John 4

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 When Jesus realized that the Pharisees were aware He was gaining and baptizing more disciples than John

HINIRV

1 फिर जब प्रभु को मालूम हुआ कि फरीसियों ने सुना है कि यीशु यूहन्ना से अधिक चेले बनाता और उन्हें बपतिस्मा देता है।

BSB

2 (although it was not Jesus who baptized, but His disciples),

HINIRV

2 (यद्यपि यीशु स्वयं नहीं वरन् उसके चेले बपतिस्मा देते थे),

BSB

3 He left Judea and returned to Galilee.

HINIRV

3 तब वह यहूदिया को छोड़कर फिर गलील को चला गया,

BSB

4 Now He had to pass through Samaria.

HINIRV

4 और उसको सामरिया से होकर जाना अवश्य था।

BSB

5 So He came to a town of Samaria called Sychar, near the plot of ground that Jacob had given to his son Joseph.

HINIRV

5 इसलिए वह सूखार नामक सामरिया के एक नगर तक आया, जो उस भूमि के पास है जिसे याकूब ने अपने पुत्र यूसुफ को दिया था।

BSB

6 Since Jacob’s well was there, Jesus, weary from His journey, sat down by the well. It was about the sixth hour.

HINIRV

6 और याकूब का कुआँ भी वहीं था। यीशु मार्ग का थका हुआ उस कुएँ पर ऐसे ही बैठ गया। और यह बात दोपहर के समय हुई।

BSB

7 When a Samaritan woman came to draw water, Jesus said to her, “Give Me a drink.”

HINIRV

7 इतने में एक सामरी स्त्री जल भरने को आई। यीशु ने उससे कहा, “मुझे पानी पिला।”

BSB

8 (His disciples had gone into the town to buy food.)

HINIRV

8 क्योंकि उसके चेले तो नगर में भोजन मोल लेने को गए थे।

BSB

9 “You are a Jew,” said the woman. “How can You ask for a drink from me, a Samaritan woman?” (For Jews do not associate with Samaritans.)

HINIRV

9 उस सामरी स्त्री ने उससे कहा, “तू यहूदी होकर मुझ सामरी स्त्री से पानी क्यों माँगता है?” क्योंकि यहूदी सामरियों के साथ किसी प्रकार का व्यवहार नहीं रखते। (प्रेरि. 108:28)

BSB

10 Jesus answered, “If you knew the gift of God and who is asking you for a drink, you would have asked Him, and He would have given you living water.”

HINIRV

10 यीशु ने उत्तर दिया, “यदि तू परमेश्वर के वरदान को जानती, और यह भी जानती कि वह कौन है जो तुझ से कहता है, ‘मुझे पानी पिला,’ तो तू उससे माँगती, और वह तुझे जीवन का जल देता।”

BSB

11 “Sir,” the woman replied, “You have nothing to draw with and the well is deep. Where then will You get this living water?

HINIRV

11 स्त्री ने उससे कहा, “हे स्वामी, तेरे पास जल भरने को तो कुछ है भी नहीं, और कुआँ गहरा है; तो फिर वह जीवन का जल तेरे पास कहाँ से आया?

BSB

12 Are You greater than our father Jacob, who gave us this well and drank from it himself, as did his sons and his livestock?”

HINIRV

12 क्या तू हमारे पिता याकूब से बड़ा है, जिसने हमें यह कुआँ दिया; और आप ही अपनी सन्तान, और अपने पशुओं समेत उसमें से पीया?”

BSB

13 Jesus said to her, “Everyone who drinks this water will be thirsty again.

HINIRV

13 यीशु ने उसको उत्तर दिया, “जो कोई यह जल पीएगा वह फिर प्यासा होगा,

BSB

14 But whoever drinks the water I give him will never thirst. Indeed, the water I give him will become in him a fount of water springing up to eternal life.”

HINIRV

14 परन्तु जो कोई उस जल में से पीएगा जो मैं उसे दूँगा, वह फिर अनन्तकाल तक प्यासा न होगा; वरन् जो जल मैं उसे दूँगा, वह उसमें एक सोता बन जाएगा, जो अनन्त जीवन के लिये उमड़ता रहेगा।”

BSB

15 The woman said to Him, “Sir, give me this water so that I will not get thirsty and have to keep coming here to draw water.”

HINIRV

15 स्त्री ने उससे कहा, “हे प्रभु, वह जल मुझे दे ताकि मैं प्यासी न होऊँ और न जल भरने को इतनी दूर आऊँ।”

BSB

16 Jesus told her, “Go, call your husband and come back.”

HINIRV

16 यीशु ने उससे कहा, “जा, अपने पति को यहाँ बुला ला।”

BSB

17 “I have no husband,” the woman replied. Jesus said to her, “You are correct to say that you have no husband.

HINIRV

17 स्त्री ने उत्तर दिया, “मैं बिना पति की हूँ।” यीशु ने उससे कहा, “तू ठीक कहती है, ‘मैं बिना पति की हूँ।’

BSB

18 In fact, you have had five husbands, and the man you now have is not your husband. You have spoken truthfully.”

HINIRV

18 क्योंकि तू पाँच पति कर चुकी है, और जिसके पास तू अब है वह भी तेरा पति नहीं; यह तूने सच कहा है।”

BSB

19 “Sir,” the woman said, “I see that You are a prophet.

HINIRV

19 स्त्री ने उससे कहा, “हे प्रभु, मुझे लगता है कि तू भविष्यद्वक्ता है।

BSB

20 Our fathers worshiped on this mountain, but you Jews say that the place where one must worship is in Jerusalem.”

HINIRV

20 हमारे पूर्वजों ने इसी पहाड़ पर भजन किया, और तुम कहते हो कि वह जगह जहाँ भजन करना चाहिए यरूशलेम में है।” (व्यव. 11:29)

BSB

21 “Believe Me, woman,” Jesus replied, “a time is coming when you will worship the Father neither on this mountain nor in Jerusalem.

HINIRV

21 यीशु ने उससे कहा, “हे नारी, मेरी बात का विश्वास कर कि वह समय आता है कि तुम न तो इस पहाड़ पर पिता का भजन करोगे, न यरूशलेम में।

BSB

22 You worship what you do not know; we worship what we do know, for salvation is from the Jews.

HINIRV

22 तुम जिसे नहीं जानते, उसका भजन करते हो; और हम जिसे जानते हैं, उसका भजन करते हैं; क्योंकि उद्धार यहूदियों में से है। (यशा. 2:3)

BSB

23 But a time is coming and has now come when the true worshipers will worship the Father in spirit and in truth, for the Father is seeking such as these to worship Him.

HINIRV

23 परन्तु वह समय आता है, वरन् अब भी है, जिसमें सच्चे भक्त पिता परमेश्वर की आराधना आत्मा और सच्चाई से करेंगे, क्योंकि पिता अपने लिये ऐसे ही आराधकों को ढूँढ़ता है।

BSB

24 God is Spirit, and His worshipers must worship Him in spirit and in truth.”

HINIRV

24 परमेश्वर आत्मा है, और अवश्य है कि उसकी आराधना करनेवाले आत्मा और सच्चाई से आराधना करें।”

BSB

25 The woman said, “I know that Messiah” (called Christ) “is coming. When He comes, He will explain everything to us.”

HINIRV

25 स्त्री ने उससे कहा, “मैं जानती हूँ कि मसीह जो ख्रिस्त कहलाता है, आनेवाला है; जब वह आएगा, तो हमें सब बातें बता देगा।”

BSB

26 Jesus answered, “I who speak to you am He.”

HINIRV

26 यीशु ने उससे कहा, “मैं जो तुझ से बोल रहा हूँ, वही हूँ।”

BSB

27 Just then His disciples returned and were surprised that He was speaking with a woman. But no one asked Him, “What do You want from her?” or “Why are You talking with her?”

HINIRV

27 इतने में उसके चेले आ गए, और अचम्भा करने लगे कि वह स्त्री से बातें कर रहा है; फिर भी किसी ने न पूछा, “तू क्या चाहता है?” या “किस लिये उससे बातें करता है?”

BSB

28 Then the woman left her water jar, went back into the town, and said to the people,

HINIRV

28 तब स्त्री अपना घड़ा छोड़कर नगर में चली गई, और लोगों से कहने लगी,

BSB

29 “Come, see a man who told me everything I ever did. Could this be the Christ?”

HINIRV

29 “आओ, एक मनुष्य को देखो, जिसने सब कुछ जो मैंने किया मुझे बता दिया। कहीं यही तो मसीह नहीं है?”

BSB

30 So they left the town and made their way toward Jesus.

HINIRV

30 तब वे नगर से निकलकर उसके पास आने लगे।

BSB

31 Meanwhile the disciples urged Him, “Rabbi, eat something.”

HINIRV

31 इतने में उसके चेले यीशु से यह विनती करने लगे, “हे रब्बी, कुछ खा ले।”

BSB

32 But He told them, “I have food to eat that you know nothing about.”

HINIRV

32 परन्तु उसने उनसे कहा, “मेरे पास खाने के लिये ऐसा भोजन है जिसे तुम नहीं जानते।”

BSB

33 So the disciples asked one another, “Could someone have brought Him food?”

HINIRV

33 तब चेलों ने आपस में कहा, “क्या कोई उसके लिये कुछ खाने को लाया है?”

BSB

34 Jesus explained, “My food is to do the will of Him who sent Me and to finish His work.

HINIRV

34 यीशु ने उनसे कहा, “मेरा भोजन यह है, कि अपने भेजनेवाले की इच्छा के अनुसार चलूँ और उसका काम पूरा करूँ।

BSB

35 Do you not say, ‘There are still four months until the harvest’? I tell you, lift up your eyes and look at the fields, for they are ripe for harvest.

HINIRV

35 क्या तुम नहीं कहते, ‘कटनी होने में अब भी चार महीने पड़े हैं?’ देखो, मैं तुम से कहता हूँ, अपनी आँखें उठाकर खेतों पर दृष्टि डालो, कि वे कटनी के लिये पक चुके हैं।

BSB

36 Already the reaper draws his wages and gathers a crop for eternal life, so that the sower and the reaper may rejoice together.

HINIRV

36 और काटनेवाला मजदूरी पाता, और अनन्त जीवन के लिये फल बटोरता है, ताकि बोनेवाला और काटनेवाला दोनों मिलकर आनन्द करें।

BSB

37 For in this case the saying ‘One sows and another reaps’ is true.

HINIRV

37 क्योंकि इस पर यह कहावत ठीक बैठती है: ‘बोनेवाला और है और काटनेवाला और।’ (मीका 6:15)

BSB

38 I sent you to reap what you have not worked for; others have done the hard work, and now you have taken up their labor.”

HINIRV

38 मैंने तुम्हें वह खेत काटने के लिये भेजा जिसमें तुम ने परिश्रम नहीं किया औरों ने परिश्रम किया और तुम उनके परिश्रम के फल में भागी हुए।”

BSB

39 Many of the Samaritans from that town believed in Jesus because of the woman’s testimony, “He told me everything I ever did.”

HINIRV

39 और उस नगर के बहुत से सामरियों ने उस स्त्री के कहने से यीशु पर विश्वास किया; जिसने यह गवाही दी थी, कि उसने सब कुछ जो मैंने किया है, मुझे बता दिया।

BSB

40 So when the Samaritans came to Him, they asked Him to stay with them, and He stayed two days.

HINIRV

40 तब जब ये सामरी उसके पास आए, तो उससे विनती करने लगे कि हमारे यहाँ रह, और वह वहाँ दो दिन तक रहा।

BSB

41 And many more believed because of His message.

HINIRV

41 और उसके वचन के कारण और भी बहुतों ने विश्वास किया।

BSB

42 They said to the woman, “We now believe not only because of your words; we have heard for ourselves, and we know that this man truly is the Savior of the world.”

HINIRV

42 और उस स्त्री से कहा, “अब हम तेरे कहने ही से विश्वास नहीं करते; क्योंकि हमने आप ही सुन लिया, और जानते हैं कि यही सचमुच में जगत का उद्धारकर्ता है।”

BSB

43 After two days, Jesus left for Galilee.

HINIRV

43 फिर उन दो दिनों के बाद वह वहाँ से निकलकर गलील को गया।

BSB

44 Now He Himself had testified that a prophet has no honor in his own hometown.

HINIRV

44 क्योंकि यीशु ने आप ही साक्षी दी कि भविष्यद्वक्ता अपने देश में आदर नहीं पाता।

BSB

45 Yet when He arrived, the Galileans welcomed Him. They had seen all the great things He had done in Jerusalem at the feast, for they had gone there as well.

HINIRV

45 जब वह गलील में आया, तो गलीली आनन्द के साथ उससे मिले; क्योंकि जितने काम उसने यरूशलेम में पर्व के समय किए थे, उन्होंने उन सब को देखा था, क्योंकि वे भी पर्व में गए थे।

BSB

46 So once again He came to Cana in Galilee, where He had turned the water into wine. And there was a royal official whose son lay sick at Capernaum.

HINIRV

46 तब वह फिर गलील के काना में आया, जहाँ उसने पानी को दाखरस बनाया था। वहाँ राजा का एक कर्मचारी था जिसका पुत्र कफरनहूम में बीमार था।

BSB

47 When he heard that Jesus had come from Judea to Galilee, he went and begged Him to come down and heal his son, who was about to die.

HINIRV

47 वह यह सुनकर कि यीशु यहूदिया से गलील में आ गया है, उसके पास गया और उससे विनती करने लगा कि चलकर मेरे पुत्र को चंगा कर दे: क्योंकि वह मरने पर था।

BSB

48 Jesus said to him, “Unless you people see signs and wonders, you will never believe.”

HINIRV

48 यीशु ने उससे कहा, “जब तक तुम चिन्ह और अद्भुत काम न देखोगे तब तक कदापि विश्वास न करोगे।” (दानि. 4:2)

BSB

49 “Sir,” the official said, “come down before my child dies.”

HINIRV

49 राजा के कर्मचारी ने उससे कहा, “हे प्रभु, मेरे बालक की मृत्यु होने से पहले चल।”

BSB

50 “Go,” said Jesus. “Your son will live.” The man took Jesus at His word and departed.

HINIRV

50 यीशु ने उससे कहा, “जा, तेरा पुत्र जीवित है।” उस मनुष्य ने यीशु की कही हुई बात पर विश्वास किया और चला गया।

BSB

51 And while he was still on the way, his servants met him with the news that his boy was alive.

HINIRV

51 वह मार्ग में जा ही रहा था, कि उसके दास उससे आ मिले और कहने लगे, “तेरा लड़का जीवित है।”

BSB

52 So he inquired as to the hour when his son had recovered, and they told him, “The fever left him yesterday at the seventh hour.”

HINIRV

52 उसने उनसे पूछा, “किस घड़ी वह अच्छा होने लगा?” उन्होंने उससे कहा, “कल सातवें घण्टे में उसका ज्वर उतर गया।”

BSB

53 Then the father realized that this was the very hour in which Jesus had told him, “Your son will live.” And he and all his household believed.

HINIRV

53 तब पिता जान गया कि यह उसी घड़ी हुआ जिस घड़ी यीशु ने उससे कहा, “तेरा पुत्र जीवित है,” और उसने और उसके सारे घराने ने विश्वास किया।

BSB

54 This was now the second sign that Jesus performed after coming from Judea into Galilee.

HINIRV

54 यह दूसरा चिन्ह था जो यीशु ने यहूदिया से गलील में आकर दिखाया।

Questions about John 4? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.