Leviticus 23
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 Then the LORD said to Moses, | HINCV 1 याहवेह ने मोशेह को दोबारा आज्ञा दी, |
| BSB 2 “Speak to the Israelites and say to them, ‘These are My appointed feasts, the feasts of the LORD that you are to proclaim as sacred assemblies. | HINCV 2 “इस्राएल के घराने को यह आज्ञा दो: ‘ये याहवेह के वे ठहराए हुए उत्सव हैं, जिन्हें तुम पवित्र समारोह घोषित करोगे; मेरे द्वारा निर्धारित उत्सव ये हैं: |
| BSB 3 For six days work may be done, but the seventh day is a Sabbath of complete rest, a day of sacred assembly. You must not do any work; wherever you live, it is a Sabbath to the LORD. | HINCV 3 “ ‘छः दिन तो कार्य किया जा सकता है, किंतु सातवां दिन पूर्ण विश्राम का दिन, शब्बाथ है, एक पवित्र समारोह. तुम कोई कार्य न करना; यह तुम्हारे सारे घराने में याहवेह के लिए एक शब्बाथ होगा. |
| BSB 4 These are the LORD’s appointed feasts, the sacred assemblies you are to proclaim at their appointed times. | HINCV 4 “ ‘ये याहवेह के ठहराए गए उत्सव हैं—पवित्र समारोह, जिनकी घोषणा तुम्हें उनके तय किए गए समय पर करनी है. |
| BSB 5 The Passover to the LORD begins at twilight on the fourteenth day of the first month. | HINCV 5 याहवेह के फ़सह का निर्धारित समय पहले माह के चौदहवें दिन संध्या समय है. |
| BSB 6 On the fifteenth day of the same month begins the Feast of Unleavened Bread to the LORD. For seven days you must eat unleavened bread. | HINCV 6 उसी माह के पन्द्रहवें दिन याहवेह के लिए खमीर रहित रोटी का उत्सव होगा; सात दिन तक खमीर रहित रोटी ही खाई जाए. |
| BSB 7 On the first day you are to hold a sacred assembly; you are not to do any regular work. | HINCV 7 पहले दिन पवित्र सभा होगी तथा तुम किसी भी प्रकार की मेहनत न करना. |
| BSB 8 For seven days you are to present a food offering to the LORD. On the seventh day there shall be a sacred assembly; you must not do any regular work.’” | HINCV 8 किंतु सातों दिनों तुम याहवेह को अग्निबलि चढ़ाना. सातवें दिन पवित्र सभा होगी, इस दिन तुम किसी भी प्रकार की मेहनत न करना.’” |
| BSB 9 And the LORD said to Moses, | HINCV 9 याहवेह ने मोशेह को आज्ञा दी, |
| BSB 10 “Speak to the Israelites and say, ‘When you enter the land that I am giving you and you reap its harvest, you are to bring to the priest a sheaf of the firstfruits of your harvest. | HINCV 10 “इस्राएल के घराने को यह आज्ञा दो, ‘जब तुम उस देश में प्रवेश करो, जो मैं तुम्हें देनेवाला हूं तथा उसकी उपज इकट्ठी करो, तो तुम अपनी पहली उपज की पूलियों को पुरोहित के सामने लेकर आना. |
| BSB 11 And he shall wave the sheaf before the LORD so that it may be accepted on your behalf; the priest is to wave it on the day after the Sabbath. | HINCV 11 पुरोहित इन पूलियों को याहवेह के सामने हिलाने की बलि के रूप में चढ़ाए कि यह तुम्हारे लिए ग्रहण किया जाए; पुरोहित इसे शब्बाथ के अगले दिन हिलाए. |
| BSB 12 On the day you wave the sheaf, you shall offer a year-old lamb without blemish as a burnt offering to the LORD, | HINCV 12 उसी दिन, जिस दिन पूलियों को हिलाने की मुद्रा बलि के रूप में चढ़ाया जाए, एक वर्षीय नर मेमने की होमबलि याहवेह को चढ़ाई जाए. |
| BSB 13 along with its grain offering of two-tenths of an ephah of fine flour mixed with oil—a food offering to the LORD, a pleasing aroma—and its drink offering of a quarter hin of wine. | HINCV 13 इसके साथ अन्नबलि में तेल और तीन किलो मैदा मिलाकर याहवेह के लिए सुखदायी सुगंध के रूप में आग में चढ़ाया जाए. इसके अलावा उसके साथ पेय बलि के लिए एक लीटर दाखरस भी. |
| BSB 14 You must not eat any bread or roasted or new grain until the very day you have brought this offering to your God. This is to be a permanent statute for the generations to come, wherever you live. | HINCV 14 उस दिन तक तथा जब तक तुम्हारे परमेश्वर के लिए निर्धारित बलि न चढ़ा दी जाए, तब तक न तो रोटी और न ही भुने अथवा कच्चे अन्न को खाया जाए. यह तुम्हारे सारे घराने में तुम्हारी सारी पीढ़ियों के लिए सदा-सर्वदा के लिए एक विधि है. |
| BSB 15 From the day after the Sabbath, the day you brought the sheaf of the wave offering, you are to count off seven full weeks. | HINCV 15 “ ‘तुम शब्बाथ के अगले दिन से, जब लहराने की बलि के रूप में चढ़ाने के लिए पुलियां लाई जाएं, गिनती करना; ये पूरे सात शब्बाथ होंगे. |
| BSB 16 You shall count off fifty days until the day after the seventh Sabbath, and then present an offering of new grain to the LORD. | HINCV 16 सातवें शब्बाथ के अगले दिन से पचास दिनों की गिनती करना; फिर याहवेह को नया अन्नबलि चढ़ाया जाए. |
| BSB 17 Bring two loaves of bread from your dwellings as a wave offering, each made from two-tenths of an ephah of fine flour, baked with leaven, as the firstfruits to the LORD. | HINCV 17 तुम अपने निवास स्थानों से लहराने की बलि के रूप में चढ़ाने के लिए दो किलो मैदे की रोटियां लाना; जो याहवेह को प्रथम फल के रूप में चढ़ाने के लिए खमीर के साथ बनाई जाएं. |
| BSB 18 Along with the bread you are to present seven unblemished male lambs a year old, one young bull, and two rams. They will be a burnt offering to the LORD, together with their grain offerings and drink offerings—a food offering, a pleasing aroma to the LORD. | HINCV 18 रोटियों के साथ साथ सात एक-एक वर्षीय निर्दोष मेमने, पशुओं से एक बछड़ा और दो मेढ़े चढ़ाना; ये सब याहवेह के लिए होमबलि हैं, जो उनकी अन्नबलि तथा उनकी पेय बलि सहित अग्निबलि द्वारा याहवेह को सुखद-सुगंध होंगे. |
| BSB 19 You shall also prepare one male goat as a sin offering and two male lambs a year old as a peace offering. | HINCV 19 पापबलि के लिए एक बकरा और मेल बलि के लिए एक-एक वर्षीय दो मेमने भी अर्पित करना. |
| BSB 20 The priest is to wave the lambs as a wave offering before the LORD, together with the bread of the firstfruits. The bread and the two lambs shall be holy to the LORD for the priest. | HINCV 20 पुरोहित इन्हें लहराने की बलि के समान बलि चढ़ाने के लिए पहली उपज की रोटियों और मेमनों के साथ याहवेह के सामने लहराए. ये याहवेह के लिए पवित्र तथा पुरोहित का ठहराया हुआ भाग हैं. |
| BSB 21 On that same day you are to proclaim a sacred assembly, and you must not do any regular work. This is to be a permanent statute wherever you live for the generations to come. | HINCV 21 उसी दिन तुम एक पवित्र समारोह भी मनाने की घोषणा करना. उस दिन किसी भी प्रकार का परिश्रम न करना. यह तुम्हारे सारे घरानों में तुम्हारी सारी पीढ़ियों के लिए सदा-सर्वदा के लिए एक विधि है. |
| BSB 22 When you reap the harvest of your land, do not reap all the way to the edges of your field or gather the gleanings of your harvest. Leave them for the poor and the foreign resident. I am the LORD your God.’” | HINCV 22 “ ‘जब तुम अपने देश में उपज इकट्ठी करो, तो तुम अपने खेतों से कोने-कोने तक की उपज इकट्ठा न करना, न ही अपनी उपज की सिल्ला इकट्ठी करना; तुम उन्हें दीनों तथा विदेशियों के लिए छोड़ देना. मैं याहवेह ही तुम्हारा परमेश्वर हूं.’” |
| BSB 23 The LORD also said to Moses, | HINCV 23 याहवेह ने मोशेह को दोबारा आज्ञा दी, |
| BSB 24 “Speak to the Israelites and say, ‘On the first day of the seventh month you are to have a day of rest, a sacred assembly announced by trumpet blasts. | HINCV 24 “इस्राएल के घराने को यह आज्ञा दो, ‘सातवें माह का प्रथम दिन शब्बाथ का विश्राम दिन होगा, तुरही फूंकने के द्वारा इसका स्मरण दिलाना. यह एक पवित्र समारोह है. |
| BSB 25 You must not do any regular work, but you are to present a food offering to the LORD.’” | HINCV 25 इस दिन तुम किसी प्रकार का परिश्रम न करना, और याहवेह को अग्निबलि चढ़ाना.’” |
| BSB 26 Again the LORD said to Moses, | HINCV 26 याहवेह ने मोशेह को निर्देश दिया, |
| BSB 27 “The tenth day of this seventh month is the Day of Atonement. You shall hold a sacred assembly and humble yourselves, and present a food offering to the LORD. | HINCV 27 “इस माह का दसवां दिन प्रायश्चित का दिन होगा, यह तुम्हारे लिए पवित्र समारोह होगा और इस दिन अपने हृदयों को नम्र बनाकर याहवेह को अग्निबलि चढ़ाई जाए. |
| BSB 28 On this day you are not to do any work, for it is the Day of Atonement, when atonement is made for you before the LORD your God. | HINCV 28 इस दिन तुम किसी भी प्रकार का परिश्रम न करना, क्योंकि यह प्रायश्चित का दिन है कि याहवेह तुम्हारे परमेश्वर के सामने तुम्हारे लिए प्रायश्चित पूरा किया जाए. |
| BSB 29 If anyone does not humble himself on this day, he must be cut off from his people. | HINCV 29 जो व्यक्ति इस दिन स्वयं को नम्र नहीं करता, उसे उसके परिवार से बाहर निकाल दिया जाए. |
| BSB 30 I will destroy from among his people anyone who does any work on this day. | HINCV 30 जो व्यक्ति इस दिन परिश्रम करता है, मैं उस व्यक्ति को उसके परिवार के बीच से नाश कर दूंगा. |
| BSB 31 You are not to do any work at all. This is a permanent statute for the generations to come, wherever you live. | HINCV 31 तुम इस दिन किसी भी प्रकार का परिश्रम नहीं करोगे. यह तुम्हारे सारे घरानों में तुम्हारी सारी पीढ़ियों के लिए हमेशा के लिए एक विधि है. |
| BSB 32 It will be a Sabbath of complete rest for you, and you shall humble yourselves. From the evening of the ninth day of the month until the following evening you are to keep your Sabbath.” | HINCV 32 यह तुम्हारे लिए संपूर्ण विश्राम का शब्बाथ है, इस दिन तुम अपने हृदयों को नम्र करोगे; माह के नौवें दिन शाम से शाम तक शब्बाथ का पालन करोगे.” |
| BSB 33 And the LORD said to Moses, | HINCV 33 याहवेह ने मोशेह को दोबारा आज्ञा दी, |
| BSB 34 “Speak to the Israelites and say, ‘On the fifteenth day of the seventh month the Feast of Tabernacles to the LORD begins, and it continues for seven days. | HINCV 34 “इस्राएल के घराने को यह आज्ञा दो, ‘सातवें माह के पन्द्रहवें दिन से याहवेह के लिए सात दिनों के लिए झोपड़ी का उत्सव होगा. |
| BSB 35 On the first day there shall be a sacred assembly. You must not do any regular work. | HINCV 35 प्रथम दिवस पवित्र समारोह होगा; तुम इस दिन किसी भी प्रकार का परिश्रम नहीं करोगे. |
| BSB 36 For seven days you are to present a food offering to the LORD. On the eighth day you are to hold a sacred assembly and present a food offering to the LORD. It is a solemn assembly; you must not do any regular work. | HINCV 36 तुम इन सातों दिन याहवेह को अग्निबलि चढ़ाना. आठवें दिन तुम पवित्र समारोह का आयोजन करोगे और इस दिन याहवेह को एक अग्निबलि चढ़ाओगे; यह एक औपचारिक आयोजन होगा. तुम किसी भी प्रकार का परिश्रम नहीं करोगे. |
| BSB 37 These are the LORD’s appointed feasts, which you are to proclaim as sacred assemblies for presenting food offerings to the LORD—burnt offerings and grain offerings, sacrifices and drink offerings, each on its designated day. | HINCV 37 “ ‘ये याहवेह के वे नियत उत्सव हैं, जिन्हें तुम याहवेह के लिए अग्निबलियां प्रस्तुत करने के लिए पवित्र सभा घोषित करना. होमबलियां, अन्नबलियां, अन्य बलियां तथा पेय बलियां, हर एक अपने-अपने नियत दिन पर अर्पित करने के लिए हैं. |
| BSB 38 These offerings are in addition to the offerings for the LORD’s Sabbaths, and in addition to your gifts, to all your vow offerings, and to all the freewill offerings you give to the LORD. | HINCV 38 ये दिन याहवेह के शब्बाथों के अलावा तथा ये बलियां तुम्हारी उन भेंटों, शपथ और स्वेच्छा बलि के अतिरिक्त हैं, जो तुम याहवेह के लिए चढ़ाते हो. |
| BSB 39 On the fifteenth day of the seventh month, after you have gathered the produce of the land, you are to celebrate a feast to the LORD for seven days. There shall be complete rest on the first day and also on the eighth day. | HINCV 39 “ ‘सातवें माह के पन्द्रहवें दिन, जब तुम देश की उपज इकट्ठी कर चुकोगे, तब सात दिनों के लिए याहवेह के लिए उत्सव मनाना. इसमें प्रथम दिन तथा आठवां दिन शब्बाथ होगा. |
| BSB 40 On the first day you are to gather the fruit of majestic trees, the branches of palm trees, and the boughs of leafy trees and of willows of the brook. And you are to rejoice before the LORD your God for seven days. | HINCV 40 प्रथम दिन तुम स्वयं अपने लिए हरे-भरे वृक्षों के फल, खजूर वृक्ष की शाखाएं, घने वृक्षों की शाखा और नदी के किनारे के मजनूं वृक्ष लेकर सात दिन तक याहवेह तुम्हारे परमेश्वर के सामने आनंद करना. |
| BSB 41 You are to celebrate this as a feast to the LORD for seven days each year. This is a permanent statute for the generations to come; you are to celebrate it in the seventh month. | HINCV 41 तुम हर साल याहवेह के लिए सात दिन यह उत्सव मनाओगे. यह उत्सव सातवें माह में मनाया जाए. यह तुम्हारी सारी पीढ़ियों में हमेशा के लिए एक विधि है. |
| BSB 42 You are to dwell in booths for seven days. All the native-born of Israel must dwell in booths, | HINCV 42 तुम सात दिन झोंपड़ियों में रहोगे; इस्राएल के सारे मूल निवासी झोंपड़ियों में रहेंगे, |
| BSB 43 so that your descendants may know that I made the Israelites dwell in booths when I brought them out of the land of Egypt. I am the LORD your God.’” | HINCV 43 ताकि तुम्हारी आनेवाली पीढ़ियों को यह अहसास हो जाए कि जब मैंने इस्राएल के घराने को मिस्र से निकाला था, मैंने उन्हें झोंपड़ियों में टिकाया था. मैं ही याहवेह तुम्हारा परमेश्वर हूं.’” |
| BSB 44 So Moses announced to the Israelites the appointed feasts of the LORD. | HINCV 44 इस प्रकार मोशेह ने इस्राएल के घराने के सामने याहवेह के निर्धारित उत्सवों का विवरण दिया. |
Questions about Leviticus 23? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.