Joel 3

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 “Yes, in those days and at that time, when I restore Judah and Jerusalem from captivity,

HINIRV

1 “क्योंकि सुनो, जिन दिनों में और जिस समय मैं यहूदा और यरूशलेमवासियों को बँधुवाई से लौटा ले आऊँगा,

BSB

2 I will gather all the nations and bring them down to the Valley of Jehoshaphat. There I will enter into judgment against them concerning My people, My inheritance, Israel, whom they have scattered among the nations as they divided up My land.

HINIRV

2 उस समय मैं सब जातियों को इकट्ठा करके यहोशापात की तराई में ले जाऊँगा, और वहाँ उनके साथ अपनी प्रजा अर्थात् अपने निज भाग इस्राएल के विषय में जिसे उन्होंने जाति-जाति में तितर-बितर करके मेरे देश को बाँट लिया है, उनसे मुकद्दमा लड़ूँगा।

BSB

3 They cast lots for My people; they bartered a boy for a prostitute and sold a girl for wine to drink.

HINIRV

3 उन्होंने तो मेरी प्रजा पर चिट्ठी डाली, और एक लड़का वेश्या के बदले में दे दिया, और एक लड़की बेचकर दाखमधु पीया है।

BSB

4 Now what do you have against Me, O Tyre, Sidon, and all the regions of Philistia? Are you rendering against Me a recompense? If you retaliate against Me, I will swiftly and speedily return your recompense upon your heads.

HINIRV

4 “हे सोर, और सीदोन और पलिश्तीन के सब प्रदेशों, तुम को मुझसे क्या काम? क्या तुम मुझ को बदला दोगे? यदि तुम मुझे बदला भी दो, तो मैं शीघ्र ही तुम्हारा दिया हुआ बदला, तुम्हारे ही सिर पर डाल दूँगा।

BSB

5 For you took My silver and gold and carried off My finest treasures to your temples.

HINIRV

5 क्योंकि तुम ने मेरा चाँदी सोना ले लिया, और मेरी अच्छी और मनभावनी वस्तुएँ अपने मन्दिरों में ले जाकर रखी हैं;

BSB

6 You sold the people of Judah and Jerusalem to the Greeks, to send them far from their homeland.

HINIRV

6 और यहूदियों और यरूशलेमियों को यूनानियों के हाथ इसलिए बेच डाला है कि वे अपने देश से दूर किए जाएँ।

BSB

7 Behold, I will rouse them from the places to which you sold them; I will return your recompense upon your heads.

HINIRV

7 इसलिए सुनो, मैं उनको उस स्थान से, जहाँ के जानेवालों के हाथ तुम ने उनको बेच दिया, बुलाने पर हूँ, और तुम्हारा दिया हुआ बदला, तुम्हारे ही सिर पर डाल दूँगा।

BSB

8 I will sell your sons and daughters into the hands of the people of Judah, and they will sell them to the Sabeans—to a distant nation.” Indeed, the LORD has spoken.

HINIRV

8 मैं तुम्हारे बेटे-बेटियों को यहूदियों के हाथ बिकवा दूँगा, और वे उनको शबाइयों के हाथ बेच देंगे जो दूर देश के रहनेवाले हैं; क्योंकि यहोवा ने यह कहा है।”

BSB

9 Proclaim this among the nations: “Prepare for war; rouse the mighty men; let all the men of war advance and attack!

HINIRV

9 जाति-जाति में यह प्रचार करो, युद्ध की तैयारी करो, अपने शूरवीरों को उभारो। सब योद्धा निकट आकर लड़ने को चढ़ें।

BSB

10 Beat your plowshares into swords and your pruning hooks into spears. Let the weak say, ‘I am strong!’

HINIRV

10 अपने-अपने हल की फाल को पीटकर तलवार, और अपनी-अपनी हँसिया को पीटकर बर्छी बनाओ; जो बलहीन हो वह भी कहे, मैं वीर हूँ ।

BSB

11 Come quickly, all you surrounding nations, and gather yourselves. Bring down Your mighty ones, O LORD.

HINIRV

11 हे चारों ओर के जाति-जाति के लोगों, फुर्ती करके आओ और इकट्ठे हो जाओ। हे यहोवा, तू भी अपने शूरवीरों को वहाँ ले जा।

BSB

12 Let the nations be roused and advance to the Valley of Jehoshaphat, for there I will sit down to judge all the nations on every side.

HINIRV

12 जाति-जाति के लोग उभरकर चढ़ जाएँ और यहोशापात की तराई में जाएँ, क्योंकि वहाँ मैं चारों ओर की सारी जातियों का न्याय करने को बैठूँगा।

BSB

13 Swing the sickle, for the harvest is ripe. Come, trample the grapes, for the winepress is full; the wine vats overflow because their wickedness is great.

HINIRV

13 हँसुआ लगाओ, क्योंकि खेत पक गया है। आओ, दाख रौंदो, क्योंकि हौज भर गया है। रसकुण्ड उमड़ने लगे, क्योंकि उनकी बुराई बहुत बड़ी है। (मर. 4:29, प्रका. 14:15-18)

BSB

14 Multitudes, multitudes in the valley of decision! For the Day of the LORD is near in the valley of decision.

HINIRV

14 निबटारे की तराई में भीड़ की भीड़ है! क्योंकि निबटारे की तराई में यहोवा का दिन निकट है ।

BSB

15 The sun and moon will grow dark, and the stars will no longer shine.

HINIRV

15 सूर्य और चन्द्रमा अपना-अपना प्रकाश न देंगे, और न तारे चमकेंगे। (मत्ती. 24:29; मर. 3:24,25; प्रका. 6:12,13; प्रका. 8:12)

BSB

16 The LORD will roar from Zion and raise His voice from Jerusalem; heaven and earth will tremble. But the LORD will be a refuge for His people, a stronghold for the people of Israel.

HINIRV

16 और यहोवा सिय्योन से गरजेगा, और यरूशलेम से बड़ा शब्द सुनाएगा; और आकाश और पृथ्वी थरथारएँगे। परन्तु यहोवा अपनी प्रजा के लिये शरणस्थान और इस्राएलियों के लिये गढ़ ठहरेगा।

BSB

17 Then you will know that I am the LORD your God, who dwells in Zion, My holy mountain. Jerusalem will be holy, never again to be overrun by foreigners.

HINIRV

17 इस प्रकार तुम जानोगे कि यहोवा जो अपने पवित्र पर्वत सिय्योन पर वास किए रहता है, वही हमारा परमेश्वर है। और यरूशलेम पवित्र ठहरेगा, और परदेशी उसमें होकर फिर न जाने पाएँगे।

BSB

18 And in that day the mountains will drip with sweet wine, and the hills will flow with milk. All the streams of Judah will run with water, and a spring will flow from the house of the LORD to water the Valley of Acacias.

HINIRV

18 और उस समय पहाड़ों से नया दाखमधु टपकने लगेगा, और टीलों से दूध बहने लगेगा, और यहूदा देश के सब नाले जल से भर जाएँगे; और यहोवा के भवन में से एक सोता फूट निकलेगा, जिससे शित्तीम की घाटी सींची जाएगी।

BSB

19 Egypt will become desolate, and Edom a desert wasteland, because of the violence done to the people of Judah, in whose land they shed innocent blood.

HINIRV

19 यहूदियों पर उपद्रव करने के कारण, मिस्र उजाड़ और एदोम उजड़ा हुआ मरुस्थल हो जाएगा, क्योंकि उन्होंने उनके देश में निर्दोष की हत्या की थी।

BSB

20 But Judah will be inhabited forever, and Jerusalem from generation to generation.

HINIRV

20 परन्तु यहूदा सर्वदा और यरूशलेम पीढ़ी-पीढ़ी तक बना रहेगा।

BSB

21 For I will avenge their blood, which I have not yet avenged.” For the LORD dwells in Zion.

HINIRV

21 क्योंकि उनका खून, जो अब तक मैंने पवित्र नहीं ठहराया था, उसे अब पवित्र ठहराऊँगा, क्योंकि यहोवा सिय्योन में वास किए रहता है।

Questions about Joel 3? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.