John 2

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 On the third day a wedding took place at Cana in Galilee. Jesus’ mother was there,

HINCV

1 तीसरे दिन गलील प्रदेश के काना नगर में एक विवाहोत्सव था. मसीह येशु की माता वहां उपस्थित थी.

BSB

2 and Jesus and His disciples had also been invited to the wedding.

HINCV

2 मसीह येशु और उनके शिष्य भी वहां आमंत्रित थे.

BSB

3 When the wine ran out, Jesus’ mother said to Him, “They have no more wine.”

HINCV

3 जब वहां दाखरस कम पड़ने लगा तो मसीह येशु की माता ने उनसे कहा, “उनका दाखरस समाप्‍त हो गया है.”

BSB

4 “Woman, what is that to you and to Me?” Jesus replied. “My hour has not yet come.”

HINCV

4 इस पर मसीह येशु ने उनसे कहा, “हे स्त्री, इससे आपका और मेरा क्या संबंध? मेरा समय अभी नहीं आया है.”

BSB

5 His mother said to the servants, “Do whatever He tells you.”

HINCV

5 उनकी माता ने सेवकों से कहा, “जो कुछ वह तुमसे कहें, वही करो.”

BSB

6 Now six stone water jars had been set there for the Jewish rites of purification. Each could hold from twenty to thirty gallons.

HINCV

6 वहां यहूदी परंपरा के अनुसार शुद्ध करने के लिए जल के छः पत्थर के बर्तन रखे हुए थे. हर एक में लगभग सौ सवा सौ लीटर जल समाता था.

BSB

7 Jesus told the servants, “Fill the jars with water.” So they filled them to the brim.

HINCV

7 मसीह येशु ने सेवकों से कहा, “बर्तनों को जल से भर दो.” उन्होंने उन्हें मुंह तक भर दिया.

BSB

8 “Now draw some out,” He said, “and take it to the master of the banquet.” They did so,

HINCV

8 इसके बाद मसीह येशु ने उनसे कहा, “अब इसमें से थोड़ा निकालकर समारोह के संचालक के पास ले जाओ.” उन्होंने वैसा ही किया.

BSB

9 and the master of the banquet tasted the water that had been turned into wine. He did not know where it was from, but the servants who had drawn the water knew. Then he called the bridegroom aside

HINCV

9 जब समारोह के प्रधान ने उस जल को चखा—जो वास्तव में दाखरस में बदल गया था और उसे मालूम नहीं था कि वह कहां से आया था, किंतु जिन्होंने उसे निकाला था, वे जानते थे—तब समारोह के प्रधान ने दुल्हे को बुलवाया

BSB

10 and said, “Everyone serves the fine wine first, and then the cheap wine after the guests are drunk. But you have saved the fine wine until now!”

HINCV

10 और उससे कहा, “हर एक व्यक्ति पहले उत्तम दाखरस परोसता है और जब लोग पीकर तृप्‍त हो जाते हैं, तब सस्ता, परंतु तुमने तो उत्तम दाखरस अब तक रख छोड़ा है!”

BSB

11 Jesus performed this, the first of His signs, at Cana in Galilee. He thus revealed His glory, and His disciples believed in Him.

HINCV

11 यह मसीह येशु के अद्भुत चिह्नों के करने की शुरुआत थी, जो गलील प्रदेश के काना नगर में हुआ, जिसके द्वारा उन्होंने अपना प्रताप प्रकट किया तथा उनके शिष्यों ने उनमें विश्वास किया.

BSB

12 After this, He went down to Capernaum with His mother and brothers and His disciples, and they stayed there a few days.

HINCV

12 इसके बाद मसीह येशु, उनकी माता, उनके भाई तथा उनके शिष्य कुछ दिनों के लिए कफ़रनहूम नगर चले गए.

BSB

13 When the Jewish Passover was near, Jesus went up to Jerusalem.

HINCV

13 जब यहूदियों का फ़सह उत्सव पास आया तो मसीह येशु अपने शिष्यों के साथ येरूशलेम गए.

BSB

14 In the temple courts He found men selling cattle, sheep, and doves, and money changers seated at their tables.

HINCV

14 उन्होंने मंदिर में बैल, भेड़ और कबूतर बेचने वालों तथा साहूकारों को व्यापार करते हुए पाया.

BSB

15 So He made a whip out of cords and drove all from the temple courts, both sheep and cattle. He poured out the coins of the money changers and overturned their tables.

HINCV

15 इसलिये उन्होंने रस्सियों का एक कोड़ा बनाया और उन सबको बैलों और भेड़ों सहित मंदिर से बाहर निकाल दिया और साहूकारों के सिक्‍के बिखेर दिए, उनकी चौकियों को उलट दिया

BSB

16 To those selling doves He said, “Get these out of here! How dare you turn My Father’s house into a marketplace!”

HINCV

16 और कबूतर बेचने वालों से कहा, “इन्हें यहां से ले जाओ. मेरे पिता के भवन को व्यापारिक केंद्र मत बनाओ.”

BSB

17 His disciples remembered that it is written: “Zeal for Your house will consume Me.”

HINCV

17 यह सुन शिष्यों को पवित्र शास्त्र का यह लेख याद आया: “आपके भवन की धुन में जलते जलते मैं भस्म हुआ.”

BSB

18 On account of this, the Jews demanded, “What sign can You show us to prove Your authority to do these things?”

HINCV

18 तब यहूदी अगुओं ने मसीह येशु से कहा, “इन कामों पर अपना अधिकार प्रमाणित करने के लिए तुम हमें क्या चिह्न दिखा सकते हो?”

BSB

19 Jesus answered, “Destroy this temple, and in three days I will raise it up again.”

HINCV

19 मसीह येशु ने उन्हें उत्तर दिया, “इस मंदिर को ढाह दो, इसे मैं तीन दिन में दोबारा खड़ा कर दूंगा.”

BSB

20 “This temple took forty-six years to build,” the Jews replied, “and You are going to raise it up in three days?”

HINCV

20 इस पर यहूदी अगुओं ने कहा, “इस मंदिर के निर्माण में छियालीस वर्ष लगे हैं, क्या तुम इसे तीन दिन में खड़ा कर सकते हो?”

BSB

21 But Jesus was speaking about the temple of His body.

HINCV

21 परंतु मसीह येशु यहां अपने शरीर रूपी मंदिर का वर्णन कर रहे थे.

BSB

22 After He was raised from the dead, His disciples remembered that He had said this. Then they believed the Scripture and the word that Jesus had spoken.

HINCV

22 इसलिये मरे हुओं में से जी उठने के बाद शिष्यों को उनका यह कथन याद आया और उन्होंने पवित्र शास्त्र और मसीह येशु द्वारा कहे गए वचन में विश्वास किया.

BSB

23 While He was in Jerusalem at the Passover Feast, many people saw the signs He was doing and believed in His name.

HINCV

23 फ़सह उत्सव के समय जब मसीह येशु येरूशलेम में थे, तो उनके द्वारा किए गए अद्भुत चिन्हों को देखकर अनेक लोगों ने उनमें विश्वास किया,

BSB

24 But Jesus did not entrust Himself to them, for He knew them all.

HINCV

24 किंतु मसीह येशु उनके प्रति आश्वस्त नहीं थे क्योंकि वह मनुष्य के स्वभाव से परिचित थे.

BSB

25 He did not need any testimony about man, for He knew what was in a man.

HINCV

25 उन्हें मनुष्य के विषय में मनुष्य की गवाही की ज़रूरत नहीं थी. वह जानते थे कि मनुष्य क्या है.

Questions about John 2? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.