John 15
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 “I am the true vine, and My Father is the keeper of the vineyard. | HINIRV 1 “सच्ची दाखलता मैं हूँ; और मेरा पिता किसान है। |
| BSB 2 He cuts off every branch in Me that bears no fruit, and every branch that does bear fruit, He prunes to make it even more fruitful. | HINIRV 2 जो डाली मुझ में है, और नहीं फलती, उसे वह काट डालता है, और जो फलती है, उसे वह छाँटता है ताकि और फले। |
| BSB 3 You are already clean because of the word I have spoken to you. | HINIRV 3 तुम तो उस वचन के कारण जो मैंने तुम से कहा है, शुद्ध हो। |
| BSB 4 Remain in Me, and I will remain in you. Just as no branch can bear fruit by itself unless it remains in the vine, neither can you bear fruit unless you remain in Me. | HINIRV 4 तुम मुझ में बने रहो, और मैं तुम में जैसे डाली यदि दाखलता में बनी न रहे, तो अपने आप से नहीं फल सकती, वैसे ही तुम भी यदि मुझ में बने न रहो तो नहीं फल सकते। |
| BSB 5 I am the vine and you are the branches. The one who remains in Me, and I in him, will bear much fruit. For apart from Me you can do nothing. | HINIRV 5 मैं दाखलता हूँ: तुम डालियाँ हो; जो मुझ में बना रहता है, और मैं उसमें, वह बहुत फल फलता है, क्योंकि मुझसे अलग होकर तुम कुछ भी नहीं कर सकते । |
| BSB 6 If anyone does not remain in Me, he is like a branch that is thrown away and withers. Such branches are gathered up, thrown into the fire, and burned. | HINIRV 6 यदि कोई मुझ में बना न रहे, तो वह डाली के समान फेंक दिया जाता, और सूख जाता है; और लोग उन्हें बटोरकर आग में झोंक देते हैं, और वे जल जाती हैं। |
| BSB 7 If you remain in Me and My words remain in you, ask whatever you wish, and it will be done for you. | HINIRV 7 यदि तुम मुझ में बने रहो, और मेरी बातें तुम में बनी रहें तो जो चाहो माँगो और वह तुम्हारे लिये हो जाएगा। |
| BSB 8 This is to My Father’s glory, that you bear much fruit, proving yourselves to be My disciples. | HINIRV 8 मेरे पिता की महिमा इसी से होती है, कि तुम बहुत सा फल लाओ, तब ही तुम मेरे चेले ठहरोगे। |
| BSB 9 As the Father has loved Me, so have I loved you. Remain in My love. | HINIRV 9 जैसा पिता ने मुझसे प्रेम रखा, वैसे ही मैंने तुम से प्रेम रखा, मेरे प्रेम में बने रहो। |
| BSB 10 If you keep My commandments, you will remain in My love, just as I have kept My Father’s commandments and remain in His love. | HINIRV 10 यदि तुम मेरी आज्ञाओं को मानोगे, तो मेरे प्रेम में बने रहोगे जैसा कि मैंने अपने पिता की आज्ञाओं को माना है, और उसके प्रेम में बना रहता हूँ। |
| BSB 11 I have told you these things so that My joy may be in you and your joy may be complete. | HINIRV 11 मैंने ये बातें तुम से इसलिए कही हैं, कि मेरा आनन्द तुम में बना रहे, और तुम्हारा आनन्द पूरा हो जाए। |
| BSB 12 This is My commandment, that you love one another as I have loved you. | HINIRV 12 “मेरी आज्ञा यह है, कि जैसा मैंने तुम से प्रेम रखा, वैसा ही तुम भी एक दूसरे से प्रेम रखो। |
| BSB 13 Greater love has no one than this, that he lay down his life for his friends. | HINIRV 13 इससे बड़ा प्रेम किसी का नहीं, कि कोई अपने मित्रों के लिये अपना प्राण दे। |
| BSB 14 You are My friends if you do what I command you. | HINIRV 14 जो कुछ मैं तुम्हें आज्ञा देता हूँ, यदि उसे करो, तो तुम मेरे मित्र हो। |
| BSB 15 No longer do I call you servants, for a servant does not understand what his master is doing. But I have called you friends, because everything I have learned from My Father I have made known to you. | HINIRV 15 अब से मैं तुम्हें दास न कहूँगा, क्योंकि दास नहीं जानता, कि उसका स्वामी क्या करता है: परन्तु मैंने तुम्हें मित्र कहा है, क्योंकि मैंने जो बातें अपने पिता से सुनीं, वे सब तुम्हें बता दीं। |
| BSB 16 You did not choose Me, but I chose you. And I appointed you to go and bear fruit—fruit that will remain—so that whatever you ask the Father in My name, He will give you. | HINIRV 16 तुम ने मुझे नहीं चुना परन्तु मैंने तुम्हें चुना है और तुम्हें ठहराया ताकि तुम जाकर फल लाओ; और तुम्हारा फल बना रहे, कि तुम मेरे नाम से जो कुछ पिता से माँगो, वह तुम्हें दे। |
| BSB 17 This is My command to you: Love one another. | HINIRV 17 इन बातों की आज्ञा मैं तुम्हें इसलिए देता हूँ, कि तुम एक दूसरे से प्रेम रखो। |
| BSB 18 If the world hates you, understand that it hated Me first. | HINIRV 18 “ यदि संसार तुम से बैर रखता है, तो तुम जानते हो, कि उसने तुम से पहले मुझसे भी बैर रखा। |
| BSB 19 If you were of the world, it would love you as its own. Instead, the world hates you, because you are not of the world, but I have chosen you out of the world. | HINIRV 19 यदि तुम संसार के होते, तो संसार अपनों से प्रेम रखता, परन्तु इस कारण कि तुम संसार के नहीं वरन् मैंने तुम्हें संसार में से चुन लिया है; इसलिए संसार तुम से बैर रखता है। |
| BSB 20 Remember the word that I spoke to you: ‘No servant is greater than his master.’ If they persecuted Me, they will persecute you as well; if they kept My word, they will keep yours as well. | HINIRV 20 जो बात मैंने तुम से कही थी, ‘दास अपने स्वामी से बड़ा नहीं होता,’ उसको याद रखो यदि उन्होंने मुझे सताया, तो तुम्हें भी सताएँगे; यदि उन्होंने मेरी बात मानी, तो तुम्हारी भी मानेंगे। |
| BSB 21 But they will treat you like this because of My name, since they do not know the One who sent Me. | HINIRV 21 परन्तु यह सब कुछ वे मेरे नाम के कारण तुम्हारे साथ करेंगे क्योंकि वे मेरे भेजनेवाले को नहीं जानते। |
| BSB 22 If I had not come and spoken to them, they would not be guilty of sin. Now, however, they have no excuse for their sin. | HINIRV 22 यदि मैं न आता और उनसे बातें न करता, तो वे पापी न ठहरते परन्तु अब उन्हें उनके पाप के लिये कोई बहाना नहीं। |
| BSB 23 Whoever hates Me hates My Father as well. | HINIRV 23 जो मुझसे बैर रखता है, वह मेरे पिता से भी बैर रखता है। |
| BSB 24 If I had not done among them the works that no one else did, they would not be guilty of sin; but now they have seen and hated both Me and My Father. | HINIRV 24 यदि मैं उनमें वे काम न करता, जो और किसी ने नहीं किए तो वे पापी नहीं ठहरते, परन्तु अब तो उन्होंने मुझे और मेरे पिता दोनों को देखा, और दोनों से बैर किया। |
| BSB 25 But this is to fulfill what is written in their Law: ‘They hated Me without reason.’ | HINIRV 25 और यह इसलिए हुआ, कि वह वचन पूरा हो, जो उनकी व्यवस्था में लिखा है, ‘उन्होंने मुझसे व्यर्थ बैर किया।’ (भज. 69:4, भज. 109:3) |
| BSB 26 When the Advocate comes, whom I will send to you from the Father—the Spirit of truth who proceeds from the Father—He will testify about Me. | HINIRV 26 परन्तु जब वह सहायक आएगा, जिसे मैं तुम्हारे पास पिता की ओर से भेजूँगा, अर्थात् सत्य का आत्मा जो पिता की ओर से निकलता है, तो वह मेरी गवाही देगा। |
| BSB 27 And you also must testify, because you have been with Me from the beginning. | HINIRV 27 और तुम भी गवाह हो क्योंकि तुम आरम्भ से मेरे साथ रहे हो। |
Questions about John 15? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.