Lamentations 3

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 I am the man who has seen affliction under the rod of God’s wrath.

HINIRV

1 उसके रोष की छड़ी से दुःख भोगनेवाला पुरुष मैं ही हूँ;

BSB

2 He has driven me away and made me walk in darkness instead of light.

HINIRV

2 वह मुझे ले जाकर उजियाले में नहीं, अंधियारे ही में चलाता है;

BSB

3 Indeed, He keeps turning His hand against me all day long.

HINIRV

3 उसका हाथ दिन भर मेरे ही विरुद्ध उठता रहता है।

BSB

4 He has worn away my flesh and skin; He has shattered my bones.

HINIRV

4 उसने मेरा माँस और चमड़ा गला दिया है, और मेरी हड्डियों को तोड़ दिया है;

BSB

5 He has besieged me and surrounded me with bitterness and hardship.

HINIRV

5 उसने मुझे रोकने के लिये किला बनाया, और मुझ को कठिन दुःख और श्रम से घेरा है;

BSB

6 He has made me dwell in darkness like those dead for ages.

HINIRV

6 उसने मुझे बहुत दिन के मरे हुए लोगों के समान अंधेरे स्थानों में बसा दिया है।

BSB

7 He has walled me in so I cannot escape; He has weighed me down with chains.

HINIRV

7 मेरे चारों ओर उसने बाड़ा बाँधा है कि मैं निकल नहीं सकता; उसने मुझे भारी साँकल से जकड़ा है;

BSB

8 Even when I cry out and plead for help, He shuts out my prayer.

HINIRV

8 मैं चिल्ला-चिल्ला के दुहाई देता हूँ, तो भी वह मेरी प्रार्थना नहीं सुनता;

BSB

9 He has barred my ways with cut stones; He has made my paths crooked.

HINIRV

9 मेरे मार्गों को उसने गढ़े हुए पत्थरों से रोक रखा है, मेरी डगरों को उसने टेढ़ी कर दिया है।

BSB

10 He is a bear lying in wait, a lion hiding in ambush.

HINIRV

10 वह मेरे लिये घात में बैठे हुए रीछ और घात लगाए हुए सिंह के समान है;

BSB

11 He forced me off my path and tore me to pieces; He left me without help.

HINIRV

11 उसने मुझे मेरे मार्गों से भुला दिया, और मुझे फाड़ डाला; उसने मुझ को उजाड़ दिया है।

BSB

12 He bent His bow and set me as the target for His arrow.

HINIRV

12 उसने धनुष चढ़ाकर मुझे अपने तीर का निशाना बनाया है।

BSB

13 He pierced my kidneys with His arrows.

HINIRV

13 उसने अपनी तीरों से मेरे हृदय को बेध दिया है;

BSB

14 I am a laughingstock to all my people; they mock me in song all day long.

HINIRV

14 सब लोग मुझ पर हँसते हैं और दिन भर मुझ पर ढालकर गीत गाते हैं,

BSB

15 He has filled me with bitterness; He has intoxicated me with wormwood.

HINIRV

15 उसने मुझे कठिन दुःख से भर दिया, और नागदौना पिलाकर तृप्त किया है।

BSB

16 He has ground my teeth with gravel and trampled me in the dust.

HINIRV

16 उसने मेरे दाँतों को कंकड़ से तोड़ डाला, और मुझे राख से ढाँप दिया है;

BSB

17 My soul has been deprived of peace; I have forgotten what prosperity is.

HINIRV

17 और मुझ को मन से उतारकर कुशल से रहित किया है; मैं कल्याण भूल गया हूँ;

BSB

18 So I say, “My strength has perished, along with my hope from the LORD.”

HINIRV

18 इसलिए मैंने कहा, “मेरा बल नष्ट हुआ, और मेरी आशा जो यहोवा पर थी, वह टूट गई है।”

BSB

19 Remember my affliction and wandering, the wormwood and the gall.

HINIRV

19 मेरा दुःख और मारा-मारा फिरना, मेरा नागदौने और विष का पीना स्मरण कर!

BSB

20 Surely my soul remembers and is humbled within me.

HINIRV

20 मैं उन्हीं पर सोचता रहता हूँ, इससे मेरा प्राण ढला जाता है।

BSB

21 Yet I call this to mind, and therefore I have hope:

HINIRV

21 परन्तु मैं यह स्मरण करता हूँ, इसलिए मुझे आशा है:

BSB

22 Because of the loving devotion of the LORD we are not consumed, for His mercies never fail.

HINIRV

22 हम मिट नहीं गए; यह यहोवा की महाकरुणा का फल है, क्योंकि उसकी दया अमर है।

BSB

23 They are new every morning; great is Your faithfulness!

HINIRV

23 प्रति भोर वह नई होती रहती है; तेरी सच्चाई महान है।

BSB

24 “The LORD is my portion,” says my soul, “therefore I will hope in Him.”

HINIRV

24 मेरे मन ने कहा, “यहोवा मेरा भाग है, इस कारण मैं उसमें आशा रखूँगा।”

BSB

25 The LORD is good to those who wait for Him, to the soul who seeks Him.

HINIRV

25 जो यहोवा की बाट जोहते और उसके पास जाते हैं, उनके लिये यहोवा भला है।

BSB

26 It is good to wait quietly for the salvation of the LORD.

HINIRV

26 यहोवा से उद्धार पाने की आशा रखकर चुपचाप रहना भला है।

BSB

27 It is good for a man to bear the yoke while he is still young.

HINIRV

27 पुरुष के लिये जवानी में जूआ उठाना भला है।

BSB

28 Let him sit alone in silence, for the LORD has laid it upon him.

HINIRV

28 वह यह जानकर अकेला चुपचाप रहे, कि परमेश्वर ही ने उस पर यह बोझ डाला है;

BSB

29 Let him bury his face in the dust—perhaps there is still hope.

HINIRV

29 वह अपना मुँह धूल में रखे, क्या जाने इसमें कुछ आशा हो;

BSB

30 Let him offer his cheek to the one who would strike him; let him be filled with reproach.

HINIRV

30 वह अपना गाल अपने मारनेवाले की ओर फेरे, और नामधराई सहता रहे।

BSB

31 For the Lord will not cast us off forever.

HINIRV

31 क्योंकि प्रभु मन से सर्वदा उतारे नहीं रहता,

BSB

32 Even if He causes grief, He will show compassion according to His abundant loving devotion.

HINIRV

32 चाहे वह दुःख भी दे, तो भी अपनी करुणा की बहुतायत के कारण वह दया भी करता है;

BSB

33 For He does not willingly afflict or grieve the sons of men.

HINIRV

33 क्योंकि वह मनुष्यों को अपने मन से न तो दबाता है और न दुःख देता है।

BSB

34 To crush underfoot all the prisoners of the land,

HINIRV

34 पृथ्वी भर के बन्दियों को पाँव के तले दलित करना,

BSB

35 to deny a man justice before the Most High,

HINIRV

35 किसी पुरुष का हक़ परमप्रधान के सामने मारना,

BSB

36 to subvert a man in his lawsuit—of these the Lord does not approve.

HINIRV

36 और किसी मनुष्य का मुकद्दमा बिगाड़ना, इन तीन कामों को यहोवा देख नहीं सकता।

BSB

37 Who has spoken and it came to pass, unless the Lord has ordained it?

HINIRV

37 यदि यहोवा ने आज्ञा न दी हो, तब कौन है कि वचन कहे और वह पूरा हो जाए?

BSB

38 Do not both adversity and good come from the mouth of the Most High?

HINIRV

38 विपत्ति और कल्याण, क्या दोनों परमप्रधान की आज्ञा से नहीं होते?

BSB

39 Why should any mortal man complain, in view of his sins?

HINIRV

39 इसलिए जीवित मनुष्य क्यों कुड़कुड़ाए? और पुरुष अपने पाप के दण्ड को क्यों बुरा माने?

BSB

40 Let us examine and test our ways, and turn back to the LORD.

HINIRV

40 हम अपने चाल चलन को ध्यान से परखें, और यहोवा की ओर फिरें!

BSB

41 Let us lift up our hearts and hands to God in heaven:

HINIRV

41 हम स्वर्ग में वास करनेवाले परमेश्वर की ओर मन लगाएँ और हाथ फैलाएँ और कहें:

BSB

42 “We have sinned and rebelled; You have not forgiven.”

HINIRV

42 “हमने तो अपराध और बलवा किया है, और तूने क्षमा नहीं किया।

BSB

43 You have covered Yourself in anger and pursued us; You have killed without pity.

HINIRV

43 तेरा कोप हम पर है, तू हमारे पीछे पड़ा है, तूने बिना तरस खाए घात किया है।

BSB

44 You have covered Yourself with a cloud that no prayer can pass through.

HINIRV

44 तूने अपने को मेघ से घेर लिया है कि तुझ तक प्रार्थना न पहुँच सके।

BSB

45 You have made us scum and refuse among the nations.

HINIRV

45 तूने हमको जाति-जाति के लोगों के बीच में कूड़ा-करकट सा ठहराया है। (1 कुरि. 4:13)

BSB

46 All our enemies open their mouths against us.

HINIRV

46 हमारे सब शत्रुओं ने हम पर अपना-अपना मुँह फैलाया है;

BSB

47 Panic and pitfall have come upon us—devastation and destruction.

HINIRV

47 भय और गड्ढा, उजाड़ और विनाश, हम पर आ पड़े हैं;

BSB

48 Streams of tears flow from my eyes over the destruction of the daughter of my people.

HINIRV

48 मेरी आँखों से मेरी प्रजा की पुत्री के विनाश के कारण जल की धाराएँ बह रही है।

BSB

49 My eyes overflow unceasingly, without relief,

HINIRV

49 मेरी आँख से लगातार आँसू बहते रहेंगे,

BSB

50 until the LORD looks down from heaven and sees.

HINIRV

50 जब तक यहोवा स्वर्ग से मेरी ओर न देखे;

BSB

51 My eyes bring grief to my soul because of all the daughters of my city.

HINIRV

51 अपनी नगरी की सब स्त्रियों का हाल देखने पर मेरा दुःख बढ़ता है।

BSB

52 Without cause my enemies hunted me like a bird.

HINIRV

52 जो व्यर्थ मेरे शत्रु बने हैं, उन्होंने निर्दयता से चिड़िया के समान मेरा आहेर किया है; (भज. 35:7)

BSB

53 They dropped me alive into a pit and cast stones upon me.

HINIRV

53 उन्होंने मुझे गड्ढे में डालकर मेरे जीवन का अन्त करने के लिये मेरे ऊपर पत्थर लुढ़काए हैं;

BSB

54 The waters flowed over my head, and I thought I was going to die.

HINIRV

54 मेरे सिर पर से जल बह गया, मैंने कहा, ‘मैं अब नाश हो गया।’

BSB

55 I called on Your name, O LORD, out of the depths of the Pit.

HINIRV

55 हे यहोवा, गहरे गड्ढे में से मैंने तुझ से प्रार्थना की;

BSB

56 You heard my plea: “Do not ignore my cry for relief.”

HINIRV

56 तूने मेरी सुनी कि जो दुहाई देकर मैं चिल्लाता हूँ उससे कान न फेर ले!

BSB

57 You drew near when I called on You; You said, “Do not be afraid.”

HINIRV

57 जब मैंने तुझे पुकारा, तब तूने मुझसे कहा, ‘मत डर!’

BSB

58 You defend my cause, O Lord; You redeem my life.

HINIRV

58 हे यहोवा, तूने मेरा मुकद्दमा लड़कर मेरा प्राण बचा लिया है।

BSB

59 You have seen, O LORD, the wrong done to me; vindicate my cause!

HINIRV

59 हे यहोवा, जो अन्याय मुझ पर हुआ है उसे तूने देखा है; तू मेरा न्याय चुका।

BSB

60 You have seen all their malice, all their plots against me.

HINIRV

60 जो बदला उन्होंने मुझसे लिया, और जो कल्पनाएँ मेरे विरुद्ध की, उन्हें भी तूने देखा है।

BSB

61 O LORD, You have heard their insults, all their plots against me—

HINIRV

61 हे यहोवा, जो कल्पनाएँ और निन्दा वे मेरे विरुद्ध करते हैं, वे भी तूने सुनी हैं।

BSB

62 the slander and murmuring of my assailants against me all day long.

HINIRV

62 मेरे विरोधियों के वचन, और जो कुछ भी वे मेरे विरुद्ध लगातार सोचते हैं, उन्हें तू जानता है।

BSB

63 When they sit and when they rise, see how they mock me in song.

HINIRV

63 उनका उठना-बैठना ध्यान से देख; वे मुझ पर लगते हुए गीत गाते हैं।

BSB

64 You will pay them back what they deserve, O LORD, according to the work of their hands.

HINIRV

64 हे यहोवा, तू उनके कामों के अनुसार उनको बदला देगा।

BSB

65 Put a veil of anguish over their hearts; may Your curse be upon them!

HINIRV

65 तू उनका मन सुन्न कर देगा; तेरा श्राप उन पर होगा।

BSB

66 You will pursue them in anger and exterminate them from under Your heavens, O LORD.

HINIRV

66 हे यहोवा, तू अपने कोप से उनको खदेड़-खदेड़कर धरती पर से नाश कर देगा।”

Questions about Lamentations 3? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.