John 6

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 After this, Jesus crossed to the other side of the Sea of Galilee (that is, the Sea of Tiberias).

HINCV

1 इन बातों के बाद मसीह येशु गलील अर्थात् तिबेरियॉस झील के उस पार चले गए.

BSB

2 A large crowd followed Him because they saw the signs He was performing on the sick.

HINCV

2 उनके द्वारा रोगियों को स्वास्थ्यदान के अद्भुत चिह्नों से प्रभावित एक बड़ी भीड़ उनके साथ हो ली.

BSB

3 Then Jesus went up on the mountain and sat down with His disciples.

HINCV

3 मसीह येशु पर्वत पर जाकर वहां अपने शिष्यों के साथ बैठ गए.

BSB

4 Now the Jewish Feast of the Passover was near.

HINCV

4 यहूदियों का फ़सह उत्सव पास था.

BSB

5 When Jesus looked up and saw a large crowd coming toward Him, He said to Philip, “Where can we buy bread for these people to eat?”

HINCV

5 जब मसीह येशु ने बड़ी भीड़ को अपनी ओर आते देखा तो फ़िलिप्पॉस से पूछा, “इन सबको खिलाने के लिए हम भोजन कहां से मोल लेंगे?”

BSB

6 But He was asking this to test him, for He knew what He was about to do.

HINCV

6 मसीह येशु ने यह प्रश्न उन्हें परखने के लिए किया था क्योंकि वह जानते थे कि वह क्या करने पर थे.

BSB

7 Philip answered, “Two hundred denarii would not buy enough bread for each of them to have a small piece.”

HINCV

7 फ़िलिप्पॉस ने उत्तर दिया, “दो सौ दीनार की रोटियां भी उनके लिए पर्याप्‍त नहीं होंगी कि हर एक को थोड़ी-थोड़ी मिल पाए.”

BSB

8 One of His disciples, Andrew, Simon Peter’s brother, said to Him,

HINCV

8 मसीह येशु के शिष्य शिमओन पेतरॉस के भाई आन्द्रेयास ने उन्हें सूचित किया,

BSB

9 “Here is a boy with five barley loaves and two small fish. But what difference will these make among so many?”

HINCV

9 “यहां एक लड़का है, जिसके पास जौ की पांच रोटियां और दो मछलियां हैं किंतु उनसे इतने लोगों का क्या होगा?”

BSB

10 “Have the people sit down,” Jesus said. Now there was plenty of grass in that place, so the men sat down, about five thousand of them.

HINCV

10 मसीह येशु ने कहा, “लोगों को बैठा दो” और वे सब, जिनमें पुरुषों की ही संख्या पांच हज़ार थी, घनी घास पर बैठ गए.

BSB

11 Then Jesus took the loaves and the fish, gave thanks, and distributed to those who were seated as much as they wanted.

HINCV

11 तब मसीह येशु ने रोटियां लेकर धन्यवाद दिया और उनकी ज़रूरत के अनुसार बांट दीं और उसी प्रकार मछलियां भी.

BSB

12 And when everyone was full, He said to His disciples, “Gather the pieces that are left over, so that nothing will be wasted.”

HINCV

12 जब वे सब तृप्‍त हो गए तो मसीह येशु ने अपने शिष्यों को आज्ञा दी, “शेष टुकड़ों को इकट्ठा कर लो कि कुछ भी नाश न हो,”

BSB

13 So they collected them and filled twelve baskets with the pieces of the five barley loaves left over by those who had eaten.

HINCV

13 उन्होंने जौ की उन पांच रोटियों के शेष टुकड़े इकट्ठा किए, जिनसे बारह टोकरे भर गए.

BSB

14 When the people saw the sign that Jesus had performed, they began to say, “Truly this is the Prophet who is to come into the world.”

HINCV

14 लोगों ने इस अद्भुत चिह्न को देखकर कहा, “निःसंदेह यह वही भविष्यवक्ता हैं, संसार जिनकी प्रतीक्षा कर रहा है.”

BSB

15 Then Jesus, realizing that they were about to come and make Him king by force, withdrew again to a mountain by Himself.

HINCV

15 जब मसीह येशु को यह मालूम हुआ कि लोग उन्हें ज़बरदस्ती राजा बनाने के उद्देश्य से ले जाना चाहते हैं तो वह फिर से पर्वत पर अकेले चले गए.

BSB

16 When evening came, His disciples went down to the sea,

HINCV

16 जब संध्या हुई तो मसीह येशु के शिष्य झील के तट पर उतर गए.

BSB

17 got into a boat, and started across the sea to Capernaum. It was already dark, and Jesus had not yet gone out to them.

HINCV

17 अंधेरा हो चुका था और मसीह येशु अब तक उनके पास नहीं पहुंचे थे. उन्होंने नाव पर सवार होकर गलील झील के दूसरी ओर कफ़रनहूम नगर के लिए प्रस्थान किया.

BSB

18 A strong wind was blowing, and the sea grew agitated.

HINCV

18 उसी समय तेज हवा के कारण झील में लहरें बढ़ने लगीं.

BSB

19 When they had rowed about three or four miles, they saw Jesus approaching the boat, walking on the sea—and they were terrified.

HINCV

19 नाव को लगभग पांच किलोमीटर खेने के बाद शिष्यों ने मसीह येशु को जल सतह पर चलते और नाव की ओर आते देखा. यह देखकर वे भयभीत हो गए.

BSB

20 But Jesus spoke up: “It is I; do not be afraid.”

HINCV

20 मसीह येशु ने उनसे कहा, “भयभीत मत हो, मैं हूं.”

BSB

21 Then they were willing to take Him into the boat, and at once the boat reached the shore where they were heading.

HINCV

21 यह सुन शिष्य मसीह येशु को नाव में चढ़ाने को तैयार हो गए. इसके बाद नाव उस किनारे पर पहुंच गई जहां उन्हें जाना था.

BSB

22 The next day, the crowd that had remained on the other side of the sea realized that only one boat had been there, and that Jesus had not boarded it with His disciples, but they had gone away alone.

HINCV

22 अगले दिन झील के उस पार रह गई भीड़ को मालूम हुआ कि वहां केवल एक छोटी नाव थी और मसीह येशु शिष्यों के साथ उसमें नहीं गए थे—केवल शिष्य ही उसमें दूसरे पार गए थे.

BSB

23 However, some boats from Tiberias landed near the place where the people had eaten the bread after the Lord had given thanks.

HINCV

23 तब तिबेरियॉस नगर से अन्य नावें उस स्थान पर आईं, जहां प्रभु ने बड़ी भीड़ को भोजन कराया था.

BSB

24 So when the crowd saw that neither Jesus nor His disciples were there, they got into the boats and went to Capernaum to look for Him.

HINCV

24 जब भीड़ ने देखा कि न तो मसीह येशु वहां हैं और न ही उनके शिष्य, तो वे मसीह येशु को खोजते हुए नावों द्वारा कफ़रनहूम नगर पहुंच गए.

BSB

25 When they found Him on the other side of the sea, they asked Him, “Rabbi, when did You get here?”

HINCV

25 झील के इस पार मसीह येशु को पाकर उन्होंने उनसे पूछा, “रब्बी, आप यहां कब पहुंचे?”

BSB

26 Jesus replied, “Truly, truly, I tell you, it is not because you saw these signs that you are looking for Me, but because you ate the loaves and had your fill.

HINCV

26 मसीह येशु ने उन्हें उत्तर दिया, “मैं तुम पर यह अटल सच्चाई प्रकट कर रहा हूं: तुम मुझे इसलिये नहीं खोज रहे कि तुमने अद्भुत चिह्न देखे हैं परंतु इसलिये कि तुम रोटियां खाकर तृप्‍त हुए हो.

BSB

27 Do not work for food that perishes, but for food that endures to eternal life, which the Son of Man will give you. For on Him God the Father has placed His seal of approval.”

HINCV

27 उस भोजन के लिए मेहनत मत करो, जो नाशमान है परंतु उसके लिए, जो अनंत जीवन तक ठहरता है, जो मनुष्य का पुत्र तुम्हें देगा क्योंकि पिता अर्थात् परमेश्वर ने समर्थन के साथ मात्र उसी को यह अधिकार सौंपा है.”

BSB

28 Then they inquired, “What must we do to perform the works of God?”

HINCV

28 इस पर उन्होंने मसीह येशु से पूछा, “हमसे परमेश्वर की इच्छा क्या है?”

BSB

29 Jesus replied, “The work of God is this: to believe in the One He has sent.”

HINCV

29 “यह कि तुम परमेश्वर के भेजे हुए पर विश्वास करो,” मसीह येशु ने उत्तर दिया.

BSB

30 So they asked Him, “What sign then will You perform, so that we may see it and believe You? What will You do?

HINCV

30 इस पर उन्होंने मसीह येशु से दोबारा पूछा, “आप ऐसा कौन सा अद्भुत चिह्न दिखा सकते हैं कि हम आप में विश्वास करें? क्या है वह काम?

BSB

31 Our fathers ate the manna in the wilderness, as it is written: ‘He gave them bread from heaven to eat.’”

HINCV

31 हमारे पूर्वजों ने बंजर भूमि में मन्‍ना खाया; पवित्र शास्त्र के अनुसार: भोजन के लिए परमेश्वर ने उन्हें स्वर्ग से रोटी दी.”

BSB

32 Jesus said to them, “Truly, truly, I tell you, it was not Moses who gave you the bread from heaven, but it is My Father who gives you the true bread from heaven.

HINCV

32 इस पर मसीह येशु ने उनसे कहा, “मैं तुम पर यह अटल सच्चाई प्रकट कर रहा हूं: स्वर्ग से वह रोटी तुम्हें मोशेह ने नहीं दी; मेरे पिता ही हैं, जो तुम्हें स्वर्ग से वास्तविक रोटी देते हैं.

BSB

33 For the bread of God is He who comes down from heaven and gives life to the world.”

HINCV

33 क्योंकि परमेश्वर की रोटी वह है, जो स्वर्ग से आती है, और संसार को जीवन प्रदान करती है.”

BSB

34 “Sir,” they said, “give us this bread at all times.”

HINCV

34 यह सुनकर उन्होंने विनती की, “प्रभु, अब से हमें यही रोटी दें.”

BSB

35 Jesus answered, “I am the bread of life. Whoever comes to Me will never hunger, and whoever believes in Me will never thirst.

HINCV

35 इस पर मसीह येशु ने घोषणा की, “मैं ही हूं वह जीवन की रोटी. जो मेरे पास आएगा, वह भूखा न रहेगा और जो मुझमें विश्वास करेगा, कभी प्यासा न रहेगा.

BSB

36 But as I stated, you have seen Me and still you do not believe.

HINCV

36 मैं तुमसे पहले भी कह चुका हूं कि तुम मुझे देखकर भी मुझमें विश्वास नहीं करते.

BSB

37 Everyone the Father gives Me will come to Me, and the one who comes to Me I will never drive away.

HINCV

37 वे सभी, जो पिता ने मुझे दिए हैं, मेरे पास आएंगे और हर एक, जो मेरे पास आता है, मैं उसको कभी भी न छोड़ूंगा.

BSB

38 For I have come down from heaven, not to do My own will, but to do the will of Him who sent Me.

HINCV

38 मैं स्वर्ग से अपनी इच्छा पूरी करने नहीं, अपने भेजनेवाले की इच्छा पूरी करने के लिए आया हूं.

BSB

39 And this is the will of Him who sent Me, that I shall lose none of those He has given Me, but raise them up at the last day.

HINCV

39 मेरे भेजनेवाले की इच्छा यह है कि जो कुछ उन्होंने मुझे सौंपा है, उसमें से मैं कुछ भी न खोऊं परंतु अंतिम दिन में उसे फिर से जीवित करूं.

BSB

40 For it is My Father’s will that everyone who looks to the Son and believes in Him shall have eternal life, and I will raise him up at the last day.”

HINCV

40 क्योंकि मेरे पिता की इच्छा यह है कि हर एक, जो पुत्र को अपनाकर उसमें विश्वास करे, वह अनंत काल का जीवन प्राप्‍त करे तथा मैं उसे अंतिम दिन में फिर से जीवित करूं.”

BSB

41 At this, the Jews began to grumble about Jesus because He had said, “I am the bread that came down from heaven.”

HINCV

41 मसीह येशु का यह दावा सुनकर: “स्वर्ग से उतरी रोटी मैं ही हूं,” यहूदी अगुए कुड़कुड़ाने लगे

BSB

42 They were asking, “Is this not Jesus, the son of Joseph, whose father and mother we know? How then can He say, ‘I have come down from heaven’?”

HINCV

42 और आपस में मंत्रणा करने लगे, “क्या यह योसेफ़ का पुत्र येशु नहीं, जिसके माता-पिता को हम जानते हैं? तो अब यह कैसे कह रहा है कि यह स्वर्ग से आया है?”

BSB

43 “Stop grumbling among yourselves,” Jesus replied.

HINCV

43 यह जानकर मसीह येशु ने उनसे कहा, “कुड़कुड़ाओ मत,

BSB

44 “No one can come to Me unless the Father who sent Me draws him, and I will raise him up at the last day.

HINCV

44 कोई भी मेरे पास तब तक नहीं आ सकता, जब तक मेरे भेजनेवाले—पिता—उसे अपनी ओर खींच न लें. मैं उसे अंतिम दिन में फिर से जीवित करूंगा.

BSB

45 It is written in the Prophets: ‘And they will all be taught by God.’ Everyone who has heard the Father and learned from Him comes to Me—

HINCV

45 भविष्यद्वक्ताओं के अभिलेख में यह लिखा हुआ है: वे सब परमेश्वर द्वारा सिखाए हुए होंगे, अतः हर एक, जिसने पिता परमेश्वर को सुना और उनसे सीखा है, मेरे पास आता है.

BSB

46 not that anyone has seen the Father except the One who is from God; only He has seen the Father.

HINCV

46 किसी ने पिता परमेश्वर को नहीं देखा सिवाय उसके, जो पिता परमेश्वर से है, केवल उसी ने उन्हें देखा है.

BSB

47 Truly, truly, I tell you, he who believes has eternal life.

HINCV

47 मैं तुम पर एक अटल सच्चाई प्रकट कर रहा हूं: अनंत काल का जीवन उसी का है, जो विश्वास करता है.

BSB

48 I am the bread of life.

HINCV

48 मैं ही हूं जीवन की रोटी.

BSB

49 Your fathers ate the manna in the wilderness, yet they died.

HINCV

49 बंजर भूमि में तुम्हारे पूर्वजों ने मन्‍ना खाया फिर भी उनकी मृत्यु हो गई.

BSB

50 This is the bread that comes down from heaven, so that anyone may eat of it and not die.

HINCV

50 मैं ही स्वर्ग से उतरी रोटी हूं कि जो कोई इसे खाए, उसकी मृत्यु न हो.

BSB

51 I am the living bread that came down from heaven. If anyone eats of this bread, he will live forever. And this bread, which I will give for the life of the world, is My flesh.”

HINCV

51 स्वर्ग से उतरी जीवन की रोटी मैं ही हूं. जो कोई यह रोटी खाता है, वह हमेशा जीवित रहेगा. जो रोटी मैं दूंगा, वह संसार के जीवन के लिए भेंट मेरा शरीर है.”

BSB

52 At this, the Jews began to argue among themselves, “How can this man give us His flesh to eat?”

HINCV

52 यह सुनकर यहूदी अगुए आपस में विवाद करने लगे, “यह व्यक्ति कैसे हमें अपना शरीर खाने के लिए दे सकता है?”

BSB

53 So Jesus said to them, “Truly, truly, I tell you, unless you eat the flesh and drink the blood of the Son of Man, you have no life in you.

HINCV

53 मसीह येशु ने उनसे कहा, “मैं तुम पर यह अटल सच्चाई प्रकट कर रहा हूं: जब तक तुम मनुष्य के पुत्र का शरीर न खाओ और उसका लहू न पियो, तुममें जीवन नहीं.

BSB

54 Whoever eats My flesh and drinks My blood has eternal life, and I will raise him up at the last day.

HINCV

54 अनंत काल का जीवन उसी का है, जो मेरा शरीर खाता और मेरा लहू पीता है; अंतिम दिन मैं उसे फिर से जीवित करूंगा.

BSB

55 For My flesh is real food, and My blood is real drink.

HINCV

55 मेरा शरीर ही वास्तविक भोजन और मेरा लहू ही वास्तविक पेय है.

BSB

56 Whoever eats My flesh and drinks My blood remains in Me, and I in him.

HINCV

56 जो मेरा शरीर खाता और मेरा लहू पीता है, वही है, जो मुझमें बना रहता है और मैं उसमें.

BSB

57 Just as the living Father sent Me and I live because of the Father, so also the one who feeds on Me will live because of Me.

HINCV

57 जैसे जीवन्त पिता परमेश्वर ने मुझे भेजा है और मैं पिता के कारण जीवित हूं, वैसे ही वह भी, जो मुझे ग्रहण करता है, मेरे कारण जीवित रहेगा.

BSB

58 This is the bread that came down from heaven. Unlike your fathers, who ate the manna and died, the one who eats this bread will live forever.”

HINCV

58 यह वह रोटी है, जो स्वर्ग से उतरी हुई है; वैसी नहीं, जो पूर्वजों ने खाई और फिर भी उनकी मृत्यु हो गई; परंतु वह, जो यह रोटी खाता है, हमेशा जीवित रहेगा.”

BSB

59 Jesus said this while teaching in the synagogue in Capernaum.

HINCV

59 मसीह येशु ने ये बातें कफ़रनहूम नगर के यहूदी सभागृह में शिक्षा देते हुए बताईं.

BSB

60 On hearing it, many of His disciples said, “This is a difficult teaching. Who can accept it?”

HINCV

60 यह बातें सुनकर उनके अनेक शिष्यों ने कहा, “बहुत कठोर है यह शिक्षा. कौन इसे स्वीकार कर सकता है?”

BSB

61 Aware that His disciples were grumbling about this teaching, Jesus asked them, “Does this offend you?

HINCV

61 अपने चेलों की बड़बड़ाहट का अहसास होने पर मसीह येशु ने कहा, “क्या यह तुम्हारे लिए ठोकर का कारण है?

BSB

62 Then what will happen if you see the Son of Man ascend to where He was before?

HINCV

62 तुम तब क्या करोगे जब तुम मनुष्य के पुत्र को ऊपर स्वर्ग में जाते देखोगे, जहां वह पहले था?

BSB

63 The Spirit gives life; the flesh profits nothing. The words I have spoken to you are spirit and they are life.

HINCV

63 आत्मा ही हैं, जो शरीर को जीवन देती है. केवल शरीर का कुछ महत्व नहीं. जो वचन मैंने तुमसे कहे हैं, वे आत्मा हैं और जीवन भी.

BSB

64 However, there are some of you who do not believe.” (For Jesus had known from the beginning which of them did not believe and who would betray Him.)

HINCV

64 फिर भी तुममें कुछ हैं, जो मुझमें विश्वास नहीं करते.” मसीह येशु प्रारंभ से जानते थे कि कौन हैं, जो उनमें विश्वास नहीं करेंगे और कौन है वह, जो उनके साथ धोखा करेगा.

BSB

65 Then Jesus said, “This is why I told you that no one can come to Me unless the Father has granted it to him.”

HINCV

65 तब मसीह येशु ने आगे कहा, “इसलिये मैंने तुमसे यह कहा कि कोई भी मेरे पास तब तक नहीं आ सकता जब तक पिता उसे मेरे पास न आने दें.”

BSB

66 From that time on many of His disciples turned back and no longer walked with Him.

HINCV

66 इसके परिणामस्वरूप मसीह येशु के अनेक चेले पीछे हट गए और उनके पीछे चलना छोड़ दिया.

BSB

67 So Jesus asked the Twelve, “Do you want to leave too?”

HINCV

67 यह देख मसीह येशु ने अपने बारह शिष्यों से अभिमुख हो उनसे पूछा, “कहीं तुम भी तो लौट जाना नहीं चाहते?”

BSB

68 Simon Peter replied, “Lord, to whom would we go? You have the words of eternal life.

HINCV

68 शिमओन पेतरॉस ने उत्तर दिया, “प्रभु, हम किसके पास जाएं? अनंत काल के जीवन की बातें तो आप ही के पास हैं.

BSB

69 We believe and know that You are the Holy One of God.”

HINCV

69 हमने विश्वास किया और जान लिया है कि आप ही परमेश्वर के पवित्र जन हैं.”

BSB

70 Jesus answered them, “Have I not chosen you, the Twelve? Yet one of you is a devil!”

HINCV

70 मसीह येशु ने उनसे कहा, “क्या स्वयं मैंने तुम बारहों को नहीं चुना? यह होने पर भी तुममें से एक इबलीस है.”

BSB

71 He was speaking about Judas, the son of Simon Iscariot. For although Judas was one of the Twelve, he was later to betray Jesus.

HINCV

71 (उनका इशारा कारियोतवासी शिमओन के पुत्र यहूदाह की ओर था क्योंकि उन बारह शिष्यों में से वही मसीह येशु के साथ धोखा करने पर था.)

Questions about John 6? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.