John 6

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 After this, Jesus crossed to the other side of the Sea of Galilee (that is, the Sea of Tiberias).

HINIRV

1 इन बातों के बाद यीशु गलील की झील अर्थात् तिबिरियास की झील के पार गया।

BSB

2 A large crowd followed Him because they saw the signs He was performing on the sick.

HINIRV

2 और एक बड़ी भीड़ उसके पीछे हो ली क्योंकि जो आश्चर्यकर्म वह बीमारों पर दिखाता था वे उनको देखते थे ।

BSB

3 Then Jesus went up on the mountain and sat down with His disciples.

HINIRV

3 तब यीशु पहाड़ पर चढ़कर अपने चेलों के साथ वहाँ बैठा।

BSB

4 Now the Jewish Feast of the Passover was near.

HINIRV

4 और यहूदियों के फसह का पर्व निकट था।

BSB

5 When Jesus looked up and saw a large crowd coming toward Him, He said to Philip, “Where can we buy bread for these people to eat?”

HINIRV

5 तब यीशु ने अपनी आँखें उठाकर एक बड़ी भीड़ को अपने पास आते देखा, और फिलिप्पुस से कहा, “हम इनके भोजन के लिये कहाँ से रोटी मोल लाएँ?”

BSB

6 But He was asking this to test him, for He knew what He was about to do.

HINIRV

6 परन्तु उसने यह बात उसे परखने के लिये कही; क्योंकि वह स्वयं जानता था कि वह क्या करेगा।

BSB

7 Philip answered, “Two hundred denarii would not buy enough bread for each of them to have a small piece.”

HINIRV

7 फिलिप्पुस ने उसको उत्तर दिया, “दो सौ दीनार की रोटी भी उनके लिये पूरी न होंगी कि उनमें से हर एक को थोड़ी-थोड़ी मिल जाए।”

BSB

8 One of His disciples, Andrew, Simon Peter’s brother, said to Him,

HINIRV

8 उसके चेलों में से शमौन पतरस के भाई अन्द्रियास ने उससे कहा,

BSB

9 “Here is a boy with five barley loaves and two small fish. But what difference will these make among so many?”

HINIRV

9 “यहाँ एक लड़का है, जिसके पास जौ की पाँच रोटी और दो मछलियाँ हैं, परन्तु इतने लोगों के लिये वे क्या हैं।”

BSB

10 “Have the people sit down,” Jesus said. Now there was plenty of grass in that place, so the men sat down, about five thousand of them.

HINIRV

10 यीशु ने कहा, “लोगों को बैठा दो।” उस जगह बहुत घास थी। तब लोग जिनमें पुरुषों की संख्या लगभग पाँच हजार की थी, बैठ गए।

BSB

11 Then Jesus took the loaves and the fish, gave thanks, and distributed to those who were seated as much as they wanted.

HINIRV

11 तब यीशु ने रोटियाँ लीं, और धन्यवाद करके बैठनेवालों को बाँट दीं; और वैसे ही मछलियों में से जितनी वे चाहते थे बाँट दिया।

BSB

12 And when everyone was full, He said to His disciples, “Gather the pieces that are left over, so that nothing will be wasted.”

HINIRV

12 जब वे खाकर तृप्त हो गए, तो उसने अपने चेलों से कहा, “बचे हुए टुकड़े बटोर लो, कि कुछ फेंका न जाए।”

BSB

13 So they collected them and filled twelve baskets with the pieces of the five barley loaves left over by those who had eaten.

HINIRV

13 इसलिए उन्होंने बटोरा, और जौ की पाँच रोटियों के टुकड़े जो खानेवालों से बच रहे थे, उनकी बारह टोकरियाँ भरीं।

BSB

14 When the people saw the sign that Jesus had performed, they began to say, “Truly this is the Prophet who is to come into the world.”

HINIRV

14 तब जो आश्चर्यकर्म उसने कर दिखाया उसे वे लोग देखकर कहने लगे; कि “वह भविष्यद्वक्ता जो जगत में आनेवाला था निश्चय यही है।” (मत्ती 21:11)

BSB

15 Then Jesus, realizing that they were about to come and make Him king by force, withdrew again to a mountain by Himself.

HINIRV

15 यीशु यह जानकर कि वे उसे राजा बनाने के लिये आकर पकड़ना चाहते हैं, फिर पहाड़ पर अकेला चला गया।

BSB

16 When evening came, His disciples went down to the sea,

HINIRV

16 फिर जब संध्या हुई, तो उसके चेले झील के किनारे गए,

BSB

17 got into a boat, and started across the sea to Capernaum. It was already dark, and Jesus had not yet gone out to them.

HINIRV

17 और नाव पर चढ़कर झील के पार कफरनहूम को जाने लगे। उस समय अंधेरा हो गया था, और यीशु अभी तक उनके पास नहीं आया था।

BSB

18 A strong wind was blowing, and the sea grew agitated.

HINIRV

18 और आँधी के कारण झील में लहरें उठने लगीं।

BSB

19 When they had rowed about three or four miles, they saw Jesus approaching the boat, walking on the sea—and they were terrified.

HINIRV

19 तब जब वे खेते-खेते तीन चार मील के लगभग निकल गए, तो उन्होंने यीशु को झील पर चलते, और नाव के निकट आते देखा, और डर गए।

BSB

20 But Jesus spoke up: “It is I; do not be afraid.”

HINIRV

20 परन्तु उसने उनसे कहा, “मैं हूँ; डरो मत।”

BSB

21 Then they were willing to take Him into the boat, and at once the boat reached the shore where they were heading.

HINIRV

21 तब वे उसे नाव पर चढ़ा लेने के लिये तैयार हुए और तुरन्त वह नाव उसी स्थान पर जा पहुँची जहाँ वह जाते थे।

BSB

22 The next day, the crowd that had remained on the other side of the sea realized that only one boat had been there, and that Jesus had not boarded it with His disciples, but they had gone away alone.

HINIRV

22 दूसरे दिन उस भीड़ ने, जो झील के पार खड़ी थी, यह देखा, कि यहाँ एक को छोड़कर और कोई छोटी नाव न थी, और यीशु अपने चेलों के साथ उस नाव पर न चढ़ा, परन्तु केवल उसके चेले ही गए थे।

BSB

23 However, some boats from Tiberias landed near the place where the people had eaten the bread after the Lord had given thanks.

HINIRV

23 (तो भी और छोटी नावें तिबिरियास से उस जगह के निकट आईं, जहाँ उन्होंने प्रभु के धन्यवाद करने के बाद रोटी खाई थी।)

BSB

24 So when the crowd saw that neither Jesus nor His disciples were there, they got into the boats and went to Capernaum to look for Him.

HINIRV

24 जब भीड़ ने देखा, कि यहाँ न यीशु है, और न उसके चेले, तो वे भी छोटी-छोटी नावों पर चढ़ के यीशु को ढूँढ़ते हुए कफरनहूम को पहुँचे।

BSB

25 When they found Him on the other side of the sea, they asked Him, “Rabbi, when did You get here?”

HINIRV

25 और झील के पार उससे मिलकर कहा, “हे रब्बी, तू यहाँ कब आया?”

BSB

26 Jesus replied, “Truly, truly, I tell you, it is not because you saw these signs that you are looking for Me, but because you ate the loaves and had your fill.

HINIRV

26 यीशु ने उन्हें उत्तर दिया, “मैं तुम से सच-सच कहता हूँ, तुम मुझे इसलिए नहीं ढूँढ़ते हो कि तुम ने अचम्भित काम देखे, परन्तु इसलिए कि तुम रोटियाँ खाकर तृप्त हुए।

BSB

27 Do not work for food that perishes, but for food that endures to eternal life, which the Son of Man will give you. For on Him God the Father has placed His seal of approval.”

HINIRV

27 नाशवान भोजन के लिये परिश्रम न करो, परन्तु उस भोजन के लिये जो अनन्त जीवन तक ठहरता है, जिसे मनुष्य का पुत्र तुम्हें देगा, क्योंकि पिता, अर्थात् परमेश्वर ने उसी पर छाप कर दी है।”

BSB

28 Then they inquired, “What must we do to perform the works of God?”

HINIRV

28 उन्होंने उससे कहा, “परमेश्वर के कार्य करने के लिये हम क्या करें?”

BSB

29 Jesus replied, “The work of God is this: to believe in the One He has sent.”

HINIRV

29 यीशु ने उन्हें उत्तर दिया, “परमेश्वर का कार्य यह है, कि तुम उस पर, जिसे उसने भेजा है, विश्वास करो।”

BSB

30 So they asked Him, “What sign then will You perform, so that we may see it and believe You? What will You do?

HINIRV

30 तब उन्होंने उससे कहा, “फिर तू कौन सा चिन्ह दिखाता है कि हम उसे देखकर तुझ पर विश्वास करें? तू कौन सा काम दिखाता है?

BSB

31 Our fathers ate the manna in the wilderness, as it is written: ‘He gave them bread from heaven to eat.’”

HINIRV

31 हमारे पूर्वजों ने जंगल में मन्ना खाया; जैसा लिखा है, ‘उसने उन्हें खाने के लिये स्वर्ग से रोटी दी।’” (भज. 78:24)

BSB

32 Jesus said to them, “Truly, truly, I tell you, it was not Moses who gave you the bread from heaven, but it is My Father who gives you the true bread from heaven.

HINIRV

32 यीशु ने उनसे कहा, “मैं तुम से सच-सच कहता हूँ कि मूसा ने तुम्हें वह रोटी स्वर्ग से न दी, परन्तु मेरा पिता तुम्हें सच्ची रोटी स्वर्ग से देता है।

BSB

33 For the bread of God is He who comes down from heaven and gives life to the world.”

HINIRV

33 क्योंकि परमेश्वर की रोटी वही है, जो स्वर्ग से उतरकर जगत को जीवन देती है।”

BSB

34 “Sir,” they said, “give us this bread at all times.”

HINIRV

34 तब उन्होंने उससे कहा, “हे स्वामी, यह रोटी हमें सर्वदा दिया कर।”

BSB

35 Jesus answered, “I am the bread of life. Whoever comes to Me will never hunger, and whoever believes in Me will never thirst.

HINIRV

35 यीशु ने उनसे कहा, “जीवन की रोटी मैं हूँ: जो मेरे पास आएगा वह कभी भूखा न होगा और जो मुझ पर विश्वास करेगा, वह कभी प्यासा न होगा।

BSB

36 But as I stated, you have seen Me and still you do not believe.

HINIRV

36 परन्तु मैंने तुम से कहा, कि तुम ने मुझे देख भी लिया है, तो भी विश्वास नहीं करते।

BSB

37 Everyone the Father gives Me will come to Me, and the one who comes to Me I will never drive away.

HINIRV

37 जो कुछ पिता मुझे देता है वह सब मेरे पास आएगा, और जो कोई मेरे पास आएगा उसे मैं कभी न निकालूँगा।

BSB

38 For I have come down from heaven, not to do My own will, but to do the will of Him who sent Me.

HINIRV

38 क्योंकि मैं अपनी इच्छा नहीं, वरन् अपने भेजनेवाले की इच्छा पूरी करने के लिये स्वर्ग से उतरा हूँ।

BSB

39 And this is the will of Him who sent Me, that I shall lose none of those He has given Me, but raise them up at the last day.

HINIRV

39 और मेरे भेजनेवाले की इच्छा यह है कि जो कुछ उसने मुझे दिया है, उसमें से मैं कुछ न खोऊँ परन्तु उसे अन्तिम दिन फिर जिला उठाऊँ।

BSB

40 For it is My Father’s will that everyone who looks to the Son and believes in Him shall have eternal life, and I will raise him up at the last day.”

HINIRV

40 क्योंकि मेरे पिता की इच्छा यह है, कि जो कोई पुत्र को देखे, और उस पर विश्वास करे, वह अनन्त जीवन पाए; और मैं उसे अन्तिम दिन फिर जिला उठाऊँगा।”

BSB

41 At this, the Jews began to grumble about Jesus because He had said, “I am the bread that came down from heaven.”

HINIRV

41 तब यहूदी उस पर कुड़कुड़ाने लगे, इसलिए कि उसने कहा था, “जो रोटी स्वर्ग से उतरी, वह मैं हूँ।”

BSB

42 They were asking, “Is this not Jesus, the son of Joseph, whose father and mother we know? How then can He say, ‘I have come down from heaven’?”

HINIRV

42 और उन्होंने कहा, “क्या यह यूसुफ का पुत्र यीशु नहीं, जिसके माता-पिता को हम जानते हैं? तो वह क्यों कहता है कि मैं स्वर्ग से उतरा हूँ?”

BSB

43 “Stop grumbling among yourselves,” Jesus replied.

HINIRV

43 यीशु ने उनको उत्तर दिया, “आपस में मत कुड़कुड़ाओ।

BSB

44 “No one can come to Me unless the Father who sent Me draws him, and I will raise him up at the last day.

HINIRV

44 कोई मेरे पास नहीं आ सकता, जब तक पिता, जिसने मुझे भेजा है, उसे खींच न ले; और मैं उसको अन्तिम दिन फिर जिला उठाऊँगा।

BSB

45 It is written in the Prophets: ‘And they will all be taught by God.’ Everyone who has heard the Father and learned from Him comes to Me—

HINIRV

45 भविष्यद्वक्ताओं के लेखों में यह लिखा है, ‘वे सब परमेश्वर की ओर से सिखाए हुए होंगे।’ जिस किसी ने पिता से सुना और सीखा है, वह मेरे पास आता है। (यशा. 54:13)

BSB

46 not that anyone has seen the Father except the One who is from God; only He has seen the Father.

HINIRV

46 यह नहीं, कि किसी ने पिता को देखा है परन्तु जो परमेश्वर की ओर से है, केवल उसी ने पिता को देखा है।

BSB

47 Truly, truly, I tell you, he who believes has eternal life.

HINIRV

47 मैं तुम से सच-सच कहता हूँ, कि जो कोई विश्वास करता है, अनन्त जीवन उसी का है।

BSB

48 I am the bread of life.

HINIRV

48 जीवन की रोटी मैं हूँ।

BSB

49 Your fathers ate the manna in the wilderness, yet they died.

HINIRV

49 तुम्हारे पूर्वजों ने जंगल में मन्ना खाया और मर गए।

BSB

50 This is the bread that comes down from heaven, so that anyone may eat of it and not die.

HINIRV

50 यह वह रोटी है जो स्वर्ग से उतरती है ताकि मनुष्य उसमें से खाए और न मरे।

BSB

51 I am the living bread that came down from heaven. If anyone eats of this bread, he will live forever. And this bread, which I will give for the life of the world, is My flesh.”

HINIRV

51 जीवन की रोटी जो स्वर्ग से उतरी मैं हूँ। यदि कोई इस रोटी में से खाए, तो सर्वदा जीवित रहेगा; और जो रोटी मैं जगत के जीवन के लिये दूँगा, वह मेरा माँस है।”

BSB

52 At this, the Jews began to argue among themselves, “How can this man give us His flesh to eat?”

HINIRV

52 इस पर यहूदी यह कहकर आपस में झगड़ने लगे, “यह मनुष्य कैसे हमें अपना माँस खाने को दे सकता है?”

BSB

53 So Jesus said to them, “Truly, truly, I tell you, unless you eat the flesh and drink the blood of the Son of Man, you have no life in you.

HINIRV

53 यीशु ने उनसे कहा, “मैं तुम से सच-सच कहता हूँ जब तक मनुष्य के पुत्र का माँस न खाओ, और उसका लहू न पीओ, तुम में जीवन नहीं।

BSB

54 Whoever eats My flesh and drinks My blood has eternal life, and I will raise him up at the last day.

HINIRV

54 जो मेरा माँस खाता, और मेरा लहू पीता है, अनन्त जीवन उसी का है, और मैं अन्तिम दिन फिर उसे जिला उठाऊँगा।

BSB

55 For My flesh is real food, and My blood is real drink.

HINIRV

55 क्योंकि मेरा माँस वास्तव में खाने की वस्तु है और मेरा लहू वास्तव में पीने की वस्तु है।

BSB

56 Whoever eats My flesh and drinks My blood remains in Me, and I in him.

HINIRV

56 जो मेरा माँस खाता और मेरा लहू पीता है, वह मुझ में स्थिर बना रहता है, और मैं उसमें।

BSB

57 Just as the living Father sent Me and I live because of the Father, so also the one who feeds on Me will live because of Me.

HINIRV

57 जैसा जीविते पिता ने मुझे भेजा और मैं पिता के कारण जीवित हूँ वैसा ही वह भी जो मुझे खाएगा मेरे कारण जीवित रहेगा।

BSB

58 This is the bread that came down from heaven. Unlike your fathers, who ate the manna and died, the one who eats this bread will live forever.”

HINIRV

58 जो रोटी स्वर्ग से उतरी यही है, पूर्वजों के समान नहीं कि खाया, और मर गए; जो कोई यह रोटी खाएगा, वह सर्वदा जीवित रहेगा।”

BSB

59 Jesus said this while teaching in the synagogue in Capernaum.

HINIRV

59 ये बातें उसने कफरनहूम के एक आराधनालय में उपदेश देते समय कहीं।

BSB

60 On hearing it, many of His disciples said, “This is a difficult teaching. Who can accept it?”

HINIRV

60 इसलिए उसके चेलों में से बहुतों ने यह सुनकर कहा, “यह तो कठोर शिक्षा है; इसे कौन मान सकता है?”

BSB

61 Aware that His disciples were grumbling about this teaching, Jesus asked them, “Does this offend you?

HINIRV

61 यीशु ने अपने मन में यह जानकर कि मेरे चेले आपस में इस बात पर कुड़कुड़ाते हैं, उनसे पूछा, “क्या इस बात से तुम्हें ठोकर लगती है?

BSB

62 Then what will happen if you see the Son of Man ascend to where He was before?

HINIRV

62 और यदि तुम मनुष्य के पुत्र को जहाँ वह पहले था, वहाँ ऊपर जाते देखोगे, तो क्या होगा? (भज. 47:5)

BSB

63 The Spirit gives life; the flesh profits nothing. The words I have spoken to you are spirit and they are life.

HINIRV

63 आत्मा तो जीवनदायक है, शरीर से कुछ लाभ नहीं। जो बातें मैंने तुम से कहीं हैं वे आत्मा हैं, और जीवन भी हैं।

BSB

64 However, there are some of you who do not believe.” (For Jesus had known from the beginning which of them did not believe and who would betray Him.)

HINIRV

64 परन्तु तुम में से कितने ऐसे हैं जो विश्वास नहीं करते।” क्योंकि यीशु तो पहले ही से जानता था कि जो विश्वास नहीं करते, वे कौन हैं; और कौन मुझे पकड़वाएगा।

BSB

65 Then Jesus said, “This is why I told you that no one can come to Me unless the Father has granted it to him.”

HINIRV

65 और उसने कहा, “इसलिए मैंने तुम से कहा था कि जब तक किसी को पिता की ओर से यह वरदान न दिया जाए तब तक वह मेरे पास नहीं आ सकता।”

BSB

66 From that time on many of His disciples turned back and no longer walked with Him.

HINIRV

66 इस पर उसके चेलों में से बहुत सारे उल्टे फिर गए और उसके बाद उसके साथ न चले।

BSB

67 So Jesus asked the Twelve, “Do you want to leave too?”

HINIRV

67 तब यीशु ने उन बारहों से कहा, “क्या तुम भी चले जाना चाहते हो?”

BSB

68 Simon Peter replied, “Lord, to whom would we go? You have the words of eternal life.

HINIRV

68 शमौन पतरस ने उसको उत्तर दिया, “हे प्रभु, हम किसके पास जाएँ? अनन्त जीवन की बातें तो तेरे ही पास हैं।

BSB

69 We believe and know that You are the Holy One of God.”

HINIRV

69 और हमने विश्वास किया, और जान गए हैं, कि परमेश्वर का पवित्र जन तू ही है।”

BSB

70 Jesus answered them, “Have I not chosen you, the Twelve? Yet one of you is a devil!”

HINIRV

70 यीशु ने उन्हें उत्तर दिया, “क्या मैंने तुम बारहों को नहीं चुन लिया? तो भी तुम में से एक व्यक्ति शैतान है।”

BSB

71 He was speaking about Judas, the son of Simon Iscariot. For although Judas was one of the Twelve, he was later to betray Jesus.

HINIRV

71 यह उसने शमौन इस्करियोती के पुत्र यहूदा के विषय में कहा, क्योंकि यही जो उन बारहों में से था, उसे पकड़वाने को था।

Questions about John 6? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.