John 10
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 “Truly, truly, I tell you, whoever does not enter the sheepfold by the gate, but climbs in some other way, is a thief and a robber. | HINCV 1 “मैं तुम फ़रीसियों पर यह अटल सच्चाई प्रकट कर रहा हूं. वह, जो भेड़शाला में द्वार से प्रवेश नहीं करता परंतु बाड़ा फांद कर घुसता है, चोर और लुटेरा है, |
| BSB 2 But the one who enters by the gate is the shepherd of the sheep. | HINCV 2 परंतु जो द्वार से प्रवेश करता है, वह भेड़ों का चरवाहा है. |
| BSB 3 The gatekeeper opens the gate for him, and the sheep listen for his voice. He calls his own sheep by name and leads them out. | HINCV 3 उसके लिए द्वारपाल द्वार खोल देता है, भेड़ें उसकी आवाज सुनती हैं. वह अपनी भेड़ों को नाम लेकर बुलाता और उन्हें बाहर ले जाता है. |
| BSB 4 When he has brought out all his own, he goes on ahead of them, and his sheep follow him because they know his voice. | HINCV 4 अपनी सब भेड़ों को बाहर निकाल लेने के बाद वह उनके आगे-आगे चलता है और भेड़ें उसके पीछे-पीछे क्योंकि वे उसकी आवाज पहचानती हैं. |
| BSB 5 But they will never follow a stranger; in fact, they will flee from him because they do not recognize his voice.” | HINCV 5 वे किसी अनजान के पीछे कभी नहीं चलेंगी परंतु उससे भागेंगी क्योंकि वे उस अनजान की आवाज नहीं पहचानतीं.” |
| BSB 6 Jesus spoke to them using this illustration, but they did not understand what He was telling them. | HINCV 6 मसीह येशु के इस दृष्टांत का मतलब सुननेवाले फ़रीसी नहीं समझे कि वह उनसे कहना क्या चाह रहे थे. |
| BSB 7 So He said to them again, “Truly, truly, I tell you, I am the gate for the sheep. | HINCV 7 इसलिये मसीह येशु ने दोबारा कहा, “मैं तुम पर यह अटल सच्चाई प्रकट कर रहा हूं: भेड़ों का द्वार मैं ही हूं. |
| BSB 8 All who came before Me were thieves and robbers, but the sheep did not listen to them. | HINCV 8 वे सभी, जो मुझसे पहले आए, चोर और लुटेरे थे. भेड़ों ने उनकी नहीं सुनी. |
| BSB 9 I am the gate. If anyone enters through Me, he will be saved. He will come in and go out and find pasture. | HINCV 9 द्वार मैं ही हूं. यदि कोई मुझसे होकर प्रवेश करता है तो उद्धार प्राप्त करेगा. वह भीतर बाहर आया जाया करेगा और चारा पाएगा. |
| BSB 10 The thief comes only to steal and kill and destroy. I have come that they may have life, and have it in all its fullness. | HINCV 10 चोर किसी अन्य उद्देश्य से नहीं, मात्र चुराने, हत्या करने और नाश करने आता है; मैं इसलिये आया कि वे जीवन पाएं और बहुतायत का जीवन पाएं. |
| BSB 11 I am the good shepherd. The good shepherd lays down His life for the sheep. | HINCV 11 “मैं ही हूं अच्छा चरवाहा. अच्छा चरवाहा अपनी भेड़ों के लिए अपने प्राण दे देता है. |
| BSB 12 The hired hand is not the shepherd, and the sheep are not his own. When he sees the wolf coming, he abandons the sheep and runs away. Then the wolf pounces on them and scatters the flock. | HINCV 12 मज़दूर, जो न तो चरवाहा है और न भेड़ों का स्वामी, भेड़िये को आते देख भेड़ों को छोड़कर भाग जाता है. भेड़िया उन्हें पकड़ता है और वे तितर-बितर हो जाती हैं. |
| BSB 13 The man runs away because he is a hired servant and is unconcerned for the sheep. | HINCV 13 इसलिये कि वह मज़दूर है, उसे भेड़ों की कोई चिंता नहीं है. |
| BSB 14 I am the good shepherd. I know My sheep and My sheep know Me, | HINCV 14 “मैं ही हूं अच्छा चरवाहा. मैं अपनों को जानता हूं और मेरे अपने मुझे; |
| BSB 15 just as the Father knows Me and I know the Father. And I lay down My life for the sheep. | HINCV 15 ठीक जिस प्रकार पिता परमेश्वर मुझे जानते हैं, और मैं उन्हें. भेड़ों के लिए मैं अपने प्राण भेंट कर देता हूं. |
| BSB 16 I have other sheep that are not of this fold. I must bring them in as well, and they will listen to My voice. Then there will be one flock and one shepherd. | HINCV 16 मेरी और भी भेड़ें हैं, जो अब तक इस भेड़शाला में नहीं हैं. मुझे उन्हें भी लाना है. वे मेरी आवाज सुनेंगी; तब एक ही झुंड और एक ही चरवाहा होगा. |
| BSB 17 The reason the Father loves Me is that I lay down My life in order to take it up again. | HINCV 17 पिता मुझसे प्रेम इसलिये करते हैं कि मैं अपने प्राण भेंट कर देता हूं—कि उन्हें दोबारा प्राप्त करूं. |
| BSB 18 No one takes it from Me, but I lay it down of My own accord. I have authority to lay it down and authority to take it up again. This charge I have received from My Father.” | HINCV 18 कोई भी मुझसे मेरे प्राण छीन नहीं रहा—मैं अपने प्राण अपनी इच्छा से भेंट कर रहा हूं. मुझे अपने प्राण भेंट करने और उसे दोबारा प्राप्त करने का अधिकार है, जो मुझे अपने पिता की ओर से प्राप्त हुआ है.” |
| BSB 19 Again there was division among the Jews because of Jesus’ message. | HINCV 19 मसीह येशु के इस वक्तव्य के कारण यहूदियों में दोबारा मतभेद उत्पन्न हो गया. |
| BSB 20 Many of them said, “He is demon-possessed and insane. Why would you listen to Him?” | HINCV 20 उनमें से कुछ ने कहा, “यह दुष्टात्मा से पीड़ित है या निपट सिरफिरा. क्यों सुनते हो तुम उसकी?” |
| BSB 21 But others replied, “These are not the words of a man possessed by a demon. Can a demon open the eyes of the blind?” | HINCV 21 कुछ अन्य लोगों ने कहा, “ये वचन दुष्टात्मा से पीड़ित व्यक्ति के नहीं हो सकते; क्या कोई दुष्टात्मा अंधों को आंखों की रोशनी दे सकता है?” |
| BSB 22 At that time the Feast of Dedication took place in Jerusalem. It was winter, | HINCV 22 शीत ऋतु थी और येरूशलेम में समर्पण पर्व मनाया जा रहा था. |
| BSB 23 and Jesus was walking in the temple courts in Solomon’s Colonnade. | HINCV 23 मसीह येशु मंदिर परिसर में शलोमोन के द्वारा बनाए हुए मंडप में टहल रहे थे. |
| BSB 24 So the Jews gathered around Him and demanded, “How long will You keep us in suspense? If You are the Christ, tell us plainly.” | HINCV 24 यहूदी अगुओं ने उन्हें घेर लिया और जानना चाहा, “तुम हमें कब तक दुविधा में डाले रहोगे? यदि तुम ही मसीह हो तो हमें स्पष्ट बता दो.” |
| BSB 25 “I already told you,” Jesus replied, “but you did not believe. The works I do in My Father’s name testify on My behalf. | HINCV 25 मसीह येशु ने उत्तर दिया, “मैंने तो आपको बता दिया है, किंतु आप ही विश्वास नहीं करते. सभी काम, जो मैं अपने पिता के नाम में करता हूं, वे ही मेरे गवाह हैं. |
| BSB 26 But because you are not My sheep, you refuse to believe. | HINCV 26 आप विश्वास नहीं करते क्योंकि आप मेरी भेड़ें नहीं हैं. |
| BSB 27 My sheep listen to My voice; I know them, and they follow Me. | HINCV 27 मेरी भेड़ें मेरी आवाज सुनती हैं. मैं उन्हें जानता हूं और वे मेरे पीछे-पीछे चलती हैं. |
| BSB 28 I give them eternal life, and they will never perish. No one can snatch them out of My hand. | HINCV 28 मैं उन्हें अनंत काल का जीवन देता हूं. वे कभी नाश न होंगी और कोई भी उन्हें मेरे हाथ से छीन नहीं सकता. |
| BSB 29 My Father who has given them to Me is greater than all. No one can snatch them out of My Father’s hand. | HINCV 29 मेरे पिता, जिन्होंने उन्हें मुझे सौंपा है, सबसे बड़ा हैं और कोई भी इन्हें पिता के हाथ से छीन नहीं सकता. |
| BSB 30 I and the Father are one.” | HINCV 30 मैं और पिता एक तत्व हैं.” |
| BSB 31 At this, the Jews again picked up stones to stone Him. | HINCV 31 तब यहूदियों ने दोबारा उनका पथराव करने के लिए पत्थर उठा लिए. |
| BSB 32 But Jesus responded, “I have shown you many good works from the Father. For which of these do you stone Me?” | HINCV 32 मसीह येशु ने उनसे प्रश्न किया, “मैंने अपने पिता की ओर से तुम्हारे सामने अनेक भले काम किए. उनमें से किस काम के लिए तुम मेरा पथराव करना चाहते हो?” |
| BSB 33 “We are not stoning You for any good work,” said the Jews, “but for blasphemy, because You, who are a man, make Yourself out to be God.” | HINCV 33 यहूदियों ने उत्तर दिया, “भले काम के कारण नहीं, परंतु परमेश्वर-निंदा के कारण: तुम मनुष्य होते हुए स्वयं को परमेश्वर घोषित करते हो!” |
| BSB 34 Jesus replied, “Is it not written in your Law: ‘I have said you are gods’? | HINCV 34 मसीह येशु ने उनसे पूछा, “क्या तुम्हारे व्यवस्था में यह नहीं लिखा: मैंने कहा कि तुम ईश्वर हो? |
| BSB 35 If he called them gods to whom the word of God came—and the Scripture cannot be broken— | HINCV 35 जिन्हें परमेश्वर का संदेश दिया गया था, उन्हें ईश्वर कहकर संबोधित किया गया—और पवित्र शास्त्र का लेख टल नहीं सकता, |
| BSB 36 then what about the One whom the Father sanctified and sent into the world? How then can you accuse Me of blasphemy for stating that I am the Son of God? | HINCV 36 तो जिसे पिता ने विशेष उद्देश्य पूरा करने के लिए अलग कर संसार में भेज दिया है, उसके विषय में आप यह घोषणा कर रहे हैं: ‘तुम परमेश्वर की निंदा कर रहे हो!’ क्या मात्र इसलिये कि मैंने यह दावा किया है, ‘मैं परमेश्वर का पुत्र हूं’? |
| BSB 37 If I am not doing the works of My Father, then do not believe Me. | HINCV 37 मत करो मुझमें विश्वास यदि मैं अपने पिता के काम नहीं कर रहा. |
| BSB 38 But if I am doing them, even though you do not believe Me, believe the works themselves, so that you may know and understand that the Father is in Me, and I am in the Father.” | HINCV 38 परंतु यदि मैं ये काम कर ही रहा हूं, तो भले ही तुम मुझमें विश्वास न करो, इन कामों में तो विश्वास करो कि तुम जान जाओ और समझ लो कि पिता परमेश्वर मुझमें हैं और मैं पिता परमेश्वर में.” |
| BSB 39 At this, they tried again to seize Him, but He escaped their grasp. | HINCV 39 इस पर उन्होंने दोबारा मसीह येशु को बंदी बनाने का प्रयास किया, किंतु वह उनके हाथ से बचकर निकल गए. |
| BSB 40 Then Jesus went back across the Jordan to the place where John had first been baptizing, and He stayed there. | HINCV 40 इसके बाद मसीह येशु यरदन नदी के पार दोबारा उस स्थान को चले गए, जहां पहले योहन बपतिस्मा देते थे और वह वहीं ठहरे रहे. |
| BSB 41 Many came to Him and said, “Although John never performed a sign, everything he said about this man was true.” | HINCV 41 वहां अनेक लोग उनके पास आने लगे. वे कह रहे थे, “यद्यपि योहन ने कोई अद्भुत चिह्न नहीं दिखाया, फिर भी जो कुछ उन्होंने इनके विषय में कहा था, वह सब सच है.” |
| BSB 42 And many in that place believed in Jesus. | HINCV 42 वहां अनेक लोगों ने मसीह येशु में विश्वास किया. |
Questions about John 10? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.