John 3
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Now there was a man of the Pharisees named Nicodemus, a leader of the Jews. | HINCV 1 निकोदेमॉस नामक एक फ़रीसी, जो यहूदियों के प्रधानों में से एक थे, |
| BSB 2 He came to Jesus at night and said, “Rabbi, we know that You are a teacher who has come from God. For no one could perform the signs You are doing if God were not with him.” | HINCV 2 रात के समय मसीह येशु के पास आए और उनसे कहा, “रब्बी, हम जानते हैं कि आप परमेश्वर की ओर से भेजे गए गुरु हैं क्योंकि ये अद्भुत काम, जो आप करते हैं, कोई भी नहीं कर सकता यदि परमेश्वर उसके साथ न हों.” |
| BSB 3 Jesus replied, “Truly, truly, I tell you, no one can see the kingdom of God unless he is born again.” | HINCV 3 इस पर मसीह येशु ने कहा, “मैं आप पर यह अटल सच्चाई प्रकट कर रहा हूं: बिना नया जन्म प्राप्त किए परमेश्वर के राज्य का अनुभव असंभव है.” |
| BSB 4 “How can a man be born when he is old?” Nicodemus asked. “Can he enter his mother’s womb a second time to be born?” | HINCV 4 निकोदेमॉस ने उनसे पूछा, “वृद्ध मनुष्य का दोबारा जन्म लेना कैसे संभव है, क्या वह नया जन्म लेने के लिए पुनः अपनी माता के गर्भ में प्रवेश करे?” |
| BSB 5 Jesus answered, “Truly, truly, I tell you, no one can enter the kingdom of God unless he is born of water and the Spirit. | HINCV 5 मसीह येशु ने स्पष्ट किया, “मैं आप पर यह अटल सच्चाई प्रकट कर रहा हूं: जब तक किसी का जन्म जल और आत्मा से नहीं होता, परमेश्वर के राज्य में उसका प्रवेश असंभव है, |
| BSB 6 Flesh is born of flesh, but spirit is born of the Spirit. | HINCV 6 क्योंकि मानव शरीर में जन्म मात्र शारीरिक जन्म है, जबकि आत्मा से जन्म नया जन्म है. |
| BSB 7 Do not be amazed that I said, ‘You must be born again.’ | HINCV 7 चकित न हों कि मैंने आपसे यह कहा कि मनुष्य का नया जन्म होना ज़रूरी है. |
| BSB 8 The wind blows where it wishes. You hear its sound, but you do not know where it comes from or where it is going. So it is with everyone born of the Spirit.” | HINCV 8 जिस प्रकार वायु जिस ओर चाहती है, उस ओर बहती है. आप उसकी ध्वनि तो सुनते हैं किंतु यह नहीं बता सकते कि वह किस ओर से आती और किस ओर जाती है. आत्मा से पैदा व्यक्ति भी ऐसा ही है.” |
| BSB 9 “How can this be?” Nicodemus asked. | HINCV 9 निकोदेमॉस ने पूछा, “यह सब कैसे संभव है?” |
| BSB 10 “You are Israel’s teacher,” said Jesus, “and you do not understand these things? | HINCV 10 मसीह येशु ने उत्तर दिया, “इस्राएल के शिक्षक,” होकर भी आप इन बातों को नहीं समझते! |
| BSB 11 Truly, truly, I tell you, we speak of what we know, and we testify to what we have seen, and yet you people do not accept our testimony. | HINCV 11 मैं आप पर यह अटल सच्चाई प्रकट कर रहा हूं: हम वही कहते हैं, जो हम जानते हैं और हम उसी की गवाही देते हैं, जिसे हमने देखा है, किंतु आप हमारी गवाही ग्रहण नहीं करते. |
| BSB 12 If I have told you about earthly things and you do not believe, how will you believe if I tell you about heavenly things? | HINCV 12 जब मैं आपसे सांसारिक विषयों की बातें करता हूं, आप मेरा विश्वास नहीं करते तो यदि मैं स्वर्गीय विषयों की बातें करूं तो विश्वास कैसे करेंगे? |
| BSB 13 No one has ascended into heaven except the One who descended from heaven—the Son of Man. | HINCV 13 मनुष्य के पुत्र के अलावा और कोई स्वर्ग नहीं गया क्योंकि वही पहले स्वर्ग से उतरा है. |
| BSB 14 Just as Moses lifted up the snake in the wilderness, so the Son of Man must be lifted up, | HINCV 14 जिस प्रकार मोशेह ने बंजर भूमि में सांप को ऊंचा उठाया, उसी प्रकार ज़रूरी है कि मनुष्य का पुत्र भी ऊंचा उठाया जाए. |
| BSB 15 that everyone who believes in Him may have eternal life. | HINCV 15 कि हर एक मनुष्य उसमें विश्वास करे और अनंत जीवन प्राप्त करे. |
| BSB 16 For God so loved the world that He gave His one and only Son, that everyone who believes in Him shall not perish but have eternal life. | HINCV 16 परमेश्वर ने संसार से अपने अपार प्रेम के कारण अपना एकलौता पुत्र बलिदान कर दिया कि हर एक ऐसा व्यक्ति, जो पुत्र में विश्वास करता है, उसका विनाश न हो परंतु वह अनंत जीवन प्राप्त करे. |
| BSB 17 For God did not send His Son into the world to condemn the world, but to save the world through Him. | HINCV 17 क्योंकि परमेश्वर ने अपने पुत्र को संसार पर दोष लगाने के लिए नहीं परंतु संसार के उद्धार के लिए भेजा. |
| BSB 18 Whoever believes in Him is not condemned, but whoever does not believe has already been condemned, because he has not believed in the name of God’s one and only Son. | HINCV 18 हर एक उस व्यक्ति पर, जो उनमें विश्वास करता है, उस पर कभी दोष नहीं लगाया जाता; जो विश्वास नहीं करता वह दोषी घोषित किया जा चुका है क्योंकि उसने परमेश्वर के एकलौते पुत्र में विश्वास नहीं किया. |
| BSB 19 And this is the verdict: The Light has come into the world, but men loved the darkness rather than the Light because their deeds were evil. | HINCV 19 अंतिम निर्णय का आधार यह है: ज्योति के संसार में आ जाने पर भी मनुष्यों ने ज्योति की तुलना में अंधकार को प्रिय जाना क्योंकि उनके काम बुरे थे. |
| BSB 20 Everyone who does evil hates the Light, and does not come into the Light for fear that his deeds will be exposed. | HINCV 20 कुकर्मों में लीन व्यक्ति ज्योति से घृणा करता और ज्योति में आने से कतराता है कि कहीं उसके काम प्रकट न हो जाएं; |
| BSB 21 But whoever practices the truth comes into the Light, so that it may be seen clearly that what he has done has been accomplished in God.” | HINCV 21 किंतु सच्चा व्यक्ति ज्योति के पास आता है, जिससे यह प्रकट हो जाए कि उसके काम परमेश्वर की ओर से किए गए काम हैं. |
| BSB 22 After this, Jesus and His disciples went into the Judean countryside, where He spent some time with them and baptized. | HINCV 22 इसके बाद मसीह येशु और उनके शिष्य यहूदिया प्रदेश में आए, जहां वे उनके साथ रहकर बपतिस्मा देते रहे. |
| BSB 23 Now John was also baptizing at Aenon near Salim, because the water was plentiful there, and people kept coming to be baptized. | HINCV 23 योहन भी यरदन नदी में शालीम नगर के पास एनोन नामक स्थान में बपतिस्मा देते थे क्योंकि वहां जल बहुत मात्रा में था. |
| BSB 24 (For John had not yet been thrown into prison.) | HINCV 24 इस समय तक योहन बंदीगृह में नहीं डाले गए थे. |
| BSB 25 Then a dispute arose between John’s disciples and a certain Jew over the issue of ceremonial washing. | HINCV 25 एक यहूदी ने योहन के शिष्यों से जल द्वारा शुद्धीकरण की विधि के विषय में स्पष्टीकरण चाहा. |
| BSB 26 So John’s disciples came to him and said, “Look, Rabbi, the One who was with you beyond the Jordan, the One you testified about—He is baptizing, and everyone is going to Him.” | HINCV 26 शिष्यों ने योहन के पास जाकर उनसे कहा, “रब्बी, देखिए, यरदन पार वह व्यक्ति, जो आपके साथ थे और आप जिनकी गवाही देते रहे हैं, सब लोग उन्हीं के पास जा रहे हैं और वह उन्हें बपतिस्मा भी दे रहे हैं.” |
| BSB 27 John replied, “A man can receive only what is given him from heaven. | HINCV 27 इस पर योहन ने कहा, “कोई भी तब तक कुछ प्राप्त नहीं कर सकता, जब तक उसे स्वर्ग से न दिया जाए. |
| BSB 28 You yourselves can testify that I said, ‘I am not the Christ, but am sent ahead of Him.’ | HINCV 28 तुम स्वयं मेरे गवाह हो कि मैंने कहा था, ‘मैं मसीह नहीं किंतु उनके लिए पहले भेजा गया दूत हूं’ |
| BSB 29 The bride belongs to the bridegroom. The friend of the bridegroom stands and listens for him, and is overjoyed to hear the bridegroom’s voice. That joy is mine, and it is now complete. | HINCV 29 वर वही है जिसके साथ वधू है किंतु वर के साथ उसका मित्र उसका शब्द सुन आनंद से अत्यंत प्रफुल्लित होता है. यही है मेरा आनंद, जो अब पूरा हुआ है. |
| BSB 30 He must increase; I must decrease. | HINCV 30 यह निश्चित है कि वह बढ़ते जाएं और मैं घटता जाऊं.” |
| BSB 31 The One who comes from above is above all. The one who is from the earth belongs to the earth and speaks as one from the earth. The One who comes from heaven is above all. | HINCV 31 जिनका आगमन स्वर्ग से हुआ है वही सबसे बड़ा हैं, जो पृथ्वी से है, वह पृथ्वी का है और पृथ्वी ही से संबंधित विषयों की बातें करता है. वह, जो परमेश्वर से आए हैं, वह सबसे ऊपर हैं. |
| BSB 32 He testifies to what He has seen and heard, yet no one accepts His testimony. | HINCV 32 जो उन्होंने देखा और सुना है वह उसी की गवाही देते हैं, फिर भी कोई उनकी गवाही ग्रहण नहीं करता. |
| BSB 33 Whoever accepts His testimony has certified that God is truthful. | HINCV 33 जिन्होंने उनकी गवाही ग्रहण की है, उन्होंने यह साबित किया है कि परमेश्वर सच्चा है. |
| BSB 34 For the One whom God has sent speaks the words of God, for God gives the Spirit without limit. | HINCV 34 वह, जिन्हें परमेश्वर ने भेजा है परमेश्वर के वचनों का प्रचार करते हैं, क्योंकि परमेश्वर उन्हें बिना किसी माप के आत्मा देते हैं. |
| BSB 35 The Father loves the Son and has placed all things in His hands. | HINCV 35 पिता को पुत्र से प्रेम है और उन्होंने सब कुछ उसके हाथ में सौंप दिया है. |
| BSB 36 Whoever believes in the Son has eternal life. Whoever rejects the Son will not see life. Instead, the wrath of God remains on him.” | HINCV 36 वह, जो पुत्र में विश्वास करता है, अनंत काल के जीवन में प्रवेश कर चुका है किंतु जो पुत्र को नहीं मानता है, वह अनंत काल का जीवन प्राप्त नहीं करेगा परंतु परमेश्वर का क्रोध उस पर बना रहेगा. |
Questions about John 3? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.