John 17
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 When Jesus had spoken these things, He lifted up His eyes to heaven and said, “Father, the hour has come. Glorify Your Son, that Your Son may glorify You. | HINIRV 1 यीशु ने ये बातें कहीं और अपनी आँखें आकाश की ओर उठाकर कहा, “हे पिता, वह घड़ी आ पहुँची, अपने पुत्र की महिमा कर, कि पुत्र भी तेरी महिमा करे, |
| BSB 2 For You granted Him authority over all people, so that He may give eternal life to all those You have given Him. | HINIRV 2 क्योंकि तूने उसको सब प्राणियों पर अधिकार दिया, कि जिन्हें तूने उसको दिया है, उन सब को वह अनन्त जीवन दे। |
| BSB 3 Now this is eternal life, that they may know You, the only true God, and Jesus Christ, whom You have sent. | HINIRV 3 और अनन्त जीवन यह है, कि वे तुझ एकमात्र सच्चे परमेश्वर को और यीशु मसीह को, जिसे तूने भेजा है, जानें। |
| BSB 4 I have glorified You on earth by accomplishing the work You gave Me to do. | HINIRV 4 जो काम तूने मुझे करने को दिया था, उसे पूरा करके मैंने पृथ्वी पर तेरी महिमा की है। |
| BSB 5 And now, Father, glorify Me in Your presence with the glory I had with You before the world existed. | HINIRV 5 और अब, हे पिता, तू अपने साथ मेरी महिमा उस महिमा से कर जो जगत की सृष्टि से पहले, मेरी तेरे साथ थी। |
| BSB 6 I have revealed Your name to those You have given Me out of the world. They were Yours; You gave them to Me, and they have kept Your word. | HINIRV 6 “मैंने तेरा नाम उन मनुष्यों पर प्रगट किया जिन्हें तूने जगत में से मुझे दिया। वे तेरे थे और तूने उन्हें मुझे दिया और उन्होंने तेरे वचन को मान लिया है। |
| BSB 7 Now they know that everything You have given Me comes from You. | HINIRV 7 अब वे जान गए हैं, कि जो कुछ तूने मुझे दिया है, सब तेरी ओर से है। |
| BSB 8 For I have given them the words You gave Me, and they have received them. They knew with certainty that I came from You, and they believed that You sent Me. | HINIRV 8 क्योंकि जो बातें तूने मुझे पहुँचा दीं, मैंने उन्हें उनको पहुँचा दिया और उन्होंने उनको ग्रहण किया और सच-सच जान लिया है, कि मैं तेरी ओर से आया हूँ, और यह विश्वास किया है कि तू ही ने मुझे भेजा। |
| BSB 9 I ask on their behalf. I do not ask on behalf of the world, but on behalf of those You have given Me; for they are Yours. | HINIRV 9 मैं उनके लिये विनती करता हूँ, संसार के लिये विनती नहीं करता हूँ परन्तु उन्हीं के लिये जिन्हें तूने मुझे दिया है, क्योंकि वे तेरे हैं। |
| BSB 10 All I have is Yours, and all You have is Mine; and in them I have been glorified. | HINIRV 10 और जो कुछ मेरा है वह सब तेरा है; और जो तेरा है वह मेरा है; और इनसे मेरी महिमा प्रगट हुई है। |
| BSB 11 I will no longer be in the world, but they are in the world, and I am coming to You. Holy Father, protect them by Your name, the name You gave Me, so that they may be one as We are one. | HINIRV 11 मैं आगे को जगत में न रहूँगा, परन्तु ये जगत में रहेंगे, और मैं तेरे पास आता हूँ; हे पवित्र पिता, अपने उस नाम से जो तूने मुझे दिया है, उनकी रक्षा कर, कि वे हमारे समान एक हों। |
| BSB 12 While I was with them, I protected and preserved them by Your name, the name You gave Me. Not one of them has been lost, except the son of destruction, so that the Scripture would be fulfilled. | HINIRV 12 जब मैं उनके साथ था, तो मैंने तेरे उस नाम से, जो तूने मुझे दिया है, उनकी रक्षा की, मैंने उनकी देख-रेख की और विनाश के पुत्र को छोड़ उनमें से कोई नाश न हुआ, इसलिए कि पवित्रशास्त्र की बात पूरी हो। (यूह. 18:9) |
| BSB 13 But now I am coming to You; and I am saying these things while I am in the world, so that they may have My joy fulfilled within them. | HINIRV 13 परन्तु अब मैं तेरे पास आता हूँ, और ये बातें जगत में कहता हूँ, कि वे मेरा आनन्द अपने में पूरा पाएँ। |
| BSB 14 I have given them Your word and the world has hated them. For they are not of the world, just as I am not of the world. | HINIRV 14 मैंने तेरा वचन उन्हें पहुँचा दिया है, और संसार ने उनसे बैर किया, क्योंकि जैसा मैं संसार का नहीं, वैसे ही वे भी संसार के नहीं। |
| BSB 15 I am not asking that You take them out of the world, but that You keep them from the evil one. | HINIRV 15 मैं यह विनती नहीं करता, कि तू उन्हें जगत से उठा ले, परन्तु यह कि तू उन्हें उस दुष्ट से बचाए रख। |
| BSB 16 They are not of the world, just as I am not of the world. | HINIRV 16 जैसे मैं संसार का नहीं, वैसे ही वे भी संसार के नहीं। |
| BSB 17 Sanctify them by the truth; Your word is truth. | HINIRV 17 सत्य के द्वारा उन्हें पवित्र कर: तेरा वचन सत्य है। |
| BSB 18 As You sent Me into the world, I have also sent them into the world. | HINIRV 18 जैसे तूने जगत में मुझे भेजा, वैसे ही मैंने भी उन्हें जगत में भेजा। |
| BSB 19 For them I sanctify Myself, so that they too may be sanctified by the truth. | HINIRV 19 और उनके लिये मैं अपने आपको पवित्र करता हूँ ताकि वे भी सत्य के द्वारा पवित्र किए जाएँ। |
| BSB 20 I am not asking on behalf of them alone, but also on behalf of those who will believe in Me through their message, | HINIRV 20 “मैं केवल इन्हीं के लिये विनती नहीं करता, परन्तु उनके लिये भी जो इनके वचन के द्वारा मुझ पर विश्वास करेंगे, |
| BSB 21 that all of them may be one, as You, Father, are in Me, and I am in You. May they also be in Us, so that the world may believe that You sent Me. | HINIRV 21 कि वे सब एक हों; जैसा तू हे पिता मुझ में हैं, और मैं तुझ में हूँ, वैसे ही वे भी हम में हों, इसलिए कि जगत विश्वास करे, कि तू ही ने मुझे भेजा। |
| BSB 22 I have given them the glory You gave Me, so that they may be one as We are one— | HINIRV 22 और वह महिमा जो तूने मुझे दी, मैंने उन्हें दी है कि वे वैसे ही एक हों जैसे कि हम एक हैं। |
| BSB 23 I in them and You in Me—that they may be perfectly united, so that the world may know that You sent Me and have loved them just as You have loved Me. | HINIRV 23 मैं उनमें और तू मुझ में कि वे सिद्ध होकर एक हो जाएँ, और जगत जाने कि तू ही ने मुझे भेजा, और जैसा तूने मुझसे प्रेम रखा, वैसा ही उनसे प्रेम रखा। |
| BSB 24 Father, I want those You have given Me to be with Me where I am, that they may see the glory You gave Me because You loved Me before the foundation of the world. | HINIRV 24 हे पिता, मैं चाहता हूँ कि जिन्हें तूने मुझे दिया है, जहाँ मैं हूँ, वहाँ वे भी मेरे साथ हों कि वे मेरी उस महिमा को देखें जो तूने मुझे दी है, क्योंकि तूने जगत की उत्पत्ति से पहले मुझसे प्रेम रखा। (यूह. 14:3) |
| BSB 25 Righteous Father, although the world has not known You, I know You, and they know that You sent Me. | HINIRV 25 हे धार्मिक पिता, संसार ने मुझे नहीं जाना, परन्तु मैंने तुझे जाना और इन्होंने भी जाना कि तू ही ने मुझे भेजा। |
| BSB 26 And I have made Your name known to them and will continue to make it known, so that the love You have for Me may be in them, and I in them.” | HINIRV 26 और मैंने तेरा नाम उनको बताया और बताता रहूँगा कि जो प्रेम तुझको मुझसे था, वह उनमें रहे और मैं उनमें रहूँ ।” |
Questions about John 17? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.