John 7
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 After this, Jesus traveled throughout Galilee. He did not want to travel in Judea, because the Jews there were trying to kill Him. | HINCV 1 इन बातों के बाद मसीह येशु गलील प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में यात्रा करने लगे. वह यहूदिया प्रदेश में जाना नहीं चाहते थे क्योंकि यहूदी अगुए उनकी हत्या की ताक में थे. |
| BSB 2 However, the Jewish Feast of Tabernacles was near. | HINCV 2 यहूदियों का एक पर्व—झोपड़ियों का उत्सव—पास था. |
| BSB 3 So Jesus’ brothers said to Him, “Leave here and go to Judea, so that Your disciples there may see the works You are doing. | HINCV 3 मसीह येशु के भाइयों ने उनसे कहा, “यहूदिया चले जाओ जिससे तुम्हारे चेले तुम्हारे इन कामों को देख सकें; |
| BSB 4 For no one who wants to be known publicly acts in secret. Since You are doing these things, show Yourself to the world.” | HINCV 4 ख्याति चाहनेवाला व्यक्ति अपने काम गुप्त में नहीं करता. जब तुम ये काम करते ही हो तो स्वयं को संसार पर प्रकट कर दो.” |
| BSB 5 For even His own brothers did not believe in Him. | HINCV 5 मसीह येशु के भाइयों तक को उनमें विश्वास नहीं था. |
| BSB 6 Therefore Jesus told them, “Although your time is always at hand, My time has not yet come. | HINCV 6 इस पर मसीह येशु ने उनसे कहा, “तुम्हारा सही समय तो कभी भी आ सकता है किंतु मेरा सही समय अभी नहीं आया. |
| BSB 7 The world cannot hate you, but it hates Me, because I testify that its works are evil. | HINCV 7 संसार तुमसे घृणा नहीं कर सकता—वह मुझसे घृणा करता है क्योंकि मैं यह प्रकट करता हूं कि उसके काम बुरे हैं. |
| BSB 8 Go up to the feast on your own. I am not going up to this feast, because My time has not yet come.” | HINCV 8 तुम पर्व में जाओ. मैं अभी नहीं जाऊंगा क्योंकि मेरा समय अभी तक पूरा नहीं हुआ है.” |
| BSB 9 Having said this, Jesus remained in Galilee. | HINCV 9 यह कहकर मसीह येशु गलील प्रदेश में ही ठहरे रहे. |
| BSB 10 But after His brothers had gone up to the feast, He also went—not publicly, but in secret. | HINCV 10 अपने भाइयों के झोपड़ियों के उत्सव में चले जाने के बाद वे भी गुप्त रूप से वहां गए. |
| BSB 11 So the Jews were looking for Him at the feast and asking, “Where is He?” | HINCV 11 उत्सव में कुछ यहूदी अगुए मसीह येशु को खोजते हुए पूछताछ कर रहे थे, “कहां है वह?” |
| BSB 12 Many in the crowds were whispering about Him. Some said, “He is a good man.” But others replied, “No, He deceives the people.” | HINCV 12 यद्यपि मसीह येशु के विषय में लोगों में बड़ा विवाद हो रहा था—कुछ कह रहे थे, “वह भला व्यक्ति है.” और कुछ का कहना था, “नहीं, वह भरमानेवाला है—सबके साथ छल करता है.” |
| BSB 13 Yet no one would speak publicly about Him for fear of the Jews. | HINCV 13 तौभी कोई भी व्यक्ति यहूदियों के भय के कारण मसीह येशु के विषय में खुलकर बात नहीं करता था. |
| BSB 14 About halfway through the feast, Jesus went up to the temple courts and began to teach. | HINCV 14 जब उत्सव के मध्य मसीह येशु मंदिर में जाकर शिक्षा देने लगे, |
| BSB 15 The Jews were amazed and asked, “How did this man attain such learning without having studied?” | HINCV 15 यहूदी अगुए चकित होकर कहने लगे, “यह व्यक्ति बिना पढ़े ज्ञानी कैसे बन गया?” |
| BSB 16 “My teaching is not My own,” Jesus replied. “It comes from Him who sent Me. | HINCV 16 मसीह येशु ने उन्हें उत्तर दिया, “यह शिक्षा मेरी नहीं परंतु उनकी है, जिन्होंने मुझे भेजा है. |
| BSB 17 If anyone desires to do His will, he will know whether My teaching is from God or whether I speak on My own. | HINCV 17 यदि कोई व्यक्ति उनकी इच्छा पूरी करने के लिए प्रण करे तो उसे यह मालूम हो जाएगा कि यह शिक्षा परमेश्वर की ओर से है या मेरी ओर से. |
| BSB 18 He who speaks on his own authority seeks his own glory, but He who seeks the glory of the One who sent Him is a man of truth; in Him there is no falsehood. | HINCV 18 वह, जो अपने ही विचार प्रस्तुत करता है, अपना ही आदर चाहता है, परंतु वह, जो अपने भेजनेवाले का आदर चाहता है, वह बिलकुल सच्चा है और उसमें कोई छल नहीं. |
| BSB 19 Has not Moses given you the law? Yet not one of you keeps it. Why are you trying to kill Me?” | HINCV 19 क्या मोशेह ने तुम्हें व्यवस्था नहीं दी? फिर भी तुममें से कोई उसका पालन नहीं करता. मेरी हत्या की ताक में क्यों हो तुम?” |
| BSB 20 “You have a demon,” the crowd replied. “Who is trying to kill You?” | HINCV 20 भीड़ ने उत्तर दिया, “कौन तुम्हारी हत्या करना चाहता है? तुम दुष्टात्मा से पीड़ित हो.” |
| BSB 21 Jesus answered them, “I did one miracle, and you are all amazed. | HINCV 21 मसीह येशु ने कहा, “मैंने शब्बाथ पर एक चमत्कार किया और तुम सब क्रोधित हो गए. |
| BSB 22 But because Moses gave you circumcision, you circumcise a boy on the Sabbath (not that it is from Moses, but from the patriarchs.) | HINCV 22 मोशेह ने तुम्हें ख़तना विधि दी—परंतु इसको आरंभ करनेवाले मोशेह नहीं, हमारे गोत्रपिता हैं—जिसके अनुसार तुम शब्बाथ पर भी ख़तना करते हो. |
| BSB 23 If a boy can be circumcised on the Sabbath so that the law of Moses will not be broken, why are you angry with Me for making the whole man well on the Sabbath? | HINCV 23 तुम शब्बाथ पर भी ख़तना करते हो कि मोशेह की व्यवस्था भंग न हो, तो तुम लोग इससे गुस्से में क्यों हो कि मैंने शब्बाथ पर किसी को पूरी तरह स्वस्थ किया? |
| BSB 24 Stop judging by outward appearances, and start judging justly.” | HINCV 24 तुम्हारा न्याय बाहरी रूप पर नहीं परंतु सच्चाई पर आधारित हो.” |
| BSB 25 Then some of the people of Jerusalem began to say, “Isn’t this the man they are trying to kill? | HINCV 25 येरूशलेम निवासियों में से कुछ ने यह प्रश्न किया, “क्या यह वही नहीं, वे जिसकी हत्या की ताक में हैं? |
| BSB 26 Yet here He is, speaking publicly, and they are not saying anything to Him. Have the rulers truly recognized that this is the Christ? | HINCV 26 परंतु देखो, वह भीड़ से खुलकर, बिना डर के बातें करता है और अधिकारी कुछ भी नहीं कहते! कहीं ऐसा तो नहीं कि अधिकारियों को मालूम हो गया है कि यही वास्तव में मसीह हैं? |
| BSB 27 But we know where this man is from. When the Christ comes, no one will know where He is from.” | HINCV 27 इस व्यक्ति की पृष्ठभूमि हमें मालूम है, किंतु जब मसीह प्रकट होंगे तो किसी को यह मालूम नहीं होगा कि वह कहां के हैं.” |
| BSB 28 Then Jesus, still teaching in the temple courts, cried out, “You know Me, and you know where I am from. I have not come of My own accord, but He who sent Me is true. You do not know Him, | HINCV 28 मंदिर में शिक्षा देते हुए मसीह येशु ने ऊंचे शब्द में कहा, “तुम मुझे जानते हो और यह भी जानते हो कि मैं कहां से आया हूं. सच यह है कि मैं स्वयं नहीं आया. जिन्होंने मुझे भेजा है, वह सच्चा है किंतु तुम उन्हें नहीं जानते, |
| BSB 29 but I know Him, because I am from Him and He sent Me.” | HINCV 29 मैं उन्हें जानता हूं क्योंकि उन्हीं में से मैं हूं और मुझे उन्हीं ने भेजा है.” |
| BSB 30 So they tried to seize Him, but no one laid a hand on Him, because His hour had not yet come. | HINCV 30 यह सुनकर उन्होंने मसीह येशु को बंदी बनाना चाहा किंतु किसी ने उन पर हाथ न डाला क्योंकि उनका समय अब तक नहीं आया था. |
| BSB 31 Many in the crowd, however, believed in Him and said, “When the Christ comes, will He perform more signs than this man?” | HINCV 31 फिर भी भीड़ में से अनेकों ने मसीह येशु में विश्वास रखा तथा विचार-विमर्श करने लगे, “क्या प्रकट होने पर मसीह इस व्यक्ति से अधिक अद्भुत चिह्न प्रदर्शित करेंगे?” |
| BSB 32 When the Pharisees heard the crowd whispering these things about Jesus, they and the chief priests sent officers to arrest Him. | HINCV 32 फ़रीसियों ने भीड़ को इस विषय में आपस में विचार-विमर्श करते हुए सुन लिया. इसलिये मसीह येशु को बंदी बनाने के लिए प्रधान पुरोहितों व फ़रीसियों ने मंदिर के पहरेदारों को भेजा. |
| BSB 33 So Jesus said, “I am with you only a little while longer, and then I am going to the One who sent Me. | HINCV 33 मसीह येशु ने उनसे कहा, “थोड़े समय के लिए मैं तुम्हारे साथ हूं, उसके बाद मैं अपने भेजनेवाले के पास लौट जाऊंगा. |
| BSB 34 You will look for Me, but you will not find Me; and where I am, you cannot come.” | HINCV 34 तुम मुझे खोजोगे किंतु पाओगे नहीं क्योंकि जहां मैं होऊंगा, तुम वहां नहीं आ सकते.” |
| BSB 35 At this, the Jews said to one another, “Where does He intend to go that we will not find Him? Will He go where the Jews are dispersed among the Greeks, and teach the Greeks? | HINCV 35 इस पर यहूदी अगुए विचार-विमर्श करने लगे, “यह व्यक्ति कहां जाने पर है कि हम उसे खोज नहीं पाएंगे? क्या यह यूनानियों के मध्य प्रवासी यहूदियों में बसना चाहता है कि यूनानियों को भी शिक्षा दे? |
| BSB 36 What does He mean by saying, ‘You will look for Me, but you will not find Me,’ and, ‘Where I am, you cannot come’?” | HINCV 36 यह क्या कह रहा है कि तुम मुझे खोजोगे और नहीं पाओगे क्योंकि जहां मैं होऊंगा तुम वहां नहीं आ सकते?” |
| BSB 37 On the last and greatest day of the feast, Jesus stood up and called out in a loud voice, “If anyone is thirsty, let him come to Me and drink. | HINCV 37 उत्सव के अंतिम दिन, जब उत्सव चरम सीमा पर होता है, मसीह येशु ने खड़े होकर ऊंचे शब्द में कहा, “यदि कोई प्यासा है तो मेरे पास आए और पिए. |
| BSB 38 Whoever believes in Me, as the Scripture has said: ‘Streams of living water will flow from within him.’” | HINCV 38 जो मुझमें विश्वास करता है, जैसा कि पवित्र शास्त्र का लेख है: उसके अंदर से जीवन के जल की नदियां बह निकलेंगीं.” |
| BSB 39 He was speaking about the Spirit, whom those who believed in Him were later to receive. For the Spirit had not yet been given, because Jesus had not yet been glorified. | HINCV 39 यह उन्होंने पवित्र आत्मा के विषय में कहा था, जिन्हें उन पर विश्वास करनेवाले प्राप्त करने पर थे. पवित्र आत्मा अब तक उतरे नहीं थे क्योंकि मसीह येशु अब तक महिमा को न पहुंचे थे. |
| BSB 40 On hearing these words, some of the people said, “This is truly the Prophet.” | HINCV 40 यह सब सुनकर भीड़ में से कुछ ने कहा, “सचमुच यह व्यक्ति ही वह भविष्यवक्ता है.” |
| BSB 41 Others declared, “This is the Christ.” But still others asked, “How can the Christ come from Galilee? | HINCV 41 कुछ अन्य ने कहा, “यह मसीह हैं.” परंतु कुछ ने कहा, “मसीह का आना गलील से तो नहीं होगा न? |
| BSB 42 Doesn’t the Scripture say that the Christ will come from the line of David and from Bethlehem, the village where David lived?” | HINCV 42 क्या पवित्र शास्त्र के अनुसार मसीह का आना दावीद के वंश और उनके नगर बेथलेहेम से न होगा?” |
| BSB 43 So there was division in the crowd because of Jesus. | HINCV 43 इस प्रकार मसीह येशु के कारण भीड़ में मतभेद हो गया. |
| BSB 44 Some of them wanted to seize Him, but no one laid a hand on Him. | HINCV 44 कुछ उन्हें बंदी बनाना चाहते थे फिर भी किसी ने भी उन पर हाथ न डाला. |
| BSB 45 Then the officers returned to the chief priests and Pharisees, who asked them, “Why didn’t you bring Him in?” | HINCV 45 संतरियों के लौटने पर प्रधान पुरोहितों और फ़रीसियों ने उनसे पूछा, “तुम उसे लेकर क्यों नहीं आए?” |
| BSB 46 “Never has anyone spoken like this man!” the officers answered. | HINCV 46 संतरियों ने उत्तर दिया, “ऐसा बतानेवाला हमने आज तक नहीं सुना.” |
| BSB 47 “Have you also been deceived?” replied the Pharisees. | HINCV 47 तब फ़रीसियों ने कटाक्ष किया, “कहीं तुम भी तो उसके बहकावे में नहीं आ गए? |
| BSB 48 “Have any of the rulers or Pharisees believed in Him? | HINCV 48 क्या प्रधानों या फ़रीसियों में से किसी ने भी उसमें विश्वास किया है? |
| BSB 49 But this crowd that does not know the law—they are under a curse.” | HINCV 49 व्यवस्था से अज्ञान भीड़ तो वैसे ही शापित है.” |
| BSB 50 Nicodemus, who had gone to Jesus earlier and who himself was one of them, asked, | HINCV 50 तब निकोदेमॉस ने, जो प्रधानों में से एक थे तथा मसीह येशु से पहले मिल चुके थे, उनसे कहा, |
| BSB 51 “Does our law convict a man without first hearing from him to determine what he has done?” | HINCV 51 “क्या हमारी व्यवस्था किसी व्यक्ति की सुने बिना और उसकी गतिविधि जाने बिना उसे अपराधी घोषित करती है?” |
| BSB 52 “Aren’t you also from Galilee?” they replied. “Look into it, and you will see that no prophet comes out of Galilee.” | HINCV 52 इस पर उन्होंने निकोदेमॉस से पूछा, “कहीं तुम भी तो गलीली नहीं हो? शास्त्रों का मनन करो और देखो कि किसी भी भविष्यवक्ता का आना गलील प्रदेश से नहीं होता.” |
| BSB 53 Then each went to his own home. | HINCV 53 [वे सभी अपने-अपने घर लौट गएं]. |
Questions about John 7? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.