Matthew 16

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Then the Pharisees and Sadducees came and tested Jesus by asking Him to show them a sign from heaven.

HINIRV

1 और फरीसियों और सदूकियों ने यीशु के पास आकर उसे परखने के लिये उससे कहा, “हमें स्वर्ग का कोई चिन्ह दिखा।”

BSB

2 But He replied, “When evening comes, you say, ‘The weather will be fair, for the sky is red,’

HINIRV

2 उसने उनको उत्तर दिया, “साँझ को तुम कहते हो, कि मौसम अच्छा रहेगा, क्योंकि आकाश लाल है।

BSB

3 and in the morning, ‘Today it will be stormy, for the sky is red and overcast.’ You know how to interpret the appearance of the sky, but not the signs of the times.

HINIRV

3 और भोर को कहते हो, कि आज आँधी आएगी क्योंकि आकाश लाल और धुमला है; तुम आकाश का लक्षण देखकर भेद बता सकते हो, पर समय के चिन्हों का भेद क्यों नहीं बता सकते?

BSB

4 A wicked and adulterous generation demands a sign, but none will be given it except the sign of Jonah.” Then He left them and went away.

HINIRV

4 इस युग के बुरे और व्यभिचारी लोग चिन्ह ढूँढ़ते हैं पर योना के चिन्ह को छोड़ कोई और चिन्ह उन्हें न दिया जाएगा।” और वह उन्हें छोड़कर चला गया।

BSB

5 When they crossed to the other side, the disciples forgot to take bread.

HINIRV

5 और चेले झील के उस पार जाते समय रोटी लेना भूल गए थे।

BSB

6 “Watch out!” Jesus told them. “Beware of the leaven of the Pharisees and Sadducees.”

HINIRV

6 यीशु ने उनसे कहा, “देखो, फरीसियों और सदूकियों के ख़मीर से सावधान रहना।”

BSB

7 They discussed this among themselves and concluded, “It is because we did not bring any bread.”

HINIRV

7 वे आपस में विचार करने लगे, “हम तो रोटी नहीं लाए। इसलिए वह ऐसा कहता है।”

BSB

8 Aware of their conversation, Jesus said, “You of little faith, why are you debating among yourselves about having no bread?

HINIRV

8 यह जानकर, यीशु ने उनसे कहा, “हे अल्पविश्वासियों, तुम आपस में क्यों विचार करते हो कि हमारे पास रोटी नहीं?

BSB

9 Do you still not understand? Do you not remember the five loaves for the five thousand, and how many basketfuls you gathered?

HINIRV

9 क्या तुम अब तक नहीं समझे? और उन पाँच हजार की पाँच रोटी स्मरण नहीं करते, और न यह कि कितनी टोकरियाँ उठाई थीं?

BSB

10 Or the seven loaves for the four thousand, and how many basketfuls you gathered?

HINIRV

10 और न उन चार हजार की सात रोटियाँ, और न यह कि कितने टोकरे उठाए गए थे?

BSB

11 How do you not understand that I was not telling you about bread? But beware of the leaven of the Pharisees and Sadducees.”

HINIRV

11 तुम क्यों नहीं समझते कि मैंने तुम से रोटियों के विषय में नहीं कहा? परन्तु फरीसियों और सदूकियों के ख़मीर से सावधान रहना।”

BSB

12 Then they understood that He was not telling them to beware of the leaven used in bread, but of the teaching of the Pharisees and Sadducees.

HINIRV

12 तब उनको समझ में आया, कि उसने रोटी के ख़मीर से नहीं, पर फरीसियों और सदूकियों की शिक्षा से सावधान रहने को कहा था।

BSB

13 When Jesus came to the region of Caesarea Philippi, He questioned His disciples: “Who do people say the Son of Man is?”

HINIRV

13 यीशु कैसरिया फिलिप्पी के प्रदेश में आकर अपने चेलों से पूछने लगा, “लोग मनुष्य के पुत्र को क्या कहते हैं?”

BSB

14 They replied, “Some say John the Baptist; others say Elijah; and still others, Jeremiah or one of the prophets.”

HINIRV

14 उन्होंने कहा, “कुछ तो यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाला कहते हैं और कुछ एलिय्याह, और कुछ यिर्मयाह या भविष्यद्वक्ताओं में से कोई एक कहते हैं।”

BSB

15 “But what about you?” Jesus asked. “Who do you say I am?”

HINIRV

15 उसने उनसे कहा, “परन्तु तुम मुझे क्या कहते हो?”

BSB

16 Simon Peter answered, “You are the Christ, the Son of the living God.”

HINIRV

16 शमौन पतरस ने उत्तर दिया, “तू जीविते परमेश्वर का पुत्र मसीह है।”

BSB

17 Jesus replied, “Blessed are you, Simon son of Jonah! For this was not revealed to you by flesh and blood, but by My Father in heaven.

HINIRV

17 यीशु ने उसको उत्तर दिया, “हे शमौन, योना के पुत्र, तू धन्य है; क्योंकि माँस और लहू ने नहीं, परन्तु मेरे पिता ने जो स्वर्ग में है, यह बात तुझ पर प्रगट की है।

BSB

18 And I tell you that you are Peter, and on this rock I will build My church, and the gates of Hades will not prevail against it.

HINIRV

18 और मैं भी तुझ से कहता हूँ, कि तू पतरस है, और मैं इस पत्थर पर अपनी कलीसिया बनाऊँगा, और अधोलोक के फाटक उस पर प्रबल न होंगे।

BSB

19 I will give you the keys of the kingdom of heaven. Whatever you bind on earth will be bound in heaven, and whatever you loose on earth will be loosed in heaven.”

HINIRV

19 मैं तुझे स्वर्ग के राज्य की कुँजियाँ दूँगा: और जो कुछ तू पृथ्वी पर बाँधेगा, वह स्वर्ग में बँधेगा; और जो कुछ तू पृथ्वी पर खोलेगा, वह स्वर्ग में खुलेगा।”

BSB

20 Then He admonished the disciples not to tell anyone that He was the Christ.

HINIRV

20 तब उसने चेलों को चेतावनी दी, “किसी से न कहना! कि मैं मसीह हूँ।”

BSB

21 From that time on Jesus began to show His disciples that He must go to Jerusalem and suffer many things at the hands of the elders, chief priests, and scribes, and that He must be killed and on the third day be raised to life.

HINIRV

21 उस समय से यीशु अपने चेलों को बताने लगा, “मुझे अवश्य है, कि यरूशलेम को जाऊँ, और प्राचीनों और प्रधान याजकों और शास्त्रियों के हाथ से बहुत दुःख उठाऊँ; और मार डाला जाऊँ; और तीसरे दिन जी उठूँ।”

BSB

22 Peter took Him aside and began to rebuke Him. “Far be it from You, Lord!” he said. “This shall never happen to You!”

HINIRV

22 इस पर पतरस उसे अलग ले जाकर डाँटने लगा, “हे प्रभु, परमेश्वर न करे! तुझ पर ऐसा कभी न होगा।”

BSB

23 But Jesus turned and said to Peter, “Get behind Me, Satan! You are a stumbling block to Me. For you do not have in mind the things of God, but the things of men.”

HINIRV

23 उसने फिरकर पतरस से कहा, “हे शैतान, मेरे सामने से दूर हो! तू मेरे लिये ठोकर का कारण है; क्योंकि तू परमेश्वर की बातें नहीं, पर मनुष्यों की बातों पर मन लगाता है।”

BSB

24 Then Jesus told His disciples, “If anyone wants to come after Me, he must deny himself and take up his cross and follow Me.

HINIRV

24 तब यीशु ने अपने चेलों से कहा, “यदि कोई मेरे पीछे आना चाहे, तो अपने आपका इन्कार करे और अपना क्रूस उठाए, और मेरे पीछे हो ले।

BSB

25 For whoever wants to save his life will lose it, but whoever loses his life for My sake will find it.

HINIRV

25 क्योंकि जो कोई अपना प्राण बचाना चाहे, वह उसे खोएगा; और जो कोई मेरे लिये अपना प्राण खोएगा, वह उसे पाएगा।

BSB

26 What will it profit a man if he gains the whole world, yet forfeits his soul? Or what can a man give in exchange for his soul?

HINIRV

26 यदि मनुष्य सारे जगत को प्राप्त करे, और अपने प्राण की हानि उठाए, तो उसे क्या लाभ होगा? या मनुष्य अपने प्राण के बदले में क्या देगा?

BSB

27 For the Son of Man will come in His Father’s glory with His angels, and then He will repay each one according to what he has done.

HINIRV

27 मनुष्य का पुत्र अपने स्वर्गदूतों के साथ अपने पिता की महिमा में आएगा, और उस समय ‘वह हर एक को उसके कामों के अनुसार प्रतिफल देगा।’

BSB

28 Truly I tell you, some who are standing here will not taste death before they see the Son of Man coming in His kingdom.”

HINIRV

28 मैं तुम से सच कहता हूँ, कि जो यहाँ खड़े हैं, उनमें से कितने ऐसे हैं, कि जब तक मनुष्य के पुत्र को उसके राज्य में आते हुए न देख लेंगे, तब तक मृत्यु का स्वाद कभी न चखेंगे।”

Questions about Matthew 16? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.