

HINCV

6 तुमने यहूदिया और येरूशलेम के लोगों को यूनानियों के हाथ बेच दिया, ताकि तुम उन्हें उनके देश से दूर कर सको.

BSB

7 Behold, I will rouse them from the places to which you sold them; I will return your recompense upon your heads.

HINCV

7 “देखो, मैं उन्हें उन स्थानों से लौटाकर लानेवाला हूं, जहां तुमने उन्हें बेच दिया था, और तुम्हारे किए गये कामों को वापस तुम्हारे ही सिर पर डाल दूंगा.

BSB

8 I will sell your sons and daughters into the hands of the people of Judah, and they will sell them to the Sabeans—to a distant nation.” Indeed, the LORD has spoken.

HINCV

8 मैं तुम्हारे बेटे और बेटियों को यहूदिया के लोगों के हाथ बेच दूंगा, और वे उन्हें बहुत दूर रहनेवाली एक जाति शबाईयों के हाथ बेच देंगे.” याहवेह ने कहा है.

BSB

9 Proclaim this among the nations: “Prepare for war; rouse the mighty men; let all the men of war advance and attack!

HINCV

9 जाति-जाति के लोगों के बीच यह घोषणा करो: युद्ध की तैयारी करो! योद्धाओं को आव्हान करो! लड़ने वाले सब लोग निकट आये और आक्रमण करें.

BSB

10 Beat your plowshares into swords and your pruning hooks into spears. Let the weak say, ‘I am strong!’

HINCV

10 अपने हल की फालों को पीटकर उनकी तलवारें बना लो और अपने हंसियों को पीटकर उनकी बर्छियां बना लो. जो दुर्बल है वह कहे, “मैं बलवान हूं!”

BSB

11 Come quickly, all you surrounding nations, and gather yourselves. Bring down Your mighty ones, O LORD.

HINCV

11 चारों तरफ के जाति-जाति के सब लोगों, जल्दी करके आओ, और वहां तुम इकट्‍ठे हो जाओ. हे याहवेह, अपने योद्धाओं को नीचे ले आइए!

BSB

12 Let the nations be roused and advance to the Valley of Jehoshaphat, for there I will sit down to judge all the nations on every side.

HINCV

12 “जाति-जाति के लोग उत्तेजित हों; और वे यहोशाफ़ात की घाटी में जाएं, क्योंकि वहां मैं चारों तरफ के जाति-जाति के सब लोगों का न्याय करने बैठूंगा.

BSB

13 Swing the sickle, for the harvest is ripe. Come, trample the grapes, for the winepress is full; the wine vats overflow because their wickedness is great.

HINCV

13 हंसिया चलाना शुरू करो, क्योंकि फसल पक गयी है. आओ, अंगूर को रौंदो, क्योंकि अंगूर-रस का कुंड भर गया है और हौज छलक रहे हैं— उनकी दुष्टता बहुत ज्यादा है!”

BSB

14 Multitudes, multitudes in the valley of decision! For the Day of the LORD is near in the valley of decision.

HINCV

14 निर्णय की घाटी में लोगों की भीड़ ही भीड़ है! क्योंकि निर्णय की घाटी में याहवेह का दिन निकट है.

BSB

15 The sun and moon will grow dark, and the stars will no longer shine.

HINCV

15 सूर्य और चंद्रमा पर अंधकार छा गया है, और तारे चमकना बंद कर देंगे.

BSB

16 The LORD will roar from Zion and raise His voice from Jerusalem; heaven and earth will tremble. But the LORD will be a refuge for His people, a stronghold for the people of Israel.

HINCV

16 याहवेह ज़ियोन से गरजेंगे और येरूशलेम से गर्जन सुनाई देगा; आकाश और पृथ्वी कांप उठेंगे. पर याहवेह अपने लोगों के लिए एक शरणस्थान, और इस्राएल के लोगों के लिए एक सुरक्षा गढ़ होंगे.

BSB

17 Then you will know that I am the LORD your God, who dwells in Zion, My holy mountain. Jerusalem will be holy, never again to be overrun by foreigners.

HINCV

17 “तब तुम जानोगे कि मैं, याहवेह ही तुम्हारा परमेश्वर हूं, जो अपने पवित्र पर्वत, ज़ियोन पर निवास करता हूं. येरूशलेम एक पवित्र स्थान होगा; परदेशी फिर कभी उस पर आक्रमण न कर पाएंगे.

BSB

18 And in that day the mountains will drip with sweet wine, and the hills will flow with milk. All the streams of Judah will run with water, and a spring will flow from the house of the LORD to water the Valley of Acacias.

HINCV

18 “उस दिन पहाड़ों से नई अंगूर की दाखमधु टपकेगी, और पहाड़ियों से दूध बहेगा; यहूदिया के सब दर्रों में पानी बहेगा. याहवेह के भवन से पानी का एक सोता फूट निकलेगा और शित्तीम घाटी की सिंचाई करेगा.

BSB

19 Egypt will become desolate, and Edom a desert wasteland, because of the violence done to the people of Judah, in whose land they shed innocent blood.

HINCV

19 पर मिस्र देश उजाड़ हो जाएगा, और एदोम एक बेकार निर्जन देश, क्योंकि इन्होंने यहूदिया के लोगों पर अत्याचार किया था, और इन्होंने उनके देश में निर्दोष लोगों का खून बहाया था.

BSB

20 But Judah will be inhabited forever, and Jerusalem from generation to generation.

HINCV

20 यहूदिया में लोग सदा-सर्वदा निवास करते रहेंगे और येरूशलेम में लोग पीढ़ी-पीढ़ी तक रहेंगे.

BSB

21 For I will avenge their blood, which I have not yet avenged.” For the LORD dwells in Zion.

HINCV

21 क्या मैं उन निर्दोष लोगों के खून का बदला लिये बिना छोड़ दूंगा? नहीं, बिलकुल नहीं.” याहवेह ज़ियोन में निवास करते हैं!

Questions about Joel 3? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.