John 16

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 “I have told you these things so that you will not fall away.

HINIRV

1 “ये बातें मैंने तुम से इसलिए कहीं कि तुम ठोकर न खाओ।

BSB

2 They will put you out of the synagogues. In fact, a time is coming when anyone who kills you will think he is offering a service to God.

HINIRV

2 वे तुम्हें आराधनालयों में से निकाल देंगे, वरन् वह समय आता है, कि जो कोई तुम्हें मार डालेगा यह समझेगा कि मैं परमेश्वर की सेवा करता हूँ।

BSB

3 They will do these things because they have not known the Father or Me.

HINIRV

3 और यह वे इसलिए करेंगे कि उन्होंने न पिता को जाना है और न मुझे जानते हैं।

BSB

4 But I have told you these things so that when their hour comes, you will remember that I told you about them. I did not tell you these things from the beginning, because I was with you.

HINIRV

4 परन्तु ये बातें मैंने इसलिए तुम से कहीं, कि जब उनके पूरे होने का समय आए तो तुम्हें स्मरण आ जाए, कि मैंने तुम से पहले ही कह दिया था, “मैंने आरम्भ में तुम से ये बातें इसलिए नहीं कहीं क्योंकि मैं तुम्हारे साथ था।

BSB

5 Now, however, I am going to Him who sent Me; yet none of you asks Me, ‘Where are You going?’

HINIRV

5 अब मैं अपने भेजनेवाले के पास जाता हूँ और तुम में से कोई मुझसे नहीं पूछता, ‘तू कहाँ जाता है?’

BSB

6 Instead, your hearts are filled with sorrow because I have told you these things.

HINIRV

6 परन्तु मैंने जो ये बातें तुम से कही हैं, इसलिए तुम्हारा मन शोक से भर गया।

BSB

7 But I tell you the truth, it is for your benefit that I am going away. Unless I go away, the Advocate will not come to you; but if I go, I will send Him to you.

HINIRV

7 फिर भी मैं तुम से सच कहता हूँ, कि मेरा जाना तुम्हारे लिये अच्छा है, क्योंकि यदि मैं न जाऊँ, तो वह सहायक तुम्हारे पास न आएगा, परन्तु यदि मैं जाऊँगा, तो उसे तुम्हारे पास भेज दूँगा।

BSB

8 And when He comes, He will convict the world in regard to sin and righteousness and judgment:

HINIRV

8 और वह आकर संसार को पाप और धार्मिकता और न्याय के विषय में निरुत्तर करेगा।

BSB

9 in regard to sin, because they do not believe in Me;

HINIRV

9 पाप के विषय में इसलिए कि वे मुझ पर विश्वास नहीं करते;

BSB

10 in regard to righteousness, because I am going to the Father and you will no longer see Me;

HINIRV

10 और धार्मिकता के विषय में इसलिए कि मैं पिता के पास जाता हूँ, और तुम मुझे फिर न देखोगे;

BSB

11 and in regard to judgment, because the prince of this world has been condemned.

HINIRV

11 न्याय के विषय में इसलिए कि संसार का सरदार दोषी ठहराया गया है। (यूह. 12:31)

BSB

12 I still have much to tell you, but you cannot yet bear to hear it.

HINIRV

12 “मुझे तुम से और भी बहुत सी बातें कहनी हैं, परन्तु अभी तुम उन्हें सह नहीं सकते।

BSB

13 However, when the Spirit of truth comes, He will guide you into all truth. For He will not speak on His own, but He will speak what He hears, and He will declare to you what is to come.

HINIRV

13 परन्तु जब वह अर्थात् सत्य का आत्मा आएगा, तो तुम्हें सब सत्य का मार्ग बताएगा, क्योंकि वह अपनी ओर से न कहेगा, परन्तु जो कुछ सुनेगा, वही कहेगा, और आनेवाली बातें तुम्हें बताएगा।

BSB

14 He will glorify Me by taking from what is Mine and disclosing it to you.

HINIRV

14 वह मेरी महिमा करेगा, क्योंकि वह मेरी बातों में से लेकर तुम्हें बताएगा।

BSB

15 Everything that belongs to the Father is Mine. That is why I said that the Spirit will take from what is Mine and disclose it to you.

HINIRV

15 जो कुछ पिता का है, वह सब मेरा है; इसलिए मैंने कहा, कि वह मेरी बातों में से लेकर तुम्हें बताएगा।

BSB

16 In a little while you will see Me no more, and then after a little while you will see Me.”

HINIRV

16 “थोड़ी देर में तुम मुझे न देखोगे, और फिर थोड़ी देर में मुझे देखोगे।”

BSB

17 Then some of His disciples asked one another, “Why is He telling us, ‘In a little while you will not see Me, and then after a little while you will see Me’ and ‘Because I am going to the Father’?”

HINIRV

17 तब उसके कितने चेलों ने आपस में कहा, “यह क्या है, जो वह हम से कहता है, ‘थोड़ी देर में तुम मुझे न देखोगे, और फिर थोड़ी देर में मुझे देखोगे?’ और यह ‘इसलिए कि मैं पिता के पास जाता हूँ’?”

BSB

18 They kept asking, “Why is He saying, ‘a little while’? We do not understand what He is saying.”

HINIRV

18 तब उन्होंने कहा, “यह ‘थोड़ी देर’ जो वह कहता है, क्या बात है? हम नहीं जानते, कि क्या कहता है।”

BSB

19 Aware that they wanted to question Him, Jesus said to them, “Are you asking one another why I said, ‘In a little while you will not see Me, and then after a little while you will see Me’?

HINIRV

19 यीशु ने यह जानकर, कि वे मुझसे पूछना चाहते हैं, उनसे कहा, “क्या तुम आपस में मेरी इस बात के विषय में पूछताछ करते हो, ‘थोड़ी देर में तुम मुझे न देखोगे, और फिर थोड़ी देर में मुझे देखोगे’?

BSB

20 Truly, truly, I tell you, you will weep and wail while the world rejoices. You will grieve, but your grief will turn to joy.

HINIRV

20 मैं तुम से सच-सच कहता हूँ; कि तुम रोओगे और विलाप करोगे, परन्तु संसार आनन्द करेगा: तुम्हें शोक होगा, परन्तु तुम्हारा शोक आनन्द बन जाएगा।

BSB

21 A woman has pain in childbirth because her time has come; but when she brings forth her child, she forgets her anguish because of her joy that a child has been born into the world.

HINIRV

21 जब स्त्री जनने लगती है तो उसको शोक होता है, क्योंकि उसकी दुःख की घड़ी आ पहुँची, परन्तु जब वह बालक को जन्म दे चुकी तो इस आनन्द से कि जगत में एक मनुष्य उत्पन्न हुआ, उस संकट को फिर स्मरण नहीं करती। (यशा. 26:17, मीका 4:9)

BSB

22 So also you have sorrow now, but I will see you again and your hearts will rejoice, and no one will take away your joy.

HINIRV

22 और तुम्हें भी अब तो शोक है, परन्तु मैं तुम से फिर मिलूँगा और तुम्हारे मन में आनन्द होगा; और तुम्हारा आनन्द कोई तुम से छीन न लेगा।

BSB

23 In that day you will no longer ask Me anything. Truly, truly, I tell you, whatever you ask the Father in My name, He will give you.

HINIRV

23 उस दिन तुम मुझसे कुछ न पूछोगे; मैं तुम से सच-सच कहता हूँ, यदि पिता से कुछ माँगोगे, तो वह मेरे नाम से तुम्हें देगा।

BSB

24 Until now you have not asked for anything in My name. Ask and you will receive, so that your joy may be complete.

HINIRV

24 अब तक तुम ने मेरे नाम से कुछ नहीं माँगा; माँगो तो पाओगे ताकि तुम्हारा आनन्द पूरा हो जाए।

BSB

25 I have spoken these things to you in figures of speech. An hour is coming when I will no longer speak to you this way, but will tell you plainly about the Father.

HINIRV

25 “मैंने ये बातें तुम से दृष्टान्तों में कही हैं, परन्तु वह समय आता है, कि मैं तुम से दृष्टान्तों में और फिर नहीं कहूँगा परन्तु खोलकर तुम्हें पिता के विषय में बताऊँगा।

BSB

26 In that day you will ask in My name. I am not saying that I will ask the Father on your behalf.

HINIRV

26 उस दिन तुम मेरे नाम से माँगोगे, और मैं तुम से यह नहीं कहता, कि मैं तुम्हारे लिये पिता से विनती करूँगा।

BSB

27 For the Father Himself loves you, because you have loved Me and have believed that I came from God.

HINIRV

27 क्योंकि पिता तो स्वयं ही तुम से प्रेम रखता है, इसलिए कि तुम ने मुझसे प्रेम रखा है, और यह भी विश्वास किया, कि मैं पिता की ओर से आया।

BSB

28 I came from the Father and entered the world. In turn, I will leave the world and go to the Father.”

HINIRV

28 मैं पिता की ओर से जगत में आया हूँ, फिर जगत को छोड़कर पिता के पास वापस जाता हूँ।”

BSB

29 His disciples said, “See, now You are speaking plainly and without figures of speech.

HINIRV

29 उसके चेलों ने कहा, “देख, अब तो तू खुलकर कहता है, और कोई दृष्टान्त नहीं कहता।

BSB

30 Now we understand that You know all things and that You have no need for anyone to question You. Because of this, we believe that You came from God.”

HINIRV

30 अब हम जान गए, कि तू सब कुछ जानता है, और जरूरत नहीं कि कोई तुझ से प्रश्न करे, इससे हम विश्वास करते हैं, कि तू परमेश्वर की ओर से आया है।”

BSB

31 “Do you finally believe?” Jesus replied.

HINIRV

31 यह सुन यीशु ने उनसे कहा, “क्या तुम अब विश्वास करते हो?

BSB

32 “Look, an hour is coming and has already come when you will be scattered, each to his own home, and you will leave Me all alone. Yet I am not alone, because the Father is with Me.

HINIRV

32 देखो, वह घड़ी आती है वरन् आ पहुँची कि तुम सब तितर-बितर होकर अपना-अपना मार्ग लोगे, और मुझे अकेला छोड़ दोगे, फिर भी मैं अकेला नहीं क्योंकि पिता मेरे साथ है। (यूह. 8:29)

BSB

33 I have told you these things so that in Me you may have peace. In the world you will have tribulation. But take courage; I have overcome the world!”

HINIRV

33 मैंने ये बातें तुम से इसलिए कही हैं, कि तुम्हें मुझ में शान्ति मिले; संसार में तुम्हें क्लेश होता है, परन्तु ढाढ़स बाँधो, मैंने संसार को जीत लिया है।”

Questions about John 16? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.