John 10

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 “Truly, truly, I tell you, whoever does not enter the sheepfold by the gate, but climbs in some other way, is a thief and a robber.

HINIRV

1 “मैं तुम से सच-सच कहता हूँ, कि जो कोई द्वार से भेड़शाला में प्रवेश नहीं करता, परन्तु किसी दूसरी ओर से चढ़ जाता है, वह चोर और डाकू है ।

BSB

2 But the one who enters by the gate is the shepherd of the sheep.

HINIRV

2 परन्तु जो द्वार से भीतर प्रवेश करता है वह भेड़ों का चरवाहा है।

BSB

3 The gatekeeper opens the gate for him, and the sheep listen for his voice. He calls his own sheep by name and leads them out.

HINIRV

3 उसके लिये द्वारपाल द्वार खोल देता है, और भेड़ें उसका शब्द सुनती हैं, और वह अपनी भेड़ों को नाम ले लेकर बुलाता है और बाहर ले जाता है।

BSB

4 When he has brought out all his own, he goes on ahead of them, and his sheep follow him because they know his voice.

HINIRV

4 और जब वह अपनी सब भेड़ों को बाहर निकाल चुकता है, तो उनके आगे-आगे चलता है, और भेड़ें उसके पीछे-पीछे हो लेती हैं; क्योंकि वे उसका शब्द पहचानती हैं।

BSB

5 But they will never follow a stranger; in fact, they will flee from him because they do not recognize his voice.”

HINIRV

5 परन्तु वे पराए के पीछे नहीं जाएँगी, परन्तु उससे भागेंगी, क्योंकि वे परायों का शब्द नहीं पहचानतीं।”

BSB

6 Jesus spoke to them using this illustration, but they did not understand what He was telling them.

HINIRV

6 यीशु ने उनसे यह दृष्टान्त कहा, परन्तु वे न समझे कि ये क्या बातें हैं जो वह हम से कहता है।

BSB

7 So He said to them again, “Truly, truly, I tell you, I am the gate for the sheep.

HINIRV

7 तब यीशु ने उनसे फिर कहा, “मैं तुम से सच-सच कहता हूँ, कि भेड़ों का द्वार मैं हूँ।

BSB

8 All who came before Me were thieves and robbers, but the sheep did not listen to them.

HINIRV

8 जितने मुझसे पहले आए; वे सब चोर और डाकू हैं परन्तु भेड़ों ने उनकी न सुनी। (यिर्म. 23:1, यूह. 10:27)

BSB

9 I am the gate. If anyone enters through Me, he will be saved. He will come in and go out and find pasture.

HINIRV

9 द्वार मैं हूँ; यदि कोई मेरे द्वारा भीतर प्रवेश करे तो उद्धार पाएगा और भीतर बाहर आया-जाया करेगा और चारा पाएगा। (भज. 118:20)

BSB

10 The thief comes only to steal and kill and destroy. I have come that they may have life, and have it in all its fullness.

HINIRV

10 चोर किसी और काम के लिये नहीं परन्तु केवल चोरी करने और हत्या करने और नष्ट करने को आता है। मैं इसलिए आया कि वे जीवन पाएँ, और बहुतायत से पाएँ।

BSB

11 I am the good shepherd. The good shepherd lays down His life for the sheep.

HINIRV

11 अच्छा चरवाहा मैं हूँ; अच्छा चरवाहा भेड़ों के लिये अपना प्राण देता है। (भज. 23:1, यशा. 40:11, यहे. 34:15)

BSB

12 The hired hand is not the shepherd, and the sheep are not his own. When he sees the wolf coming, he abandons the sheep and runs away. Then the wolf pounces on them and scatters the flock.

HINIRV

12 मजदूर जो न चरवाहा है, और न भेड़ों का मालिक है, भेड़िए को आते हुए देख, भेड़ों को छोड़कर भाग जाता है, और भेड़िया उन्हें पकड़ता और तितर-बितर कर देता है।

BSB

13 The man runs away because he is a hired servant and is unconcerned for the sheep.

HINIRV

13 वह इसलिए भाग जाता है कि वह मजदूर है, और उसको भेड़ों की चिन्ता नहीं।

BSB

14 I am the good shepherd. I know My sheep and My sheep know Me,

HINIRV

14 अच्छा चरवाहा मैं हूँ; मैं अपनी भेड़ों को जानता हूँ, और मेरी भेड़ें मुझे जानती हैं।

BSB

15 just as the Father knows Me and I know the Father. And I lay down My life for the sheep.

HINIRV

15 जिस तरह पिता मुझे जानता है, और मैं पिता को जानता हूँ। और मैं भेड़ों के लिये अपना प्राण देता हूँ।

BSB

16 I have other sheep that are not of this fold. I must bring them in as well, and they will listen to My voice. Then there will be one flock and one shepherd.

HINIRV

16 और मेरी और भी भेड़ें हैं, जो इस भेड़शाला की नहीं; मुझे उनका भी लाना अवश्य है, वे मेरा शब्द सुनेंगी; तब एक ही झुण्ड और एक ही चरवाहा होगा। (यशा. 56:8, यहे. 34:23, यहे. 37:24)

BSB

17 The reason the Father loves Me is that I lay down My life in order to take it up again.

HINIRV

17 पिता इसलिए मुझसे प्रेम रखता है, कि मैं अपना प्राण देता हूँ, कि उसे फिर ले लूँ।

BSB

18 No one takes it from Me, but I lay it down of My own accord. I have authority to lay it down and authority to take it up again. This charge I have received from My Father.”

HINIRV

18 कोई उसे मुझसे छीनता नहीं, वरन् मैं उसे आप ही देता हूँ। मुझे उसके देने का अधिकार है, और उसे फिर लेने का भी अधिकार है। यह आज्ञा मेरे पिता से मुझे मिली है।”

BSB

19 Again there was division among the Jews because of Jesus’ message.

HINIRV

19 इन बातों के कारण यहूदियों में फिर फूट पड़ी।

BSB

20 Many of them said, “He is demon-possessed and insane. Why would you listen to Him?”

HINIRV

20 उनमें से बहुत सारे कहने लगे, “उसमें दुष्टात्मा है, और वह पागल है; उसकी क्यों सुनते हो?”

BSB

21 But others replied, “These are not the words of a man possessed by a demon. Can a demon open the eyes of the blind?”

HINIRV

21 औरों ने कहा, “ये बातें ऐसे मनुष्य की नहीं जिसमें दुष्टात्मा हो। क्या दुष्टात्मा अंधों की आँखें खोल सकती है?”

BSB

22 At that time the Feast of Dedication took place in Jerusalem. It was winter,

HINIRV

22 यरूशलेम में स्थापन पर्व हुआ, और जाड़े की ऋतु थी।

BSB

23 and Jesus was walking in the temple courts in Solomon’s Colonnade.

HINIRV

23 और यीशु मन्दिर में सुलैमान के ओसारे में टहल रहा था।

BSB

24 So the Jews gathered around Him and demanded, “How long will You keep us in suspense? If You are the Christ, tell us plainly.”

HINIRV

24 तब यहूदियों ने उसे आ घेरा और पूछा, “तू हमारे मन को कब तक दुविधा में रखेगा? यदि तू मसीह है, तो हम से साफ कह दे।”

BSB

25 “I already told you,” Jesus replied, “but you did not believe. The works I do in My Father’s name testify on My behalf.

HINIRV

25 यीशु ने उन्हें उत्तर दिया, “मैंने तुम से कह दिया, और तुम विश्वास करते ही नहीं, जो काम मैं अपने पिता के नाम से करता हूँ वे ही मेरे गवाह हैं।

BSB

26 But because you are not My sheep, you refuse to believe.

HINIRV

26 परन्तु तुम इसलिए विश्वास नहीं करते, कि मेरी भेड़ों में से नहीं हो।

BSB

27 My sheep listen to My voice; I know them, and they follow Me.

HINIRV

27 मेरी भेड़ें मेरा शब्द सुनती हैं, और मैं उन्हें जानता हूँ, और वे मेरे पीछे-पीछे चलती हैं।

BSB

28 I give them eternal life, and they will never perish. No one can snatch them out of My hand.

HINIRV

28 और मैं उन्हें अनन्त जीवन देता हूँ, और वे कभी नाश नहीं होंगी, और कोई उन्हें मेरे हाथ से छीन न लेगा।

BSB

29 My Father who has given them to Me is greater than all. No one can snatch them out of My Father’s hand.

HINIRV

29 मेरा पिता, जिसने उन्हें मुझ को दिया है, सबसे बड़ा है, और कोई उन्हें पिता के हाथ से छीन नहीं सकता।

BSB

30 I and the Father are one.”

HINIRV

30 मैं और पिता एक हैं।”

BSB

31 At this, the Jews again picked up stones to stone Him.

HINIRV

31 यहूदियों ने उसे पथराव करने को फिर पत्थर उठाए।

BSB

32 But Jesus responded, “I have shown you many good works from the Father. For which of these do you stone Me?”

HINIRV

32 इस पर यीशु ने उनसे कहा, “मैंने तुम्हें अपने पिता की ओर से बहुत से भले काम दिखाए हैं, उनमें से किस काम के लिये तुम मुझे पथराव करते हो?”

BSB

33 “We are not stoning You for any good work,” said the Jews, “but for blasphemy, because You, who are a man, make Yourself out to be God.”

HINIRV

33 यहूदियों ने उसको उत्तर दिया, “भले काम के लिये हम तुझे पथराव नहीं करते, परन्तु परमेश्वर की निन्दा के कारण और इसलिए कि तू मनुष्य होकर अपने आपको परमेश्वर बनाता है।” (लैव्य. 24:16)

BSB

34 Jesus replied, “Is it not written in your Law: ‘I have said you are gods’?

HINIRV

34 यीशु ने उन्हें उत्तर दिया, “क्या तुम्हारी व्यवस्था में नहीं लिखा है कि ‘मैंने कहा, तुम ईश्वर हो’? (भज. 82:6)

BSB

35 If he called them gods to whom the word of God came—and the Scripture cannot be broken—

HINIRV

35 यदि उसने उन्हें ईश्वर कहा जिनके पास परमेश्वर का वचन पहुँचा (और पवित्रशास्त्र की बात लोप नहीं हो सकती।)

BSB

36 then what about the One whom the Father sanctified and sent into the world? How then can you accuse Me of blasphemy for stating that I am the Son of God?

HINIRV

36 तो जिसे पिता ने पवित्र ठहराकर जगत में भेजा है, तुम उससे कहते हो, ‘तू निन्दा करता है,’ इसलिए कि मैंने कहा, ‘मैं परमेश्वर का पुत्र हूँ।’

BSB

37 If I am not doing the works of My Father, then do not believe Me.

HINIRV

37 यदि मैं अपने पिता का काम नहीं करता, तो मेरा विश्वास न करो।

BSB

38 But if I am doing them, even though you do not believe Me, believe the works themselves, so that you may know and understand that the Father is in Me, and I am in the Father.”

HINIRV

38 परन्तु यदि मैं करता हूँ, तो चाहे मेरा विश्वास न भी करो, परन्तु उन कामों पर विश्वास करो, ताकि तुम जानो, और समझो, कि पिता मुझ में है, और मैं पिता में हूँ।”

BSB

39 At this, they tried again to seize Him, but He escaped their grasp.

HINIRV

39 तब उन्होंने फिर उसे पकड़ने का प्रयत्न किया परन्तु वह उनके हाथ से निकल गया।

BSB

40 Then Jesus went back across the Jordan to the place where John had first been baptizing, and He stayed there.

HINIRV

40 फिर वह यरदन के पार उस स्थान पर चला गया, जहाँ यूहन्ना पहले बपतिस्मा दिया करता था, और वहीं रहा।

BSB

41 Many came to Him and said, “Although John never performed a sign, everything he said about this man was true.”

HINIRV

41 और बहुत सारे लोग उसके पास आकर कहते थे, “यूहन्ना ने तो कोई चिन्ह नहीं दिखाया, परन्तु जो कुछ यूहन्ना ने इसके विषय में कहा था वह सब सच था।”

BSB

42 And many in that place believed in Jesus.

HINIRV

42 और वहाँ बहुतों ने उस पर विश्वास किया।

Questions about John 10? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.