John 1

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 In the beginning was the Word, and the Word was with God, and the Word was God.

HINCV

1 आदि में वचन था, वचन परमेश्वर के साथ था और वचन परमेश्वर था.

BSB

2 He was with God in the beginning.

HINCV

2 यही वचन आदि में परमेश्वर के साथ था.

BSB

3 Through Him all things were made, and without Him nothing was made that has been made.

HINCV

3 सारी सृष्टि उनके द्वारा उत्पन्‍न हुई. सारी सृष्टि में कुछ भी उनके बिना उत्पन्‍न नहीं हुआ.

BSB

4 In Him was life, and that life was the light of men.

HINCV

4 जीवन उन्हीं में था और वह जीवन मानव जाति की ज्योति था.

BSB

5 The Light shines in the darkness, and the darkness has not overcome it.

HINCV

5 वह ज्योति अंधकार में चमकती रही. अंधकार उस पर प्रबल न हो सका.

BSB

6 There came a man who was sent from God. His name was John.

HINCV

6 परमेश्वर ने योहन नामक एक व्यक्ति को भेजा

BSB

7 He came as a witness to testify about the Light, so that through him everyone might believe.

HINCV

7 कि वह ज्योति को देखें और उसके गवाह बनें कि लोग उनके माध्यम से ज्योति में विश्वास करें.

BSB

8 He himself was not the Light, but he came to testify about the Light.

HINCV

8 वह स्वयं ज्योति नहीं थे किंतु ज्योति की गवाही देने आए थे.

BSB

9 The true Light, who gives light to everyone, was coming into the world.

HINCV

9 वह सच्ची ज्योति, जो हर एक व्यक्ति को प्रकाशित करती है, संसार में आने पर थी.

BSB

10 He was in the world, and though the world was made through Him, the world did not recognize Him.

HINCV

10 वह संसार में थे और संसार उन्हीं के द्वारा बनाया गया फिर भी संसार ने उन्हें न जाना.

BSB

11 He came to His own, and His own did not receive Him.

HINCV

11 वह अपनी सृष्टि में आए किंतु उनके अपनों ने ही उन्हें ग्रहण नहीं किया.

BSB

12 But to all who did receive Him, to those who believed in His name, He gave the right to become children of God—

HINCV

12 परंतु जितनों ने उन्हें ग्रहण किया अर्थात् उनके नाम में विश्वास किया, उन सबको उन्होंने परमेश्वर की संतान होने का अधिकार दिया;

BSB

13 children born not of blood, nor of the desire or will of man, but born of God.

HINCV

13 जो न तो लहू से, न शारीरिक इच्छा से और न मानवीय इच्छा से, परंतु परमेश्वर से पैदा हुए हैं.

BSB

14 The Word became flesh and made His dwelling among us. We have seen His glory, the glory of the one and only Son from the Father, full of grace and truth.

HINCV

14 वचन ने शरीर धारण कर हमारे मध्य तंबू के समान वास किया और हमने उनकी महिमा को अपना लिया—ऐसी महिमा को, जो पिता के एकलौते पुत्र की होती है—अनुग्रह और सच्चाई से परिपूर्ण.

BSB

15 John testified concerning Him. He cried out, saying, “This is He of whom I said, ‘He who comes after me has surpassed me because He was before me.’”

HINCV

15 उन्हें देखकर योहन ने घोषणा की, “यह वही हैं जिनके विषय में मैंने कहा था, ‘वह, जो मेरे बाद आ रहे हैं, वास्तव में मुझसे श्रेष्ठ हैं क्योंकि वह मुझसे पहले थे.’”

BSB

16 From His fullness we have all received grace upon grace.

HINCV

16 उनकी परिपूर्णता के कारण हम सबने अनुग्रह पर अनुग्रह प्राप्‍त किया.

BSB

17 For the law was given through Moses; grace and truth came through Jesus Christ.

HINCV

17 व्यवस्था मोशेह के द्वारा दी गयी थी, किंतु अनुग्रह और सच्चाई मसीह येशु द्वारा आए.

BSB

18 No one has ever seen God, but the one and only Son, who is Himself God and is at the Father’s side, has made Him known.

HINCV

18 परमेश्वर को कभी किसी ने नहीं देखा, केवल परमेश्वर-पुत्र के अलावा; जो पिता से हैं; उन्हीं ने हमें परमेश्वर से अवगत कराया.

BSB

19 And this was John’s testimony when the Jews of Jerusalem sent priests and Levites to ask him, “Who are you?”

HINCV

19 जब यहूदी अगुओं ने येरूशलेम से पुरोहितों और लेवियों को योहन से यह पूछने भेजा, “तुम कौन हो?”

BSB

20 He did not refuse to confess, but openly declared, “I am not the Christ.”

HINCV

20 तो योहन बिना झिझक स्वीकार किया. उसकी गवाही थी, “मैं मसीह नहीं हूं.”

BSB

21 “Then who are you?” they inquired. “Are you Elijah?” He said, “I am not.” “Are you the Prophet?” He answered, “No.”

HINCV

21 तब उन्होंने योहन से दोबारा पूछा, “तो क्या तुम एलियाह हो?” योहन ने उत्तर दिया, “नहीं.” तब उन्होंने पूछा, “क्या तुम वह भविष्यवक्ता हो?” योहन ने उत्तर दिया, “नहीं.”

BSB

22 So they said to him, “Who are you? We need an answer for those who sent us. What do you say about yourself?”

HINCV

22 इस पर उन्होंने पूछा, “तो हमें बताओ कि तुम कौन हो, तुम अपने विषय में क्या कहते हो कि हम अपने भेजने वालों को उत्तर दे सकें?”

BSB

23 John replied in the words of Isaiah the prophet: “I am a voice of one calling in the wilderness, ‘Make straight the way for the Lord.’”

HINCV

23 इस पर योहन ने भविष्यवक्ता यशायाह के लेख के अनुसार उत्तर दिया, “मैं उसकी आवाज हूं जो बंजर भूमि में पुकार-पुकारकर कह रही है, ‘प्रभु के लिए मार्ग सीधा करो.’”

BSB

24 Then the Pharisees who had been sent

HINCV

24 ये लोग फ़रीसियों की ओर से भेजे गए थे.

BSB

25 asked him, “Why then do you baptize, if you are not the Christ, nor Elijah, nor the Prophet?”

HINCV

25 इसके बाद उन्होंने योहन से प्रश्न किया, “जब तुम न तो मसीह हो, न भविष्यवक्ता एलियाह और न वह भविष्यद्वक्ता, तो तुम बपतिस्मा क्यों देते हो?”

BSB

26 “I baptize with water,” John replied, “but among you stands One you do not know.

HINCV

26 योहन ने उन्हें उत्तर दिया, “मैं तो जल में बपतिस्मा देता हूं परंतु तुम्हारे मध्य एक ऐसे हैं, जिन्हें तुम नहीं जानते.

BSB

27 He is the One who comes after me, the straps of whose sandals I am not worthy to untie.”

HINCV

27 यह वही हैं, जो मेरे बाद आ रहे हैं, मैं जिनकी जूती का बंध खोलने के योग्य भी नहीं हूं.”

BSB

28 All this happened at Bethany beyond the Jordan, where John was baptizing.

HINCV

28 ये सब बैथनियाह गांव में हुआ, जो यरदन नदी के पार था जिसमें योहन बपतिस्मा दिया करते थे.

BSB

29 The next day John saw Jesus coming toward him and said, “Look, the Lamb of God, who takes away the sin of the world!

HINCV

29 अगले दिन योहन ने मसीह येशु को अपनी ओर आते हुए देखकर भीड़ से कहा, “वह देखो! परमेश्वर का मेमना, जो संसार के पाप का उठानेवाला है!

BSB

30 This is He of whom I said, ‘A man who comes after me has surpassed me because He was before me.’

HINCV

30 यह वही हैं, जिनके विषय में मैंने कहा था, ‘मेरे बाद वह आ रहे हैं, जो मुझसे श्रेष्ठ हैं क्योंकि वह मुझसे पहले से मौजूद हैं.’

BSB

31 I myself did not know Him, but the reason I came baptizing with water was that He might be revealed to Israel.”

HINCV

31 मैं भी उन्हें नहीं जानता था, मैं जल में बपतिस्मा देता हुआ इसलिये आया कि वह इस्राएल पर प्रकट हो जाएं.”

BSB

32 Then John testified, “I saw the Spirit descending from heaven like a dove and resting on Him.

HINCV

32 इसके अतिरिक्त योहन ने यह गवाही भी दी, “मैंने स्वर्ग से आत्मा को कबूतर के समान उतरते और मसीह येशु पर ठहरते हुए देखा.

BSB

33 I myself did not know Him, but the One who sent me to baptize with water told me, ‘The man on whom you see the Spirit descend and rest is He who will baptize with the Holy Spirit.’

HINCV

33 मैं उन्हें नहीं जानता था किंतु परमेश्वर, जिन्होंने मुझे जल में बपतिस्मा देने के लिए भेजा, उन्हीं ने मुझे बताया, ‘जिस पर तुम आत्मा को उतरते और ठहरते हुए देखोगे, वही पवित्र आत्मा में बपतिस्मा देंगे.’

BSB

34 I have seen and testified that this is the Son of God.”

HINCV

34 स्वयं मैंने यह देखा और मैं इसका गवाह हूं कि यही परमेश्वर का पुत्र हैं.”

BSB

35 The next day John was there again with two of his disciples.

HINCV

35 अगले दिन जब योहन अपने दो शिष्यों के साथ खड़े हुए थे,

BSB

36 When he saw Jesus walking by, he said, “Look, the Lamb of God!”

HINCV

36 उन्होंने मसीह येशु को जाते हुए देखकर कहा, “वह देखो! परमेश्वर का मेमना!”

BSB

37 And when the two disciples heard him say this, they followed Jesus.

HINCV

37 यह सुनकर दोनों शिष्य मसीह येशु की ओर बढ़ने लगे.

BSB

38 Jesus turned and saw them following. “What do you want?” He asked. They said to Him, “Rabbi” (which means Teacher), “where are You staying?”

HINCV

38 मसीह येशु ने उन्हें अपने पीछे आते देख उनसे पूछा, “तुम क्या चाहते हो?” उन्होंने कहा, “गुरुवर, आप कहां रहते हैं?”

BSB

39 “Come and see,” He replied. So they went and saw where He was staying, and spent that day with Him. It was about the tenth hour.

HINCV

39 मसीह येशु ने उनसे कहा, “आओ और देख लो.” इसलिये उन्होंने जाकर मसीह येशु का घर देखा और उस दिन उन्हीं के साथ रहे. यह दिन का लगभग दसवां घंटा था.

BSB

40 Andrew, Simon Peter’s brother, was one of the two who heard John’s testimony and followed Jesus.

HINCV

40 योहन की गवाही सुनकर मसीह येशु के पीछे आ रहे दो शिष्यों में एक शिमओन पेतरॉस के भाई आन्द्रेयास थे.

BSB

41 He first found his brother Simon and told him, “We have found the Messiah” (which is translated as Christ).

HINCV

41 उन्होंने सबसे पहले अपने भाई शिमओन को खोजा और उन्हें सूचित किया, “हमें मसीह—परमेश्वर के अभिषिक्त—मिल गए हैं.”

BSB

42 Andrew brought him to Jesus, who looked at him and said, “You are Simon son of John. You will be called Cephas” (which is translated as Peter).

HINCV

42 तब आन्द्रेयास उन्हें मसीह येशु के पास लाए. मसीह येशु ने शिमओन की ओर देखकर कहा, “तुम योहन के पुत्र शिमओन हो, तुम कैफ़स अर्थात् पेतरॉस कहलाओगे.”

BSB

43 The next day Jesus decided to set out for Galilee. Finding Philip, He told him, “Follow Me.”

HINCV

43 अगले दिन गलील जाते हुए मसीह येशु की भेंट फ़िलिप्पॉस से हुई. उन्होंने उनसे कहा, “मेरे पीछे हो ले.”

BSB

44 Now Philip was from Bethsaida, the same town as Andrew and Peter.

HINCV

44 आन्द्रेयास और शिमओन के समान फ़िलिप्पॉस भी बैथसैदा नगर के निवासी थे.

BSB

45 Philip found Nathanael and told him, “We have found the One Moses wrote about in the Law, the One the prophets foretold—Jesus of Nazareth, the son of Joseph.”

HINCV

45 फ़िलिप्पॉस ने नाथानाएल को खोज कर उनसे कहा, “जिनका वर्णन व्यवस्था में मोशेह और भविष्यद्वक्ताओं ने किया है, वह हमें मिल गए हैं—नाज़रेथ निवासी योसेफ़ के पुत्र येशु.”

BSB

46 “Can anything good come from Nazareth?” Nathanael asked. “Come and see,” said Philip.

HINCV

46 यह सुन नाथानाएल ने तुरंत उनसे पूछा, “क्या नाज़रेथ से कुछ भी उत्तम निकल सकता है?” “आकर स्वयं देख लो,” फ़िलिप्पॉस ने उत्तर दिया.

BSB

47 When Jesus saw Nathanael approaching, He said of him, “Here is a true Israelite, in whom there is no deceit.”

HINCV

47 मसीह येशु ने नाथानाएल को अपनी ओर आते देख उनके विषय में कहा, “देखो! एक सच्चा इस्राएली है, जिसमें कोई कपट नहीं है.”

BSB

48 “How do You know me?” Nathanael asked. Jesus replied, “Before Philip called you, I saw you under the fig tree.”

HINCV

48 नाथानाएल ने मसीह येशु से पूछा, “आप मुझे कैसे जानते हैं?” मसीह येशु ने उन्हें उत्तर दिया, “इससे पूर्व कि फ़िलिप्पॉस ने तुम्हें बुलाया, मैंने तुम्हें अंजीर के पेड़ के नीचे देखा था.”

BSB

49 “Rabbi,” Nathanael answered, “You are the Son of God! You are the King of Israel!”

HINCV

49 नाथानाएल कह उठे, “रब्बी, आप परमेश्वर का पुत्र हैं! आप इस्राएल के राजा हैं!”

BSB

50 Jesus said to him, “Do you believe just because I told you I saw you under the fig tree? You will see greater things than these.”

HINCV

50 तब मसीह येशु ने उनसे कहा, “क्या तुम विश्वास इसलिये करते हो कि मैंने तुमसे यह कहा कि मैंने तुम्हें अंजीर के पेड़ के नीचे देखा? तुम इससे भी अधिक बड़े-बड़े काम देखोगे.”

BSB

51 Then He declared, “Truly, truly, I tell you, you will all see heaven open and the angels of God ascending and descending on the Son of Man.”

HINCV

51 तब उन्होंने यह भी कहा, “मैं तुम पर यह अटल सच्चाई प्रकट कर रहा हूं: तुम स्वर्ग को खुला हुआ और परमेश्वर के स्वर्गदूतों को मनुष्य के पुत्र के लिए नीचे आते और ऊपर जाते हुए देखोगे.”

Questions about John 1? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.