John 4

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 When Jesus realized that the Pharisees were aware He was gaining and baptizing more disciples than John

HINCV

1 जब मसीह येशु को यह मालूम हुआ कि फ़रीसियों के मध्य उनके विषय में चर्चा हो रही है कि वह योहन से अधिक शिष्य बनाते और बपतिस्मा देते हैं;

BSB

2 (although it was not Jesus who baptized, but His disciples),

HINCV

2 यद्यपि स्वयं मसीह येशु नहीं परंतु उनके शिष्य बपतिस्मा देते थे,

BSB

3 He left Judea and returned to Galilee.

HINCV

3 तब वह यहूदिया प्रदेश छोड़कर पुनः गलील प्रदेश को लौटे.

BSB

4 Now He had to pass through Samaria.

HINCV

4 उन्हें शमरिया प्रदेश में से होकर जाना पड़ा.

BSB

5 So He came to a town of Samaria called Sychar, near the plot of ground that Jacob had given to his son Joseph.

HINCV

5 वह शमरिया प्रदेश के सूख़ार नामक नगर पहुंचे. यह नगर उस भूमि के पास है, जो याकोब ने अपने पुत्र योसेफ़ को दी थी.

BSB

6 Since Jacob’s well was there, Jesus, weary from His journey, sat down by the well. It was about the sixth hour.

HINCV

6 याकोब का कुंआ भी वहीं था. यात्रा से थके मसीह येशु कुएं के पास बैठ गए. यह लगभग दिन का बारह बजे का समय था.

BSB

7 When a Samaritan woman came to draw water, Jesus said to her, “Give Me a drink.”

HINCV

7 उसी समय शमरियावासी एक स्त्री उस कुएं से जल भरने आई. मसीह येशु ने उससे कहा, “मुझे पीने के लिए जल दो.”

BSB

8 (His disciples had gone into the town to buy food.)

HINCV

8 उस समय मसीह येशु के शिष्य नगर में भोजन लेने गए हुए थे.

BSB

9 “You are a Jew,” said the woman. “How can You ask for a drink from me, a Samaritan woman?” (For Jews do not associate with Samaritans.)

HINCV

9 इस पर आश्चर्य करते हुए उस शमरियावासी स्त्री ने मसीह येशु से पूछा, “आप यहूदी होकर मुझ शमरियावासी से जल कैसे मांग रहे हैं?” (यहूदी शमरियावासियों से किसी प्रकार का संबंध नहीं रखते थे.)

BSB

10 Jesus answered, “If you knew the gift of God and who is asking you for a drink, you would have asked Him, and He would have given you living water.”

HINCV

10 मसीह येशु ने उत्तर दिया, “यदि तुम परमेश्वर के वरदान को जानतीं और यह पहचानतीं कि वह कौन है, जो तुमसे कह रहा है, ‘मुझे पीने के लिए जल दो,’ तो तुम उससे मांगतीं और वह तुम्हें जीवन का जल देता.”

BSB

11 “Sir,” the woman replied, “You have nothing to draw with and the well is deep. Where then will You get this living water?

HINCV

11 स्त्री ने कहा, “किंतु श्रीमन, आपके पास तो जल निकालने के लिए कोई बर्तन भी नहीं है और कुंआ बहुत गहरा है; जीवन का जल आपके पास कहां से आया!

BSB

12 Are You greater than our father Jacob, who gave us this well and drank from it himself, as did his sons and his livestock?”

HINCV

12 आप हमारे कुलपिता याकोब से बढ़कर तो हैं नहीं, जिन्होंने हमें यह कुंआ दिया, जिसमें से स्वयं उन्होंने, उनकी संतान ने और उनके पशुओं ने भी पिया.”

BSB

13 Jesus said to her, “Everyone who drinks this water will be thirsty again.

HINCV

13 मसीह येशु ने कहा, “कुएं का जल पीकर हर एक व्यक्ति फिर प्यासा होगा.

BSB

14 But whoever drinks the water I give him will never thirst. Indeed, the water I give him will become in him a fount of water springing up to eternal life.”

HINCV

14 किंतु जो व्यक्ति मेरा दिया हुआ जल पिएगा वह आजीवन किसी भी प्रकार से प्यासा न होगा. और वह जल जो मैं उसे दूंगा, उसमें से अनंत काल के जीवन का सोता बनकर फूट निकलेगा.”

BSB

15 The woman said to Him, “Sir, give me this water so that I will not get thirsty and have to keep coming here to draw water.”

HINCV

15 यह सुनकर स्त्री ने उनसे कहा, “श्रीमन, आप मुझे भी वह जल दीजिए कि मुझे न प्यास लगे और न ही मुझे यहां तक जल भरने आते रहना पड़े.”

BSB

16 Jesus told her, “Go, call your husband and come back.”

HINCV

16 मसीह येशु ने उससे कहा, “जाओ, अपने पति को यहां लेकर आओ.”

BSB

17 “I have no husband,” the woman replied. Jesus said to her, “You are correct to say that you have no husband.

HINCV

17 स्त्री ने उत्तर दिया, “मेरे पति नहीं है.” मसीह येशु ने उससे कहा, “तुमने सच कहा कि तुम्हारा पति नहीं है.

BSB

18 In fact, you have had five husbands, and the man you now have is not your husband. You have spoken truthfully.”

HINCV

18 सच यह है कि पांच पति पहले ही तुम्हारे साथ रह चुके हैं और अब भी जो तुम्हारे साथ रह रहा है, तुम्हारा पति नहीं है.”

BSB

19 “Sir,” the woman said, “I see that You are a prophet.

HINCV

19 यह सुन स्त्री ने उनसे कहा, “श्रीमन, ऐसा लगता है कि आप भविष्यवक्ता हैं.

BSB

20 Our fathers worshiped on this mountain, but you Jews say that the place where one must worship is in Jerusalem.”

HINCV

20 हमारे पूर्वज इस पर्वत पर आराधना करते थे किंतु आप यहूदी लोग कहते हैं कि येरूशलेम ही वह स्थान है, जहां आराधना करना सही है.”

BSB

21 “Believe Me, woman,” Jesus replied, “a time is coming when you will worship the Father neither on this mountain nor in Jerusalem.

HINCV

21 मसीह येशु ने उससे कहा, “मेरा विश्वास करो कि वह समय आ रहा है जब तुम न तो इस पर्वत पर पिता की आराधना करोगे और न येरूशलेम में.

BSB

22 You worship what you do not know; we worship what we do know, for salvation is from the Jews.

HINCV

22 तुम लोग तो उसकी आराधना करते हो जिसे तुम जानते नहीं. हम उनकी आराधना करते हैं जिन्हें हम जानते हैं, क्योंकि उद्धार यहूदियों में से ही है.

BSB

23 But a time is coming and has now come when the true worshipers will worship the Father in spirit and in truth, for the Father is seeking such as these to worship Him.

HINCV

23 वह समय आ रहा है बल्कि आ ही गया है जब सच्चे भक्त पिता की आराधना अपनी अंतरात्मा और सच्चाई में करेंगे क्योंकि पिता अपने लिए ऐसे ही भक्तों की खोज में हैं.

BSB

24 God is Spirit, and His worshipers must worship Him in spirit and in truth.”

HINCV

24 परमेश्वर आत्मा हैं इसलिये आवश्यक है कि उनके भक्त अपनी आत्मा और सच्चाई में उनकी आराधना करें.”

BSB

25 The woman said, “I know that Messiah” (called Christ) “is coming. When He comes, He will explain everything to us.”

HINCV

25 स्त्री ने उनसे कहा, “मैं जानती हूं कि मसीह, जिन्हें ख्रिस्त कहा जाता है, आ रहे हैं. जब वह आएंगे तो सब कुछ साफ़ कर देंगे.”

BSB

26 Jesus answered, “I who speak to you am He.”

HINCV

26 मसीह येशु ने उससे कहा, “जो तुमसे बातें कर रहा है, वही तो मैं ही हूं.”

BSB

27 Just then His disciples returned and were surprised that He was speaking with a woman. But no one asked Him, “What do You want from her?” or “Why are You talking with her?”

HINCV

27 तभी उनके शिष्य आ गए और मसीह येशु को एक स्त्री से बातें करते देख दंग रह गए, फिर भी किसी ने उनसे यह पूछने का साहस नहीं किया कि वह एक स्त्री से बातें क्यों कर रहे थे या उससे क्या जानना चाहते थे.

BSB

28 Then the woman left her water jar, went back into the town, and said to the people,

HINCV

28 अपना घड़ा वहीं छोड़ वह स्त्री नगर में जाकर लोगों को बताने लगी,

BSB

29 “Come, see a man who told me everything I ever did. Could this be the Christ?”

HINCV

29 “आओ, एक व्यक्ति को देखो, जिन्होंने मेरे जीवन की सारी बातें सुना दी हैं. कहीं यही तो मसीह नहीं?”

BSB

30 So they left the town and made their way toward Jesus.

HINCV

30 तब नगरवासी मसीह येशु को देखने वहां आने लगे.

BSB

31 Meanwhile the disciples urged Him, “Rabbi, eat something.”

HINCV

31 इसी बीच शिष्यों ने मसीह येशु से विनती की, “रब्बी, कुछ खा लीजिए.”

BSB

32 But He told them, “I have food to eat that you know nothing about.”

HINCV

32 मसीह येशु ने उनसे कहा, “मेरे पास खाने के लिए ऐसा भोजन है, जिसके विषय में तुम कुछ नहीं जानते.”

BSB

33 So the disciples asked one another, “Could someone have brought Him food?”

HINCV

33 इस पर शिष्य आपस में पूछताछ करने लगे, “कहीं कोई गुरु के लिए भोजन तो नहीं लाया?”

BSB

34 Jesus explained, “My food is to do the will of Him who sent Me and to finish His work.

HINCV

34 मसीह येशु ने उनसे कहा, “अपने भेजनेवाले, की इच्छा पूरी करना तथा उनका काम समाप्‍त करना ही मेरा भोजन है.

BSB

35 Do you not say, ‘There are still four months until the harvest’? I tell you, lift up your eyes and look at the fields, for they are ripe for harvest.

HINCV

35 क्या तुम यह नहीं कहते कि कटनी में चार महीने बचे हैं? किंतु मैं तुमसे कहता हूं कि खेतों पर दृष्टि डालो. वे कब से कटनी के लिए पक चुके हैं.

BSB

36 Already the reaper draws his wages and gathers a crop for eternal life, so that the sower and the reaper may rejoice together.

HINCV

36 इकट्ठा करनेवाला अपनी मज़दूरी प्राप्‍त कर अनंत काल के जीवन के लिए फसल इकट्ठी कर रहा है कि किसान और इकट्ठा करनेवाला दोनों मिलकर आनंद मनाएं.

BSB

37 For in this case the saying ‘One sows and another reaps’ is true.

HINCV

37 यहां यह कहावत ठीक बैठती है: ‘एक बोए दूसरा काटे.’

BSB

38 I sent you to reap what you have not worked for; others have done the hard work, and now you have taken up their labor.”

HINCV

38 जिस उपज के लिए तुमने कोई परिश्रम नहीं किया, उसी को काटने मैंने तुम्हें भेजा है. परिश्रम अन्य लोगों ने किया और तुम उनके प्रतिफल में शामिल हो गए.”

BSB

39 Many of the Samaritans from that town believed in Jesus because of the woman’s testimony, “He told me everything I ever did.”

HINCV

39 अनेक शमरियावासियों ने उस स्त्री की इस गवाही के कारण मसीह येशु में विश्वास किया: “आओ, एक व्यक्ति को देखो, जिन्होंने मेरे जीवन की सारी बातें सुना दी हैं.”

BSB

40 So when the Samaritans came to Him, they asked Him to stay with them, and He stayed two days.

HINCV

40 तब शमरियावासियों की विनती पर मसीह येशु दो दिन तक उनके मध्य रहे

BSB

41 And many more believed because of His message.

HINCV

41 और उनका प्रवचन सुनकर अनेकों ने उनमें विश्वास किया.

BSB

42 They said to the woman, “We now believe not only because of your words; we have heard for ourselves, and we know that this man truly is the Savior of the world.”

HINCV

42 उन्होंने उस स्त्री से कहा, “अब हम मात्र तुम्हारे कहने से ही इनमें विश्वास नहीं करते, हमने अब इन्हें स्वयं सुना है और जान गए हैं कि यही वास्तव में संसार के उद्धारकर्ता हैं.”

BSB

43 After two days, Jesus left for Galilee.

HINCV

43 दो दिन बाद मसीह येशु ने गलील प्रदेश की ओर प्रस्थान किया.

BSB

44 Now He Himself had testified that a prophet has no honor in his own hometown.

HINCV

44 यद्यपि मसीह येशु स्वयं स्पष्ट कर चुके थे कि भविष्यवक्ता को अपने ही देश में सम्मान नहीं मिलता,

BSB

45 Yet when He arrived, the Galileans welcomed Him. They had seen all the great things He had done in Jerusalem at the feast, for they had gone there as well.

HINCV

45 गलील प्रदेश पहुंचने पर गलीलवासियों ने उनका स्वागत किया क्योंकि वे फ़सह उत्सव के समय येरूशलेम में मसीह येशु द्वारा किए गए काम देख चुके थे.

BSB

46 So once again He came to Cana in Galilee, where He had turned the water into wine. And there was a royal official whose son lay sick at Capernaum.

HINCV

46 मसीह येशु दोबारा गलील प्रदेश के काना नगर में आए, जहां उन्होंने जल को दाखरस में बदला था. कफ़रनहूम नगर में एक राजकर्मचारी था, जिसका पुत्र अस्वस्थ था.

BSB

47 When he heard that Jesus had come from Judea to Galilee, he went and begged Him to come down and heal his son, who was about to die.

HINCV

47 यह सुनकर कि मसीह येशु यहूदिया प्रदेश से गलील में आए हुए हैं, उसने आकर मसीह येशु से विनती की कि वह चलकर उसके पुत्र को स्वस्थ कर दें, जो मृत्यु-शय्या पर है.

BSB

48 Jesus said to him, “Unless you people see signs and wonders, you will never believe.”

HINCV

48 इस पर मसीह येशु ने उसे झिड़की देते हुए कहा, “तुम लोग तो चिह्न और चमत्कार देखे बिना विश्वास ही नहीं करते!”

BSB

49 “Sir,” the official said, “come down before my child dies.”

HINCV

49 राजकर्मचारी ने उनसे दोबारा विनती की, “श्रीमन, इससे पूर्व कि मेरे बालक की मृत्यु हो, कृपया मेरे साथ चलें.”

BSB

50 “Go,” said Jesus. “Your son will live.” The man took Jesus at His word and departed.

HINCV

50 मसीह येशु ने उससे कहा, “जाओ, तुम्हारा पुत्र जीवित रहेगा.” उस व्यक्ति ने मसीह येशु के वचन पर विश्वास किया और घर लौट गया.

BSB

51 And while he was still on the way, his servants met him with the news that his boy was alive.

HINCV

51 जब वह मार्ग में ही था, उसके दास उसे मिल गए और उन्होंने उसे सूचना दी, “स्वामी, आपका पुत्र स्वस्थ हो गया है.”

BSB

52 So he inquired as to the hour when his son had recovered, and they told him, “The fever left him yesterday at the seventh hour.”

HINCV

52 “वह किस समय से स्वस्थ होने लगा था?” उसने उनसे पूछा. उन्होंने कहा, “कल लगभग दोपहर एक बजे उसका ज्वर उतर गया.”

BSB

53 Then the father realized that this was the very hour in which Jesus had told him, “Your son will live.” And he and all his household believed.

HINCV

53 पिता समझ गया कि यह ठीक उसी समय हुआ जब मसीह येशु ने कहा था, “तुम्हारा पुत्र जीवित रहेगा.” इस पर उसने और उसके सारे परिवार ने मसीह येशु में विश्वास किया.

BSB

54 This was now the second sign that Jesus performed after coming from Judea into Galilee.

HINCV

54 यह दूसरा अद्भुत चिह्न था, जो मसीह येशु ने यहूदिया प्रदेश से लौटकर गलील प्रदेश में किया.

Questions about John 4? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.