Malachi 4
| Berean Standard Bible tier 2 | Indian Revised Version (Hindi) tier 3 |
|---|---|
| BSB 1 “For behold, the day is coming, burning like a furnace, when all the arrogant and every evildoer will be stubble; the day is coming when I will set them ablaze,” says the LORD of Hosts. “Not a root or branch will be left to them.” | HINIRV 1 “देखो, वह धधकते भट्ठे के समान दिन आता है, जब सब अभिमानी और सब दुराचारी लोग अनाज की खूँटी बन जाएँगे; और उस आनेवाले दिन में वे ऐसे भस्म हो जाएँगे कि न उनकी जड़ बचेगी और न उनकी शाखा, सेनाओं के यहोवा का यही वचन है। (2 थिस्स. 1:8) |
| BSB 2 “But for you who fear My name, the sun of righteousness will rise with healing in its wings, and you will go out and leap like calves from the stall. | HINIRV 2 परन्तु तुम्हारे लिये जो मेरे नाम का भय मानते हो, धार्मिकता का सूर्य उदय होगा, और उसकी किरणों के द्वारा तुम चंगे हो जाओगे; और तुम निकलकर पाले हुए बछड़ों के समान कूदोगे और फाँदोगे। |
| BSB 3 Then you will trample the wicked, for they will be ashes under the soles of your feet on the day I am preparing,” says the LORD of Hosts. | HINIRV 3 तब तुम दुष्टों को लताड़ डालोगे, अर्थात् मेरे उस ठहराए हुए दिन में वे तुम्हारे पाँवों के नीचे की राख बन जाएँगे, सेनाओं के यहोवा का यही वचन है। |
| BSB 4 “Remember the law of My servant Moses, the statutes and ordinances I commanded him for all Israel at Horeb. | HINIRV 4 “मेरे दास मूसा की व्यवस्था अर्थात् जो-जो विधि और नियम मैंने सारे इस्राएलियों के लिये उसको होरेब में दिए थे, उनको स्मरण रखो। |
| BSB 5 Behold, I will send you Elijah the prophet before the coming of the great and awesome Day of the LORD. | HINIRV 5 “देखो, यहोवा के उस बड़े और भयानक दिन के आने से पहले, मैं तुम्हारे पास एलिय्याह नबी को भेजूँगा। (मत्ती 11:14, मत्ती 17:11, मर. 9:12, लूका 1:17) |
| BSB 6 And he will turn the hearts of the fathers to their children, and the hearts of the children to their fathers. Otherwise, I will come and strike the land with a curse.” | HINIRV 6 और वह माता पिता के मन को उनके पुत्रों की ओर, और पुत्रों के मन को उनके माता-पिता की ओर फेरेगा; ऐसा न हो कि मैं आकर पृथ्वी को सत्यानाश करूँ।” |
Questions about Malachi 4? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.