John 11
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 At this time a man named Lazarus was sick. He lived in Bethany, the village of Mary and her sister Martha. | HINCV 1 लाज़रॉस नामक व्यक्ति बीमार था, जो मरियम तथा उसकी बहन मार्था के गांव बैथनियाह का निवासी था. |
| BSB 2 (Mary, whose brother Lazarus was sick, was to anoint the Lord with perfume and wipe His feet with her hair.) | HINCV 2 यह वही मरियम थी, जिसने कीमती और शुद्ध सुगंध द्रव्य से मसीह येशु के चरणों को मलकर उन्हें अपने केशों से पोंछा था, उसी का भाई लाज़रॉस अस्वस्थ था. |
| BSB 3 So the sisters sent word to Jesus, “Lord, the one You love is sick.” | HINCV 3 इसलिये बहनों ने मसीह येशु को संदेश भेजा, “प्रभु, आपका प्रिय, लाज़रॉस बीमार है.” |
| BSB 4 When Jesus heard this, He said, “This sickness will not end in death. No, it is for the glory of God, so that the Son of God may be glorified through it.” | HINCV 4 यह सुनकर मसीह येशु ने कहा, “यह बीमारी मृत्यु की नहीं, परंतु परमेश्वर की महिमा का साधन बनेगी, जिससे परमेश्वर का पुत्र गौरवान्वित हो.” |
| BSB 5 Now Jesus loved Martha and her sister and Lazarus. | HINCV 5 मार्था, उसकी बहन मरियम और लाज़रॉस मसीह येशु के प्रियजन थे. |
| BSB 6 So on hearing that Lazarus was sick, He stayed where He was for two days, | HINCV 6 उसकी बीमारी के विषय में मालूम होने पर भी मसीह येशु वहीं दो दिन और ठहरे रहे, जहां वह थे. |
| BSB 7 and then He said to the disciples, “Let us go back to Judea.” | HINCV 7 इसके बाद उन्होंने अपने शिष्यों से कहा, “चलो, हम दोबारा यहूदिया चलें.” |
| BSB 8 “Rabbi,” they replied, “the Jews just tried to stone You, and You are going back there?” | HINCV 8 शिष्यों ने उनसे प्रश्न किया, “रब्बी, अभी तो यहूदी अगुए पथराव द्वारा आपकी हत्या करना चाह रहे थे, फिर भी आप वहां जाना चाहते हैं?” |
| BSB 9 Jesus answered, “Are there not twelve hours of daylight? If anyone walks in the daytime, he will not stumble, because he sees by the light of this world. | HINCV 9 मसीह येशु ने उत्तर दिया, “क्या दिन में प्रकाश के बारह घंटे नहीं होते? यदि कोई दिन में चले तो वह ठोकर नहीं खाता क्योंकि वह संसार की ज्योति को देखता है. |
| BSB 10 But if anyone walks at night, he will stumble, because he has no light.” | HINCV 10 किंतु यदि कोई रात में चले तो ठोकर खाता है क्योंकि उसमें ज्योति नहीं.” |
| BSB 11 After He had said this, He told them, “Our friend Lazarus has fallen asleep, but I am going there to wake him up.” | HINCV 11 इसके बाद मसीह येशु ने उनसे कहा, “हमारा मित्र लाज़रॉस सो गया है. मैं जा रहा हूं कि उसे नींद से जगाऊं.” |
| BSB 12 His disciples replied, “Lord, if he is sleeping, he will get better.” | HINCV 12 तब शिष्यों ने उनसे कहा, “प्रभु, यदि वह मात्र सो गया है तो स्वस्थ हो जाएगा.” |
| BSB 13 They thought that Jesus was talking about actual sleep, but He was speaking about the death of Lazarus. | HINCV 13 मसीह येशु ने तो उसकी मृत्यु के विषय में कहा था किंतु शिष्य समझे कि वह नींद के विषय में कह रहे थे. |
| BSB 14 So Jesus told them plainly, “Lazarus is dead, | HINCV 14 इस पर मसीह येशु ने उनसे स्पष्ट शब्दों में कहा, “लाज़रॉस की मृत्यु हो चुकी है. |
| BSB 15 and for your sake I am glad I was not there, so that you may believe. But let us go to him.” | HINCV 15 यह तुम्हारे ही हित में है कि मैं वहां नहीं था—कि तुम विश्वास करो. आओ, अब हम उसके पास चलें.” |
| BSB 16 Then Thomas called Didymus said to his fellow disciples, “Let us also go, so that we may die with Him.” | HINCV 16 तब थोमॉस ने, जिनका उपनाम दिदुमॉस था, अपने साथी शिष्यों से कहा, “आओ, इनके साथ हम भी मरने चलें.” |
| BSB 17 When Jesus arrived, He found that Lazarus had already spent four days in the tomb. | HINCV 17 वहां पहुंचकर मसीह येशु को मालूम हुआ कि लाज़रॉस को कंदरा-क़ब्र में रखे हुए चार दिन हो चुके है. |
| BSB 18 Now Bethany was near Jerusalem, a little less than two miles away, | HINCV 18 बैथनियाह नगर येरूशलेम के पास, लगभग तीन किलोमीटर की दूरी पर था. |
| BSB 19 and many of the Jews had come to Martha and Mary to console them in the loss of their brother. | HINCV 19 अनेक यहूदी अगुएं मार्था और मरियम के पास उनके भाई की मृत्यु पर शांति देने आ गए थे. |
| BSB 20 So when Martha heard that Jesus was coming, she went out to meet Him, but Mary stayed at home. | HINCV 20 जैसे ही मार्था को मसीह येशु के नगर के पास होने की सूचना मिली, वह उनसे मिलने चली गई किंतु मरियम घर में ही रही. |
| BSB 21 Martha said to Jesus, “Lord, if You had been here, my brother would not have died. | HINCV 21 मार्था ने मसीह येशु से कहा, “प्रभु, यदि आप यहां होते तो मेरे भाई की मृत्यु न होती. |
| BSB 22 But even now I know that God will give You whatever You ask of Him.” | HINCV 22 फिर भी मैं जानती हूं कि अब भी आप परमेश्वर से जो कुछ मांगेंगे, वह आपको देंगे.” |
| BSB 23 “Your brother will rise again,” Jesus told her. | HINCV 23 मसीह येशु ने उससे कहा, “तुम्हारा भाई फिर से जीवित हो जाएगा.” |
| BSB 24 Martha replied, “I know that he will rise again in the resurrection at the last day.” | HINCV 24 मार्था ने मसीह येशु से कहा, “मैं जानती हूं. अंतिम दिन पुनरुत्थान के समय वह फिर से जीवित हो जाएगा.” |
| BSB 25 Jesus said to her, “I am the resurrection and the life. Whoever believes in Me will live, even though he dies. | HINCV 25 मसीह येशु ने उससे कहा, “मैं ही हूं पुनरुत्थान और जीवन. जो कोई मुझमें विश्वास करता है, वह जिएगा—भले ही उसकी मृत्यु हो जाए |
| BSB 26 And everyone who lives and believes in Me will never die. Do you believe this?” | HINCV 26 तथा वह जीवित व्यक्ति, जो मुझमें विश्वास करता है, उसकी मृत्यु कभी न होगी. क्या तुम यह विश्वास करती हो?” |
| BSB 27 “Yes, Lord,” she answered, “I believe that You are the Christ, the Son of God, who was to come into the world.” | HINCV 27 उसने कहा, “जी हां, प्रभु, मुझे विश्वास है कि आप ही मसीह हैं, आप ही परमेश्वर के पुत्र हैं और आप ही वह हैं, जिनके संसार में आने के बारे में पहले से बताया गया था.” |
| BSB 28 After Martha had said this, she went back and called her sister Mary aside to tell her, “The Teacher is here and is asking for you.” | HINCV 28 यह कहकर वह लौट गई और अपनी बहन मरियम को अलग ले जाकर उसे सूचित किया, “गुरुवर आ गए हैं और तुम्हें बुला रहे हैं.” |
| BSB 29 And when Mary heard this, she got up quickly and went to Him. | HINCV 29 यह सुनकर मरियम तत्काल मसीह येशु से मिलने निकल पड़ी. |
| BSB 30 Now Jesus had not yet entered the village, but was still at the place where Martha had met Him. | HINCV 30 मसीह येशु ने अब तक नगर में प्रवेश नहीं किया था. वह वहीं थे, जहां मार्था ने उनसे भेंट की थी. |
| BSB 31 When the Jews who were in the house consoling Mary saw how quickly she got up and went out, they followed her, supposing she was going to the tomb to mourn there. | HINCV 31 जब वहां शांति देने आए यहूदियों ने मरियम को एकाएक उठकर बाहर जाते हुए देखा तो वे भी उसके पीछे-पीछे यह समझकर चले गए कि वह कब्र पर रोने के लिए जा रही है. |
| BSB 32 When Mary came to Jesus and saw Him, she fell at His feet and said, “Lord, if You had been here, my brother would not have died.” | HINCV 32 मसीह येशु के पास पहुंच मरियम उनके चरणों में गिर पड़ी और कहने लगी, “प्रभु, यदि आप यहां होते तो मेरे भाई की मृत्यु न होती.” |
| BSB 33 When Jesus saw her weeping, and the Jews who had come with her also weeping, He was deeply moved in spirit and troubled. | HINCV 33 मसीह येशु ने उसे और उसके साथ आए यहूदियों को रोते हुए देखा तो उनका हृदय व्याकुल हो उठा. उन्होंने उदास शब्द में पूछा, |
| BSB 34 “Where have you put him?” He asked. “Come and see, Lord,” they answered. | HINCV 34 “तुमने उसे कहां रखा है?” उन्होंने उनसे कहा, “आइए, प्रभु, देख लीजिए.” |
| BSB 35 Jesus wept. | HINCV 35 येशु रोया! |
| BSB 36 Then the Jews said, “See how He loved him!” | HINCV 36 यह देख शेष यहूदी कहने लगे, “देखो इन्हें (येशु को) वह कितना प्रिय था!” |
| BSB 37 But some of them asked, “Could not this man who opened the eyes of the blind also have kept Lazarus from dying?” | HINCV 37 परंतु उनमें से कुछ ने कहा, “क्या यह, जिन्होंने अंधे को आंखों की रोशनी दी, इस व्यक्ति को मृत्यु से बचा न सकते थे?” |
| BSB 38 Jesus, once again deeply moved, came to the tomb. It was a cave with a stone laid across the entrance. | HINCV 38 दोबारा बहुत उदास होकर मसीह येशु कब्र पर आए, जो वस्तुतः एक कंदरा थी, जिसके प्रवेश द्वार पर एक पत्थर रखा हुआ था. |
| BSB 39 “Take away the stone,” Jesus said. “Lord, by now he stinks,” said Martha, the sister of the dead man. “It has already been four days.” | HINCV 39 मसीह येशु ने वह पत्थर हटाने को कहा. मृतक की बहन मार्था ने आपत्ति प्रकट करते हुए उनसे कहा, “प्रभु, उसे मरे हुए चार दिन हो चुके हैं. अब तो उसमें से दुर्गंध आ रही होगी.” |
| BSB 40 Jesus replied, “Did I not tell you that if you believed, you would see the glory of God?” | HINCV 40 मसीह येशु ने उससे कहा, “क्या मैंने तुमसे नहीं कहा था कि यदि तुम विश्वास करोगी तो परमेश्वर की महिमा को देखोगी?” |
| BSB 41 So they took away the stone. Then Jesus lifted His eyes upward and said, “Father, I thank You that You have heard Me. | HINCV 41 इसलिये उन्होंने पत्थर हटा दिया. मसीह येशु ने अपनी आंखें ऊपर उठाई और कहा, “पिता, मैं आपका धन्यवाद करता हूं कि आपने मेरी सुन ली. |
| BSB 42 I knew that You always hear Me, but I say this for the benefit of the people standing here, so they may believe that You sent Me.” | HINCV 42 मैं जानता हूं कि आप हमेशा मेरी सुनते हैं किंतु यहां उपस्थित भीड़ के कारण मैंने ऐसा कहा है कि वे सब विश्वास करें कि आपने ही मुझे भेजा है.” |
| BSB 43 After Jesus had said this, He called out in a loud voice, “Lazarus, come out!” | HINCV 43 तब उन्होंने ऊंचे शब्द में पुकारा, “लाज़रॉस, बाहर आ जाओ!” |
| BSB 44 The man who had been dead came out with his hands and feet bound in strips of linen, and his face wrapped in a cloth. “Unwrap him and let him go,” Jesus told them. | HINCV 44 वह, जो चार दिन से मरा हुआ था, बाहर आ गया. उसका सारा शरीर पट्टियों में और उसका मुख कपड़े में लिपटा हुआ था. मसीह येशु ने उनसे कहा, “इसे खोल दो और जाने दो.” |
| BSB 45 Therefore many of the Jews who had come to Mary, and had seen what Jesus did, believed in Him. | HINCV 45 यह देख मरियम के पास आए यहूदियों में से अनेकों ने मसीह येशु में विश्वास किया. |
| BSB 46 But some of them went to the Pharisees and told them what Jesus had done. | HINCV 46 परंतु कुछ ने फ़रीसियों को जा बताया कि मसीह येशु ने क्या-क्या किया था. |
| BSB 47 Then the chief priests and Pharisees convened the Sanhedrin and said, “What are we to do? This man is performing many signs. | HINCV 47 तब प्रधान पुरोहितों और फ़रीसियों ने महासभा बुलाई और कहा: “हम इस व्यक्ति के विषय में क्या कर रहे हैं? यह अद्भुत चिह्नों पर चिह्न दिखा रहा है! |
| BSB 48 If we let Him go on like this, everyone will believe in Him, and then the Romans will come and take away both our place and our nation.” | HINCV 48 यदि हम इसे ये सब यों ही करते रहने दें तो सभी इसमें विश्वास करने लगेंगे और रोमी हमसे हमारे अधिकार व राष्ट्र दोनों ही छीन लेंगे.” |
| BSB 49 But one of them, named Caiaphas, who was high priest that year, said to them, “You know nothing at all! | HINCV 49 तब सभा में उपस्थित उस वर्ष के महापुरोहित कायाफ़स ने कहा, “आप न तो कुछ जानते हैं |
| BSB 50 You do not realize that it is better for you that one man die for the people than that the whole nation perish.” | HINCV 50 और न ही यह समझते हैं कि सारी जनता के विनाश की बजाय मात्र एक व्यक्ति राष्ट्र के हित में प्राणों का त्याग करना आपके लिए भला है!” |
| BSB 51 Caiaphas did not say this on his own. Instead, as high priest that year, he was prophesying that Jesus would die for the nation, | HINCV 51 यह उसने अपनी ओर से नहीं कहा था परंतु उस वर्ष के महापुरोहित होने के कारण उसने यह भविष्यवाणी की थी, कि राष्ट्र के हित में मसीह येशु प्राणों का त्याग करेंगे, |
| BSB 52 and not only for the nation, but also for the scattered children of God, to gather them together into one. | HINCV 52 और न केवल एक जनता के हित में परंतु परमेश्वर की तितर-बितर हुई संतान को इकट्ठा करने के लिए भी. |
| BSB 53 So from that day on they plotted to kill Him. | HINCV 53 उस दिन से वे सब एकजुट होकर उनकी हत्या की योजना बनाने लगे. |
| BSB 54 As a result, Jesus no longer went about publicly among the Jews, but He withdrew to a town called Ephraim in an area near the wilderness. And He stayed there with the disciples. | HINCV 54 इसलिये मसीह येशु ने यहूदियों के मध्य सार्वजनिक रूप से घूमना बंद कर दिया. वहां से वह बंजर भूमि के पास अपने शिष्यों के साथ एफ़्रायिम नामक नगर में जाकर रहने लगे. |
| BSB 55 Now the Jewish Passover was near, and many people went up from the country to Jerusalem to purify themselves before the Passover. | HINCV 55 यहूदियों का फ़सह पर्व पास था. आस-पास से अनेक लोग येरूशलेम गए कि फ़सह में सम्मिलित होने के लिए स्वयं को सांस्कारिक रूप से शुद्ध करें. |
| BSB 56 They kept looking for Jesus and asking one another as they stood in the temple courts, “What do you think? Will He come to the feast at all?” | HINCV 56 वे मसीह येशु की खोज में थे और मंदिर परिसर में खड़े हुए एक दूसरे से पूछ रहे थे, “तुम्हारा क्या विचार है, वह पर्व में आएगा या नहीं?” |
| BSB 57 But the chief priests and Pharisees had given orders that anyone who knew where He was must report it, so that they could arrest Him. | HINCV 57 प्रधान पुरोहितों और फ़रीसियों ने मसीह येशु को बंदी बनाने के उद्देश्य से आज्ञा दे रखी थी कि जिस किसी को उनकी जानकारी हो, वह उन्हें तुरंत सूचित करे. |
Questions about John 11? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.