John 2

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 On the third day a wedding took place at Cana in Galilee. Jesus’ mother was there,

HINIRV

1 फिर तीसरे दिन गलील के काना में किसी का विवाह था, और यीशु की माता भी वहाँ थी।

BSB

2 and Jesus and His disciples had also been invited to the wedding.

HINIRV

2 यीशु और उसके चेले भी उस विवाह में निमंत्रित थे।

BSB

3 When the wine ran out, Jesus’ mother said to Him, “They have no more wine.”

HINIRV

3 जब दाखरस खत्म हो गया, तो यीशु की माता ने उससे कहा, “उनके पास दाखरस नहीं रहा ।”

BSB

4 “Woman, what is that to you and to Me?” Jesus replied. “My hour has not yet come.”

HINIRV

4 यीशु ने उससे कहा, “हे महिला मुझे तुझ से क्या काम? अभी मेरा समय नहीं आया।”

BSB

5 His mother said to the servants, “Do whatever He tells you.”

HINIRV

5 उसकी माता ने सेवकों से कहा, “जो कुछ वह तुम से कहे, वही करना।”

BSB

6 Now six stone water jars had been set there for the Jewish rites of purification. Each could hold from twenty to thirty gallons.

HINIRV

6 वहाँ यहूदियों के शुद्धिकरण के लिए पत्थर के छः मटके रखे थे, जिसमें दो-दो, तीन-तीन मन समाता था।

BSB

7 Jesus told the servants, “Fill the jars with water.” So they filled them to the brim.

HINIRV

7 यीशु ने उनसे कहा, “मटकों में पानी भर दो।” तब उन्होंने उन्हें मुहाँमुहँ भर दिया।

BSB

8 “Now draw some out,” He said, “and take it to the master of the banquet.” They did so,

HINIRV

8 तब उसने उनसे कहा, “अब निकालकर भोज के प्रधान के पास ले जाओ।” और वे ले गए।

BSB

9 and the master of the banquet tasted the water that had been turned into wine. He did not know where it was from, but the servants who had drawn the water knew. Then he called the bridegroom aside

HINIRV

9 जब भोज के प्रधान ने वह पानी चखा, जो दाखरस बन गया था और नहीं जानता था कि वह कहाँ से आया है; (परन्तु जिन सेवकों ने पानी निकाला था वे जानते थे), तो भोज के प्रधान ने दूल्हे को बुलाकर, उससे कहा

BSB

10 and said, “Everyone serves the fine wine first, and then the cheap wine after the guests are drunk. But you have saved the fine wine until now!”

HINIRV

10 “हर एक मनुष्य पहले अच्छा दाखरस देता है, और जब लोग पीकर छक जाते हैं, तब मध्यम देता है; परन्तु तूने अच्छा दाखरस अब तक रख छोड़ा है।”

BSB

11 Jesus performed this, the first of His signs, at Cana in Galilee. He thus revealed His glory, and His disciples believed in Him.

HINIRV

11 यीशु ने गलील के काना में अपना यह पहला चिन्ह दिखाकर अपनी महिमा प्रगट की और उसके चेलों ने उस पर विश्वास किया।

BSB

12 After this, He went down to Capernaum with His mother and brothers and His disciples, and they stayed there a few days.

HINIRV

12 इसके बाद वह और उसकी माता, उसके भाई, उसके चेले, कफरनहूम को गए और वहाँ कुछ दिन रहे।

BSB

13 When the Jewish Passover was near, Jesus went up to Jerusalem.

HINIRV

13 यहूदियों का फसह का पर्व निकट था, और यीशु यरूशलेम को गया।

BSB

14 In the temple courts He found men selling cattle, sheep, and doves, and money changers seated at their tables.

HINIRV

14 और उसने मन्दिर में बैल, और भेड़ और कबूतर के बेचनेवालों ओर सर्राफों को बैठे हुए पाया।

BSB

15 So He made a whip out of cords and drove all from the temple courts, both sheep and cattle. He poured out the coins of the money changers and overturned their tables.

HINIRV

15 तब उसने रस्सियों का कोड़ा बनाकर, सब भेड़ों और बैलों को मन्दिर से निकाल दिया, और सर्राफों के पैसे बिखेर दिये, और मेजें उलट दीं,

BSB

16 To those selling doves He said, “Get these out of here! How dare you turn My Father’s house into a marketplace!”

HINIRV

16 और कबूतर बेचनेवालों से कहा, “इन्हें यहाँ से ले जाओ। मेरे पिता के भवन को व्यापार का घर मत बनाओ।”

BSB

17 His disciples remembered that it is written: “Zeal for Your house will consume Me.”

HINIRV

17 तब उसके चेलों को स्मरण आया कि लिखा है, “तेरे घर की धुन मुझे खा जाएगी ।” (भज. 69:9)

BSB

18 On account of this, the Jews demanded, “What sign can You show us to prove Your authority to do these things?”

HINIRV

18 इस पर यहूदियों ने उससे कहा, “तू जो यह करता है तो हमें कौन सा चिन्ह दिखाता है?”

BSB

19 Jesus answered, “Destroy this temple, and in three days I will raise it up again.”

HINIRV

19 यीशु ने उनको उत्तर दिया, “इस मन्दिर को ढा दो, और मैं इसे तीन दिन में खड़ा कर दूँगा।”

BSB

20 “This temple took forty-six years to build,” the Jews replied, “and You are going to raise it up in three days?”

HINIRV

20 यहूदियों ने कहा, “इस मन्दिर के बनाने में छियालीस वर्ष लगे हैं, और क्या तू उसे तीन दिन में खड़ा कर देगा?”

BSB

21 But Jesus was speaking about the temple of His body.

HINIRV

21 परन्तु उसने अपनी देह के मन्दिर के विषय में कहा था।

BSB

22 After He was raised from the dead, His disciples remembered that He had said this. Then they believed the Scripture and the word that Jesus had spoken.

HINIRV

22 फिर जब वह मुर्दों में से जी उठा फिर उसके चेलों को स्मरण आया कि उसने यह कहा था; और उन्होंने पवित्रशास्त्र और उस वचन का जो यीशु ने कहा था, विश्वास किया।

BSB

23 While He was in Jerusalem at the Passover Feast, many people saw the signs He was doing and believed in His name.

HINIRV

23 जब वह यरूशलेम में फसह के समय, पर्व में था, तो बहुतों ने उन चिन्हों को जो वह दिखाता था देखकर उसके नाम पर विश्वास किया।

BSB

24 But Jesus did not entrust Himself to them, for He knew them all.

HINIRV

24 परन्तु यीशु ने अपने आपको उनके भरोसे पर नहीं छोड़ा, क्योंकि वह सब को जानता था,

BSB

25 He did not need any testimony about man, for He knew what was in a man.

HINIRV

25 और उसे प्रयोजन न था कि मनुष्य के विषय में कोई गवाही दे, क्योंकि वह आप जानता था कि मनुष्य के मन में क्या है?

Questions about John 2? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.