John 5
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Some time later there was a feast of the Jews, and Jesus went up to Jerusalem. | HINIRV 1 इन बातों के पश्चात् यहूदियों का एक पर्व हुआ, और यीशु यरूशलेम को गया। |
| BSB 2 Now there is in Jerusalem near the Sheep Gate a pool with five covered colonnades, which in Hebrew is called Bethesda. | HINIRV 2 यरूशलेम में भेड़-फाटक के पास एक कुण्ड है, जो इब्रानी भाषा में बैतहसदा कहलाता है, और उसके पाँच ओसारे हैं। |
| BSB 3 On these walkways lay a great number of the sick, the blind, the lame, and the paralyzed. | HINIRV 3 इनमें बहुत से बीमार, अंधे, लँगड़े और सूखे अंगवाले (पानी के हिलने की आशा में) पड़े रहते थे। |
| BSB | HINIRV 4 क्योंकि नियुक्त समय पर परमेश्वर के स्वर्गदूत कुण्ड में उतरकर पानी को हिलाया करते थे: पानी हिलते ही जो कोई पहले उतरता, वह चंगा हो जाता था, चाहे उसकी कोई बीमारी क्यों न हो। |
| BSB 5 One man there had been an invalid for thirty-eight years. | HINIRV 5 वहाँ एक मनुष्य था, जो अड़तीस वर्ष से बीमारी में पड़ा था। |
| BSB 6 When Jesus saw him lying there and realized that he had spent a long time in this condition, He asked him, “Do you want to get well?” | HINIRV 6 यीशु ने उसे पड़ा हुआ देखकर और यह जानकर कि वह बहुत दिनों से इस दशा में पड़ा है, उससे पूछा, “क्या तू चंगा होना चाहता है?” |
| BSB 7 “Sir,” the invalid replied, “I have no one to help me into the pool when the water is stirred. While I am on my way, someone else goes in before me.” | HINIRV 7 उस बीमार ने उसको उत्तर दिया, “हे स्वामी, मेरे पास कोई मनुष्य नहीं, कि जब पानी हिलाया जाए, तो मुझे कुण्ड में उतारे; परन्तु मेरे पहुँचते-पहुँचते दूसरा मुझसे पहले उतर जाता है।” |
| BSB 8 Then Jesus told him, “Get up, pick up your mat, and walk.” | HINIRV 8 यीशु ने उससे कहा, “उठ, अपनी खाट उठा और चल फिर।” |
| BSB 9 Immediately the man was made well, and he picked up his mat and began to walk. Now this happened on the Sabbath day, | HINIRV 9 वह मनुष्य तुरन्त चंगा हो गया, और अपनी खाट उठाकर चलने फिरने लगा। |
| BSB 10 so the Jews said to the man who had been healed, “This is the Sabbath! It is unlawful for you to carry your mat.” | HINIRV 10 वह सब्त का दिन था। इसलिए यहूदी उससे जो चंगा हुआ था, कहने लगे, “आज तो सब्त का दिन है, तुझे खाट उठानी उचित नहीं।” (यिर्म. 17:21) |
| BSB 11 But he answered, “The man who made me well told me, ‘Pick up your mat and walk.’” | HINIRV 11 उसने उन्हें उत्तर दिया, “जिसने मुझे चंगा किया, उसी ने मुझसे कहा, ‘अपनी खाट उठाकर चल फिर।’” |
| BSB 12 “Who is this man who told you to pick it up and walk?” they asked. | HINIRV 12 उन्होंने उससे पूछा, “वह कौन मनुष्य है, जिसने तुझ से कहा, ‘खाट उठा और, चल फिर’?” |
| BSB 13 But the man who was healed did not know who it was, for Jesus had slipped away while the crowd was there. | HINIRV 13 परन्तु जो चंगा हो गया था, वह नहीं जानता था कि वह कौन है; क्योंकि उस जगह में भीड़ होने के कारण यीशु वहाँ से हट गया था। |
| BSB 14 Afterward, Jesus found the man at the temple and said to him, “See, you have been made well. Stop sinning, or something worse may happen to you.” | HINIRV 14 इन बातों के बाद वह यीशु को मन्दिर में मिला, तब उसने उससे कहा, “देख, तू तो चंगा हो गया है; फिर से पाप मत करना, ऐसा न हो कि इससे कोई भारी विपत्ति तुझ पर आ पड़े।” |
| BSB 15 And the man went away and told the Jews that it was Jesus who had made him well. | HINIRV 15 उस मनुष्य ने जाकर यहूदियों से कह दिया, कि जिसने मुझे चंगा किया, वह यीशु है। |
| BSB 16 Now because Jesus was doing these things on the Sabbath, the Jews began to persecute Him. | HINIRV 16 इस कारण यहूदी यीशु को सताने लगे, क्योंकि वह ऐसे-ऐसे काम सब्त के दिन करता था। |
| BSB 17 But Jesus answered them, “To this very day My Father is at His work, and I too am working.” | HINIRV 17 इस पर यीशु ने उनसे कहा, “मेरा पिता परमेश्वर अब तक काम करता है, और मैं भी काम करता हूँ।” |
| BSB 18 Because of this, the Jews tried all the harder to kill Him. Not only was He breaking the Sabbath, but He was even calling God His own Father, making Himself equal with God. | HINIRV 18 इस कारण यहूदी और भी अधिक उसके मार डालने का प्रयत्न करने लगे, कि वह न केवल सब्त के दिन की विधि को तोड़ता, परन्तु परमेश्वर को अपना पिता कहकर, अपने आपको परमेश्वर के तुल्य ठहराता था। |
| BSB 19 So Jesus replied, “Truly, truly, I tell you, the Son can do nothing by Himself, unless He sees the Father doing it. For whatever the Father does, the Son also does. | HINIRV 19 इस पर यीशु ने उनसे कहा, “मैं तुम से सच-सच कहता हूँ, पुत्र आप से कुछ नहीं कर सकता, केवल वह जो पिता को करते देखता है, क्योंकि जिन-जिन कामों को वह करता है, उन्हें पुत्र भी उसी रीति से करता है। |
| BSB 20 The Father loves the Son and shows Him all He does. And to your amazement, He will show Him even greater works than these. | HINIRV 20 क्योंकि पिता पुत्र से प्यार करता है और जो-जो काम वह आप करता है, वह सब उसे दिखाता है; और वह इनसे भी बड़े काम उसे दिखाएगा, ताकि तुम अचम्भा करो। |
| BSB 21 For just as the Father raises the dead and gives them life, so also the Son gives life to whom He wishes. | HINIRV 21 क्योंकि जैसा पिता मरे हुओं को उठाता और जिलाता है, वैसा ही पुत्र भी जिन्हें चाहता है, उन्हें जिलाता है। |
| BSB 22 Furthermore, the Father judges no one, but has assigned all judgment to the Son, | HINIRV 22 पिता किसी का न्याय भी नहीं करता, परन्तु न्याय करने का सब काम पुत्र को सौंप दिया है, |
| BSB 23 so that all may honor the Son just as they honor the Father. Whoever does not honor the Son does not honor the Father who sent Him. | HINIRV 23 इसलिए कि सब लोग जैसे पिता का आदर करते हैं वैसे ही पुत्र का भी आदर करें; जो पुत्र का आदर नहीं करता, वह पिता का जिसने उसे भेजा है, आदर नहीं करता। |
| BSB 24 Truly, truly, I tell you, whoever hears My word and believes Him who sent Me has eternal life and will not come under judgment. Indeed, he has crossed over from death to life. | HINIRV 24 मैं तुम से सच-सच कहता हूँ, जो मेरा वचन सुनकर मेरे भेजनेवाले पर विश्वास करता है, अनन्त जीवन उसका है, और उस पर दण्ड की आज्ञा नहीं होती परन्तु वह मृत्यु से पार होकर जीवन में प्रवेश कर चुका है। |
| BSB 25 Truly, truly, I tell you, the hour is coming and has now come when the dead will hear the voice of the Son of God, and those who hear will live. | HINIRV 25 “मैं तुम से सच-सच कहता हूँ, वह समय आता है, और अब है, जिसमें मृतक परमेश्वर के पुत्र का शब्द सुनेंगे, और जो सुनेंगे वे जीएँगे। |
| BSB 26 For as the Father has life in Himself, so also He has granted the Son to have life in Himself. | HINIRV 26 क्योंकि जिस रीति से पिता अपने आप में जीवन रखता है, उसी रीति से उसने पुत्र को भी यह अधिकार दिया है कि अपने आप में जीवन रखे; |
| BSB 27 And He has given Him authority to execute judgment, because He is the Son of Man. | HINIRV 27 वरन् उसे न्याय करने का भी अधिकार दिया है, इसलिए कि वह मनुष्य का पुत्र है। |
| BSB 28 Do not be amazed at this, for the hour is coming when all who are in their graves will hear His voice | HINIRV 28 इससे अचम्भा मत करो; क्योंकि वह समय आता है, कि जितने कब्रों में हैं, उसका शब्द सुनकर निकलेंगे। |
| BSB 29 and come out—those who have done good to the resurrection of life, and those who have done evil to the resurrection of judgment. | HINIRV 29 जिन्होंने भलाई की है, वे जीवन के पुनरुत्थान के लिये जी उठेंगे और जिन्होंने बुराई की है, वे दण्ड के पुनरुत्थान के लिये जी उठेंगे। (दानि. 12:2) |
| BSB 30 I can do nothing by Myself; I judge only as I hear. And My judgment is just, because I do not seek My own will, but the will of Him who sent Me. | HINIRV 30 “मैं अपने आप से कुछ नहीं कर सकता; जैसा सुनता हूँ, वैसा न्याय करता हूँ, और मेरा न्याय सच्चा है; क्योंकि मैं अपनी इच्छा नहीं, परन्तु अपने भेजनेवाले की इच्छा चाहता हूँ। |
| BSB 31 If I testify about Myself, My testimony is not valid. | HINIRV 31 यदि मैं आप ही अपनी गवाही दूँ; तो मेरी गवाही सच्ची नहीं। |
| BSB 32 There is another who testifies about Me, and I know that His testimony about Me is valid. | HINIRV 32 एक और है जो मेरी गवाही देता है, और मैं जानता हूँ कि मेरी जो गवाही वह देता है, वह सच्ची है। |
| BSB 33 You have sent to John, and he has testified to the truth. | HINIRV 33 तुम ने यूहन्ना से पुछवाया और उसने सच्चाई की गवाही दी है। |
| BSB 34 Even though I do not accept human testimony, I say these things so that you may be saved. | HINIRV 34 परन्तु मैं अपने विषय में मनुष्य की गवाही नहीं चाहता; फिर भी मैं ये बातें इसलिए कहता हूँ, कि तुम्हें उद्धार मिले। |
| BSB 35 John was a lamp that burned and gave light, and you were willing for a season to bask in his light. | HINIRV 35 वह तो जलता और चमकता हुआ दीपक था; और तुम्हें कुछ देर तक उसकी ज्योति में, मगन होना अच्छा लगा। |
| BSB 36 But I have testimony more substantial than that of John. For the works that the Father has given Me to accomplish—the very works I am doing—testify about Me that the Father has sent Me. | HINIRV 36 परन्तु मेरे पास जो गवाही है, वह यूहन्ना की गवाही से बड़ी है: क्योंकि जो काम पिता ने मुझे पूरा करने को सौंपा है अर्थात् यही काम जो मैं करता हूँ, वे मेरे गवाह हैं, कि पिता ने मुझे भेजा है। |
| BSB 37 And the Father who sent Me has Himself testified about Me. You have never heard His voice nor seen His form, | HINIRV 37 और पिता जिसने मुझे भेजा है, उसी ने मेरी गवाही दी है: तुम ने न कभी उसका शब्द सुना, और न उसका रूप देखा है; |
| BSB 38 nor does His word abide in you, because you do not believe the One He sent. | HINIRV 38 और उसके वचन को मन में स्थिर नहीं रखते, क्योंकि जिसे उसने भेजा तुम उस पर विश्वास नहीं करते। |
| BSB 39 You pore over the Scriptures because you presume that by them you possess eternal life. These are the very words that testify about Me, | HINIRV 39 तुम पवित्रशास्त्र में ढूँढ़ते हो, क्योंकि समझते हो कि उसमें अनन्त जीवन तुम्हें मिलता है, और यह वही है, जो मेरी गवाही देता है; |
| BSB 40 yet you refuse to come to Me to have life. | HINIRV 40 फिर भी तुम जीवन पाने के लिये मेरे पास आना नहीं चाहते। |
| BSB 41 I do not accept glory from men, | HINIRV 41 मैं मनुष्यों से आदर नहीं चाहता। |
| BSB 42 but I know you, that you do not have the love of God within you. | HINIRV 42 परन्तु मैं तुम्हें जानता हूँ, कि तुम में परमेश्वर का प्रेम नहीं। |
| BSB 43 I have come in My Father’s name, and you have not received Me; but if someone else comes in his own name, you will receive him. | HINIRV 43 मैं अपने पिता परमेश्वर के नाम से आया हूँ, और तुम मुझे ग्रहण नहीं करते; यदि कोई और अपने ही नाम से आए, तो उसे ग्रहण कर लोगे। |
| BSB 44 How can you believe if you accept glory from one another, yet do not seek the glory that comes from the only God? | HINIRV 44 तुम जो एक दूसरे से आदर चाहते हो और वह आदर जो एकमात्र परमेश्वर की ओर से है, नहीं चाहते, किस प्रकार विश्वास कर सकते हो? |
| BSB 45 Do not think that I will accuse you before the Father. Your accuser is Moses, in whom you have put your hope. | HINIRV 45 यह न समझो, कि मैं पिता के सामने तुम पर दोष लगाऊँगा, तुम पर दोष लगानेवाला तो है, अर्थात् मूसा है जिस पर तुम ने भरोसा रखा है। |
| BSB 46 If you had believed Moses, you would believe Me, because he wrote about Me. | HINIRV 46 क्योंकि यदि तुम मूसा पर विश्वास करते, तो मुझ पर भी विश्वास करते, इसलिए कि उसने मेरे विषय में लिखा है। (लूका 24:27) |
| BSB 47 But since you do not believe what he wrote, how will you believe what I say?” | HINIRV 47 परन्तु यदि तुम उसकी लिखी हुई बातों पर विश्वास नहीं करते, तो मेरी बातों पर क्यों विश्वास करोगे?” |
Questions about John 5? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.