Luke 12
| Berean Standard Bible tier 2 | Hindi Contemporary Version tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 In the meantime, a crowd of many thousands had gathered, so that they were trampling one another. Jesus began to speak first to His disciples: “Beware of the leaven of the Pharisees, which is hypocrisy. | HINCV 1 इसी समय वहां हज़ारों लोगों का इतना विशाल समूह इकट्ठा हो गया कि वे एक दूसरे पर गिर रहे थे. प्रभु येशु ने सबसे पहले अपने शिष्यों को संबोधित करते हुए कहा, “फ़रीसियों के खमीर अर्थात् ढोंग से सावधान रहो. |
| BSB 2 There is nothing concealed that will not be disclosed, and nothing hidden that will not be made known. | HINCV 2 ऐसा कुछ भी ढका नहीं, जिसे खोला न जाएगा या ऐसा कोई रहस्य नहीं, जिसे प्रकट न किया जाएगा. |
| BSB 3 What you have spoken in the dark will be heard in the daylight, and what you have whispered in the inner rooms will be proclaimed from the housetops. | HINCV 3 वे शब्द, जो तुमने अंधकार में कहे हैं, प्रकाश में सुने जाएंगे, जो कुछ तुमने भीतरी कमरे में कानों में कहा है, वह छत से प्रचार किया जाएगा. |
| BSB 4 I tell you, My friends, do not be afraid of those who kill the body and after that can do no more. | HINCV 4 “मेरे मित्रों, मेरी सुनो: उनसे भयभीत न हो, जो शरीर का तो नाश कर सकते हैं किंतु इसके बाद इससे अधिक और कुछ नहीं |
| BSB 5 But I will show you whom you should fear: Fear the One who, after you have been killed, has authority to throw you into hell. Yes, I tell you, fear Him! | HINCV 5 पर मैं तुम्हें समझाता हूं कि तुम्हारा किससे डरना सही है: उन्हीं से, जिन्हें शरीर का नाश करने के बाद नर्क में झोंकने का अधिकार है. सच मानो, तुम्हारा उन्हीं से डरना उचित है. |
| BSB 6 Are not five sparrows sold for two pennies? Yet not one of them is forgotten by God. | HINCV 6 क्या दो अस्सारिओन में पांच गौरैयां नहीं बेची जातीं? फिर भी परमेश्वर उनमें से एक को भी नहीं भूलते. |
| BSB 7 And even the very hairs of your head are all numbered. So do not be afraid; you are worth more than many sparrows. | HINCV 7 तुम्हारे सिर का तो एक-एक बाल गिना हुआ है. इसलिये भयभीत न हो. तुम्हारा दाम अनेक गौरैया से कहीं अधिक है. |
| BSB 8 I tell you, everyone who confesses Me before men, the Son of Man will also confess him before the angels of God. | HINCV 8 “मैं तुमसे कहता हूं कि जो कोई मुझे मनुष्यों के सामने स्वीकार करता है, मनुष्य का पुत्र उसे परमेश्वर के स्वर्गदूतों के सामने स्वीकार करेगा, |
| BSB 9 But whoever denies Me before men will be denied before the angels of God. | HINCV 9 किंतु जो मुझे मनुष्यों के सामने अस्वीकार करता है, उसका परमेश्वर के स्वर्गदूतों के सामने इनकार किया जाएगा. |
| BSB 10 And everyone who speaks a word against the Son of Man will be forgiven, but whoever blasphemes against the Holy Spirit will not be forgiven. | HINCV 10 यदि कोई मनुष्य के पुत्र के विरुद्ध एक भी शब्द कहता है, उसे तो क्षमा कर दिया जाएगा किंतु पवित्र आत्मा की निंदा बिलकुल क्षमा न की जाएगी. |
| BSB 11 When you are brought before synagogues, rulers, and authorities, do not worry about how to defend yourselves or what to say. | HINCV 11 “जब तुम उनके द्वारा सभागृहों, शासकों और अधिकारियों के सामने प्रस्तुत किए जाओ तो इस विषय में कोई चिंता न करना कि अपने बचाव में तुम्हें क्या उत्तर देना है या क्या कहना है |
| BSB 12 For at that time the Holy Spirit will teach you what you should say.” | HINCV 12 क्योंकि पवित्र आत्मा ही तुम पर प्रकट करेंगे कि उस समय तुम्हारा क्या कहना सही होगा.” |
| BSB 13 Someone in the crowd said to Him, “Teacher, tell my brother to divide the inheritance with me.” | HINCV 13 उपस्थित भीड़ में से किसी ने प्रभु येशु से कहा, “गुरुवर, मेरे भाई से कहिए कि वह मेरे साथ पिता की संपत्ति का बंटवारा कर ले.” |
| BSB 14 But Jesus replied, “Man, who appointed Me judge or executor between you?” | HINCV 14 प्रभु येशु ने इसके उत्तर में कहा, “हे मानव! किसने मुझे तुम्हारे लिए न्यायकर्ता या मध्यस्थ ठहराया है?” |
| BSB 15 And He said to them, “Watch out! Guard yourselves against every form of greed, for one’s life does not consist in the abundance of his possessions.” | HINCV 15 तब प्रभु येशु ने भीड़ को देखते हुए उन्हें चेतावनी दी, “स्वयं को हर एक प्रकार के लालच से बचाए रखो. मनुष्य का जीवन उसकी संपत्ति की बहुतायत होने पर भला नहीं है.” |
| BSB 16 Then He told them a parable: “The ground of a certain rich man produced an abundance. | HINCV 16 तब प्रभु येशु ने उनके सामने यह दृष्टांत प्रस्तुत किया: “किसी व्यक्ति की भूमि से अच्छी फसल उत्पन्न हुई. |
| BSB 17 So he thought to himself, ‘What shall I do, since I have nowhere to store my crops?’ | HINCV 17 उसने मन में विचार किया, ‘अब मैं क्या करूं? फसल रखने के लिए तो मेरे पास स्थान ही नहीं है.’ |
| BSB 18 Then he said, ‘This is what I will do: I will tear down my barns and will build bigger ones, and there I will store up all my grain and my goods. | HINCV 18 “फिर उसने विचार किया, ‘मैं ऐसा करता हूं: मैं इन बखारों को तोड़कर बड़े भंडार निर्मित करूंगा. तब मेरी सारी उपज तथा वस्तुओं का रख रखाव हो सकेगा. |
| BSB 19 Then I will say to myself, “You have plenty of good things laid up for many years. Take it easy. Eat, drink, and be merry!”’ | HINCV 19 तब मैं स्वयं से कहूंगा, “अनेक वर्षों के लिए अब तेरे लिए उत्तम वस्तुएं इकट्ठा हैं. विश्राम कर! खा, पी और आनंद कर!”’ |
| BSB 20 But God said to him, ‘You fool! This very night your life will be required of you. Then who will own what you have accumulated?’ | HINCV 20 “किंतु परमेश्वर ने उससे कहा, ‘अरे मूर्ख! आज ही रात तेरे प्राण तुझसे ले लिए जाएंगे; तब ये सब, जो तूने अपने लिए इकट्ठा कर रखा है, किसका होगा?’ |
| BSB 21 This is how it will be for anyone who stores up treasure for himself but is not rich toward God.” | HINCV 21 “यही है उस व्यक्ति की स्थिति, जो मात्र अपने लिए इस प्रकार इकट्ठा करता है किंतु जो परमेश्वर की दृष्टि में धनवान नहीं है.” |
| BSB 22 Then Jesus said to His disciples, “Therefore I tell you, do not worry about your life, what you will eat, or about your body, what you will wear. | HINCV 22 इसके बाद अपने शिष्यों से उन्मुख हो प्रभु येशु ने कहा, “यही कारण है कि मैंने तुमसे कहा है, अपने जीवन के विषय में यह चिंता न करो कि हम क्या खाएंगे या अपने शरीर के विषय में कि हम क्या पहनेंगे. |
| BSB 23 For life is more than food, and the body more than clothes. | HINCV 23 जीवन भोजन से तथा शरीर वस्त्रों से बढ़कर है. |
| BSB 24 Consider the ravens: They do not sow or reap, they have no storehouse or barn; yet God feeds them. How much more valuable you are than the birds! | HINCV 24 कौवों पर विचार करो: वे न तो बोते हैं और न काटते हैं. उनके न तो खलिहान होते हैं और न भंडार; फिर भी परमेश्वर उन्हें भोजन प्रदान करते हैं. तुम्हारा दाम पक्षियों से कहीं अधिक बढ़कर है! |
| BSB 25 Who of you by worrying can add a single hour to his life? | HINCV 25 तुममें से कौन है, जो चिंता के द्वारा अपनी आयु में एक पल भी बढ़ा पाया है? |
| BSB 26 So if you cannot do such a small thing, why do you worry about the rest? | HINCV 26 जब तुम यह छोटा सा काम ही नहीं कर सकते तो भला अन्य विषयों के लिए चिंतित क्यों रहते हो? |
| BSB 27 Consider how the lilies grow: They do not labor or spin. Yet I tell you, not even Solomon in all his glory was adorned like one of these. | HINCV 27 “जंगली फूलों को देखो! वे न तो कताई करते हैं और न बुनाई; परंतु मैं कहता हूं कि राजा शलोमोन तक अपने सारे ऐश्वर्य में इनमें से एक के तुल्य भी सजे न थे. |
| BSB 28 If that is how God clothes the grass of the field, which is here today and tomorrow is thrown into the furnace, how much more will He clothe you, O you of little faith! | HINCV 28 यदि परमेश्वर घास का श्रृंगार इस सीमा तक करते हैं, जिसका जीवन थोड़े समय का है और जो कल आग में झोंक दिया जाएगा, क्या वह तुम्हें और कितना अधिक सुशोभित न करेंगे? कैसा कमजोर है तुम्हारा विश्वास! |
| BSB 29 And do not be concerned about what you will eat or drink. Do not worry about it. | HINCV 29 इस उधेड़-बुन में लगे न रहो कि तुम क्या खाओगे या क्या पियोगे और न ही इसकी कोई चिंता करो. |
| BSB 30 For the Gentiles of the world strive after all these things, and your Father knows that you need them. | HINCV 30 विश्व के सभी राष्ट्र इसी कार्य में लगे हैं. तुम्हारे पिता को पहले ही यह मालूम है कि तुम्हें इन वस्तुओं की ज़रूरत है. |
| BSB 31 But seek His kingdom, and these things will be added unto you. | HINCV 31 इनकी जगह परमेश्वर के राज्य की खोज करो और ये सभी वस्तुएं तुम्हारी हो जाएंगी. |
| BSB 32 Do not be afraid, little flock, for your Father is pleased to give you the kingdom. | HINCV 32 “तुम, जो संख्या में कम हो, भयभीत न होना क्योंकि तुम्हारे पिता तुम्हें राज्य देकर संतुष्ट हुए हैं. |
| BSB 33 Sell your possessions and give to the poor. Provide yourselves with purses that will not wear out, an inexhaustible treasure in heaven, where no thief approaches and no moth destroys. | HINCV 33 अपनी संपत्ति बेचकर प्राप्त धनराशि निर्धनों में बांट दो. अपने लिए ऐसा धन इकट्ठा करो, जो नष्ट नहीं किया जा सकता है—स्वर्ग में इकट्ठा किया धन; जहां न तो किसी चोर की पहुंच है और न ही विनाश करनेवाले कीड़ों की. |
| BSB 34 For where your treasure is, there your heart will be also. | HINCV 34 क्योंकि जहां तुम्हारा धन है, वहीं तुम्हारा मन भी होगा.” |
| BSB 35 Be dressed for service and keep your lamps burning. | HINCV 35 “हमेशा तैयार रहो तथा अपने दीप जलाए रखो, |
| BSB 36 Then you will be like servants waiting for their master to return from the wedding banquet, so that when he comes and knocks, they can open the door for him at once. | HINCV 36 उन सेवकों के समान, जो अपने स्वामी की प्रतीक्षा में हैं कि वह जब विवाहोत्सव से लौटकर आए और द्वार खटखटाए तो वे तुरंत उसके लिए द्वार खोल दें. |
| BSB 37 Blessed are those servants whom the master finds on watch when he returns. Truly I tell you, he will dress himself to serve and will have them recline at the table, and he himself will come and wait on them. | HINCV 37 धन्य हैं वे दास, जिन्हें स्वामी लौटने पर जागते पाएगा. सच तो यह है कि स्वामी ही सेवक के वस्त्र धारण कर उन्हें भोजन के लिए बैठाएगा तथा स्वयं उन्हें भोजन परोसेगा. |
| BSB 38 Even if he comes in the second or third watch of the night and finds them alert, those servants will be blessed. | HINCV 38 धन्य हैं वे दास, जिन्हें स्वामी रात के दूसरे या तीसरे प्रहर में भी आकर जागते पाए. |
| BSB 39 But understand this: If the homeowner had known at what hour the thief was coming, he would not have let his house be broken into. | HINCV 39 किंतु तुम यह जान लो: यदि घर के स्वामी को यह मालूम हो कि चोर किस समय आएगा तो वह उसे अपने घर में घुसने ही न दे. |
| BSB 40 You also must be ready, because the Son of Man will come at an hour you do not expect.” | HINCV 40 तुम्हारा भी इसी प्रकार सावधान रहना ज़रूरी है क्योंकि मनुष्य के पुत्र का आगमन ऐसे समय पर होगा जिसकी तुम कल्पना तक नहीं कर सकते.” |
| BSB 41 “Lord,” said Peter, “are You addressing this parable to us, or to everyone else as well?” | HINCV 41 पेतरॉस ने उनसे प्रश्न किया, “प्रभु, आपका यह दृष्टांत मात्र हमारे लिए ही है या भीड़ के लिए भी?” |
| BSB 42 And the Lord answered, “Who then is the faithful and wise manager, whom the master puts in charge of his servants to give them their portion at the proper time? | HINCV 42 प्रभु ने उत्तर दिया, “वह विश्वासयोग्य और बुद्धिमान भंडारी कौन होगा जिसे स्वामी सभी सेवकों का प्रधान ठहराए कि वह अन्य सेवकों को निर्धारित समय पर भोज्य सामग्री दे दे. |
| BSB 43 Blessed is that servant whose master finds him doing so when he returns. | HINCV 43 धन्य है वह सेवक, जिसे घर का स्वामी लौटने पर यही करते हुए पाए. |
| BSB 44 Truly I tell you, he will put him in charge of all his possessions. | HINCV 44 सच्चाई तो यह है कि घर का स्वामी उस सेवक के हाथों में अपनी सारी संपत्ति की ज़िम्मेदारी सौंप देगा. |
| BSB 45 But suppose that servant says in his heart, ‘My master will be a long time in coming,’ and he begins to beat the menservants and maidservants, and to eat and drink and get drunk. | HINCV 45 किंतु यदि वह दास अपने मन में कहने लगे, ‘अभी तो मेरे स्वामी के लौटने में बहुत समय है’ और वह अन्य दास-दासियों की पिटाई करने लगे और खा-पीकर नशे में चूर हो जाए. |
| BSB 46 The master of that servant will come on a day he does not expect and at an hour he does not anticipate. Then he will cut him to pieces and assign him a place with the unbelievers. | HINCV 46 उसका स्वामी एक ऐसे दिन लौटेगा, जिसकी उसने कल्पना ही न की थी और एक ऐसे क्षण में, जिसके विषय में उसे मालूम ही न था तो स्वामी उसके टुकड़े-टुकड़े कर उसकी गिनती अविश्वासियों में कर देगा. |
| BSB 47 That servant who knows his master’s will but does not get ready or follow his instructions will be beaten with many blows. | HINCV 47 “वह दास, जिसे अपने स्वामी की इच्छा का पूरा पता था किंतु वह न तो इसके लिए तैयार था और न उसने उसकी इच्छा के अनुसार व्यवहार ही किया, कठोर दंड पाएगा. |
| BSB 48 But the one who unknowingly does things worthy of punishment will be beaten with few blows. From everyone who has been given much, much will be required; and from him who has been entrusted with much, even more will be demanded. | HINCV 48 किंतु वह, जिसे इसका पता ही न था और उसने दंड पाने योग्य अपराध किए, कम दंड पाएगा. हर एक से, जिसे बहुत ज्यादा दिया गया है उससे बहुत ज्यादा मात्रा में ही लिया जाएगा तथा जिसे अधिक मात्रा में सौंपा गया है, उससे अधिक का ही हिसाब लिया जाएगा. |
| BSB 49 I have come to ignite a fire on the earth, and how I wish it were already kindled! | HINCV 49 “मैं पृथ्वी पर आग बरसाने के लक्ष्य से आया हूं और कैसा उत्तम होता यदि यह इसी समय हो जाता! |
| BSB 50 But I have a baptism to undergo, and how distressed I am until it is accomplished! | HINCV 50 किंतु मेरे लिए बपतिस्मा की प्रक्रिया निर्धारित है और जब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, कैसी दुःखदायी है इसकी पीड़ा! |
| BSB 51 Do you think that I have come to bring peace to the earth? No, I tell you, but division. | HINCV 51 क्या विचार है तुम्हारा—क्या मैं पृथ्वी पर मेल-मिलाप के लिए आया हूं? नहीं! मेल-मिलाप नहीं, परंतु फूट के लिए. |
| BSB 52 From now on, five in one household will be divided, three against two and two against three. | HINCV 52 अब से पांच सदस्यों के परिवार में फूट पड़ जाएगी तीन के विरुद्ध दो और दो के विरुद्ध तीन. |
| BSB 53 They will be divided, father against son and son against father, mother against daughter and daughter against mother, mother-in-law against daughter-in-law and daughter-in-law against mother-in-law.” | HINCV 53 वे सब एक दूसरे के विरुद्ध होंगे—पिता पुत्र के और पुत्र पिता के; माता पुत्री के और पुत्री माता के; सास पुत्र-वधू के और पुत्र-वधू सास के.” |
| BSB 54 Then Jesus said to the crowds, “As soon as you see a cloud rising in the west, you say, ‘A shower is coming,’ and that is what happens. | HINCV 54 भीड़ को संबोधित करते हुए प्रभु येशु ने कहा, “जब तुम पश्चिम दिशा में बादल उठते देखते हो तो तुम तुरंत कहते हो, ‘बारिश होगी’ और बारिश होती है. |
| BSB 55 And when the south wind blows, you say, ‘It will be hot,’ and it is. | HINCV 55 जब पवन दक्षिण दिशा से बहता है तुम कहते हो, ‘अब गर्मी पड़ेगी,’ और ऐसा ही हुआ करता है. |
| BSB 56 You hypocrites! You know how to interpret the appearance of the earth and sky. Why don’t you know how to interpret the present time? | HINCV 56 पाखंडियों! तुम धरती और आकाश की ओर देखकर तो भेद कर लेते हो किंतु इस युग का भेद क्यों नहीं कर सकते? |
| BSB 57 And why don’t you judge for yourselves what is right? | HINCV 57 “तुम स्वयं अपने लिए सही गलत का फैसला क्यों नहीं कर लेते? |
| BSB 58 Make every effort to reconcile with your adversary while you are on your way to the magistrate. Otherwise, he may drag you off to the judge, and the judge may hand you over to the officer, and the officer may throw you into prison. | HINCV 58 जब तुम अपने शत्रु के साथ न्यायाधीश के सामने प्रस्तुत होने जा रहे हो, पूरा प्रयास करो कि मार्ग में ही तुम दोनों में मेल हो जाए अन्यथा वह तो तुम्हें घसीटकर न्यायाधीश के सामने प्रस्तुत कर देगा, न्यायाधीश तुम्हें अधिकारी के हाथ सौंप देगा और अधिकारी तुम्हें जेल में डाल देगा. |
| BSB 59 I tell you, you will not get out until you have paid the very last penny.” | HINCV 59 मैं तुमसे कहता हूं कि जब तक तुम एक-एक पैसा लौटा न दो बंदीगृह से छूट न पाओगे.” |
Questions about Luke 12? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.