John 12

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Six days before the Passover, Jesus came to Bethany, the hometown of Lazarus, whom He had raised from the dead.

HINIRV

1 फिर यीशु फसह से छः दिन पहले बैतनिय्याह में आया, जहाँ लाज़र था; जिसे यीशु ने मरे हुओं में से जिलाया था।

BSB

2 So they hosted a dinner for Jesus there. Martha served, and Lazarus was among those reclining at the table with Him.

HINIRV

2 वहाँ उन्होंने उसके लिये भोजन तैयार किया, और मार्था सेवा कर रही थी, और लाज़र उनमें से एक था, जो उसके साथ भोजन करने के लिये बैठे थे।

BSB

3 Then Mary took about a pint of expensive perfume, made of pure nard, and she anointed Jesus’ feet and wiped them with her hair. And the house was filled with the fragrance of the perfume.

HINIRV

3 तब मरियम ने जटामासी का आधा सेर बहुमूल्य इत्र लेकर यीशु के पाँवों पर डाला, और अपने बालों से उसके पाँव पोंछे, और इत्र की सुगन्ध से घर सुगन्धित हो गया।

BSB

4 But one of His disciples, Judas Iscariot, who was going to betray Him, asked,

HINIRV

4 परन्तु उसके चेलों में से यहूदा इस्करियोती नामक एक चेला जो उसे पकड़वाने पर था, कहने लगा,

BSB

5 “Why wasn’t this perfume sold for three hundred denarii and the money given to the poor?”

HINIRV

5 “यह इत्र तीन सौ दीनार में बेचकर गरीबों को क्यों न दिया गया?”

BSB

6 Judas did not say this because he cared about the poor, but because he was a thief. As keeper of the money bag, he used to take from what was put into it.

HINIRV

6 उसने यह बात इसलिए न कही, कि उसे गरीबों की चिन्ता थी, परन्तु इसलिए कि वह चोर था और उसके पास उनकी थैली रहती थी, और उसमें जो कुछ डाला जाता था, वह निकाल लेता था।

BSB

7 “Leave her alone,” Jesus replied. “She has kept this perfume in preparation for the day of My burial.

HINIRV

7 यीशु ने कहा, “उसे मेरे गाड़े जाने के दिन के लिये रहने दे।

BSB

8 The poor you will always have with you, but you will not always have Me.”

HINIRV

8 क्योंकि गरीब तो तुम्हारे साथ सदा रहते हैं, परन्तु मैं तुम्हारे साथ सदा न रहूँगा।” (मर. 14:7)

BSB

9 Meanwhile a large crowd of Jews learned that Jesus was there. And they came not only because of Him, but also to see Lazarus, whom He had raised from the dead.

HINIRV

9 यहूदियों में से साधारण लोग जान गए, कि वह वहाँ है, और वे न केवल यीशु के कारण आए परन्तु इसलिए भी कि लाज़र को देखें, जिसे उसने मरे हुओं में से जिलाया था।

BSB

10 So the chief priests made plans to kill Lazarus as well,

HINIRV

10 तब प्रधान याजकों ने लाज़र को भी मार डालने की सम्मति की।

BSB

11 for on account of him many of the Jews were deserting them and believing in Jesus.

HINIRV

11 क्योंकि उसके कारण बहुत से यहूदी चले गए, और यीशु पर विश्वास किया।

BSB

12 The next day the great crowd that had come to the feast heard that Jesus was coming to Jerusalem.

HINIRV

12 दूसरे दिन बहुत से लोगों ने जो पर्व में आए थे, यह सुनकर, कि यीशु यरूशलेम में आ रहा है।

BSB

13 They took palm branches and went out to meet Him, shouting: “Hosanna!” “Blessed is He who comes in the name of the Lord!” “Blessed is the King of Israel!”

HINIRV

13 उन्होंने खजूर की डालियाँ लीं, और उससे भेंट करने को निकले, और पुकारने लगे, “होशाना! धन्य इस्राएल का राजा, जो प्रभु के नाम से आता है।” (भज. 118:25,26)

BSB

14 Finding a young donkey, Jesus sat on it, as it is written:

HINIRV

14 जब यीशु को एक गदहे का बच्चा मिला, तो वह उस पर बैठा, जैसा लिखा है,

BSB

15 “Do not be afraid, O Daughter of Zion. See, your King is coming, seated on the colt of a donkey.”

HINIRV

15 “हे सिय्योन की बेटी, मत डर; देख, तेरा राजा गदहे के बच्चे पर चढ़ा हुआ चला आता है।”

BSB

16 At first His disciples did not understand these things, but after Jesus was glorified they remembered what had been done to Him, and they realized that these very things had also been written about Him.

HINIRV

16 उसके चेले, ये बातें पहले न समझे थे; परन्तु जब यीशु की महिमा प्रगट हुई, तो उनको स्मरण आया, कि ये बातें उसके विषय में लिखी हुई थीं; और लोगों ने उससे इस प्रकार का व्यवहार किया था।

BSB

17 Meanwhile, many people who had been with Jesus when He called Lazarus from the tomb and raised him from the dead continued to testify.

HINIRV

17 तब भीड़ के लोगों ने जो उस समय उसके साथ थे यह गवाही दी कि उसने लाज़र को कब्र में से बुलाकर, मरे हुओं में से जिलाया था।

BSB

18 That is also why the crowd went out to meet Him, because they heard that He had performed this sign.

HINIRV

18 इसी कारण लोग उससे भेंट करने को आए थे क्योंकि उन्होंने सुना था, कि उसने यह आश्चर्यकर्म दिखाया है।

BSB

19 Then the Pharisees said to one another, “You can see that this is doing you no good. Look how the whole world has gone after Him!”

HINIRV

19 तब फरीसियों ने आपस में कहा, “सोचो, तुम लोग कुछ नहीं कर पा रहे हो; देखो, संसार उसके पीछे हो चला है।”

BSB

20 Now there were some Greeks among those who went up to worship at the feast.

HINIRV

20 जो लोग उस पर्व में आराधना करने आए थे उनमें से कई यूनानी थे।

BSB

21 They came to Philip, who was from Bethsaida in Galilee, and requested of him, “Sir, we want to see Jesus.”

HINIRV

21 उन्होंने गलील के बैतसैदा के रहनेवाले फिलिप्पुस के पास आकर उससे विनती की, “श्रीमान हम यीशु से भेंट करना चाहते हैं।”

BSB

22 Philip relayed this appeal to Andrew, and both of them went and told Jesus.

HINIRV

22 फिलिप्पुस ने आकर अन्द्रियास से कहा; तब अन्द्रियास और फिलिप्पुस ने यीशु से कहा।

BSB

23 But Jesus replied, “The hour has come for the Son of Man to be glorified.

HINIRV

23 इस पर यीशु ने उनसे कहा, “वह समय आ गया है, कि मनुष्य के पुत्र कि महिमा हो।

BSB

24 Truly, truly, I tell you, unless a kernel of wheat falls to the ground and dies, it remains only a seed. But if it dies, it bears much fruit.

HINIRV

24 मैं तुम से सच-सच कहता हूँ, कि जब तक गेहूँ का दाना भूमि में पड़कर मर नहीं जाता, वह अकेला रहता है परन्तु जब मर जाता है, तो बहुत फल लाता है।

BSB

25 Whoever loves his life will lose it, but whoever hates his life in this world will keep it for eternal life.

HINIRV

25 जो अपने प्राण को प्रिय जानता है, वह उसे खो देता है; और जो इस जगत में अपने प्राण को अप्रिय जानता है; वह अनन्त जीवन के लिये उसकी रक्षा करेगा।

BSB

26 If anyone serves Me, he must follow Me; and where I am, My servant will be as well. If anyone serves Me, the Father will honor him.

HINIRV

26 यदि कोई मेरी सेवा करे, तो मेरे पीछे हो ले; और जहाँ मैं हूँ वहाँ मेरा सेवक भी होगा; यदि कोई मेरी सेवा करे, तो पिता उसका आदर करेगा।

BSB

27 Now My soul is troubled, and what shall I say? ‘Father, save Me from this hour’? No, it is for this purpose that I have come to this hour.

HINIRV

27 “ अब मेरा जी व्याकुल हो रहा है । इसलिए अब मैं क्या कहूँ? ‘हे पिता, मुझे इस घड़ी से बचा?’ परन्तु मैं इसी कारण इस घड़ी को पहुँचा हूँ।

BSB

28 Father, glorify Your name!” Then a voice came from heaven: “I have glorified it, and I will glorify it again.”

HINIRV

28 हे पिता अपने नाम की महिमा कर।” तब यह आकाशवाणी हुई, “मैंने उसकी महिमा की है, और फिर भी करूँगा।”

BSB

29 The crowd standing there heard it and said that it had thundered. Others said that an angel had spoken to Him.

HINIRV

29 तब जो लोग खड़े हुए सुन रहे थे, उन्होंने कहा; कि बादल गरजा, औरों ने कहा, “कोई स्वर्गदूत उससे बोला।”

BSB

30 In response, Jesus said, “This voice was not for My benefit, but yours.

HINIRV

30 इस पर यीशु ने कहा, “यह शब्द मेरे लिये नहीं परन्तु तुम्हारे लिये आया है।

BSB

31 Now judgment is upon this world; now the prince of this world will be cast out.

HINIRV

31 अब इस जगत का न्याय होता है, अब इस जगत का सरदार निकाल दिया जाएगा।

BSB

32 And I, when I am lifted up from the earth, will draw everyone to Myself.”

HINIRV

32 और मैं यदि पृथ्वी पर से ऊँचे पर चढ़ाया जाऊँगा, तो सब को अपने पास खीचूँगा।”

BSB

33 He said this to indicate the kind of death He was going to die.

HINIRV

33 ऐसा कहकर उसने यह प्रगट कर दिया, कि वह कैसी मृत्यु से मरेगा।

BSB

34 The crowd replied, “We have heard from the Law that the Christ will remain forever. So how can You say that the Son of Man must be lifted up? Who is this Son of Man?”

HINIRV

34 इस पर लोगों ने उससे कहा, “हमने व्यवस्था की यह बात सुनी है, कि मसीह सर्वदा रहेगा, फिर तू क्यों कहता है, कि मनुष्य के पुत्र को ऊँचे पर चढ़ाया जाना अवश्य है? यह मनुष्य का पुत्र कौन है?” (दानि. 7:14)

BSB

35 Then Jesus told them, “For a little while longer, the Light will be among you. Walk while you have the Light, so that darkness will not overtake you. The one who walks in the darkness does not know where he is going.

HINIRV

35 यीशु ने उनसे कहा, “ज्योति अब थोड़ी देर तक तुम्हारे बीच में है, जब तक ज्योति तुम्हारे साथ है तब तक चले चलो; ऐसा न हो कि अंधकार तुम्हें आ घेरे; जो अंधकार में चलता है वह नहीं जानता कि किधर जाता है।

BSB

36 While you have the Light, believe in the Light, so that you may become sons of light.” After Jesus had spoken these things, He went away and was hidden from them.

HINIRV

36 जब तक ज्योति तुम्हारे साथ है, ज्योति पर विश्वास करो कि तुम ज्योति के सन्तान बनो।” ये बातें कहकर यीशु चला गया और उनसे छिपा रहा।

BSB

37 Although Jesus had performed so many signs in their presence, they still did not believe in Him.

HINIRV

37 और उसने उनके सामने इतने चिन्ह दिखाए, तो भी उन्होंने उस पर विश्वास न किया;

BSB

38 This was to fulfill the word of Isaiah the prophet: “Lord, who has believed our message? And to whom has the arm of the Lord been revealed?”

HINIRV

38 ताकि यशायाह भविष्यद्वक्ता का वचन पूरा हो जो उसने कहा: “हे प्रभु, हमारे समाचार पर किसने विश्वास किया है? और प्रभु का भुजबल किस पर प्रगट हुआ?” (यशा. 53:1)

BSB

39 For this reason they were unable to believe. For again, Isaiah says:

HINIRV

39 इस कारण वे विश्वास न कर सके, क्योंकि यशायाह ने यह भी कहा है:

BSB

40 “He has blinded their eyes and hardened their hearts, so that they cannot see with their eyes, and understand with their hearts, and turn, and I would heal them.”

HINIRV

40 “उसने उनकी आँखें अंधी, और उनका मन कठोर किया है; कहीं ऐसा न हो, कि आँखों से देखें, और मन से समझें, और फिरें, और मैं उन्हें चंगा करूँ।” (यशा. 6:10)

BSB

41 Isaiah said these things because he saw Jesus’ glory and spoke about Him.

HINIRV

41 यशायाह ने ये बातें इसलिए कहीं, कि उसने उसकी महिमा देखी; और उसने उसके विषय में बातें की।

BSB

42 Nevertheless, many of the leaders believed in Him. But because of the Pharisees they did not confess Him, for fear that they would be put out of the synagogue.

HINIRV

42 तो भी सरदारों में से भी बहुतों ने उस पर विश्वास किया, परन्तु फरीसियों के कारण प्रगट में नहीं मानते थे, ऐसा न हो कि आराधनालय में से निकाले जाएँ।

BSB

43 For they loved praise from men more than praise from God.

HINIRV

43 क्योंकि मनुष्यों की प्रशंसा उनको परमेश्वर की प्रशंसा से अधिक प्रिय लगती थी।

BSB

44 Then Jesus cried out, “Whoever believes in Me does not believe in Me alone, but in the One who sent Me.

HINIRV

44 यीशु ने पुकारकर कहा, “जो मुझ पर विश्वास करता है, वह मुझ पर नहीं, वरन् मेरे भेजनेवाले पर विश्वास करता है।

BSB

45 And whoever sees Me sees the One who sent Me.

HINIRV

45 और जो मुझे देखता है, वह मेरे भेजनेवाले को देखता है।

BSB

46 I have come into the world as a light, so that no one who believes in Me should remain in darkness.

HINIRV

46 मैं जगत में ज्योति होकर आया हूँ ताकि जो कोई मुझ पर विश्वास करे, वह अंधकार में न रहे।

BSB

47 As for anyone who hears My words and does not keep them, I do not judge him. For I have not come to judge the world, but to save the world.

HINIRV

47 यदि कोई मेरी बातें सुनकर न माने, तो मैं उसे दोषी नहीं ठहराता, क्योंकि मैं जगत को दोषी ठहराने के लिये नहीं, परन्तु जगत का उद्धार करने के लिये आया हूँ।

BSB

48 There is a judge for the one who rejects Me and does not receive My words: The word that I have spoken will judge him on the last day.

HINIRV

48 जो मुझे तुच्छ जानता है और मेरी बातें ग्रहण नहीं करता है उसको दोषी ठहरानेवाला तो एक है: अर्थात् जो वचन मैंने कहा है, वह अन्तिम दिन में उसे दोषी ठहराएगा।

BSB

49 I have not spoken on My own, but the Father who sent Me has commanded Me what to say and how to say it.

HINIRV

49 क्योंकि मैंने अपनी ओर से बातें नहीं की, परन्तु पिता जिसने मुझे भेजा है उसी ने मुझे आज्ञा दी है, कि क्या-क्या कहूँ और क्या-क्या बोलूँ?

BSB

50 And I know that His command leads to eternal life. So I speak exactly what the Father has told Me to say.”

HINIRV

50 और मैं जानता हूँ, कि उसकी आज्ञा अनन्त जीवन है इसलिए मैं जो बोलता हूँ, वह जैसा पिता ने मुझसे कहा है वैसा ही बोलता हूँ।”

Questions about John 12? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.