John 7

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 After this, Jesus traveled throughout Galilee. He did not want to travel in Judea, because the Jews there were trying to kill Him.

HINIRV

1 इन बातों के बाद यीशु गलील में फिरता रहा, क्योंकि यहूदी उसे मार डालने का यत्न कर रहे थे, इसलिए वह यहूदिया में फिरना न चाहता था।

BSB

2 However, the Jewish Feast of Tabernacles was near.

HINIRV

2 और यहूदियों का झोपड़ियों का पर्व निकट था। (लैव्य. 23:34)

BSB

3 So Jesus’ brothers said to Him, “Leave here and go to Judea, so that Your disciples there may see the works You are doing.

HINIRV

3 इसलिए उसके भाइयों ने उससे कहा, “यहाँ से कूच करके यहूदिया में चला जा, कि जो काम तू करता है, उन्हें तेरे चेले भी देखें।

BSB

4 For no one who wants to be known publicly acts in secret. Since You are doing these things, show Yourself to the world.”

HINIRV

4 क्योंकि ऐसा कोई न होगा जो प्रसिद्ध होना चाहे, और छिपकर काम करे: यदि तू यह काम करता है, तो अपने आपको जगत पर प्रगट कर।”

BSB

5 For even His own brothers did not believe in Him.

HINIRV

5 क्योंकि उसके भाई भी उस पर विश्वास नहीं करते थे।

BSB

6 Therefore Jesus told them, “Although your time is always at hand, My time has not yet come.

HINIRV

6 तब यीशु ने उनसे कहा, “मेरा समय अभी नहीं आया; परन्तु तुम्हारे लिये सब समय है।

BSB

7 The world cannot hate you, but it hates Me, because I testify that its works are evil.

HINIRV

7 जगत तुम से बैर नहीं कर सकता, परन्तु वह मुझसे बैर करता है, क्योंकि मैं उसके विरोध में यह गवाही देता हूँ, कि उसके काम बुरे हैं।

BSB

8 Go up to the feast on your own. I am not going up to this feast, because My time has not yet come.”

HINIRV

8 तुम पर्व में जाओ; मैं अभी इस पर्व में नहीं जाता, क्योंकि अभी तक मेरा समय पूरा नहीं हुआ।”

BSB

9 Having said this, Jesus remained in Galilee.

HINIRV

9 वह उनसे ये बातें कहकर गलील ही में रह गया।

BSB

10 But after His brothers had gone up to the feast, He also went—not publicly, but in secret.

HINIRV

10 परन्तु जब उसके भाई पर्व में चले गए, तो वह आप ही प्रगट में नहीं, परन्तु मानो गुप्त होकर गया।

BSB

11 So the Jews were looking for Him at the feast and asking, “Where is He?”

HINIRV

11 यहूदी पर्व में उसे यह कहकर ढूँढ़ने लगे कि “वह कहाँ है?”

BSB

12 Many in the crowds were whispering about Him. Some said, “He is a good man.” But others replied, “No, He deceives the people.”

HINIRV

12 और लोगों में उसके विषय चुपके-चुपके बहुत सी बातें हुईं: कितने कहते थे, “वह भला मनुष्य है।” और कितने कहते थे, “नहीं, वह लोगों को भरमाता है।”

BSB

13 Yet no one would speak publicly about Him for fear of the Jews.

HINIRV

13 तो भी यहूदियों के भय के मारे कोई व्यक्ति उसके विषय में खुलकर नहीं बोलता था।

BSB

14 About halfway through the feast, Jesus went up to the temple courts and began to teach.

HINIRV

14 और जब पर्व के आधे दिन बीत गए; तो यीशु मन्दिर में जाकर उपदेश करने लगा।

BSB

15 The Jews were amazed and asked, “How did this man attain such learning without having studied?”

HINIRV

15 तब यहूदियों ने अचम्भा करके कहा, “इसे बिन पढ़े विद्या कैसे आ गई?”

BSB

16 “My teaching is not My own,” Jesus replied. “It comes from Him who sent Me.

HINIRV

16 यीशु ने उन्हें उत्तर दिया, “मेरा उपदेश मेरा नहीं, परन्तु मेरे भेजनेवाले का है।

BSB

17 If anyone desires to do His will, he will know whether My teaching is from God or whether I speak on My own.

HINIRV

17 यदि कोई उसकी इच्छा पर चलना चाहे, तो वह इस उपदेश के विषय में जान जाएगा कि वह परमेश्वर की ओर से है, या मैं अपनी ओर से कहता हूँ।

BSB

18 He who speaks on his own authority seeks his own glory, but He who seeks the glory of the One who sent Him is a man of truth; in Him there is no falsehood.

HINIRV

18 जो अपनी ओर से कुछ कहता है, वह अपनी ही बढ़ाई चाहता है; परन्तु जो अपने भेजनेवाले की बड़ाई चाहता है वही सच्चा है, और उसमें अधर्म नहीं।

BSB

19 Has not Moses given you the law? Yet not one of you keeps it. Why are you trying to kill Me?”

HINIRV

19 क्या मूसा ने तुम्हें व्यवस्था नहीं दी? तो भी तुम में से कोई व्यवस्था पर नहीं चलता। तुम क्यों मुझे मार डालना चाहते हो?”

BSB

20 “You have a demon,” the crowd replied. “Who is trying to kill You?”

HINIRV

20 लोगों ने उत्तर दिया; “तुझ में दुष्टात्मा है! कौन तुझे मार डालना चाहता है?”

BSB

21 Jesus answered them, “I did one miracle, and you are all amazed.

HINIRV

21 यीशु ने उनको उत्तर दिया, “मैंने एक काम किया, और तुम सब अचम्भा करते हो।

BSB

22 But because Moses gave you circumcision, you circumcise a boy on the Sabbath (not that it is from Moses, but from the patriarchs.)

HINIRV

22 इसी कारण मूसा ने तुम्हें खतने की आज्ञा दी है, यह नहीं कि वह मूसा की ओर से है परन्तु पूर्वजों से चली आई है, और तुम सब्त के दिन को मनुष्य का खतना करते हो। (उत्प. 17:10-13, लैव्य. 12:3)

BSB

23 If a boy can be circumcised on the Sabbath so that the law of Moses will not be broken, why are you angry with Me for making the whole man well on the Sabbath?

HINIRV

23 जब सब्त के दिन मनुष्य का खतना किया जाता है ताकि मूसा की व्यवस्था की आज्ञा टल न जाए, तो तुम मुझ पर क्यों इसलिए क्रोध करते हो, कि मैंने सब्त के दिन एक मनुष्य को पूरी रीति से चंगा किया।

BSB

24 Stop judging by outward appearances, and start judging justly.”

HINIRV

24 मुँह देखकर न्याय न करो, परन्तु ठीक-ठीक न्याय करो।” (यशा. 11:3, यूह. 8:15)

BSB

25 Then some of the people of Jerusalem began to say, “Isn’t this the man they are trying to kill?

HINIRV

25 तब कितने यरूशलेमवासी कहने लगे, “क्या यह वह नहीं, जिसके मार डालने का प्रयत्न किया जा रहा है?

BSB

26 Yet here He is, speaking publicly, and they are not saying anything to Him. Have the rulers truly recognized that this is the Christ?

HINIRV

26 परन्तु देखो, वह तो खुल्लमखुल्ला बातें करता है और कोई उससे कुछ नहीं कहता; क्या सम्भव है कि सरदारों ने सच-सच जान लिया है; कि यही मसीह है?

BSB

27 But we know where this man is from. When the Christ comes, no one will know where He is from.”

HINIRV

27 इसको तो हम जानते हैं, कि यह कहाँ का है; परन्तु मसीह जब आएगा, तो कोई न जानेगा कि वह कहाँ का है।”

BSB

28 Then Jesus, still teaching in the temple courts, cried out, “You know Me, and you know where I am from. I have not come of My own accord, but He who sent Me is true. You do not know Him,

HINIRV

28 तब यीशु ने मन्दिर में उपदेश देते हुए पुकारके कहा, “तुम मुझे जानते हो और यह भी जानते हो कि मैं कहाँ का हूँ। मैं तो आप से नहीं आया परन्तु मेरा भेजनेवाला सच्चा है, उसको तुम नहीं जानते।

BSB

29 but I know Him, because I am from Him and He sent Me.”

HINIRV

29 मैं उसे जानता हूँ; क्योंकि मैं उसकी ओर से हूँ और उसी ने मुझे भेजा है।”

BSB

30 So they tried to seize Him, but no one laid a hand on Him, because His hour had not yet come.

HINIRV

30 इस पर उन्होंने उसे पकड़ना चाहा तो भी किसी ने उस पर हाथ न डाला, क्योंकि उसका समय अब तक न आया था।

BSB

31 Many in the crowd, however, believed in Him and said, “When the Christ comes, will He perform more signs than this man?”

HINIRV

31 और भीड़ में से बहुतों ने उस पर विश्वास किया, और कहने लगे, “मसीह जब आएगा, तो क्या इससे अधिक चिन्हों को दिखाएगा जो इसने दिखाए?”

BSB

32 When the Pharisees heard the crowd whispering these things about Jesus, they and the chief priests sent officers to arrest Him.

HINIRV

32 फरीसियों ने लोगों को उसके विषय में ये बातें चुपके-चुपके करते सुना; और प्रधान याजकों और फरीसियों ने उसे पकड़ने को सिपाही भेजे।

BSB

33 So Jesus said, “I am with you only a little while longer, and then I am going to the One who sent Me.

HINIRV

33 इस पर यीशु ने कहा, “मैं थोड़ी देर तक और तुम्हारे साथ हूँ; तब अपने भेजनेवाले के पास चला जाऊँगा।

BSB

34 You will look for Me, but you will not find Me; and where I am, you cannot come.”

HINIRV

34 तुम मुझे ढूँढ़ोगे, परन्तु नहीं पाओगे; और जहाँ मैं हूँ, वहाँ तुम नहीं आ सकते।”

BSB

35 At this, the Jews said to one another, “Where does He intend to go that we will not find Him? Will He go where the Jews are dispersed among the Greeks, and teach the Greeks?

HINIRV

35 यहूदियों ने आपस में कहा, “यह कहाँ जाएगा कि हम इसे न पाएँगे? क्या वह उन यहूदियों के पास जाएगा जो यूनानियों में तितर-बितर होकर रहते हैं, और यूनानियों को भी उपदेश देगा?

BSB

36 What does He mean by saying, ‘You will look for Me, but you will not find Me,’ and, ‘Where I am, you cannot come’?”

HINIRV

36 यह क्या बात है जो उसने कही, कि ‘तुम मुझे ढूँढ़ोगे, परन्तु न पाओगे: और जहाँ मैं हूँ, वहाँ तुम नहीं आ सकते’?”

BSB

37 On the last and greatest day of the feast, Jesus stood up and called out in a loud voice, “If anyone is thirsty, let him come to Me and drink.

HINIRV

37 फिर पर्व के अन्तिम दिन, जो मुख्य दिन है, यीशु खड़ा हुआ और पुकारकर कहा, “यदि कोई प्यासा हो तो मेरे पास आए और पीए। (यशा. 55:1)

BSB

38 Whoever believes in Me, as the Scripture has said: ‘Streams of living water will flow from within him.’”

HINIRV

38 जो मुझ पर विश्वास करेगा, जैसा पवित्रशास्त्र में आया है, ‘उसके हृदय में से जीवन के जल की नदियाँ बह निकलेंगी।’”

BSB

39 He was speaking about the Spirit, whom those who believed in Him were later to receive. For the Spirit had not yet been given, because Jesus had not yet been glorified.

HINIRV

39 उसने यह वचन उस आत्मा के विषय में कहा, जिसे उस पर विश्वास करनेवाले पाने पर थे; क्योंकि आत्मा अब तक न उतरा था, क्योंकि यीशु अब तक अपनी महिमा को न पहुँचा था। (यशा. 44:3)

BSB

40 On hearing these words, some of the people said, “This is truly the Prophet.”

HINIRV

40 तब भीड़ में से किसी किसी ने ये बातें सुनकर कहा, “सचमुच यही वह भविष्यद्वक्ता है।” (मत्ती 21:11)

BSB

41 Others declared, “This is the Christ.” But still others asked, “How can the Christ come from Galilee?

HINIRV

41 औरों ने कहा, “यह मसीह है,” परन्तु किसी ने कहा, “क्यों? क्या मसीह गलील से आएगा?

BSB

42 Doesn’t the Scripture say that the Christ will come from the line of David and from Bethlehem, the village where David lived?”

HINIRV

42 क्या पवित्रशास्त्र में नहीं लिखा कि मसीह दाऊद के वंश से और बैतलहम गाँव से आएगा, जहाँ दाऊद रहता था?” (यशा. 11:1, मीका 5:2)

BSB

43 So there was division in the crowd because of Jesus.

HINIRV

43 अतः उसके कारण लोगों में फूट पड़ी।

BSB

44 Some of them wanted to seize Him, but no one laid a hand on Him.

HINIRV

44 उनमें से कितने उसे पकड़ना चाहते थे, परन्तु किसी ने उस पर हाथ न डाला।

BSB

45 Then the officers returned to the chief priests and Pharisees, who asked them, “Why didn’t you bring Him in?”

HINIRV

45 तब सिपाही प्रधान याजकों और फरीसियों के पास आए, और उन्होंने उनसे कहा, “तुम उसे क्यों नहीं लाए?”

BSB

46 “Never has anyone spoken like this man!” the officers answered.

HINIRV

46 सिपाहियों ने उत्तर दिया, “किसी मनुष्य ने कभी ऐसी बातें न की।”

BSB

47 “Have you also been deceived?” replied the Pharisees.

HINIRV

47 फरीसियों ने उनको उत्तर दिया, “क्या तुम भी भरमाए गए हो?

BSB

48 “Have any of the rulers or Pharisees believed in Him?

HINIRV

48 क्या शासकों या फरीसियों में से किसी ने भी उस पर विश्वास किया है?

BSB

49 But this crowd that does not know the law—they are under a curse.”

HINIRV

49 परन्तु ये लोग जो व्यवस्था नहीं जानते, श्रापित हैं।”

BSB

50 Nicodemus, who had gone to Jesus earlier and who himself was one of them, asked,

HINIRV

50 नीकुदेमुस ने, (जो पहले उसके पास आया था और उनमें से एक था), उनसे कहा,

BSB

51 “Does our law convict a man without first hearing from him to determine what he has done?”

HINIRV

51 “क्या हमारी व्यवस्था किसी व्यक्ति को जब तक पहले उसकी सुनकर जान न ले कि वह क्या करता है; दोषी ठहराती है?”

BSB

52 “Aren’t you also from Galilee?” they replied. “Look into it, and you will see that no prophet comes out of Galilee.”

HINIRV

52 उन्होंने उसे उत्तर दिया, “क्या तू भी गलील का है? ढूँढ़ और देख, कि गलील से कोई भविष्यद्वक्ता प्रगट नहीं होने का।”

BSB

53 Then each went to his own home.

HINIRV

53 तब सब कोई अपने-अपने घर चले गए।

Questions about John 7? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.