Leviticus 7

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 “Now this is the law of the guilt offering, which is most holy:

HINIRV

1 “फिर दोषबलि की व्यवस्था यह है। वह परमपवित्र है;

BSB

2 The guilt offering must be slaughtered in the place where the burnt offering is slaughtered, and the priest shall splatter its blood on all sides of the altar.

HINIRV

2 जिस स्थान पर होमबलि पशु का वध करते हैं उसी स्थान पर दोषबलि पशु भी बलि करें, और उसके लहू को याजक वेदी पर चारों ओर छिड़के।

BSB

3 And all the fat from it shall be offered: the fat tail, the fat that covers the entrails,

HINIRV

3 और वह उसमें की सब चर्बी को चढ़ाए, अर्थात् उसकी मोटी पूँछ को, और जिस चर्बी से अंतड़ियाँ ढपी रहती हैं वह भी,

BSB

4 both kidneys with the fat on them near the loins, and the lobe of the liver, which is to be removed with the kidneys.

HINIRV

4 और दोनों गुर्दे और जो चर्बी उनके ऊपर और कमर के पास रहती है, और गुर्दों समेत कलेजे के ऊपर की झिल्ली; इन सभी को वह अलग करे;

BSB

5 The priest shall burn them on the altar as a food offering to the LORD; it is a guilt offering.

HINIRV

5 और याजक इन्हें वेदी पर यहोवा के लिये हवन करे; तब वह दोषबलि होगा।

BSB

6 Every male among the priests may eat of it. It must be eaten in a holy place; it is most holy.

HINIRV

6 याजकों में के सब पुरुष उसमें से खा सकते हैं; वह किसी पवित्रस्थान में खाया जाए; क्योंकि वह परमपवित्र है। (1 कुरि. 10:18)

BSB

7 The guilt offering is like the sin offering; the same law applies to both. It belongs to the priest who makes atonement with it.

HINIRV

7 जैसा पापबलि है वैसा ही दोषबलि भी है, उन दोनों की एक ही व्यवस्था है; जो याजक उन बलियों को चढ़ा के प्रायश्चित करे वही उन वस्तुओं को ले ले।

BSB

8 As for the priest who presents a burnt offering for anyone, the hide of that offering belongs to him.

HINIRV

8 और जो याजक किसी के लिये होमबलि को चढ़ाए उस होमबलि पशु की खाल को वही याजक ले ले।

BSB

9 Likewise, every grain offering that is baked in an oven or cooked in a pan or on a griddle belongs to the priest who presents it,

HINIRV

9 और तंदूर में, या कढ़ाही में, या तवे पर पके हुए सब अन्नबलि उसी याजक की होंगी जो उन्हें चढ़ाता है। (लैव्य. 2:3,10, गिन. 18:9, यहे. 44:29)

BSB

10 and every grain offering, whether dry or mixed with oil, belongs equally to all the sons of Aaron.

HINIRV

10 और सब अन्नबलि, जो चाहे तेल से सने हुए हों चाहे रूखे हों, वे हारून के सब पुत्रों को एक समान मिले।

BSB

11 Now this is the law of the peace offering that one may present to the LORD:

HINIRV

11 “मेलबलि की जिसे कोई यहोवा के लिये चढ़ाए व्यवस्था यह है:

BSB

12 If he offers it in thanksgiving, then along with the sacrifice of thanksgiving he shall offer unleavened cakes mixed with olive oil, unleavened wafers coated with oil, and well-kneaded cakes of fine flour mixed with oil.

HINIRV

12 यदि वह उसे धन्यवाद के लिये चढ़ाए, तो धन्यवाद-बलि के साथ तेल से सने हुए अख़मीरी फुलके, और तेल से चुपड़ी हुई अख़मीरी रोटियाँ, और तेल से सने हुए मैदे के फुलके तेल से तर चढ़ाए। (इब्रा. 13:15)

BSB

13 Along with his peace offering of thanksgiving he is to present an offering with cakes of leavened bread.

HINIRV

13 और वह अपने धन्यवादवाले मेलबलि के साथ अख़मीरी रोटियाँ, भी चढ़ाए।

BSB

14 From the cakes he must present one portion of each offering as a contribution to the LORD. It belongs to the priest who sprinkles the blood of the peace offering.

HINIRV

14 और ऐसे एक-एक चढ़ावे में से वह एक-एक रोटी यहोवा को उठाने की भेंट करके चढ़ाए; वह मेलबलि के लहू के छिड़कनेवाले याजक की होगी।

BSB

15 The meat of the sacrifice of his peace offering of thanksgiving must be eaten on the day he offers it; none of it may be left until morning.

HINIRV

15 और उस धन्यवादवाले मेलबलि का माँस बलिदान चढ़ाने के दिन ही खाया जाए; उसमें से कुछ भी भोर तक शेष न रह जाए। (1 कुरि. 10:18)

BSB

16 If, however, the sacrifice he offers is a vow or a freewill offering, it shall be eaten on the day he presents his sacrifice, but the remainder may be eaten on the next day.

HINIRV

16 पर यदि उसके बलिदान का चढ़ावा मन्नत का या स्वेच्छा का हो, तो उस बलिदान को जिस दिन वह चढ़ाया जाए उसी दिन वह खाया जाए, और उसमें से जो शेष रह जाए वह दूसरे दिन भी खाया जाए।

BSB

17 But any meat of the sacrifice remaining until the third day must be burned up.

HINIRV

17 परन्तु जो कुछ बलिदान के माँस में से तीसरे दिन तक रह जाए वह आग में जला दिया जाए।

BSB

18 If any of the meat from his peace offering is eaten on the third day, it will not be accepted. It will not be credited to the one who presented it; it shall be an abomination, and the one who eats of it shall bear his iniquity.

HINIRV

18 और उसके मेलबलि के माँस में से यदि कुछ भी तीसरे दिन खाया जाए, तो वह ग्रहण न किया जाएगा, और न उसके हित में गिना जाएगा; वह घृणित कर्म समझा जाएगा, और जो कोई उसमें से खाए उसका अधर्म उसी के सिर पर पड़ेगा।

BSB

19 Meat that touches anything unclean must not be eaten; it is to be burned up. As for any other meat, anyone who is ceremonially clean may eat it.

HINIRV

19 “फिर जो माँस किसी अशुद्ध वस्तु से छू जाए वह न खाया जाए; वह आग में जला दिया जाए। फिर मेलबलि का माँस जितने शुद्ध हों वे ही खाएँ,

BSB

20 But if anyone who is unclean eats meat from the peace offering that belongs to the LORD, that person must be cut off from his people.

HINIRV

20 परन्तु जो अशुद्ध होकर यहोवा के मेलबलि के माँस में से कुछ खाए वह अपने लोगों में से नाश किया जाए।

BSB

21 If one touches anything unclean, whether human uncleanness, an unclean animal, or any unclean, detestable thing, and then eats any of the meat of the peace offering that belongs to the LORD, that person must be cut off from his people.”

HINIRV

21 और यदि कोई किसी अशुद्ध वस्तु को छूकर यहोवा के मेलबलि पशु के माँस में से खाए, तो वह भी अपने लोगों में से नाश किया जाए, चाहे वह मनुष्य की कोई अशुद्ध वस्तु या अशुद्ध पशु या कोई भी अशुद्ध और घृणित वस्तु हो।”

BSB

22 Then the LORD said to Moses,

HINIRV

22 फिर यहोवा ने मूसा से कहा,

BSB

23 “Speak to the Israelites and say, ‘You are not to eat any of the fat of an ox, a sheep, or a goat.

HINIRV

23 “इस्राएलियों से इस प्रकार कह: तुम लोग न तो बैल की कुछ चर्बी खाना और न भेड़ या बकरी की।

BSB

24 The fat of an animal found dead or mauled by wild beasts may be used for any other purpose, but you must not eat it.

HINIRV

24 और जो पशु स्वयं मर जाए, और जो दूसरे पशु से फाड़ा जाए, उसकी चर्बी और अन्य काम में लाना, परन्तु उसे किसी प्रकार से खाना नहीं।

BSB

25 If anyone eats the fat of an animal from which a food offering may be presented to the LORD, the one who eats it must be cut off from his people.

HINIRV

25 जो कोई ऐसे पशु की चर्बी खाएगा जिसमें से लोग कुछ यहोवा के लिये हवन करके चढ़ाया करते हैं वह खानेवाला अपने लोगों में से नाश किया जाएगा।

BSB

26 You must not eat the blood of any bird or animal in any of your dwellings.

HINIRV

26 और तुम अपने घर में किसी भाँति का लहू, चाहे पक्षी का चाहे पशु का हो, न खाना।

BSB

27 If anyone eats blood, that person must be cut off from his people.’”

HINIRV

27 हर एक प्राणी जो किसी भाँति का लहू खाएगा वह अपने लोगों में से नाश किया जाएगा।”

BSB

28 Then the LORD said to Moses,

HINIRV

28 फिर यहोवा ने मूसा से कहा,

BSB

29 “Speak to the Israelites and say, ‘Anyone who presents a peace offering to the LORD must bring it as his sacrifice to the LORD.

HINIRV

29 “इस्राएलियों से इस प्रकार कह: जो यहोवा के लिये मेलबलि चढ़ाए वह उसी मेलबलि में से यहोवा के पास भेंट ले आए;

BSB

30 With his own hands he is to bring the food offerings to the LORD; he shall bring the fat, together with the breast, and wave the breast as a wave offering before the LORD.

HINIRV

30 वह अपने ही हाथों से यहोवा के हव्य को, अर्थात् छाती समेत चर्बी को ले आए कि छाती हिलाने की भेंट करके यहोवा के सामने हिलाई जाए।

BSB

31 The priest is to burn the fat on the altar, but the breast belongs to Aaron and his sons.

HINIRV

31 और याजक चर्बी को तो वेदी पर जलाए, परन्तु छाती हारून और उसके पुत्रों की होगी।

BSB

32 And you are to give the right thigh to the priest as a contribution from your peace offering.

HINIRV

32 फिर तुम अपने मेलबलियों में से दाहिनी जाँघ को भी उठाने की भेंट करके याजक को देना;

BSB

33 The son of Aaron who presents the blood and fat of the peace offering shall have the right thigh as a portion.

HINIRV

33 हारून के पुत्रों में से जो मेलबलि के लहू और चर्बी को चढ़ाए दाहिनी जाँघ उसी का भाग होगा।

BSB

34 I have taken from the sons of Israel the breast of the wave offering and the thigh of the contribution of their peace offerings, and I have given them to Aaron the priest and his sons as a permanent portion from the sons of Israel.’”

HINIRV

34 क्योंकि इस्राएलियों के मेलबलियों में से हिलाने की भेंट की छाती और उठाने की भेंट की जाँघ को लेकर मैंने याजक हारून और उसके पुत्रों को दिया है, कि यह सर्वदा इस्राएलियों की ओर से उनका हक़ बना रहे।

BSB

35 This is the portion of the food offerings to the LORD for Aaron and his sons since the day they were presented to serve the LORD as priests.

HINIRV

35 “जिस दिन हारून और उसके पुत्र यहोवा के समीप याजकपद के लिये लाए गए, उसी दिन यहोवा के हव्यों में से उनका यही अभिषिक्त भाग ठहराया गया;

BSB

36 On the day they were anointed, the LORD commanded that this be given them by the sons of Israel. It is a permanent portion for the generations to come.

HINIRV

36 अर्थात् जिस दिन यहोवा ने उनका अभिषेक किया उसी दिन उसने आज्ञा दी कि उनको इस्राएलियों की ओर से ये भाग नित्य मिला करें; उनकी पीढ़ी-पीढ़ी के लिये उनका यही हक़ ठहराया गया।” (निर्ग. 40:13-15)

BSB

37 This is the law of the burnt offering, the grain offering, the sin offering, the guilt offering, the ordination offering, and the peace offering,

HINIRV

37 होमबलि, अन्नबलि, पापबलि, दोषबलि, याजकों के संस्कार बलि, और मेलबलि की व्यवस्था यही है; (लैव्य. 6:9,14)

BSB

38 which the LORD gave Moses on Mount Sinai on the day He commanded the Israelites to present their offerings to the LORD in the Wilderness of Sinai.

HINIRV

38 जब यहोवा ने सीनै पर्वत के पास के जंगल में मूसा को आज्ञा दी कि इस्राएली मेरे लिये क्या-क्या चढ़ावा चढ़ाएँ, तब उसने उनको यही व्यवस्था दी थी।

Questions about Leviticus 7? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.