John 9

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Now as Jesus was passing by, He saw a man blind from birth,

HINIRV

1 फिर जाते हुए उसने एक मनुष्य को देखा, जो जन्म से अंधा था।

BSB

2 and His disciples asked Him, “Rabbi, who sinned, this man or his parents, that he was born blind?”

HINIRV

2 और उसके चेलों ने उससे पूछा, “हे रब्बी, किसने पाप किया था कि यह अंधा जन्मा, इस मनुष्य ने, या उसके माता पिता ने?”

BSB

3 Jesus answered, “Neither this man nor his parents sinned, but this happened so that the works of God would be displayed in him.

HINIRV

3 यीशु ने उत्तर दिया, “न तो इसने पाप किया था, न इसके माता पिता ने परन्तु यह इसलिए हुआ, कि परमेश्वर के काम उसमें प्रगट हों।

BSB

4 While it is daytime, we must do the works of Him who sent Me. Night is coming, when no one can work.

HINIRV

4 जिसने मुझे भेजा है; हमें उसके काम दिन ही दिन में करना अवश्य है। वह रात आनेवाली है जिसमें कोई काम नहीं कर सकता।

BSB

5 While I am in the world, I am the light of the world.”

HINIRV

5 जब तक मैं जगत में हूँ, तब तक जगत की ज्योति हूँ।” (यूह. 8:12)

BSB

6 When Jesus had said this, He spit on the ground, made some mud, and applied it to the man’s eyes.

HINIRV

6 यह कहकर उसने भूमि पर थूका और उस थूक से मिट्टी सानी, और वह मिट्टी उस अंधे की आँखों पर लगाकर।

BSB

7 Then He told him, “Go, wash in the Pool of Siloam” (which means “Sent”). So the man went and washed, and came back seeing.

HINIRV

7 उससे कहा, “जा, शीलोह के कुण्ड में धो ले” (शीलोह का अर्थ भेजा हुआ है) अतः उसने जाकर धोया, और देखता हुआ लौट आया। (यशा. 35:5)

BSB

8 At this, his neighbors and those who had formerly seen him begging began to ask, “Isn’t this the man who used to sit and beg?”

HINIRV

8 तब पड़ोसी और जिन्होंने पहले उसे भीख माँगते देखा था, कहने लगे, “क्या यह वही नहीं, जो बैठा भीख माँगा करता था?”

BSB

9 Some claimed that he was, but others said, “No, he just looks like him.” But the man kept saying, “I am the one.”

HINIRV

9 कुछ लोगों ने कहा, “यह वही है,” औरों ने कहा, “नहीं, परन्तु उसके समान है” उसने कहा, “मैं वही हूँ।”

BSB

10 “How then were your eyes opened?” they asked.

HINIRV

10 तब वे उससे पूछने लगे, “तेरी आँखें कैसे खुल गईं?”

BSB

11 He answered, “The man they call Jesus made some mud and anointed my eyes, and He told me to go to Siloam and wash. So I went and washed and received my sight.”

HINIRV

11 उसने उत्तर दिया, “यीशु नामक एक व्यक्ति ने मिट्टी सानी, और मेरी आँखों पर लगाकर मुझसे कहा, ‘शीलोह में जाकर धो ले,’ तो मैं गया, और धोकर देखने लगा।”

BSB

12 “Where is He?” they asked. “I do not know,” he answered.

HINIRV

12 उन्होंने उससे पूछा, “वह कहाँ है?” उसने कहा, “मैं नहीं जानता।”

BSB

13 They brought to the Pharisees the man who had been blind.

HINIRV

13 लोग उसे जो पहले अंधा था फरीसियों के पास ले गए।

BSB

14 Now the day on which Jesus had made the mud and opened his eyes was a Sabbath.

HINIRV

14 जिस दिन यीशु ने मिट्टी सानकर उसकी आँखें खोली थी वह सब्त का दिन था।

BSB

15 So the Pharisees also asked him how he had received his sight. The man answered, “He put mud on my eyes, and I washed, and now I can see.”

HINIRV

15 फिर फरीसियों ने भी उससे पूछा; तेरी आँखें किस रीति से खुल गई? उसने उनसे कहा, “उसने मेरी आँखों पर मिट्टी लगाई, फिर मैंने धो लिया, और अब देखता हूँ।”

BSB

16 Because of this, some of the Pharisees said, “This man is not from God, for He does not keep the Sabbath.” But others said, “How can a sinful man perform such signs?” And there was division among them.

HINIRV

16 इस पर कई फरीसी कहने लगे, “यह मनुष्य परमेश्वर की ओर से नहीं, क्योंकि वह सब्त का दिन नहीं मानता।” औरों ने कहा, “पापी मनुष्य कैसे ऐसे चिन्ह दिखा सकता है?” अतः उनमें फूट पड़ी।

BSB

17 So once again they asked the man who had been blind, “What do you say about Him, since it was your eyes He opened?” “He is a prophet,” the man replied.

HINIRV

17 उन्होंने उस अंधे से फिर कहा, “उसने जो तेरी आँखें खोली, तू उसके विषय में क्या कहता है?” उसने कहा, “यह भविष्यद्वक्ता है।”

BSB

18 The Jews still did not believe that the man had been blind and had received his sight until they summoned his parents

HINIRV

18 परन्तु यहूदियों को विश्वास न हुआ कि यह अंधा था और अब देखता है जब तक उन्होंने उसके माता-पिता को जिसकी आँखें खुल गई थी, बुलाकर

BSB

19 and asked, “Is this your son, the one you say was born blind? So how is it that he can now see?”

HINIRV

19 उनसे पूछा, “क्या यह तुम्हारा पुत्र है, जिसे तुम कहते हो कि अंधा जन्मा था? फिर अब कैसे देखता है?”

BSB

20 His parents answered, “We know he is our son, and we know he was born blind.

HINIRV

20 उसके माता-पिता ने उत्तर दिया, “हम तो जानते हैं कि यह हमारा पुत्र है, और अंधा जन्मा था।

BSB

21 But how he can now see or who opened his eyes, we do not know. Ask him. He is old enough to speak for himself.”

HINIRV

21 परन्तु हम यह नहीं जानते हैं कि अब कैसे देखता है; और न यह जानते हैं, कि किसने उसकी आँखें खोलीं; वह सयाना है; उसी से पूछ लो; वह अपने विषय में आप कह देगा।”

BSB

22 His parents said this because they were afraid of the Jews. For the Jews had already determined that anyone who confessed Jesus as the Christ would be put out of the synagogue.

HINIRV

22 ये बातें उसके माता-पिता ने इसलिए कहीं क्योंकि वे यहूदियों से डरते थे; क्योंकि यहूदी एकमत हो चुके थे, कि यदि कोई कहे कि वह मसीह है, तो आराधनालय से निकाला जाए।

BSB

23 That was why his parents said, “He is old enough. Ask him.”

HINIRV

23 इसी कारण उसके माता-पिता ने कहा, “वह सयाना है; उसी से पूछ लो।”

BSB

24 So a second time they called for the man who had been blind and said, “Give glory to God! We know that this man is a sinner.”

HINIRV

24 तब उन्होंने उस मनुष्य को जो अंधा था दूसरी बार बुलाकर उससे कहा, “परमेश्वर की स्तुति कर; हम तो जानते हैं कि वह मनुष्य पापी है।”

BSB

25 He answered, “Whether He is a sinner I do not know. There is one thing I do know: I was blind, but now I see!”

HINIRV

25 उसने उत्तर दिया, “मैं नहीं जानता कि वह पापी है या नहीं मैं एक बात जानता हूँ कि मैं अंधा था और अब देखता हूँ।”

BSB

26 “What did He do to you?” they asked. “How did He open your eyes?”

HINIRV

26 उन्होंने उससे फिर कहा, “उसने तेरे साथ क्या किया? और किस तरह तेरी आँखें खोली?”

BSB

27 He replied, “I already told you, and you did not listen. Why do you want to hear it again? Do you also want to become His disciples?”

HINIRV

27 उसने उनसे कहा, “मैं तो तुम से कह चुका, और तुम ने न सुना; अब दूसरी बार क्यों सुनना चाहते हो? क्या तुम भी उसके चेले होना चाहते हो?”

BSB

28 Then they heaped insults on him and said, “You are His disciple; we are disciples of Moses.

HINIRV

28 तब वे उसे बुरा-भला कहकर बोले, “तू ही उसका चेला है; हम तो मूसा के चेले हैं।

BSB

29 We know that God spoke to Moses, but we do not know where this man is from.”

HINIRV

29 हम जानते हैं कि परमेश्वर ने मूसा से बातें कीं; परन्तु इस मनुष्य को नहीं जानते की कहाँ का है।”

BSB

30 “That is remarkable indeed!” the man said. “You do not know where He is from, and yet He opened my eyes.

HINIRV

30 उसने उनको उत्तर दिया, “यह तो अचम्भे की बात है कि तुम नहीं जानते कि वह कहाँ का है तो भी उसने मेरी आँखें खोल दीं।

BSB

31 We know that God does not listen to sinners, but He does listen to the one who worships Him and does His will.

HINIRV

31 हम जानते हैं कि परमेश्वर पापियों की नहीं सुनता परन्तु यदि कोई परमेश्वर का भक्त हो, और उसकी इच्छा पर चलता है, तो वह उसकी सुनता है। (नीति. 15:29)

BSB

32 Never before has anyone heard of opening the eyes of a man born blind.

HINIRV

32 जगत के आरम्भ से यह कभी सुनने में नहीं आया, कि किसी ने भी जन्म के अंधे की आँखें खोली हों।

BSB

33 If this man were not from God, He could do no such thing.”

HINIRV

33 यदि यह व्यक्ति परमेश्वर की ओर से न होता, तो कुछ भी नहीं कर सकता।”

BSB

34 They replied, “You were born in utter sin, and you are instructing us?” And they threw him out.

HINIRV

34 उन्होंने उसको उत्तर दिया, “तू तो बिलकुल पापों में जन्मा है, तू हमें क्या सिखाता है?” और उन्होंने उसे बाहर निकाल दिया।

BSB

35 When Jesus heard that they had thrown him out, He found the man and said, “Do you believe in the Son of Man?”

HINIRV

35 यीशु ने सुना, कि उन्होंने उसे बाहर निकाल दिया है; और जब उससे भेंट हुई तो कहा, “क्या तू परमेश्वर के पुत्र पर विश्वास करता है?”

BSB

36 “Who is He, Sir?” he replied. “Tell me so that I may believe in Him.”

HINIRV

36 उसने उत्तर दिया, “हे प्रभु, वह कौन है कि मैं उस पर विश्वास करूँ?”

BSB

37 “You have already seen Him,” Jesus answered. “He is the One speaking with you.”

HINIRV

37 यीशु ने उससे कहा, “तूने उसे देखा भी है; और जो तेरे साथ बातें कर रहा है वही है।”

BSB

38 “Lord, I believe,” he said. And he worshiped Jesus.

HINIRV

38 उसने कहा, “हे प्रभु, मैं विश्वास करता हूँ ।” और उसे दण्डवत् किया।

BSB

39 Then Jesus declared, “For judgment I have come into this world, so that the blind may see and those who see may become blind.”

HINIRV

39 तब यीशु ने कहा, “मैं इस जगत में न्याय के लिये आया हूँ, ताकि जो नहीं देखते वे देखें, और जो देखते हैं वे अंधे हो जाएँ।”

BSB

40 Some of the Pharisees who were with Him heard this, and they asked Him, “Are we blind too?”

HINIRV

40 जो फरीसी उसके साथ थे, उन्होंने ये बातें सुनकर उससे कहा, “क्या हम भी अंधे हैं?”

BSB

41 “If you were blind,” Jesus replied, “you would not be guilty of sin. But since you claim you can see, your guilt remains.”

HINIRV

41 यीशु ने उनसे कहा, “यदि तुम अंधे होते तो पापी न ठहरते परन्तु अब कहते हो, कि हम देखते हैं, इसलिए तुम्हारा पाप बना रहता है।

Questions about John 9? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.