Leviticus 23

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Then the LORD said to Moses,

HINIRV

1 फिर यहोवा ने मूसा से कहा,

BSB

2 “Speak to the Israelites and say to them, ‘These are My appointed feasts, the feasts of the LORD that you are to proclaim as sacred assemblies.

HINIRV

2 “इस्राएलियों से कह कि यहोवा के पर्व जिनका तुम को पवित्र सभा एकत्रित करने के लिये नियत समय पर प्रचार करना होगा, मेरे वे पर्व ये हैं।

BSB

3 For six days work may be done, but the seventh day is a Sabbath of complete rest, a day of sacred assembly. You must not do any work; wherever you live, it is a Sabbath to the LORD.

HINIRV

3 “छः दिन काम-काज किया जाए, पर सातवाँ दिन परमविश्राम का और पवित्र सभा का दिन है; उसमें किसी प्रकार का काम-काज न किया जाए; वह तुम्हारे सब घरों में यहोवा का विश्रामदिन ठहरे।

BSB

4 These are the LORD’s appointed feasts, the sacred assemblies you are to proclaim at their appointed times.

HINIRV

4 “फिर यहोवा के पर्व जिनमें से एक-एक के ठहराये हुए समय में तुम्हें पवित्र सभा करने के लिये प्रचार करना होगा वे ये हैं।

BSB

5 The Passover to the LORD begins at twilight on the fourteenth day of the first month.

HINIRV

5 पहले महीने के चौदहवें दिन को साँझ के समय यहोवा का फसह हुआ करे।

BSB

6 On the fifteenth day of the same month begins the Feast of Unleavened Bread to the LORD. For seven days you must eat unleavened bread.

HINIRV

6 और उसी महीने के पन्द्रहवें दिन को यहोवा के लिये अख़मीरी रोटी का पर्व हुआ करे; उसमें तुम सात दिन तक अख़मीरी रोटी खाया करना।

BSB

7 On the first day you are to hold a sacred assembly; you are not to do any regular work.

HINIRV

7 उनमें से पहले दिन तुम्हारी पवित्र सभा हो; और उस दिन परिश्रम का कोई काम न करना।

BSB

8 For seven days you are to present a food offering to the LORD. On the seventh day there shall be a sacred assembly; you must not do any regular work.’”

HINIRV

8 और सातों दिन तुम यहोवा को हव्य चढ़ाया करना; और सातवें दिन पवित्र सभा हो; उस दिन परिश्रम का कोई काम न करना।”

BSB

9 And the LORD said to Moses,

HINIRV

9 फिर यहोवा ने मूसा से कहा,

BSB

10 “Speak to the Israelites and say, ‘When you enter the land that I am giving you and you reap its harvest, you are to bring to the priest a sheaf of the firstfruits of your harvest.

HINIRV

10 “इस्राएलियों से कह कि जब तुम उस देश में प्रवेश करो जिसे यहोवा तुम्हें देता है और उसमें के खेत काटो, तब अपने-अपने पके खेत की पहली उपज का पूला याजक के पास ले आया करना;

BSB

11 And he shall wave the sheaf before the LORD so that it may be accepted on your behalf; the priest is to wave it on the day after the Sabbath.

HINIRV

11 और वह उस पूले को यहोवा के सामने हिलाए कि वह तुम्हारे निमित्त ग्रहण किया जाए; वह उसे विश्रामदिन के अगले दिन हिलाए।

BSB

12 On the day you wave the sheaf, you shall offer a year-old lamb without blemish as a burnt offering to the LORD,

HINIRV

12 और जिस दिन तुम पूले को हिलवाओ उसी दिन एक वर्ष का निर्दोष भेड़ का बच्चा यहोवा के लिये होमबलि चढ़ाना।

BSB

13 along with its grain offering of two-tenths of an ephah of fine flour mixed with oil—a food offering to the LORD, a pleasing aroma—and its drink offering of a quarter hin of wine.

HINIRV

13 और उसके साथ का अन्नबलि एपा के दो दसवें अंश तेल से सने हुए मैदे का हो वह सुखदायक सुगन्ध के लिये यहोवा का हव्य हो; और उसके साथ का अर्घ हीन भर की चौथाई दाखमधु हो।

BSB

14 You must not eat any bread or roasted or new grain until the very day you have brought this offering to your God. This is to be a permanent statute for the generations to come, wherever you live.

HINIRV

14 और जब तक तुम इस चढ़ावे को अपने परमेश्वर के पास न ले जाओ, उस दिन तक नये खेत में से न तो रोटी खाना और न भूना हुआ अन्न और न हरी बालें; यह तुम्हारी पीढ़ी-पीढ़ी में तुम्हारे सारे घरानों में सदा की विधि ठहरे।

BSB

15 From the day after the Sabbath, the day you brought the sheaf of the wave offering, you are to count off seven full weeks.

HINIRV

15 “फिर उस विश्रामदिन के दूसरे दिन से, अर्थात् जिस दिन तुम हिलाई जानेवाली भेंट के पूले को लाओगे, उस दिन से पूरे सात विश्रामदिन गिन लेना;

BSB

16 You shall count off fifty days until the day after the seventh Sabbath, and then present an offering of new grain to the LORD.

HINIRV

16 सातवें विश्रामदिन के अगले दिन तक पचास दिन गिनना, और पचासवें दिन यहोवा के लिये नया अन्नबलि चढ़ाना।

BSB

17 Bring two loaves of bread from your dwellings as a wave offering, each made from two-tenths of an ephah of fine flour, baked with leaven, as the firstfruits to the LORD.

HINIRV

17 तुम अपने घरों में से एपा के दो दसवें अंश मैदे की दो रोटियाँ हिलाने की भेंट के लिये ले आना; वे ख़मीर के साथ पकाई जाएँ, और यहोवा के लिये पहली उपज ठहरें।

BSB

18 Along with the bread you are to present seven unblemished male lambs a year old, one young bull, and two rams. They will be a burnt offering to the LORD, together with their grain offerings and drink offerings—a food offering, a pleasing aroma to the LORD.

HINIRV

18 और उस रोटी के संग एक-एक वर्ष के सात निर्दोष भेड़ के बच्चे, और एक बछड़ा, और दो मेढ़े चढ़ाना; वे अपने-अपने साथ के अन्नबलि और अर्घ समेत यहोवा के लिये होमबलि के समान चढ़ाए जाएँ, अर्थात् वे यहोवा के लिये सुखदायक सुगन्ध देनेवाला हव्य ठहरें।

BSB

19 You shall also prepare one male goat as a sin offering and two male lambs a year old as a peace offering.

HINIRV

19 फिर पापबलि के लिये एक बकरा, और मेलबलि के लिये एक-एक वर्ष के दो भेड़ के बच्चे चढ़ाना।

BSB

20 The priest is to wave the lambs as a wave offering before the LORD, together with the bread of the firstfruits. The bread and the two lambs shall be holy to the LORD for the priest.

HINIRV

20 तब याजक उनको पहली उपज की रोटी समेत यहोवा के सामने हिलाने की भेंट के लिये हिलाए, और इन रोटियों के संग वे दो भेड़ के बच्चे भी हिलाए जाएँ; वे यहोवा के लिये पवित्र, और याजक का भाग ठहरें।

BSB

21 On that same day you are to proclaim a sacred assembly, and you must not do any regular work. This is to be a permanent statute wherever you live for the generations to come.

HINIRV

21 और तुम उस दिन यह प्रचार करना, कि आज हमारी एक पवित्र सभा होगी; और परिश्रम का कोई काम न करना; यह तुम्हारे सारे घरानों में तुम्हारी पीढ़ी-पीढ़ी में सदा की विधि ठहरे। (प्रेरि. 2:1, 1 कुरि. 16:8)

BSB

22 When you reap the harvest of your land, do not reap all the way to the edges of your field or gather the gleanings of your harvest. Leave them for the poor and the foreign resident. I am the LORD your God.’”

HINIRV

22 “जब तुम अपने देश में के खेत काटो, तब अपने खेत के कोनों को पूरी रीति से न काटना, और खेत में गिरी हुई बालों को न इकट्ठा करना; उसे गरीब और परदेशी के लिये छोड़ देना; मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूँ।”

BSB

23 The LORD also said to Moses,

HINIRV

23 फिर यहोवा ने मूसा से कहा,

BSB

24 “Speak to the Israelites and say, ‘On the first day of the seventh month you are to have a day of rest, a sacred assembly announced by trumpet blasts.

HINIRV

24 “इस्राएलियों से कह कि सातवें महीने के पहले दिन को तुम्हारे लिये परमविश्राम हो; उस दिन को स्मरण दिलाने के लिये नरसिंगे फूँके जाएँ, और एक पवित्र सभा इकट्ठी हो।

BSB

25 You must not do any regular work, but you are to present a food offering to the LORD.’”

HINIRV

25 उस दिन तुम परिश्रम का कोई काम न करना, और यहोवा के लिये एक हव्य चढ़ाना।”

BSB

26 Again the LORD said to Moses,

HINIRV

26 फिर यहोवा ने मूसा से कहा,

BSB

27 “The tenth day of this seventh month is the Day of Atonement. You shall hold a sacred assembly and humble yourselves, and present a food offering to the LORD.

HINIRV

27 “उसी सातवें महीने का दसवाँ दिन प्रायश्चित का दिन माना जाए; वह तुम्हारी पवित्र सभा का दिन होगा, और उसमें तुम उपवास करना और यहोवा का हव्य चढ़ाना।

BSB

28 On this day you are not to do any work, for it is the Day of Atonement, when atonement is made for you before the LORD your God.

HINIRV

28 उस दिन तुम किसी प्रकार का काम-काज न करना; क्योंकि वह प्रायश्चित का दिन नियुक्त किया गया है जिसमें तुम्हारे परमेश्वर यहोवा के सामने तुम्हारे लिये प्रायश्चित किया जाएगा।

BSB

29 If anyone does not humble himself on this day, he must be cut off from his people.

HINIRV

29 इसलिए जो मनुष्य उस दिन उपवास न करे वह अपने लोगों में से नाश किया जाएगा। (प्रेरि. 3:23)

BSB

30 I will destroy from among his people anyone who does any work on this day.

HINIRV

30 और जो मनुष्य उस दिन किसी प्रकार का काम-काज करे उस मनुष्य को मैं उसके लोगों के बीच में से नाश कर डालूँगा।

BSB

31 You are not to do any work at all. This is a permanent statute for the generations to come, wherever you live.

HINIRV

31 तुम किसी प्रकार का काम-काज न करना; यह तुम्हारी पीढ़ी-पीढ़ी में तुम्हारे घराने में सदा की विधि ठहरे।

BSB

32 It will be a Sabbath of complete rest for you, and you shall humble yourselves. From the evening of the ninth day of the month until the following evening you are to keep your Sabbath.”

HINIRV

32 वह दिन तुम्हारे लिये परमविश्राम का हो, उसमें तुम उपवास करना; और उस महीने के नवें दिन की साँझ से अगली साँझ तक अपना विश्रामदिन माना करना।”

BSB

33 And the LORD said to Moses,

HINIRV

33 फिर यहोवा ने मूसा से कहा,

BSB

34 “Speak to the Israelites and say, ‘On the fifteenth day of the seventh month the Feast of Tabernacles to the LORD begins, and it continues for seven days.

HINIRV

34 “इस्राएलियों से कह कि उसी सातवें महीने के पन्द्रहवें दिन से सात दिन तक यहोवा के लिये झोपड़ियों का पर्व रहा करे। (यूह. 7:2)

BSB

35 On the first day there shall be a sacred assembly. You must not do any regular work.

HINIRV

35 पहले दिन पवित्र सभा हो; उसमें परिश्रम का कोई काम न करना।

BSB

36 For seven days you are to present a food offering to the LORD. On the eighth day you are to hold a sacred assembly and present a food offering to the LORD. It is a solemn assembly; you must not do any regular work.

HINIRV

36 सातों दिन यहोवा के लिये हव्य चढ़ाया करना, फिर आठवें दिन तुम्हारी पवित्र सभा हो, और यहोवा के लिये हव्य चढ़ाना; वह महासभा का दिन है, और उसमें परिश्रम का कोई काम न करना। (यूह. 7:37)

BSB

37 These are the LORD’s appointed feasts, which you are to proclaim as sacred assemblies for presenting food offerings to the LORD—burnt offerings and grain offerings, sacrifices and drink offerings, each on its designated day.

HINIRV

37 “यहोवा के नियत पर्व ये ही हैं, इनमें तुम यहोवा को हव्य चढ़ाना, अर्थात् होमबलि, अन्नबलि, मेलबलि, और अर्घ, प्रत्येक अपने-अपने नियत समय पर चढ़ाया जाए और पवित्र सभा का प्रचार करना।

BSB

38 These offerings are in addition to the offerings for the LORD’s Sabbaths, and in addition to your gifts, to all your vow offerings, and to all the freewill offerings you give to the LORD.

HINIRV

38 इन सभी से अधिक यहोवा के विश्रामदिनों को मानना, और अपनी भेंटों, और सब मन्नतों, और स्वेच्छाबलियों को जो यहोवा को अर्पण करोगे चढ़ाया करना।

BSB

39 On the fifteenth day of the seventh month, after you have gathered the produce of the land, you are to celebrate a feast to the LORD for seven days. There shall be complete rest on the first day and also on the eighth day.

HINIRV

39 “फिर सातवें महीने के पन्द्रहवें दिन को, जब तुम देश की उपज को इकट्ठा कर चुको, तब सात दिन तक यहोवा का पर्व मानना; पहले दिन परमविश्राम हो, और आठवें दिन परमविश्राम हो।

BSB

40 On the first day you are to gather the fruit of majestic trees, the branches of palm trees, and the boughs of leafy trees and of willows of the brook. And you are to rejoice before the LORD your God for seven days.

HINIRV

40 और पहले दिन तुम अच्छे-अच्छे वृक्षों की उपज, और खजूर के पत्ते, और घने वृक्षों की डालियाँ, और नदी में के मजनू को लेकर अपने परमेश्वर यहोवा के सामने सात दिन तक आनन्द करना।

BSB

41 You are to celebrate this as a feast to the LORD for seven days each year. This is a permanent statute for the generations to come; you are to celebrate it in the seventh month.

HINIRV

41 प्रतिवर्ष सात दिन तक यहोवा के लिये पर्व माना करना; यह तुम्हारी पीढ़ी-पीढ़ी में सदा की विधि ठहरे, कि सातवें महीने में यह पर्व माना जाए।

BSB

42 You are to dwell in booths for seven days. All the native-born of Israel must dwell in booths,

HINIRV

42 सात दिन तक तुम झोपड़ियों में रहा करना, अर्थात् जितने जन्म के इस्राएली हैं वे सब के सब झोपड़ियों में रहें,

BSB

43 so that your descendants may know that I made the Israelites dwell in booths when I brought them out of the land of Egypt. I am the LORD your God.’”

HINIRV

43 “इसलिए कि तुम्हारी पीढ़ी-पीढ़ी के लोग जान रखें, कि जब यहोवा हम इस्राएलियों को मिस्र देश से निकालकर ला रहा था तब उसने उनको झोपड़ियों में टिकाया था; मैं तुम्हारा परमेश्वर यहोवा हूँ।”

BSB

44 So Moses announced to the Israelites the appointed feasts of the LORD.

HINIRV

44 और मूसा ने इस्राएलियों को यहोवा के पर्व के नियत समय कह सुनाए।

Questions about Leviticus 23? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.