John 11

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 At this time a man named Lazarus was sick. He lived in Bethany, the village of Mary and her sister Martha.

HINIRV

1 मरियम और उसकी बहन मार्था के गाँव बैतनिय्याह का लाज़र नामक एक मनुष्य बीमार था।

BSB

2 (Mary, whose brother Lazarus was sick, was to anoint the Lord with perfume and wipe His feet with her hair.)

HINIRV

2 यह वही मरियम थी जिसने प्रभु पर इत्र डालकर उसके पाँवों को अपने बालों से पोंछा था, इसी का भाई लाज़र बीमार था।

BSB

3 So the sisters sent word to Jesus, “Lord, the one You love is sick.”

HINIRV

3 तब उसकी बहनों ने उसे कहला भेजा, “हे प्रभु, देख, जिससे तू प्यार करता है, वह बीमार है।”

BSB

4 When Jesus heard this, He said, “This sickness will not end in death. No, it is for the glory of God, so that the Son of God may be glorified through it.”

HINIRV

4 यह सुनकर यीशु ने कहा, “यह बीमारी मृत्यु की नहीं, परन्तु परमेश्वर की महिमा के लिये है, कि उसके द्वारा परमेश्वर के पुत्र की महिमा हो।”

BSB

5 Now Jesus loved Martha and her sister and Lazarus.

HINIRV

5 और यीशु मार्था और उसकी बहन और लाज़र से प्रेम रखता था।

BSB

6 So on hearing that Lazarus was sick, He stayed where He was for two days,

HINIRV

6 जब उसने सुना, कि वह बीमार है, तो जिस स्थान पर वह था, वहाँ दो दिन और ठहर गया।

BSB

7 and then He said to the disciples, “Let us go back to Judea.”

HINIRV

7 फिर इसके बाद उसने चेलों से कहा, “आओ, हम फिर यहूदिया को चलें।”

BSB

8 “Rabbi,” they replied, “the Jews just tried to stone You, and You are going back there?”

HINIRV

8 चेलों ने उससे कहा, “हे रब्बी, अभी तो यहूदी तुझे पथराव करना चाहते थे, और क्या तू फिर भी वहीं जाता है?”

BSB

9 Jesus answered, “Are there not twelve hours of daylight? If anyone walks in the daytime, he will not stumble, because he sees by the light of this world.

HINIRV

9 यीशु ने उत्तर दिया, “क्या दिन के बारह घंटे नहीं होते? यदि कोई दिन को चले, तो ठोकर नहीं खाता, क्योंकि इस जगत का उजाला देखता है।

BSB

10 But if anyone walks at night, he will stumble, because he has no light.”

HINIRV

10 परन्तु यदि कोई रात को चले, तो ठोकर खाता है, क्योंकि उसमें प्रकाश नहीं।”

BSB

11 After He had said this, He told them, “Our friend Lazarus has fallen asleep, but I am going there to wake him up.”

HINIRV

11 उसने ये बातें कहीं, और इसके बाद उनसे कहने लगा, “हमारा मित्र लाज़र सो गया है, परन्तु मैं उसे जगाने जाता हूँ।”

BSB

12 His disciples replied, “Lord, if he is sleeping, he will get better.”

HINIRV

12 तब चेलों ने उससे कहा, “हे प्रभु, यदि वह सो गया है, तो बच जाएगा।”

BSB

13 They thought that Jesus was talking about actual sleep, but He was speaking about the death of Lazarus.

HINIRV

13 यीशु ने तो उसकी मृत्यु के विषय में कहा था: परन्तु वे समझे कि उसने नींद से सो जाने के विषय में कहा।

BSB

14 So Jesus told them plainly, “Lazarus is dead,

HINIRV

14 तब यीशु ने उनसे साफ कह दिया, “लाज़र मर गया है।

BSB

15 and for your sake I am glad I was not there, so that you may believe. But let us go to him.”

HINIRV

15 और मैं तुम्हारे कारण आनन्दित हूँ कि मैं वहाँ न था जिससे तुम विश्वास करो। परन्तु अब आओ, हम उसके पास चलें।”

BSB

16 Then Thomas called Didymus said to his fellow disciples, “Let us also go, so that we may die with Him.”

HINIRV

16 तब थोमा ने जो दिदुमुस कहलाता है, अपने साथ के चेलों से कहा, “आओ, हम भी उसके साथ मरने को चलें।”

BSB

17 When Jesus arrived, He found that Lazarus had already spent four days in the tomb.

HINIRV

17 फिर यीशु को आकर यह मालूम हुआ कि उसे कब्र में रखे चार दिन हो चुके हैं।

BSB

18 Now Bethany was near Jerusalem, a little less than two miles away,

HINIRV

18 बैतनिय्याह यरूशलेम के समीप कोई दो मील की दूरी पर था।

BSB

19 and many of the Jews had come to Martha and Mary to console them in the loss of their brother.

HINIRV

19 और बहुत से यहूदी मार्था और मरियम के पास उनके भाई के विषय में शान्ति देने के लिये आए थे।

BSB

20 So when Martha heard that Jesus was coming, she went out to meet Him, but Mary stayed at home.

HINIRV

20 जब मार्था यीशु के आने का समाचार सुनकर उससे भेंट करने को गई, परन्तु मरियम घर में बैठी रही।

BSB

21 Martha said to Jesus, “Lord, if You had been here, my brother would not have died.

HINIRV

21 मार्था ने यीशु से कहा, “हे प्रभु, यदि तू यहाँ होता, तो मेरा भाई कदापि न मरता।

BSB

22 But even now I know that God will give You whatever You ask of Him.”

HINIRV

22 और अब भी मैं जानती हूँ, कि जो कुछ तू परमेश्वर से माँगेगा, परमेश्वर तुझे देगा।”

BSB

23 “Your brother will rise again,” Jesus told her.

HINIRV

23 यीशु ने उससे कहा, “तेरा भाई जी उठेगा।”

BSB

24 Martha replied, “I know that he will rise again in the resurrection at the last day.”

HINIRV

24 मार्था ने उससे कहा, “मैं जानती हूँ, अन्तिम दिन में पुनरुत्थान के समय वह जी उठेगा।” (प्रेरि. 24:15)

BSB

25 Jesus said to her, “I am the resurrection and the life. Whoever believes in Me will live, even though he dies.

HINIRV

25 यीशु ने उससे कहा, “पुनरुत्थान और जीवन मैं ही हूँ, जो कोई मुझ पर विश्वास करता है वह यदि मर भी जाए, तो भी जीएगा।

BSB

26 And everyone who lives and believes in Me will never die. Do you believe this?”

HINIRV

26 और जो कोई जीवित है, और मुझ पर विश्वास करता है, वह अनन्तकाल तक न मरेगा। क्या तू इस बात पर विश्वास करती है?”

BSB

27 “Yes, Lord,” she answered, “I believe that You are the Christ, the Son of God, who was to come into the world.”

HINIRV

27 उसने उससे कहा, “हाँ, हे प्रभु, मैं विश्वास कर चुकी हूँ, कि परमेश्वर का पुत्र मसीह जो जगत में आनेवाला था, वह तू ही है।”

BSB

28 After Martha had said this, she went back and called her sister Mary aside to tell her, “The Teacher is here and is asking for you.”

HINIRV

28 यह कहकर वह चली गई, और अपनी बहन मरियम को चुपके से बुलाकर कहा, “गुरु यहीं है, और तुझे बुलाता है।”

BSB

29 And when Mary heard this, she got up quickly and went to Him.

HINIRV

29 वह सुनते ही तुरन्त उठकर उसके पास आई।

BSB

30 Now Jesus had not yet entered the village, but was still at the place where Martha had met Him.

HINIRV

30 (यीशु अभी गाँव में नहीं पहुँचा था, परन्तु उसी स्थान में था जहाँ मार्था ने उससे भेंट की थी।)

BSB

31 When the Jews who were in the house consoling Mary saw how quickly she got up and went out, they followed her, supposing she was going to the tomb to mourn there.

HINIRV

31 तब जो यहूदी उसके साथ घर में थे, और उसे शान्ति दे रहे थे, यह देखकर कि मरियम तुरन्त उठकर बाहर गई है और यह समझकर कि वह कब्र पर रोने को जाती है, उसके पीछे हो लिये।

BSB

32 When Mary came to Jesus and saw Him, she fell at His feet and said, “Lord, if You had been here, my brother would not have died.”

HINIRV

32 जब मरियम वहाँ पहुँची जहाँ यीशु था, तो उसे देखते ही उसके पाँवों पर गिरकर कहा, “हे प्रभु, यदि तू यहाँ होता तो मेरा भाई न मरता।”

BSB

33 When Jesus saw her weeping, and the Jews who had come with her also weeping, He was deeply moved in spirit and troubled.

HINIRV

33 जब यीशु ने उसको और उन यहूदियों को जो उसके साथ आए थे रोते हुए देखा, तो आत्मा में बहुत ही उदास और व्याकुल हुआ,

BSB

34 “Where have you put him?” He asked. “Come and see, Lord,” they answered.

HINIRV

34 और कहा, “तुम ने उसे कहाँ रखा है?” उन्होंने उससे कहा, “हे प्रभु, चलकर देख ले।”

BSB

35 Jesus wept.

HINIRV

35 यीशु रोया ।

BSB

36 Then the Jews said, “See how He loved him!”

HINIRV

36 तब यहूदी कहने लगे, “देखो, वह उससे कैसा प्यार करता था।”

BSB

37 But some of them asked, “Could not this man who opened the eyes of the blind also have kept Lazarus from dying?”

HINIRV

37 परन्तु उनमें से कितनों ने कहा, “क्या यह जिसने अंधे की आँखें खोलीं, यह भी न कर सका कि यह मनुष्य न मरता?”

BSB

38 Jesus, once again deeply moved, came to the tomb. It was a cave with a stone laid across the entrance.

HINIRV

38 यीशु मन में फिर बहुत ही उदास होकर कब्र पर आया, वह एक गुफा थी, और एक पत्थर उस पर धरा था।

BSB

39 “Take away the stone,” Jesus said. “Lord, by now he stinks,” said Martha, the sister of the dead man. “It has already been four days.”

HINIRV

39 यीशु ने कहा, “पत्थर को उठाओ।” उस मरे हुए की बहन मार्था उससे कहने लगी, “हे प्रभु, उसमें से अब तो दुर्गन्ध आती है, क्योंकि उसे मरे चार दिन हो गए।”

BSB

40 Jesus replied, “Did I not tell you that if you believed, you would see the glory of God?”

HINIRV

40 यीशु ने उससे कहा, “क्या मैंने तुझ से न कहा था कि यदि तू विश्वास करेगी, तो परमेश्वर की महिमा को देखेगी।”

BSB

41 So they took away the stone. Then Jesus lifted His eyes upward and said, “Father, I thank You that You have heard Me.

HINIRV

41 तब उन्होंने उस पत्थर को हटाया, फिर यीशु ने आँखें उठाकर कहा, “हे पिता, मैं तेरा धन्यवाद करता हूँ कि तूने मेरी सुन ली है।

BSB

42 I knew that You always hear Me, but I say this for the benefit of the people standing here, so they may believe that You sent Me.”

HINIRV

42 और मैं जानता था, कि तू सदा मेरी सुनता है, परन्तु जो भीड़ आस-पास खड़ी है, उनके कारण मैंने यह कहा, जिससे कि वे विश्वास करें, कि तूने मुझे भेजा है।”

BSB

43 After Jesus had said this, He called out in a loud voice, “Lazarus, come out!”

HINIRV

43 यह कहकर उसने बड़े शब्द से पुकारा, “हे लाज़र, निकल आ!”

BSB

44 The man who had been dead came out with his hands and feet bound in strips of linen, and his face wrapped in a cloth. “Unwrap him and let him go,” Jesus told them.

HINIRV

44 जो मर गया था, वह कफन से हाथ पाँव बंधे हुए निकल आया और उसका मुँह अँगोछे से लिपटा हुआ था। यीशु ने उनसे कहा, “उसे खोलकर जाने दो।”

BSB

45 Therefore many of the Jews who had come to Mary, and had seen what Jesus did, believed in Him.

HINIRV

45 तब जो यहूदी मरियम के पास आए थे, और उसका यह काम देखा था, उनमें से बहुतों ने उस पर विश्वास किया।

BSB

46 But some of them went to the Pharisees and told them what Jesus had done.

HINIRV

46 परन्तु उनमें से कितनों ने फरीसियों के पास जाकर यीशु के कामों का समाचार दिया।

BSB

47 Then the chief priests and Pharisees convened the Sanhedrin and said, “What are we to do? This man is performing many signs.

HINIRV

47 इस पर प्रधान याजकों और फरीसियों ने मुख्य सभा के लोगों को इकट्ठा करके कहा, “हम क्या करेंगे? यह मनुष्य तो बहुत चिन्ह दिखाता है।

BSB

48 If we let Him go on like this, everyone will believe in Him, and then the Romans will come and take away both our place and our nation.”

HINIRV

48 यदि हम उसे ऐसे ही छोड़ दें, तो सब उस पर विश्वास ले आएँगे और रोमी आकर हमारी जगह और जाति दोनों पर अधिकार कर लेंगे।”

BSB

49 But one of them, named Caiaphas, who was high priest that year, said to them, “You know nothing at all!

HINIRV

49 तब उनमें से कैफा नामक एक व्यक्ति ने जो उस वर्ष का महायाजक था, उनसे कहा, “तुम कुछ नहीं जानते;

BSB

50 You do not realize that it is better for you that one man die for the people than that the whole nation perish.”

HINIRV

50 और न यह सोचते हो, कि तुम्हारे लिये यह भला है, कि लोगों के लिये एक मनुष्य मरे, और न यह, कि सारी जाति नाश हो।”

BSB

51 Caiaphas did not say this on his own. Instead, as high priest that year, he was prophesying that Jesus would die for the nation,

HINIRV

51 यह बात उसने अपनी ओर से न कही, परन्तु उस वर्ष का महायाजक होकर भविष्यद्वाणी की, कि यीशु उस जाति के लिये मरेगा;

BSB

52 and not only for the nation, but also for the scattered children of God, to gather them together into one.

HINIRV

52 और न केवल उस जाति के लिये, वरन् इसलिए भी, कि परमेश्वर की तितर-बितर सन्तानों को एक कर दे।

BSB

53 So from that day on they plotted to kill Him.

HINIRV

53 अतः उसी दिन से वे उसके मार डालने की सम्मति करने लगे।

BSB

54 As a result, Jesus no longer went about publicly among the Jews, but He withdrew to a town called Ephraim in an area near the wilderness. And He stayed there with the disciples.

HINIRV

54 इसलिए यीशु उस समय से यहूदियों में प्रगट होकर न फिरा; परन्तु वहाँ से जंगल के निकटवर्ती प्रदेश के एप्रैम नामक, एक नगर को चला गया; और अपने चेलों के साथ वहीं रहने लगा।

BSB

55 Now the Jewish Passover was near, and many people went up from the country to Jerusalem to purify themselves before the Passover.

HINIRV

55 और यहूदियों का फसह निकट था, और बहुत सारे लोग फसह से पहले दिहात से यरूशलेम को गए कि अपने आपको शुद्ध करें। (2 इति. 30:17)

BSB

56 They kept looking for Jesus and asking one another as they stood in the temple courts, “What do you think? Will He come to the feast at all?”

HINIRV

56 वे यीशु को ढूँढ़ने और मन्दिर में खड़े होकर आपस में कहने लगे, “तुम क्या समझते हो? क्या वह पर्व में नहीं आएगा?”

BSB

57 But the chief priests and Pharisees had given orders that anyone who knew where He was must report it, so that they could arrest Him.

HINIRV

57 और प्रधान याजकों और फरीसियों ने भी आज्ञा दे रखी थी, कि यदि कोई यह जाने कि यीशु कहाँ है तो बताए, कि वे उसे पकड़ लें।

Questions about John 11? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.