John 1

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 In the beginning was the Word, and the Word was with God, and the Word was God.

HINIRV

1 आदि में वचन था, और वचन परमेश्वर के साथ था, और वचन परमेश्वर था।

BSB

2 He was with God in the beginning.

HINIRV

2 यही आदि में परमेश्वर के साथ था।

BSB

3 Through Him all things were made, and without Him nothing was made that has been made.

HINIRV

3 सब कुछ उसी के द्वारा उत्पन्न हुआ और जो कुछ उत्पन्न हुआ है, उसमें से कोई भी वस्तु उसके बिना उत्पन्न न हुई।

BSB

4 In Him was life, and that life was the light of men.

HINIRV

4 उसमें जीवन था; और वह जीवन मनुष्यों की ज्योति था।

BSB

5 The Light shines in the darkness, and the darkness has not overcome it.

HINIRV

5 और ज्योति अंधकार में चमकती है; और अंधकार ने उसे ग्रहण न किया।

BSB

6 There came a man who was sent from God. His name was John.

HINIRV

6 एक मनुष्य परमेश्वर की ओर से भेजा हुआ, जिसका नाम यूहन्ना था।

BSB

7 He came as a witness to testify about the Light, so that through him everyone might believe.

HINIRV

7 यह गवाही देने आया, कि ज्योति की गवाही दे, ताकि सब उसके द्वारा विश्वास लाएँ।

BSB

8 He himself was not the Light, but he came to testify about the Light.

HINIRV

8 वह आप तो वह ज्योति न था, परन्तु उस ज्योति की गवाही देने के लिये आया था।

BSB

9 The true Light, who gives light to everyone, was coming into the world.

HINIRV

9 सच्ची ज्योति जो हर एक मनुष्य को प्रकाशित करती है, जगत में आनेवाली थी।

BSB

10 He was in the world, and though the world was made through Him, the world did not recognize Him.

HINIRV

10 वह जगत में था, और जगत उसके द्वारा उत्पन्न हुआ, और जगत ने उसे नहीं पहचाना।

BSB

11 He came to His own, and His own did not receive Him.

HINIRV

11 वह अपने घर में आया और उसके अपनों ने उसे ग्रहण नहीं किया।

BSB

12 But to all who did receive Him, to those who believed in His name, He gave the right to become children of God—

HINIRV

12 परन्तु जितनों ने उसे ग्रहण किया, उसने उन्हें परमेश्वर के सन्तान होने का अधिकार दिया, अर्थात् उन्हें जो उसके नाम पर विश्वास रखते हैं

BSB

13 children born not of blood, nor of the desire or will of man, but born of God.

HINIRV

13 वे न तो लहू से, न शरीर की इच्छा से, न मनुष्य की इच्छा से, परन्तु परमेश्वर से उत्पन्न हुए हैं।

BSB

14 The Word became flesh and made His dwelling among us. We have seen His glory, the glory of the one and only Son from the Father, full of grace and truth.

HINIRV

14 और वचन देहधारी हुआ; और अनुग्रह और सच्चाई से परिपूर्ण होकर हमारे बीच में डेरा किया, और हमने उसकी ऐसी महिमा देखी, जैसी पिता के एकलौते की महिमा। (1 यूह. 4:9)

BSB

15 John testified concerning Him. He cried out, saying, “This is He of whom I said, ‘He who comes after me has surpassed me because He was before me.’”

HINIRV

15 यूहन्ना ने उसके विषय में गवाही दी, और पुकारकर कहा, “यह वही है, जिसका मैंने वर्णन किया, कि जो मेरे बाद आ रहा है, वह मुझसे बढ़कर है, क्योंकि वह मुझसे पहले था।”

BSB

16 From His fullness we have all received grace upon grace.

HINIRV

16 क्योंकि उसकी परिपूर्णता से हम सब ने प्राप्त किया अर्थात् अनुग्रह पर अनुग्रह।

BSB

17 For the law was given through Moses; grace and truth came through Jesus Christ.

HINIRV

17 इसलिए कि व्यवस्था तो मूसा के द्वारा दी गई, परन्तु अनुग्रह और सच्चाई यीशु मसीह के द्वारा पहुँची।

BSB

18 No one has ever seen God, but the one and only Son, who is Himself God and is at the Father’s side, has made Him known.

HINIRV

18 परमेश्वर को किसी ने कभी नहीं देखा, एकलौता पुत्र जो पिता की गोद में हैं, उसी ने उसे प्रगट किया।

BSB

19 And this was John’s testimony when the Jews of Jerusalem sent priests and Levites to ask him, “Who are you?”

HINIRV

19 यूहन्ना की गवाही यह है, कि जब यहूदियों ने यरूशलेम से याजकों और लेवियों को उससे यह पूछने के लिये भेजा, “तू कौन है?”

BSB

20 He did not refuse to confess, but openly declared, “I am not the Christ.”

HINIRV

20 तो उसने यह मान लिया, और इन्कार नहीं किया, परन्तु मान लिया “मैं मसीह नहीं हूँ।”

BSB

21 “Then who are you?” they inquired. “Are you Elijah?” He said, “I am not.” “Are you the Prophet?” He answered, “No.”

HINIRV

21 तब उन्होंने उससे पूछा, “तो फिर कौन है? क्या तू एलिय्याह है?” उसने कहा, “मैं नहीं हूँ।” “तो क्या तू वह भविष्यद्वक्ता है?” उसने उत्तर दिया, “नहीं।”

BSB

22 So they said to him, “Who are you? We need an answer for those who sent us. What do you say about yourself?”

HINIRV

22 तब उन्होंने उससे पूछा, “फिर तू है कौन? ताकि हम अपने भेजनेवालों को उत्तर दें। तू अपने विषय में क्या कहता है?”

BSB

23 John replied in the words of Isaiah the prophet: “I am a voice of one calling in the wilderness, ‘Make straight the way for the Lord.’”

HINIRV

23 उसने कहा, “जैसा यशायाह भविष्यद्वक्ता ने कहा है, ‘मैं जंगल में एक पुकारनेवाले का शब्द हूँ कि तुम प्रभु का मार्ग सीधा करो।’” (यशा. 40:3)

BSB

24 Then the Pharisees who had been sent

HINIRV

24 ये फरीसियों की ओर से भेजे गए थे।

BSB

25 asked him, “Why then do you baptize, if you are not the Christ, nor Elijah, nor the Prophet?”

HINIRV

25 उन्होंने उससे यह प्रश्न पूछा, “यदि तू न मसीह है, और न एलिय्याह, और न वह भविष्यद्वक्ता है, तो फिर बपतिस्मा क्यों देता है?”

BSB

26 “I baptize with water,” John replied, “but among you stands One you do not know.

HINIRV

26 यूहन्ना ने उनको उत्तर दिया, “मैं तो जल से बपतिस्मा देता हूँ, परन्तु तुम्हारे बीच में एक व्यक्ति खड़ा है, जिसे तुम नहीं जानते।

BSB

27 He is the One who comes after me, the straps of whose sandals I am not worthy to untie.”

HINIRV

27 अर्थात् मेरे बाद आनेवाला है, जिसकी जूती का फीता मैं खोलने के योग्य नहीं।”

BSB

28 All this happened at Bethany beyond the Jordan, where John was baptizing.

HINIRV

28 ये बातें यरदन के पार बैतनिय्याह में हुईं, जहाँ यूहन्ना बपतिस्मा देता था।

BSB

29 The next day John saw Jesus coming toward him and said, “Look, the Lamb of God, who takes away the sin of the world!

HINIRV

29 दूसरे दिन उसने यीशु को अपनी ओर आते देखकर कहा, “देखो, यह परमेश्वर का मेम्ना है, जो जगत के पाप हरता है। (1 पत. 1:19, यशा. 53:7)

BSB

30 This is He of whom I said, ‘A man who comes after me has surpassed me because He was before me.’

HINIRV

30 यह वही है, जिसके विषय में मैंने कहा था, कि एक पुरुष मेरे पीछे आता है, जो मुझसे श्रेष्ठ है, क्योंकि वह मुझसे पहले था।

BSB

31 I myself did not know Him, but the reason I came baptizing with water was that He might be revealed to Israel.”

HINIRV

31 और मैं तो उसे पहचानता न था, परन्तु इसलिए मैं जल से बपतिस्मा देता हुआ आया, कि वह इस्राएल पर प्रगट हो जाए।”

BSB

32 Then John testified, “I saw the Spirit descending from heaven like a dove and resting on Him.

HINIRV

32 और यूहन्ना ने यह गवाही दी, “मैंने आत्मा को कबूतर के रूप में आकाश से उतरते देखा है, और वह उस पर ठहर गया।

BSB

33 I myself did not know Him, but the One who sent me to baptize with water told me, ‘The man on whom you see the Spirit descend and rest is He who will baptize with the Holy Spirit.’

HINIRV

33 और मैं तो उसे पहचानता नहीं था, परन्तु जिसने मुझे जल से बपतिस्मा देने को भेजा, उसी ने मुझसे कहा, ‘जिस पर तू आत्मा को उतरते और ठहरते देखे; वही पवित्र आत्मा से बपतिस्मा देनेवाला है।’

BSB

34 I have seen and testified that this is the Son of God.”

HINIRV

34 और मैंने देखा, और गवाही दी है कि यही परमेश्वर का पुत्र है।” (भज. 2:7)

BSB

35 The next day John was there again with two of his disciples.

HINIRV

35 दूसरे दिन फिर यूहन्ना और उसके चेलों में से दो जन खड़े हुए थे।

BSB

36 When he saw Jesus walking by, he said, “Look, the Lamb of God!”

HINIRV

36 और उसने यीशु पर जो जा रहा था, दृष्टि करके कहा, “देखो, यह परमेश्वर का मेम्ना है।”

BSB

37 And when the two disciples heard him say this, they followed Jesus.

HINIRV

37 तब वे दोनों चेले उसकी सुनकर यीशु के पीछे हो लिए।

BSB

38 Jesus turned and saw them following. “What do you want?” He asked. They said to Him, “Rabbi” (which means Teacher), “where are You staying?”

HINIRV

38 यीशु ने मुड़कर और उनको पीछे आते देखकर उनसे कहा, “तुम किसकी खोज में हो?” उन्होंने उससे कहा, “हे रब्बी, (अर्थात् हे गुरु), तू कहाँ रहता है?”

BSB

39 “Come and see,” He replied. So they went and saw where He was staying, and spent that day with Him. It was about the tenth hour.

HINIRV

39 उसने उनसे कहा, “चलो, तो देख लोगे।” तब उन्होंने आकर उसके रहने का स्थान देखा, और उस दिन उसी के साथ रहे; और यह दसवें घंटे के लगभग था।

BSB

40 Andrew, Simon Peter’s brother, was one of the two who heard John’s testimony and followed Jesus.

HINIRV

40 उन दोनों में से, जो यूहन्ना की बात सुनकर यीशु के पीछे हो लिए थे, एक शमौन पतरस का भाई अन्द्रियास था।

BSB

41 He first found his brother Simon and told him, “We have found the Messiah” (which is translated as Christ).

HINIRV

41 उसने पहले अपने सगे भाई शमौन से मिलकर उससे कहा, “हमको ख्रिस्त अर्थात् मसीह मिल गया।” (यूह. 4:25)

BSB

42 Andrew brought him to Jesus, who looked at him and said, “You are Simon son of John. You will be called Cephas” (which is translated as Peter).

HINIRV

42 वह उसे यीशु के पास लाया: यीशु ने उस पर दृष्टि करके कहा, “तू यूहन्ना का पुत्र शमौन है, तू कैफा अर्थात् पतरस कहलाएगा।”

BSB

43 The next day Jesus decided to set out for Galilee. Finding Philip, He told him, “Follow Me.”

HINIRV

43 दूसरे दिन यीशु ने गलील को जाना चाहा, और फिलिप्पुस से मिलकर कहा, “मेरे पीछे हो ले।”

BSB

44 Now Philip was from Bethsaida, the same town as Andrew and Peter.

HINIRV

44 फिलिप्पुस तो अन्द्रियास और पतरस के नगर बैतसैदा का निवासी था।

BSB

45 Philip found Nathanael and told him, “We have found the One Moses wrote about in the Law, the One the prophets foretold—Jesus of Nazareth, the son of Joseph.”

HINIRV

45 फिलिप्पुस ने नतनएल से मिलकर उससे कहा, “जिसका वर्णन मूसा ने व्यवस्था में और भविष्यद्वक्ताओं ने किया है, वह हमको मिल गया; वह यूसुफ का पुत्र, यीशु नासरी है।” (मत्ती 21:11)

BSB

46 “Can anything good come from Nazareth?” Nathanael asked. “Come and see,” said Philip.

HINIRV

46 नतनएल ने उससे कहा, “क्या कोई अच्छी वस्तु भी नासरत से निकल सकती है?” फिलिप्पुस ने उससे कहा, “चलकर देख ले।”

BSB

47 When Jesus saw Nathanael approaching, He said of him, “Here is a true Israelite, in whom there is no deceit.”

HINIRV

47 यीशु ने नतनएल को अपनी ओर आते देखकर उसके विषय में कहा, “देखो, यह सचमुच इस्राएली है: इसमें कपट नहीं।”

BSB

48 “How do You know me?” Nathanael asked. Jesus replied, “Before Philip called you, I saw you under the fig tree.”

HINIRV

48 नतनएल ने उससे कहा, “तू मुझे कैसे जानता है?” यीशु ने उसको उत्तर दिया, “इससे पहले कि फिलिप्पुस ने तुझे बुलाया, जब तू अंजीर के पेड़ के तले था, तब मैंने तुझे देखा था।”

BSB

49 “Rabbi,” Nathanael answered, “You are the Son of God! You are the King of Israel!”

HINIRV

49 नतनएल ने उसको उत्तर दिया, “हे रब्बी, तू परमेश्वर का पुत्र हे; तू इस्राएल का महाराजा है।”

BSB

50 Jesus said to him, “Do you believe just because I told you I saw you under the fig tree? You will see greater things than these.”

HINIRV

50 यीशु ने उसको उत्तर दिया, “मैंने जो तुझ से कहा, कि मैंने तुझे अंजीर के पेड़ के तले देखा, क्या तू इसलिए विश्वास करता है? तू इससे भी बड़े-बड़े काम देखेगा।” (यूह. 11:40)

BSB

51 Then He declared, “Truly, truly, I tell you, you will all see heaven open and the angels of God ascending and descending on the Son of Man.”

HINIRV

51 फिर उससे कहा, “मैं तुम से सच-सच कहता हूँ कि तुम स्वर्ग को खुला हुआ, और परमेश्वर के स्वर्गदूतों को ऊपर जाते और मनुष्य के पुत्र के ऊपर उतरते देखोगे।” (उत्प. 28:12)

Questions about John 1? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.