John 5
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Some time later there was a feast of the Jews, and Jesus went up to Jerusalem. | HINCV 1 इन बातों के पश्चात मसीह येशु यहूदियों के एक पर्व में येरूशलेम गए. |
| BSB 2 Now there is in Jerusalem near the Sheep Gate a pool with five covered colonnades, which in Hebrew is called Bethesda. | HINCV 2 येरूशलेम में भेड़-फाटक के पास एक जलाशय है, जो इब्री भाषा में बैथज़ादा कहलाता है और जिसके पांच ओसारे हैं, |
| BSB 3 On these walkways lay a great number of the sick, the blind, the lame, and the paralyzed. | HINCV 3 उसके किनारे अंधे, अपंग और लकवे के अनेक रोगी पड़े रहते थे, |
| BSB | HINCV 4 [जो जल के हिलने की प्रतीक्षा किया करते थे क्योंकि उनकी मान्यता थी कि परमेश्वर का स्वर्गदूत समय समय पर वहां आकर जल हिलाया करता था. जल हिलते ही, जो व्यक्ति उसमें सबसे पहले उतरता था, स्वस्थ हो जाता था]. |
| BSB 5 One man there had been an invalid for thirty-eight years. | HINCV 5 इनमें एक व्यक्ति ऐसा था, जो अड़तीस वर्ष से रोगी था. |
| BSB 6 When Jesus saw him lying there and realized that he had spent a long time in this condition, He asked him, “Do you want to get well?” | HINCV 6 मसीह येशु ने उसे वहां पड़े हुए देख और यह मालूम होने पर कि वह वहां बहुत समय से पड़ा हुआ है, उसके पास जाकर पूछा, “क्या तुम स्वस्थ होना चाहते हो?” |
| BSB 7 “Sir,” the invalid replied, “I have no one to help me into the pool when the water is stirred. While I am on my way, someone else goes in before me.” | HINCV 7 रोगी ने उत्तर दिया, “श्रीमन, ऐसा कोई नहीं, जो जल के हिलने पर मुझे जलाशय में उतारे—मेरे प्रयास के पूर्व ही कोई अन्य व्यक्ति उसमें उतर जाता है.” |
| BSB 8 Then Jesus told him, “Get up, pick up your mat, and walk.” | HINCV 8 मसीह येशु ने उससे कहा, “उठो, अपना बिछौना उठाओ और चलने फिरने लगो.” |
| BSB 9 Immediately the man was made well, and he picked up his mat and began to walk. Now this happened on the Sabbath day, | HINCV 9 तुरंत वह व्यक्ति स्वस्थ हो गया और अपना बिछौना उठाकर चला गया. वह शब्बाथ था. |
| BSB 10 so the Jews said to the man who had been healed, “This is the Sabbath! It is unlawful for you to carry your mat.” | HINCV 10 अतः यहूदी अगुओं ने स्वस्थ हुए व्यक्ति से कहा, “आज शब्बाथ है. अतः तुम्हारा बिछौना उठाना उचित नहीं है.” |
| BSB 11 But he answered, “The man who made me well told me, ‘Pick up your mat and walk.’” | HINCV 11 उसने कहा, “जिन्होंने मुझे स्वस्थ किया है, उन्हीं ने मुझे आज्ञा दी, ‘अपना बिछौना उठाओ और चलने फिरने लगो.’” |
| BSB 12 “Who is this man who told you to pick it up and walk?” they asked. | HINCV 12 उन्होंने उससे पूछा, “कौन है वह, जिसने तुमसे कहा है कि अपना बिछौना उठाओ और चलने फिरने लगो?” |
| BSB 13 But the man who was healed did not know who it was, for Jesus had slipped away while the crowd was there. | HINCV 13 स्वस्थ हुआ व्यक्ति नहीं जानता था कि उसको स्वस्थ करनेवाला कौन था क्योंकि उस समय मसीह येशु भीड़ में गुम हो गए थे. |
| BSB 14 Afterward, Jesus found the man at the temple and said to him, “See, you have been made well. Stop sinning, or something worse may happen to you.” | HINCV 14 कुछ समय बाद मसीह येशु ने उस व्यक्ति को मंदिर में देख उससे कहा, “देखो, तुम स्वस्थ हो गए हो, अब पाप न करना. ऐसा न हो कि तुम्हारा हाल इससे ज्यादा बुरा हो जाए.” |
| BSB 15 And the man went away and told the Jews that it was Jesus who had made him well. | HINCV 15 तब उस व्यक्ति ने आकर यहूदी अगुओं को सूचित किया कि जिन्होंने उसे स्वस्थ किया है, वह येशु हैं. |
| BSB 16 Now because Jesus was doing these things on the Sabbath, the Jews began to persecute Him. | HINCV 16 शब्बाथ पर मसीह येशु द्वारा यह काम किए जाने के कारण यहूदी अगुएं उनको सताने लगे. |
| BSB 17 But Jesus answered them, “To this very day My Father is at His work, and I too am working.” | HINCV 17 मसीह येशु ने स्पष्ट किया, “मेरे पिता अब तक कार्य कर रहे हैं इसलिये मैं भी काम कर रहा हूं.” |
| BSB 18 Because of this, the Jews tried all the harder to kill Him. Not only was He breaking the Sabbath, but He was even calling God His own Father, making Himself equal with God. | HINCV 18 परिणामस्वरूप यहूदी अगुएं मसीह येशु की हत्या के लिए और भी अधिक ठन गए क्योंकि उनके अनुसार मसीह येशु शब्बाथ की विधि को तोड़ ही नहीं रहे थे बल्कि परमेश्वर को अपना पिता कहकर स्वयं को परमेश्वर के तुल्य भी दर्शा रहे थे. |
| BSB 19 So Jesus replied, “Truly, truly, I tell you, the Son can do nothing by Himself, unless He sees the Father doing it. For whatever the Father does, the Son also does. | HINCV 19 मसीह येशु ने कहा: “मैं तुम पर एक अटल सच्चाई प्रकट कर रहा हूं; पुत्र स्वयं कुछ नहीं कर सकता. वह वही कर सकता है, जो वह पिता को करते हुए देखता है क्योंकि जो कुछ पिता करते हैं, पुत्र भी वही करता है. |
| BSB 20 The Father loves the Son and shows Him all He does. And to your amazement, He will show Him even greater works than these. | HINCV 20 पिता पुत्र से प्रेम करते हैं और वह पुत्र को अपनी हर एक योजना से परिचित रखते हैं. वह इनसे भी बड़े-बड़े काम दिखाएंगे, जिन्हें देख तुम चकित हो जाओगे. |
| BSB 21 For just as the Father raises the dead and gives them life, so also the Son gives life to whom He wishes. | HINCV 21 जिस प्रकार पिता मरे हुओं को जीवित करके जीवन प्रदान करते हैं, उसी प्रकार पुत्र भी जिसे चाहता है, जीवन प्रदान करता है. |
| BSB 22 Furthermore, the Father judges no one, but has assigned all judgment to the Son, | HINCV 22 पिता किसी का न्याय नहीं करते, न्याय करने का सारा अधिकार उन्होंने पुत्र को सौंप दिया है. |
| BSB 23 so that all may honor the Son just as they honor the Father. Whoever does not honor the Son does not honor the Father who sent Him. | HINCV 23 जिससे सब लोग पुत्र का वैसा ही आदर करें जैसा पिता का करते हैं. वह व्यक्ति, जो पुत्र का आदर नहीं करता, पिता का आदर भी नहीं करता, जिन्होंने पुत्र को भेजा है. |
| BSB 24 Truly, truly, I tell you, whoever hears My word and believes Him who sent Me has eternal life and will not come under judgment. Indeed, he has crossed over from death to life. | HINCV 24 “मैं तुम पर यह अटल सच्चाई प्रकट कर रहा हूं: जो मेरा वचन सुनता और मेरे भेजनेवाले में विश्वास करता है, अनंत काल का जीवन उसी का है; उसे दोषी नहीं ठहराया जाता, परंतु वह मृत्यु से पार होकर जीवन में प्रवेश कर चुका है. |
| BSB 25 Truly, truly, I tell you, the hour is coming and has now come when the dead will hear the voice of the Son of God, and those who hear will live. | HINCV 25 मैं तुम पर यह अटल सच्चाई प्रकट कर रहा हूं: वह समय आ रहा है परंतु आ ही गया है, जब सारे मृतक परमेश्वर के पुत्र की आवाज सुनेंगे और हर एक सुननेवाला जीवन प्राप्त करेगा. |
| BSB 26 For as the Father has life in Himself, so also He has granted the Son to have life in Himself. | HINCV 26 जिस प्रकार पिता अपने आप में जीवन रखता है, उसी प्रकार पुत्र में बसा हुआ जीवन पिता के द्वारा दिया गया जीवन है. |
| BSB 27 And He has given Him authority to execute judgment, because He is the Son of Man. | HINCV 27 मनुष्य का पुत्र होने के कारण उसे न्याय करने का अधिकार भी दिया गया है. |
| BSB 28 Do not be amazed at this, for the hour is coming when all who are in their graves will hear His voice | HINCV 28 “यह सब सुनकर चकित न हो क्योंकि वह समय आ रहा है, जब सभी मरे हुए लोग पुत्र की आवाज को सुनेंगे और वे जीवित हो जाएंगे. |
| BSB 29 and come out—those who have done good to the resurrection of life, and those who have done evil to the resurrection of judgment. | HINCV 29 सुकर्मी जीवन के पुनरुत्थान के लिए और कुकर्मी दंड के पुनरुत्थान के लिए. |
| BSB 30 I can do nothing by Myself; I judge only as I hear. And My judgment is just, because I do not seek My own will, but the will of Him who sent Me. | HINCV 30 मैं स्वयं अपनी ओर से कुछ नहीं कर सकता. मैं उनसे जैसे निर्देश प्राप्त करता हूं, वैसा ही निर्णय देता हूं. मेरा निर्णय सच्चा होता है क्योंकि मैं अपनी इच्छा नहीं परंतु अपने भेजनेवाले की इच्छा पूरी करने के लिए समर्पित हूं. |
| BSB 31 If I testify about Myself, My testimony is not valid. | HINCV 31 “यदि मैं स्वयं अपने ही विषय में गवाही दूं तो मेरी गवाही मान्य नहीं होगी. |
| BSB 32 There is another who testifies about Me, and I know that His testimony about Me is valid. | HINCV 32 एक और हैं, जो मेरे गवाह हैं और मैं जानता हूं कि मेरे विषय में उनकी गवाही अटल है. |
| BSB 33 You have sent to John, and he has testified to the truth. | HINCV 33 “तुमने योहन के पास अपने लोग भेजे और योहन ने भी सच की ही गवाही दी. |
| BSB 34 Even though I do not accept human testimony, I say these things so that you may be saved. | HINCV 34 परंतु मुझे तो अपने विषय में किसी मनुष्य की गवाही की ज़रूरत है ही नहीं—यह सब मैं तुम्हारे उद्धार के लिए कह रहा हूं. |
| BSB 35 John was a lamp that burned and gave light, and you were willing for a season to bask in his light. | HINCV 35 योहन वह जलता हुआ और चमकता हुआ दीपक थे, जिनके उजाले में तुम्हें कुछ समय तक आनंद मनाना सुखद लगा. |
| BSB 36 But I have testimony more substantial than that of John. For the works that the Father has given Me to accomplish—the very works I am doing—testify about Me that the Father has sent Me. | HINCV 36 “मेरी गवाही योहन की गवाही से अधिक बड़ी है क्योंकि पिता द्वारा मुझे सौंपे गए काम को पूरा करना ही इस सच्चाई का सबूत है कि पिता ने मुझे भेजा है. |
| BSB 37 And the Father who sent Me has Himself testified about Me. You have never heard His voice nor seen His form, | HINCV 37 इसके अतिरिक्त पिता अर्थात् स्वयं मेरे भेजनेवाले ने भी मेरे विषय में गवाही दी है. तुमने न तो कभी उनकी आवाज सुनी है, न उनका रूप देखा है |
| BSB 38 nor does His word abide in you, because you do not believe the One He sent. | HINCV 38 और न ही उनका वचन तुम्हारे हृदय में स्थिर रह सका है क्योंकि जिसे उन्होंने भेजा है, तुम उसमें विश्वास नहीं करते. |
| BSB 39 You pore over the Scriptures because you presume that by them you possess eternal life. These are the very words that testify about Me, | HINCV 39 तुम शास्त्रों का मनन इस विश्वास में करते हो कि उनमें अनंत काल का जीवन बसा है. ये सभी शास्त्र मेरे ही विषय में गवाही देते हैं. |
| BSB 40 yet you refuse to come to Me to have life. | HINCV 40 यह सब होने पर भी जीवन पाने के लिए तुम मेरे पास आना नहीं चाहते. |
| BSB 41 I do not accept glory from men, | HINCV 41 “मनुष्य की प्रशंसा मुझे स्वीकार नहीं |
| BSB 42 but I know you, that you do not have the love of God within you. | HINCV 42 क्योंकि मैं तुम्हें जानता हूं और मुझे यह भी मालूम है कि परमेश्वर का प्रेम तुम्हारे मन में है ही नहीं. |
| BSB 43 I have come in My Father’s name, and you have not received Me; but if someone else comes in his own name, you will receive him. | HINCV 43 तुम मुझे ग्रहण नहीं करते जबकि मैं अपने पिता के नाम में आया हूं किंतु यदि कोई अपने ही नाम में आए तो तुम उसे ग्रहण कर लोगे. |
| BSB 44 How can you believe if you accept glory from one another, yet do not seek the glory that comes from the only God? | HINCV 44 तुम मुझमें विश्वास कैसे कर सकते हो यदि तुम एक दूसरे से प्रशंसा की आशा करते हो और उस प्रशंसा के लिए कोई प्रयास नहीं करते, जो एकमात्र परमेश्वर से प्राप्त होती है? |
| BSB 45 Do not think that I will accuse you before the Father. Your accuser is Moses, in whom you have put your hope. | HINCV 45 “यह विचार अपने मन से निकाल दो कि पिता के सामने मैं तुम पर आरोप लगाऊंगा; तुम पर दोषारोपण तो मोशेह करेंगे—मोशेह, जिन पर तुमने आशा लगा रखी है. |
| BSB 46 If you had believed Moses, you would believe Me, because he wrote about Me. | HINCV 46 यदि तुम वास्तव में मोशेह में विश्वास करते तो मुझमें भी करते क्योंकि उन्होंने मेरे ही विषय में लिखा है. |
| BSB 47 But since you do not believe what he wrote, how will you believe what I say?” | HINCV 47 जब तुम उनके लेखों का ही विश्वास नहीं करते तो मेरी बातों का विश्वास कैसे करोगे?” |
Questions about John 5? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.