John 8
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 But Jesus went to the Mount of Olives. | HINCV 1 और येशु जैतून पर्वत पर चले गये. |
| BSB 2 Early in the morning He went back into the temple courts. All the people came to Him, and He sat down to teach them. | HINCV 2 भोर को वह दोबारा मंदिर में आए और लोगों के मध्य बैठकर उनको शिक्षा देने लगे. |
| BSB 3 The scribes and Pharisees, however, brought to Him a woman caught in adultery. They made her stand before them | HINCV 3 उसी समय फ़रीसियों व शास्त्रियों ने व्यभिचार के कार्य में पकड़ी गई एक स्त्री को लाकर मध्य में खड़ा कर दिया |
| BSB 4 and said, “Teacher, this woman was caught in the act of adultery. | HINCV 4 और मसीह येशु से प्रश्न किया, “गुरु, यह स्त्री व्यभिचार करते हुए पकड़ी गई है. |
| BSB 5 In the Law Moses commanded us to stone such a woman. So what do You say?” | HINCV 5 मोशेह ने व्यवस्था में हमें ऐसी स्त्रियों को पथराव द्वारा मार डालने की आज्ञा दी है; किंतु आप क्या कहते हैं?” |
| BSB 6 They said this to test Him, in order to have a basis for accusing Him. But Jesus bent down and began to write on the ground with His finger. | HINCV 6 उन्होंने मसीह येशु को परखने के लिए यह प्रश्न किया था कि उन पर आरोप लगाने के लिए उन्हें कोई आधार मिल जाए. किंतु मसीह येशु झुककर भूमि पर उंगली से लिखने लगे. |
| BSB 7 When they continued to question Him, He straightened up and said to them, “Let him who is without sin among you be the first to cast a stone at her.” | HINCV 7 जब वे मसीह येशु से बार-बार प्रश्न करते रहे, मसीह येशु ने सीधे खड़े होकर उनसे कहा, “तुममें से जिस किसी ने कभी कोई पाप न किया हो, वही उसे सबसे पहला पत्थर मारे.” |
| BSB 8 And again He bent down and wrote on the ground. | HINCV 8 और वह दोबारा झुककर भूमि पर लिखने लगे. |
| BSB 9 When they heard this, they began to go away one by one, beginning with the older ones, until only Jesus was left, with the woman standing there. | HINCV 9 यह सुनकर वरिष्ठ से प्रारंभ कर एक-एक करके सब वहां से चले गए—केवल वह स्त्री और मसीह येशु ही वहां रह गए. |
| BSB 10 Then Jesus straightened up and asked her, “Woman, where are your accusers? Has no one condemned you?” | HINCV 10 मसीह येशु ने सीधे खड़े होते हुए स्त्री की ओर देखकर उससे पूछा, “हे स्त्री! वे सब कहां हैं? क्या तुम्हें किसी ने भी दंडित नहीं किया?” |
| BSB 11 “No one, Lord,” she answered. “Then neither do I condemn you,” Jesus declared. “Now go and sin no more.” | HINCV 11 उसने उत्तर दिया, “किसी ने भी नहीं, प्रभु.” मसीह येशु ने उससे कहा, “मैं भी तुम्हें दंडित नहीं करता. जाओ, अब फिर पाप न करना.” |
| BSB 12 Once again, Jesus spoke to the people and said, “I am the light of the world. Whoever follows Me will never walk in the darkness, but will have the light of life.” | HINCV 12 मंदिर में अपनी शिक्षा को दोबारा आरंभ करते हुए मसीह येशु ने लोगों से कहा, “संसार की ज्योति मैं ही हूं. जो कोई मेरे पीछे चलता है, वह अंधकार में कभी न चलेगा क्योंकि जीवन की ज्योति उसी में बसेगी.” |
| BSB 13 So the Pharisees said to Him, “You are testifying about Yourself; Your testimony is not valid.” | HINCV 13 तब फ़रीसियों ने उनसे कहा, “तुम अपने ही विषय में गवाही दे रहे हो इसलिये तुम्हारी गवाही स्वीकार नहीं की जा सकती है.” |
| BSB 14 Jesus replied, “Even if I testify about Myself, My testimony is valid, because I know where I came from and where I am going. But you do not know where I came from or where I am going. | HINCV 14 मसीह येशु ने उन्हें उत्तर दिया, “यदि मैं स्वयं अपने विषय में गवाही दे भी रहा हूं, तो भी मेरी गवाही स्वीकार की जा सकती है क्योंकि मुझे मालूम है कि मैं कहां से आया हूं और कहां जा रहा हूं; किंतु तुम लोग नहीं जानते कि मैं कहां से आया और कहां जा रहा हूं. |
| BSB 15 You judge according to the flesh; I judge no one. | HINCV 15 तुम लोग मानवीय सोच से अन्य लोगों का न्याय करते हो; मैं किसी का न्याय नहीं करता. |
| BSB 16 But even if I do judge, My judgment is true, because I am not alone; I am with the Father who sent Me. | HINCV 16 यदि मैं किसी का न्याय करूं भी तो वह सही ही होगा, क्योंकि इसमें मैं अकेला नहीं—इसमें मैं और मेरे भेजने वाला पिता भी शामिल हैं. |
| BSB 17 Even in your own Law it is written that the testimony of two men is valid. | HINCV 17 तुम्हारी व्यवस्था में ही यह लिखा है कि दो व्यक्तियों की गवाही सच के रूप में स्वीकार की जा सकती है. |
| BSB 18 I am One who testifies about Myself, and the Father, who sent Me, also testifies about Me.” | HINCV 18 एक गवाह तो मैं ही हूं, जो स्वयं अपने विषय में गवाही दे रहा हूं और मेरे विषय में अन्य गवाह—मेरे भेजनेवाले—पिता परमेश्वर हैं.” |
| BSB 19 “Where is Your Father?” they asked Him. “You do not know Me or My Father,” Jesus answered. “If you knew Me, you would know My Father as well.” | HINCV 19 तब उन्होंने मसीह येशु से पूछा, “कहां है तुम्हारा यह पिता?” मसीह येशु ने उन्हें उत्तर दिया, “न तो तुम मुझे जानते हो और न ही मेरे पिता को; यदि तुम मुझे जानते तो मेरे पिता को भी जान लेते.” |
| BSB 20 He spoke these words while teaching in the temple courts, near the treasury. Yet no one seized Him, because His hour had not yet come. | HINCV 20 मसीह येशु ने ये वचन मंदिर परिसर में शिक्षा देते समय कहे, फिर भी किसी ने उन पर हाथ नहीं डाला क्योंकि उनका समय अभी नहीं आया था. |
| BSB 21 Again He said to them, “I am going away, and you will look for Me, but you will die in your sin. Where I am going, you cannot come.” | HINCV 21 मसीह येशु ने उनसे फिर कहा, “मैं जा रहा हूं. तुम मुझे खोजते-खोजते अपने ही पाप में मर जाओगे. जहां मैं जा रहा हूं, तुम वहां नहीं आ सकते.” |
| BSB 22 So the Jews began to ask, “Will He kill Himself, since He says, ‘Where I am going, you cannot come’?” | HINCV 22 तब यहूदी अगुए आपस में विचार करने लगे, “कहीं वह आत्महत्या तो नहीं करेगा क्योंकि वह कह रहा है, ‘जहां मैं जा रहा हूं, वहां तुम नहीं आ सकते’?” |
| BSB 23 Then He told them, “You are from below; I am from above. You are of this world; I am not of this world. | HINCV 23 मसीह येशु ने उनसे कहा, “तुम नीचे के हो, मैं ऊपर का हूं, तुम इस संसार के हो, मैं इस संसार का नहीं हूं. |
| BSB 24 That is why I told you that you would die in your sins. For unless you believe that I am He, you will die in your sins.” | HINCV 24 मैं तुमसे कह चुका हूं कि तुम्हारे पापों में ही तुम्हारी मृत्यु होगी. क्योंकि जब तक तुम यह विश्वास न करोगे कि मैं ही हूं, जो मैं कहता हूं, तुम्हारी अपने ही पापों में मृत्यु होना निश्चित है.” |
| BSB 25 “Who are You?” they asked. “Just what I have been telling you from the beginning,” Jesus replied. | HINCV 25 तब उन्होंने उनसे पूछा, “कौन हो तुम?” मसीह येशु ने उन्हें उत्तर दिया, “तुमसे मैं अब तक क्या कहता आ रहा हूं? |
| BSB 26 “I have much to say about you and much to judge. But the One who sent Me is truthful, and what I have heard from Him, I tell the world.” | HINCV 26 तुम्हारे विषय में मुझे बहुत कुछ कहना और निर्णय करना है. मैं संसार से वही कहता हूं, जो मैंने अपने भेजनेवाले से सुना है. मेरे भेजनेवाले विश्वासयोग्य हैं.” |
| BSB 27 They did not understand that He was telling them about the Father. | HINCV 27 वे अब तक यह समझ नहीं पाए थे कि मसीह येशु उनसे पिता परमेश्वर के विषय में कह रहे थे. |
| BSB 28 So Jesus said, “When you have lifted up the Son of Man, then you will know that I am He, and that I do nothing on My own, but speak exactly what the Father has taught Me. | HINCV 28 मसीह येशु ने उनसे कहा, “जब तुम मनुष्य के पुत्र को ऊंचा उठाओगे तब तुम जान लोगे कि मैं वही हूं और यह भी कि मैं स्वयं कुछ नहीं कहता, मैं वही कहता हूं, जो पिता ने मुझे सिखाया है. |
| BSB 29 He who sent Me is with Me. He has not left Me alone, because I always do what pleases Him.” | HINCV 29 मेरे भेजनेवाले मेरे साथ हैं, उन्होंने मुझे अकेला नहीं छोड़ा क्योंकि मैं सदा वही करता हूं, जिसमें उनकी खुशी है.” |
| BSB 30 As Jesus spoke these things, many believed in Him. | HINCV 30 ये सब सुनकर अनेकों ने मसीह येशु में विश्वास किया. |
| BSB 31 So He said to the Jews who had believed Him, “If you continue in My word, you are truly My disciples. | HINCV 31 तब मसीह येशु ने उन यहूदियों से, जिन्होंने उन्हें मान्यता दे दी थी, कहा, “यदि तुम मेरी शिक्षाओं का पालन करते रहोगे तो वास्तव में मेरे शिष्य होगे. |
| BSB 32 Then you will know the truth, and the truth will set you free.” | HINCV 32 तुम सत्य को जानोगे और सत्य तुम्हें स्वतंत्र करेगा.” |
| BSB 33 “We are Abraham’s descendants,” they answered. “We have never been slaves to anyone. How can You say we will be set free?” | HINCV 33 उन्होंने मसीह येशु को उत्तर दिया, “हम अब्राहाम के वंशज हैं और हम कभी भी किसी के दास नहीं हुए. तुम यह कैसे कहते हो ‘तुम स्वतंत्र हो जाओगे’?” |
| BSB 34 Jesus replied, “Truly, truly, I tell you, everyone who sins is a slave to sin. | HINCV 34 मसीह येशु ने उन्हें उत्तर दिया, “मैं तुम पर यह अटल सच्चाई प्रकट कर रहा हूं: हर एक व्यक्ति, जो पाप करता है, वह पाप का दास है. |
| BSB 35 A slave does not remain in the house forever, but a son remains forever. | HINCV 35 दास हमेशा घर में नहीं रहता; पुत्र हमेशा रहता है. |
| BSB 36 So if the Son sets you free, you will be free indeed. | HINCV 36 इसलिये यदि पुत्र तुम्हें स्वतंत्र करे तो तुम वास्तव में स्वतंत्र हो जाओगे. |
| BSB 37 I know you are Abraham’s descendants, but you are trying to kill Me because My word has no place within you. | HINCV 37 मैं जानता हूं कि तुम अब्राहाम के वंशज हो, फिर भी तुम मेरी हत्या करने की ताक में हो; यह इसलिये कि तुमने मेरे संदेश को ह्रदय में ग्रहण नहीं किया. |
| BSB 38 I speak of what I have seen in the presence of the Father, and you do what you have heard from your father.” | HINCV 38 मैं वही कहता हूं, जो मैंने साक्षात अपने पिता को करते हुए देखा है, परंतु तुम वह करते हो, जो तुमने अपने पिता से सुना है.” |
| BSB 39 “Abraham is our father,” they replied. “If you were children of Abraham,” said Jesus, “you would do the works of Abraham. | HINCV 39 उन्होंने मसीह येशु से कहा, “हमारे पिता अब्राहाम हैं.” मसीह येशु ने उनसे कहा, “यदि तुम अब्राहाम की संतान हो तो अब्राहाम के समान व्यवहार भी करो. |
| BSB 40 But now you are trying to kill Me, a man who has told you the truth that I heard from God. Abraham never did such a thing. | HINCV 40 तुम मेरी हत्या करना चाहते हो—मैं, जिसने परमेश्वर से प्राप्त सच तुम पर प्रकट किया है. अब्राहाम का व्यवहार ऐसा नहीं था. |
| BSB 41 You are doing the works of your father.” “We are not illegitimate children,” they declared. “Our only Father is God Himself.” | HINCV 41 तुम्हारा व्यवहार तुम्हारे ही पिता के समान है.” इस पर उन्होंने विरोध किया, “हम अवैध संतान नहीं हैं, हमारा एक ही पिता है—परमेश्वर.” |
| BSB 42 Jesus said to them, “If God were your Father, you would love Me, for I have come here from God. I have not come on My own, but He sent Me. | HINCV 42 मसीह येशु ने उनसे कहा, “यदि परमेश्वर तुम्हारे पिता होते तो तुम मुझसे प्रेम करते क्योंकि मैं परमेश्वर से हूं. मैं अपनी इच्छा से नहीं आया; परमेश्वर ने मुझे भेजा है. |
| BSB 43 Why do you not understand what I am saying? It is because you are unable to accept My message. | HINCV 43 मेरी बातें तुम इसलिये नहीं समझते कि तुममें मेरा संदेश सुनने की क्षमता नहीं है. |
| BSB 44 You belong to your father, the devil, and you want to carry out his desires. He was a murderer from the beginning, refusing to uphold the truth, because there is no truth in him. When he lies, he speaks his native language, because he is a liar and the father of lies. | HINCV 44 तुम अपने पिता शैतान से हो और उसी पिता की इच्छाओं को पूरा करना चाहते हो. वह प्रारंभ से ही हत्यारा है और सच उसका आधार कभी रहा ही नहीं क्योंकि सच उसमें है ही नहीं. जब वह कुछ भी कहता है, अपने स्वभाव के अनुसार झूठ ही कहता है, क्योंकि वह झूठा और झूठ का पिता है. |
| BSB 45 But because I speak the truth, you do not believe Me! | HINCV 45 मैं सच कहता हूं इसलिये तुम मेरा विश्वास नहीं करते. |
| BSB 46 Which of you can prove Me guilty of sin? If I speak the truth, why do you not believe Me? | HINCV 46 तुममें से कौन मुझे पापी प्रमाणित कर सकता है? तो जब मैं सच कहता हूं तो तुम मेरा विश्वास क्यों नहीं करते? |
| BSB 47 Whoever belongs to God hears the words of God. The reason you do not hear is that you do not belong to God.” | HINCV 47 वह, जो परमेश्वर का है, परमेश्वर के वचनों को सुनता है. ये वचन तुम इसलिये नहीं सुनते कि तुम परमेश्वर के नहीं हो.” |
| BSB 48 The Jews answered Him, “Are we not right to say that You are a Samaritan and You have a demon?” | HINCV 48 इस पर यहूदी अगुए बोले, “तो क्या हमारा यह मत सही नहीं कि तुम शमरियावासी हो और तुममें दुष्टात्मा समाया हुआ है?” |
| BSB 49 “I do not have a demon,” Jesus replied, “but I honor My Father, and you dishonor Me. | HINCV 49 मसीह येशु ने उत्तर दिया, “मुझमें दुष्टात्मा नहीं है. मैं अपने पिता का सम्मान करता हूं और तुम मेरा अपमान करते हो. |
| BSB 50 I do not seek My own glory. There is One who seeks it, and He is the Judge. | HINCV 50 मैं अपनी महिमा के लिए प्रयास नहीं करता हूं; एक हैं, जो इसके लिए प्रयास करते हैं और निर्णय भी वही करते हैं. |
| BSB 51 Truly, truly, I tell you, if anyone keeps My word, he will never see death.” | HINCV 51 मैं तुम पर यह अटल सच्चाई प्रकट कर रहा हूं: यदि कोई मेरी शिक्षा का पालन करेगा, उसकी मृत्यु कभी न होगी.” |
| BSB 52 “Now we know that You have a demon!” declared the Jews. “Abraham died, and so did the prophets, yet You say that anyone who keeps Your word will never taste death. | HINCV 52 इस पर यहूदियों ने मसीह येशु से कहा, “अब हमें निश्चय हो गया कि तुममें दुष्टात्मा है. अब्राहाम और भविष्यद्वक्ताओं की मृत्यु हो चुकी और तुम कहते हो कि जो कोई तुम्हारी शिक्षा का पालन करेगा, उसकी मृत्यु कभी न होगी. |
| BSB 53 Are You greater than our father Abraham? He died, as did the prophets. Who do You claim to be?” | HINCV 53 क्या तुम हमारे पिता अब्राहाम से भी बड़े हो? उनकी मृत्यु हुई और भविष्यद्वक्ताओं की भी. तुम अपने आपको समझते क्या हो?” |
| BSB 54 Jesus answered, “If I glorify Myself, My glory means nothing. The One who glorifies Me is My Father, of whom you say, ‘He is our God.’ | HINCV 54 मसीह येशु ने उत्तर दिया, “यदि मैं स्वयं को गौरवान्वित करता हूं तो मेरी महिमा व्यर्थ है. जिन्होंने मुझे गौरवान्वित किया है वह मेरे पिता हैं, जिन्हें तुम अपना परमेश्वर मानते हो. |
| BSB 55 You do not know Him, but I know Him. If I said I did not know Him, I would be a liar like you. But I do know Him, and I keep His word. | HINCV 55 तुम उन्हें नहीं जानते, मैं उन्हें जानता हूं. यदि मैं यह कहता कि मैं उन्हें नहीं जानता तो मैं भी तुम्हारे समान झूठा साबित हो जाऊंगा. मैं उन्हें जानता हूं, इसलिये उनके आदेशों का पालन करता हूं. |
| BSB 56 Your father Abraham rejoiced that he would see My day. He saw it and was glad.” | HINCV 56 तुम्हारे पिता अब्राहाम मेरा दिन देखने की आशा में मगन हुए थे. उन्होंने इसे देखा और आनंदित हुए.” |
| BSB 57 Then the Jews said to Him, “You are not yet fifty years old, and You have seen Abraham?” | HINCV 57 तब यहूदियों ने कटाक्ष किया, “तुम्हारी आयु तो अभी पचास वर्ष की भी नहीं है और तुमने अब्राहाम को देखा है?” |
| BSB 58 “Truly, truly, I tell you,” Jesus declared, “before Abraham was born, I am!” | HINCV 58 मसीह येशु ने उनसे कहा, “मैं तुम पर यह अटल सच्चाई प्रकट कर रहा हूं: अब्राहाम के जन्म के पूर्व से ही मैं हूं.” |
| BSB 59 At this, they picked up stones to throw at Him. But Jesus was hidden and went out of the temple area. | HINCV 59 यह सुनते ही उन्होंने मसीह येशु का पथराव करने के लिए पत्थर उठा लिए किंतु मसीह येशु उनकी दृष्टि से बचते हुए मंदिर से निकल गए. |
Questions about John 8? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.