John 8

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 But Jesus went to the Mount of Olives.

HINIRV

1 यीशु जैतून के पहाड़ पर गया।

BSB

2 Early in the morning He went back into the temple courts. All the people came to Him, and He sat down to teach them.

HINIRV

2 और भोर को फिर मन्दिर में आया, और सब लोग उसके पास आए; और वह बैठकर उन्हें उपदेश देने लगा।

BSB

3 The scribes and Pharisees, however, brought to Him a woman caught in adultery. They made her stand before them

HINIRV

3 तब शास्त्रियों और फरीसियों ने एक स्त्री को लाकर जो व्यभिचार में पकड़ी गई थी, और उसको बीच में खड़ा करके यीशु से कहा,

BSB

4 and said, “Teacher, this woman was caught in the act of adultery.

HINIRV

4 “हे गुरु, यह स्त्री व्यभिचार करते पकड़ी गई है।

BSB

5 In the Law Moses commanded us to stone such a woman. So what do You say?”

HINIRV

5 व्यवस्था में मूसा ने हमें आज्ञा दी है कि ऐसी स्त्रियों को पथराव करें; अतः तू इस स्त्री के विषय में क्या कहता है?” (लैव्य. 20:10)

BSB

6 They said this to test Him, in order to have a basis for accusing Him. But Jesus bent down and began to write on the ground with His finger.

HINIRV

6 उन्होंने उसको परखने के लिये यह बात कही ताकि उस पर दोष लगाने के लिये कोई बात पाएँ, परन्तु यीशु झुककर उँगली से भूमि पर लिखने लगा।

BSB

7 When they continued to question Him, He straightened up and said to them, “Let him who is without sin among you be the first to cast a stone at her.”

HINIRV

7 जब वे उससे पूछते रहे, तो उसने सीधे होकर उनसे कहा, “तुम में जो निष्पाप हो, वही पहले उसको पत्थर मारे।” (रोम. 2:1)

BSB

8 And again He bent down and wrote on the ground.

HINIRV

8 और फिर झुककर भूमि पर उँगली से लिखने लगा।

BSB

9 When they heard this, they began to go away one by one, beginning with the older ones, until only Jesus was left, with the woman standing there.

HINIRV

9 परन्तु वे यह सुनकर बड़ों से लेकर छोटों तक एक-एक करके निकल गए, और यीशु अकेला रह गया, और स्त्री वहीं बीच में खड़ी रह गई।

BSB

10 Then Jesus straightened up and asked her, “Woman, where are your accusers? Has no one condemned you?”

HINIRV

10 यीशु ने सीधे होकर उससे कहा, “हे नारी, वे कहाँ गए? क्या किसी ने तुझ पर दण्ड की आज्ञा न दी?”

BSB

11 “No one, Lord,” she answered. “Then neither do I condemn you,” Jesus declared. “Now go and sin no more.”

HINIRV

11 उसने कहा, “हे प्रभु, किसी ने नहीं।” यीशु ने कहा, “मैं भी तुझ पर दण्ड की आज्ञा नहीं देता; जा, और फिर पाप न करना।”

BSB

12 Once again, Jesus spoke to the people and said, “I am the light of the world. Whoever follows Me will never walk in the darkness, but will have the light of life.”

HINIRV

12 तब यीशु ने फिर लोगों से कहा, “जगत की ज्योति मैं हूँ; जो मेरे पीछे हो लेगा, वह अंधकार में न चलेगा, परन्तु जीवन की ज्योति पाएगा।” (यूह. 12:46)

BSB

13 So the Pharisees said to Him, “You are testifying about Yourself; Your testimony is not valid.”

HINIRV

13 फरीसियों ने उससे कहा; “तू अपनी गवाही आप देता है; तेरी गवाही ठीक नहीं।”

BSB

14 Jesus replied, “Even if I testify about Myself, My testimony is valid, because I know where I came from and where I am going. But you do not know where I came from or where I am going.

HINIRV

14 यीशु ने उनको उत्तर दिया, “यदि मैं अपनी गवाही आप देता हूँ, तो भी मेरी गवाही ठीक है, क्योंकि मैं जानता हूँ, कि मैं कहाँ से आया हूँ और कहाँ को जाता हूँ? परन्तु तुम नहीं जानते कि मैं कहाँ से आता हूँ या कहाँ को जाता हूँ।

BSB

15 You judge according to the flesh; I judge no one.

HINIRV

15 तुम शरीर के अनुसार न्याय करते हो; मैं किसी का न्याय नहीं करता।

BSB

16 But even if I do judge, My judgment is true, because I am not alone; I am with the Father who sent Me.

HINIRV

16 और यदि मैं न्याय करूँ भी, तो मेरा न्याय सच्चा है; क्योंकि मैं अकेला नहीं, परन्तु मैं पिता के साथ हूँ, जिसने मुझे भेजा है।

BSB

17 Even in your own Law it is written that the testimony of two men is valid.

HINIRV

17 और तुम्हारी व्यवस्था में भी लिखा है; कि दो जनों की गवाही मिलकर ठीक होती है।

BSB

18 I am One who testifies about Myself, and the Father, who sent Me, also testifies about Me.”

HINIRV

18 एक तो मैं आप अपनी गवाही देता हूँ, और दूसरा पिता मेरी गवाही देता है जिसने मुझे भेजा।” (व्यव. 19:15)

BSB

19 “Where is Your Father?” they asked Him. “You do not know Me or My Father,” Jesus answered. “If you knew Me, you would know My Father as well.”

HINIRV

19 उन्होंने उससे कहा, “तेरा पिता कहाँ है?” यीशु ने उत्तर दिया, “न तुम मुझे जानते हो, न मेरे पिता को, यदि मुझे जानते, तो मेरे पिता को भी जानते।”

BSB

20 He spoke these words while teaching in the temple courts, near the treasury. Yet no one seized Him, because His hour had not yet come.

HINIRV

20 ये बातें उसने मन्दिर में उपदेश देते हुए भण्डार घर में कहीं, और किसी ने उसे न पकड़ा; क्योंकि उसका समय अब तक नहीं आया था।

BSB

21 Again He said to them, “I am going away, and you will look for Me, but you will die in your sin. Where I am going, you cannot come.”

HINIRV

21 उसने फिर उनसे कहा, “मैं जाता हूँ, और तुम मुझे ढूँढ़ोगे और अपने पाप में मरोगे; जहाँ मैं जाता हूँ, वहाँ तुम नहीं आ सकते।”

BSB

22 So the Jews began to ask, “Will He kill Himself, since He says, ‘Where I am going, you cannot come’?”

HINIRV

22 इस पर यहूदियों ने कहा, “क्या वह अपने आपको मार डालेगा, जो कहता है, ‘जहाँ मैं जाता हूँ वहाँ तुम नहीं आ सकते’?”

BSB

23 Then He told them, “You are from below; I am from above. You are of this world; I am not of this world.

HINIRV

23 उसने उनसे कहा, “तुम नीचे के हो, मैं ऊपर का हूँ; तुम संसार के हो, मैं संसार का नहीं।

BSB

24 That is why I told you that you would die in your sins. For unless you believe that I am He, you will die in your sins.”

HINIRV

24 इसलिए मैंने तुम से कहा, कि तुम अपने पापों में मरोगे; क्योंकि यदि तुम विश्वास न करोगे कि मैं वही हूँ, तो अपने पापों में मरोगे।”

BSB

25 “Who are You?” they asked. “Just what I have been telling you from the beginning,” Jesus replied.

HINIRV

25 उन्होंने उससे कहा, “तू कौन है?” यीशु ने उनसे कहा, “वही हूँ जो प्रारम्भ से तुम से कहता आया हूँ।

BSB

26 “I have much to say about you and much to judge. But the One who sent Me is truthful, and what I have heard from Him, I tell the world.”

HINIRV

26 तुम्हारे विषय में मुझे बहुत कुछ कहना और निर्णय करना है परन्तु मेरा भेजनेवाला सच्चा है; और जो मैंने उससे सुना है, वही जगत से कहता हूँ।”

BSB

27 They did not understand that He was telling them about the Father.

HINIRV

27 वे न समझे कि हम से पिता के विषय में कहता है।

BSB

28 So Jesus said, “When you have lifted up the Son of Man, then you will know that I am He, and that I do nothing on My own, but speak exactly what the Father has taught Me.

HINIRV

28 तब यीशु ने कहा, “जब तुम मनुष्य के पुत्र को ऊँचे पर चढ़ाओगे, तो जानोगे कि मैं वही हूँ, और अपने आप से कुछ नहीं करता, परन्तु जैसे मेरे पिता परमेश्वर ने मुझे सिखाया, वैसे ही ये बातें कहता हूँ।

BSB

29 He who sent Me is with Me. He has not left Me alone, because I always do what pleases Him.”

HINIRV

29 और मेरा भेजनेवाला मेरे साथ है; उसने मुझे अकेला नहीं छोड़ा; क्योंकि मैं सर्वदा वही काम करता हूँ, जिससे वह प्रसन्न होता है।”

BSB

30 As Jesus spoke these things, many believed in Him.

HINIRV

30 वह ये बातें कह ही रहा था, कि बहुतों ने यीशु पर विश्वास किया।

BSB

31 So He said to the Jews who had believed Him, “If you continue in My word, you are truly My disciples.

HINIRV

31 तब यीशु ने उन यहूदियों से जिन्होंने उस पर विश्वास किया था, कहा, “यदि तुम मेरे वचन में बने रहोगे, तो सचमुच मेरे चेले ठहरोगे।

BSB

32 Then you will know the truth, and the truth will set you free.”

HINIRV

32 और सत्य को जानोगे, और सत्य तुम्हें स्वतंत्र करेगा।”

BSB

33 “We are Abraham’s descendants,” they answered. “We have never been slaves to anyone. How can You say we will be set free?”

HINIRV

33 उन्होंने उसको उत्तर दिया, “हम तो अब्राहम के वंश से हैं, और कभी किसी के दास नहीं हुए; फिर तू क्यों कहता है, कि तुम स्वतंत्र हो जाओगे?”

BSB

34 Jesus replied, “Truly, truly, I tell you, everyone who sins is a slave to sin.

HINIRV

34 यीशु ने उनको उत्तर दिया, “मैं तुम से सच-सच कहता हूँ कि जो कोई पाप करता है, वह पाप का दास है।

BSB

35 A slave does not remain in the house forever, but a son remains forever.

HINIRV

35 और दास सदा घर में नहीं रहता; पुत्र सदा रहता है। (गला. 4:30)

BSB

36 So if the Son sets you free, you will be free indeed.

HINIRV

36 इसलिए यदि पुत्र तुम्हें स्वतंत्र करेगा, तो सचमुच तुम स्वतंत्र हो जाओगे।

BSB

37 I know you are Abraham’s descendants, but you are trying to kill Me because My word has no place within you.

HINIRV

37 मैं जानता हूँ कि तुम अब्राहम के वंश से हो; तो भी मेरा वचन तुम्हारे हृदय में जगह नहीं पाता, इसलिए तुम मुझे मार डालना चाहते हो।

BSB

38 I speak of what I have seen in the presence of the Father, and you do what you have heard from your father.”

HINIRV

38 मैं वही कहता हूँ, जो अपने पिता के यहाँ देखा है; और तुम वही करते रहते हो जो तुम ने अपने पिता से सुना है।”

BSB

39 “Abraham is our father,” they replied. “If you were children of Abraham,” said Jesus, “you would do the works of Abraham.

HINIRV

39 उन्होंने उसको उत्तर दिया, “हमारा पिता तो अब्राहम है।” यीशु ने उनसे कहा, “यदि तुम अब्राहम के सन्तान होते, तो अब्राहम के समान काम करते।

BSB

40 But now you are trying to kill Me, a man who has told you the truth that I heard from God. Abraham never did such a thing.

HINIRV

40 परन्तु अब तुम मुझ जैसे मनुष्य को मार डालना चाहते हो, जिसने तुम्हें वह सत्य वचन बताया जो परमेश्वर से सुना, यह तो अब्राहम ने नहीं किया था।

BSB

41 You are doing the works of your father.” “We are not illegitimate children,” they declared. “Our only Father is God Himself.”

HINIRV

41 तुम अपने पिता के समान काम करते हो” उन्होंने उससे कहा, “हम व्यभिचार से नहीं जन्मे, हमारा एक पिता है अर्थात् परमेश्वर।”

BSB

42 Jesus said to them, “If God were your Father, you would love Me, for I have come here from God. I have not come on My own, but He sent Me.

HINIRV

42 यीशु ने उनसे कहा, “यदि परमेश्वर तुम्हारा पिता होता, तो तुम मुझसे प्रेम रखते; क्योंकि मैं परमेश्वर में से निकलकर आया हूँ; मैं आप से नहीं आया, परन्तु उसी ने मुझे भेजा।

BSB

43 Why do you not understand what I am saying? It is because you are unable to accept My message.

HINIRV

43 तुम मेरी बात क्यों नहीं समझते? इसलिए कि मेरा वचन सुन नहीं सकते।

BSB

44 You belong to your father, the devil, and you want to carry out his desires. He was a murderer from the beginning, refusing to uphold the truth, because there is no truth in him. When he lies, he speaks his native language, because he is a liar and the father of lies.

HINIRV

44 तुम अपने पिता शैतान से हो, और अपने पिता की लालसाओं को पूरा करना चाहते हो। वह तो आरम्भ से हत्यारा है, और सत्य पर स्थिर न रहा, क्योंकि सत्य उसमें है ही नहीं; जब वह झूठ बोलता, तो अपने स्वभाव ही से बोलता है; क्योंकि वह झूठा है, वरन् झूठ का पिता है। (प्रेरि. 13:10)

BSB

45 But because I speak the truth, you do not believe Me!

HINIRV

45 परन्तु मैं जो सच बोलता हूँ, इसलिए तुम मेरा विश्वास नहीं करते।

BSB

46 Which of you can prove Me guilty of sin? If I speak the truth, why do you not believe Me?

HINIRV

46 तुम में से कौन मुझे पापी ठहराता है? और यदि मैं सच बोलता हूँ, तो तुम मेरा विश्वास क्यों नहीं करते?

BSB

47 Whoever belongs to God hears the words of God. The reason you do not hear is that you do not belong to God.”

HINIRV

47 जो परमेश्वर से होता है, वह परमेश्वर की बातें सुनता है; और तुम इसलिए नहीं सुनते कि परमेश्वर की ओर से नहीं हो।”

BSB

48 The Jews answered Him, “Are we not right to say that You are a Samaritan and You have a demon?”

HINIRV

48 यह सुन यहूदियों ने उससे कहा, “क्या हम ठीक नहीं कहते, कि तू सामरी है, और तुझ में दुष्टात्मा है?”

BSB

49 “I do not have a demon,” Jesus replied, “but I honor My Father, and you dishonor Me.

HINIRV

49 यीशु ने उत्तर दिया, “मुझ में दुष्टात्मा नहीं; परन्तु मैं अपने पिता का आदर करता हूँ, और तुम मेरा निरादर करते हो।

BSB

50 I do not seek My own glory. There is One who seeks it, and He is the Judge.

HINIRV

50 परन्तु मैं अपनी प्रतिष्ठा नहीं चाहता, हाँ, एक है जो चाहता है, और न्याय करता है।

BSB

51 Truly, truly, I tell you, if anyone keeps My word, he will never see death.”

HINIRV

51 मैं तुम से सच-सच कहता हूँ, कि यदि कोई व्यक्ति मेरे वचन पर चलेगा, तो वह अनन्तकाल तक मृत्यु को न देखेगा।”

BSB

52 “Now we know that You have a demon!” declared the Jews. “Abraham died, and so did the prophets, yet You say that anyone who keeps Your word will never taste death.

HINIRV

52 लोगों ने उससे कहा, “अब हमने जान लिया कि तुझ में दुष्टात्मा है: अब्राहम मर गया, और भविष्यद्वक्ता भी मर गए हैं और तू कहता है, ‘यदि कोई मेरे वचन पर चलेगा तो वह अनन्तकाल तक मृत्यु का स्वाद न चखेगा।’

BSB

53 Are You greater than our father Abraham? He died, as did the prophets. Who do You claim to be?”

HINIRV

53 हमारा पिता अब्राहम तो मर गया, क्या तू उससे बड़ा है? और भविष्यद्वक्ता भी मर गए, तू अपने आपको क्या ठहराता है?”

BSB

54 Jesus answered, “If I glorify Myself, My glory means nothing. The One who glorifies Me is My Father, of whom you say, ‘He is our God.’

HINIRV

54 यीशु ने उत्तर दिया, “यदि मैं आप अपनी महिमा करूँ, तो मेरी महिमा कुछ नहीं, परन्तु मेरी महिमा करनेवाला मेरा पिता है, जिसे तुम कहते हो, कि वह हमारा परमेश्वर है।

BSB

55 You do not know Him, but I know Him. If I said I did not know Him, I would be a liar like you. But I do know Him, and I keep His word.

HINIRV

55 और तुम ने तो उसे नहीं जाना: परन्तु मैं उसे जानता हूँ; और यदि कहूँ कि मैं उसे नहीं जानता, तो मैं तुम्हारे समान झूठा ठहरूँगा: परन्तु मैं उसे जानता, और उसके वचन पर चलता हूँ।

BSB

56 Your father Abraham rejoiced that he would see My day. He saw it and was glad.”

HINIRV

56 तुम्हारा पिता अब्राहम मेरा दिन देखने की आशा से बहुत मगन था; और उसने देखा, और आनन्द किया।”

BSB

57 Then the Jews said to Him, “You are not yet fifty years old, and You have seen Abraham?”

HINIRV

57 लोगों ने उससे कहा, “अब तक तू पचास वर्ष का नहीं, फिर भी तूने अब्राहम को देखा है?”

BSB

58 “Truly, truly, I tell you,” Jesus declared, “before Abraham was born, I am!”

HINIRV

58 यीशु ने उनसे कहा, “मैं तुम से सच-सच कहता हूँ, कि पहले इसके कि अब्राहम उत्पन्न हुआ, मैं हूँ।”

BSB

59 At this, they picked up stones to throw at Him. But Jesus was hidden and went out of the temple area.

HINIRV

59 तब उन्होंने उसे मारने के लिये पत्थर उठाए, परन्तु यीशु छिपकर मन्दिर से निकल गया।

Questions about John 8? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.