John 12
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Six days before the Passover, Jesus came to Bethany, the hometown of Lazarus, whom He had raised from the dead. | HINCV 1 फ़सह के पर्व से छः दिन पूर्व मसीह येशु लाज़रॉस के नगर बैथनियाह आए, जहां उन्होंने उसे मरे हुओं में से जीवित किया था. |
| BSB 2 So they hosted a dinner for Jesus there. Martha served, and Lazarus was among those reclining at the table with Him. | HINCV 2 वहां उनके लिए भोज का आयोजन किया गया था. मार्था भोजन परोस रही थी और मसीह येशु के साथ भोज में सम्मिलित लोगों में लाज़रॉस भी था. |
| BSB 3 Then Mary took about a pint of expensive perfume, made of pure nard, and she anointed Jesus’ feet and wiped them with her hair. And the house was filled with the fragrance of the perfume. | HINCV 3 वहां मरियम ने जटामांसी के लगभग तीन सौ मिलीलीटर कीमती और शुद्ध सुगंध द्रव्य मसीह येशु के चरणों पर मला और उन्हें अपने केशों से पोंछा. सारा घर इससे सुगंधित हो गया. |
| BSB 4 But one of His disciples, Judas Iscariot, who was going to betray Him, asked, | HINCV 4 इस पर उनका एक शिष्य—कारियोतवासी यहूदाह, जो उनके साथ धोखा करने पर था, कहने लगा, |
| BSB 5 “Why wasn’t this perfume sold for three hundred denarii and the money given to the poor?” | HINCV 5 “यह सुगंध द्रव्य गरीबों के लिये तीन सौ दीनार में क्यों नहीं बेचा गया?” |
| BSB 6 Judas did not say this because he cared about the poor, but because he was a thief. As keeper of the money bag, he used to take from what was put into it. | HINCV 6 यह उसने इसलिये नहीं कहा था कि वह गरीबों की चिंता करता था, परंतु इसलिये कि वह चोर था; धनराशि रखने की ज़िम्मेदारी उसकी थी, जिसमें से वह धन चोरी करता था. |
| BSB 7 “Leave her alone,” Jesus replied. “She has kept this perfume in preparation for the day of My burial. | HINCV 7 मसीह येशु ने कहा, “उसे यह करने दो, यह मेरे अंतिम संस्कार की तैयारी के लिए है. |
| BSB 8 The poor you will always have with you, but you will not always have Me.” | HINCV 8 गरीब तुम्हारे साथ हमेशा रहेंगे किंतु मैं तुम्हारे साथ हमेशा नहीं रहूंगा.” |
| BSB 9 Meanwhile a large crowd of Jews learned that Jesus was there. And they came not only because of Him, but also to see Lazarus, whom He had raised from the dead. | HINCV 9 यह मालूम होने पर कि मसीह येशु वहां हैं, बड़ी संख्या में यहूदी अगुएं इस उद्देश्य से आये कि केवल मसीह येशु को नहीं, परंतु लाज़रॉस को भी देखें जिसे मसीह येशु ने मरे हुओं में से जीवित किया था. |
| BSB 10 So the chief priests made plans to kill Lazarus as well, | HINCV 10 परिणामस्वरूप, प्रधान पुरोहित लाज़रॉस की भी हत्या की योजना करने लगे, |
| BSB 11 for on account of him many of the Jews were deserting them and believing in Jesus. | HINCV 11 क्योंकि लाज़रॉस के कारण अनेक यहूदी उन्हें छोड़ मसीह येशु में विश्वास करने लगे थे. |
| BSB 12 The next day the great crowd that had come to the feast heard that Jesus was coming to Jerusalem. | HINCV 12 अगले दिन पर्व में आए विशाल भीड़ ने सुना कि मसीह येशु येरूशलेम आ रहे हैं. |
| BSB 13 They took palm branches and went out to meet Him, shouting: “Hosanna!” “Blessed is He who comes in the name of the Lord!” “Blessed is the King of Israel!” | HINCV 13 वे सब खजूर के वृक्षों की डालियां लेकर मसीह येशु से मिलने निकल पड़े और ऊंचे शब्द में जय जयकार करने लगे. “होशान्ना!” “धन्य हैं वह, जो प्रभु के नाम में आ रहे हैं!” “धन्य हैं इस्राएल के राजा!” |
| BSB 14 Finding a young donkey, Jesus sat on it, as it is written: | HINCV 14 वहां मसीह येशु गधे के एक बच्चे पर बैठ गए—वैसे ही जैसा कि पवित्र शास्त्र का लेख है: |
| BSB 15 “Do not be afraid, O Daughter of Zion. See, your King is coming, seated on the colt of a donkey.” | HINCV 15 “ज़ियोन की पुत्री, भयभीत न हो! देखो, तुम्हारा राजा गधे पर बैठा हुआ आ रहा है.” |
| BSB 16 At first His disciples did not understand these things, but after Jesus was glorified they remembered what had been done to Him, and they realized that these very things had also been written about Him. | HINCV 16 उनके शिष्य उस समय तो यह नहीं समझे किंतु जब मसीह येशु की महिमा हुई तो उन्हें याद आया कि पवित्र शास्त्र में यह सब उन्हीं के विषय में लिखा गया था और भीड़ ने सब कुछ वचन के अनुसार ही किया था. |
| BSB 17 Meanwhile, many people who had been with Jesus when He called Lazarus from the tomb and raised him from the dead continued to testify. | HINCV 17 वे सब, जिन्होंने मसीह येशु के द्वारा लाज़रॉस को कब्र से बाहर बुलाए जाते तथा मरे हुओं में से दोबारा जीवित किए जाते देखा था, उनकी गवाही दे रहे थे. |
| BSB 18 That is also why the crowd went out to meet Him, because they heard that He had performed this sign. | HINCV 18 भीड़ का उन्हें देखने के लिए आने का एक कारण यह भी था कि वे मसीह येशु के इस अद्भुत चिह्न के विषय में सुन चुके थे. |
| BSB 19 Then the Pharisees said to one another, “You can see that this is doing you no good. Look how the whole world has gone after Him!” | HINCV 19 यह सब जानकर फ़रीसी आपस में कहने लगे, “तुमसे कुछ भी नहीं हो पा रहा है. देखो, सारा संसार उसके पीछे हो लिया है!” |
| BSB 20 Now there were some Greeks among those who went up to worship at the feast. | HINCV 20 पर्व की आराधना में सम्मिलित होने आए लोगों में कुछ यूनानी भी थे. |
| BSB 21 They came to Philip, who was from Bethsaida in Galilee, and requested of him, “Sir, we want to see Jesus.” | HINCV 21 उन्होंने गलील प्रदेश के बैथसैदावासी फ़िलिप्पॉस से विनती की, “श्रीमान! हम मसीह येशु से भेंट करना चाहते हैं.” |
| BSB 22 Philip relayed this appeal to Andrew, and both of them went and told Jesus. | HINCV 22 फ़िलिप्पॉस ने आन्द्रेयास को यह सूचना दी और उन दोनों ने जाकर मसीह येशु को. |
| BSB 23 But Jesus replied, “The hour has come for the Son of Man to be glorified. | HINCV 23 यह सुनकर मसीह येशु ने उनसे कहा, “मनुष्य के पुत्र के गौरवान्वित होने का समय आ गया है. |
| BSB 24 Truly, truly, I tell you, unless a kernel of wheat falls to the ground and dies, it remains only a seed. But if it dies, it bears much fruit. | HINCV 24 मैं तुम पर यह अटल सच्चाई प्रकट कर रहा हूं: जब तक बीज भूमि में पड़कर मर न जाए, अकेला ही रहता है परंतु यदि वह मर जाए तो बहुत फलता है. |
| BSB 25 Whoever loves his life will lose it, but whoever hates his life in this world will keep it for eternal life. | HINCV 25 जो अपने जीवन से प्रेम रखता है, उसे खो देता है परंतु जो इस संसार में अपने जीवन से प्रेम नहीं रखता, उसे अनंत जीवन के लिए सुरक्षित रखेगा. |
| BSB 26 If anyone serves Me, he must follow Me; and where I am, My servant will be as well. If anyone serves Me, the Father will honor him. | HINCV 26 यदि कोई मेरी सेवा करता है, वह मेरे पीछे चले. मेरा सेवक वहीं होगा जहां मैं हूं. जो मेरी सेवा करता है, उसका पिता परमेश्वर आदर करेंगे. |
| BSB 27 Now My soul is troubled, and what shall I say? ‘Father, save Me from this hour’? No, it is for this purpose that I have come to this hour. | HINCV 27 “इस समय मेरी आत्मा व्याकुल है. मैं क्या कहूं? ‘पिता, मुझे इस स्थिति से बचा लीजिए’? किंतु इसी कारण से तो मैं यहां तक आया हूं. |
| BSB 28 Father, glorify Your name!” Then a voice came from heaven: “I have glorified it, and I will glorify it again.” | HINCV 28 पिता, अपने नाम का गौरव कीजिए.” इस पर स्वर्ग से निकलकर यह आवाज सुनाई दी, “मैंने तुम्हें गौरवान्वित किया है, और दोबारा गौरवान्वित करूंगा.” |
| BSB 29 The crowd standing there heard it and said that it had thundered. Others said that an angel had spoken to Him. | HINCV 29 भीड़ ने जब यह सुना तो कुछ ने कहा, “देखो, बादल गरजा!” अन्य कुछ ने कहा, “किसी स्वर्गदूत ने उनसे कुछ कहा है.” |
| BSB 30 In response, Jesus said, “This voice was not for My benefit, but yours. | HINCV 30 इस पर मसीह येशु ने उनसे कहा, “यह आवाज मेरे नहीं, तुम्हारे लिए है. |
| BSB 31 Now judgment is upon this world; now the prince of this world will be cast out. | HINCV 31 इस संसार के न्याय का समय आ गया है और अब इस संसार के हाकिम को निकाल दिया जाएगा. |
| BSB 32 And I, when I am lifted up from the earth, will draw everyone to Myself.” | HINCV 32 जब मैं पृथ्वी से ऊंचे पर उठाया जाऊंगा तो सब लोगों को अपनी ओर खींच लूंगा.” |
| BSB 33 He said this to indicate the kind of death He was going to die. | HINCV 33 इसके द्वारा मसीह येशु ने यह संकेत दिया कि उनकी मृत्यु किस प्रकार की होगी. |
| BSB 34 The crowd replied, “We have heard from the Law that the Christ will remain forever. So how can You say that the Son of Man must be lifted up? Who is this Son of Man?” | HINCV 34 भीड़ ने उनसे प्रश्न किया, “हमने व्यवस्था में से सुना है कि मसीह का अस्तित्व सर्वदा रहेगा. आप यह कैसे कहते हैं कि मनुष्य के पुत्र का ऊंचे पर उठाया जाना ज़रूरी है? कौन है यह मनुष्य का पुत्र?” |
| BSB 35 Then Jesus told them, “For a little while longer, the Light will be among you. Walk while you have the Light, so that darkness will not overtake you. The one who walks in the darkness does not know where he is going. | HINCV 35 तब मसीह येशु ने उन्हें उत्तर दिया, “ज्योति तुम्हारे मध्य कुछ ही समय तक है. जब तक ज्योति है, चलते रहो, ऐसा न हो कि अंधकार तुम्हें आ घेरे क्योंकि जो अंधकार में चलता है, वह नहीं जानता कि किस ओर जा रहा है. |
| BSB 36 While you have the Light, believe in the Light, so that you may become sons of light.” After Jesus had spoken these things, He went away and was hidden from them. | HINCV 36 जब तक तुम्हारे पास ज्योति है, ज्योति में विश्वास करो कि तुम ज्योति की संतान बन सको.” यह कहकर मसीह येशु वहां से चले गए और उनसे छिपे रहे. |
| BSB 37 Although Jesus had performed so many signs in their presence, they still did not believe in Him. | HINCV 37 यद्यपि मसीह येशु ने उनके सामने अनेक अद्भुत चिन्ह दिखाए थे तौभी वे लोग उनमें विश्वास नहीं कर रहे थे; |
| BSB 38 This was to fulfill the word of Isaiah the prophet: “Lord, who has believed our message? And to whom has the arm of the Lord been revealed?” | HINCV 38 जिससे भविष्यवक्ता यशायाह का यह वचन पूरा हो: “प्रभु, किसने हमारी बातों पर विश्वास किया और प्रभु का हाथ किस पर प्रकट हुआ है?” |
| BSB 39 For this reason they were unable to believe. For again, Isaiah says: | HINCV 39 वे विश्वास इसलिये नहीं कर पाये कि भविष्यवक्ता यशायाह ने यह भी कहा है: |
| BSB 40 “He has blinded their eyes and hardened their hearts, so that they cannot see with their eyes, and understand with their hearts, and turn, and I would heal them.” | HINCV 40 “परमेश्वर ने उनकी आंखें अंधी तथा उनका ह्रदय कठोर कर दिया, कहीं ऐसा न हो कि वे आंखों से देखें, मन से समझें और पश्चाताप कर लें, और मैं उन्हें स्वस्थ कर दूं.” |
| BSB 41 Isaiah said these things because he saw Jesus’ glory and spoke about Him. | HINCV 41 यशायाह ने यह वर्णन इसलिये किया कि उन्होंने प्रभु का प्रताप देखा और उसका वर्णन किया. |
| BSB 42 Nevertheless, many of the leaders believed in Him. But because of the Pharisees they did not confess Him, for fear that they would be put out of the synagogue. | HINCV 42 अनेकों ने, यहां तक कि अधिकारियों ने भी मसीह येशु में विश्वास किया किंतु फ़रीसियों के कारण सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया कि कहीं उन्हें यहूदी सभागृह से निकाल न दिया जाए |
| BSB 43 For they loved praise from men more than praise from God. | HINCV 43 क्योंकि उन्हें परमेश्वर से प्राप्त आदर की तुलना में मनुष्यों से प्राप्त आदर अधिक प्रिय था. |
| BSB 44 Then Jesus cried out, “Whoever believes in Me does not believe in Me alone, but in the One who sent Me. | HINCV 44 मसीह येशु ने ऊंचे शब्द में कहा, “जो कोई मुझमें विश्वास करता है, वह मुझमें ही नहीं परंतु मेरे भेजनेवाले में विश्वास करता है. |
| BSB 45 And whoever sees Me sees the One who sent Me. | HINCV 45 क्योंकि जो कोई मुझे देखता है, वह मेरे भेजनेवाले को देखता है. |
| BSB 46 I have come into the world as a light, so that no one who believes in Me should remain in darkness. | HINCV 46 मैं संसार में ज्योति बनकर आया हूं कि वे सभी, जो मुझमें विश्वास करें, अंधकार में न रहें. |
| BSB 47 As for anyone who hears My words and does not keep them, I do not judge him. For I have not come to judge the world, but to save the world. | HINCV 47 “मैं उस व्यक्ति पर दोष नहीं लगाता, जो मेरे संदेश सुनकर उनका पालन नहीं करता क्योंकि मैं संसार पर दोष लगाने नहीं परंतु संसार के उद्धार के लिए आया हूं. |
| BSB 48 There is a judge for the one who rejects Me and does not receive My words: The word that I have spoken will judge him on the last day. | HINCV 48 जो कोई मेरा तिरस्कार करता है और मेरे समाचार को ग्रहण नहीं करता, उस पर आरोप लगानेवाला एक ही है: मेरा समाचार; वही उसे अंतिम दिन दोषी घोषित करेगा. |
| BSB 49 I have not spoken on My own, but the Father who sent Me has commanded Me what to say and how to say it. | HINCV 49 मैंने अपनी ओर से कुछ नहीं कहा, परंतु मेरे पिता ने, जो मेरे भेजनेवाले हैं, आज्ञा दी है कि मैं क्या कहूं और कैसे कहूं. |
| BSB 50 And I know that His command leads to eternal life. So I speak exactly what the Father has told Me to say.” | HINCV 50 मैं जानता हूं कि उनकी आज्ञा का पालन अनंत जीवन है. इसलिये जो कुछ मैं कहता हूं, ठीक वैसा ही कहता हूं, जैसा पिता ने मुझे कहने की आज्ञा दी है.” |
Questions about John 12? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.