Matthew 15

Berean Standard Bible tier 2Indian Revised Version (Hindi) tier 3
BSB

1 Then some Pharisees and scribes came to Jesus from Jerusalem and asked,

HINIRV

1 तब यरूशलेम से कुछ फरीसी और शास्त्री यीशु के पास आकर कहने लगे,

BSB

2 “Why do Your disciples break the tradition of the elders? They do not wash their hands before they eat.”

HINIRV

2 “तेरे चेले प्राचीनों की परम्पराओं को क्यों टालते हैं, कि बिना हाथ धोए रोटी खाते हैं?”

BSB

3 Jesus replied, “And why do you break the command of God for the sake of your tradition?

HINIRV

3 उसने उनको उत्तर दिया, “तुम भी अपनी परम्पराओं के कारण क्यों परमेश्वर की आज्ञा टालते हो?

BSB

4 For God said, ‘Honor your father and mother’ and ‘Anyone who curses his father or mother must be put to death.’

HINIRV

4 क्योंकि परमेश्वर ने कहा, ‘अपने पिता और अपनी माता का आदर करना’, और ‘जो कोई पिता या माता को बुरा कहे, वह मार डाला जाए।’

BSB

5 But you say that if anyone says to his father or mother, ‘Whatever you would have received from me is a gift devoted to God,’

HINIRV

5 पर तुम कहते हो, कि यदि कोई अपने पिता या माता से कहे, ‘जो कुछ तुझे मुझसे लाभ पहुँच सकता था, वह परमेश्वर को भेंट चढ़ाया जा चुका’

BSB

6 he need not honor his father or mother with it. Thus you nullify the word of God for the sake of your tradition.

HINIRV

6 तो वह अपने पिता का आदर न करे, इस प्रकार तुम ने अपनी परम्परा के कारण परमेश्वर का वचन टाल दिया।

BSB

7 You hypocrites! Isaiah prophesied correctly about you:

HINIRV

7 हे कपटियों, यशायाह ने तुम्हारे विषय में यह भविष्यद्वाणी ठीक ही की है:

BSB

8 ‘These people honor Me with their lips, but their hearts are far from Me.

HINIRV

8 ‘ये लोग होठों से तो मेरा आदर करते हैं, पर उनका मन मुझसे दूर रहता है।

BSB

9 They worship Me in vain; they teach as doctrine the precepts of men.’”

HINIRV

9 और ये व्यर्थ मेरी उपासना करते हैं, क्योंकि मनुष्य की विधियों को धर्मोपदेश करके सिखाते हैं।’”

BSB

10 Jesus called the crowd to Him and said, “Listen and understand.

HINIRV

10 और उसने लोगों को अपने पास बुलाकर उनसे कहा, “सुनो, और समझो।

BSB

11 A man is not defiled by what enters his mouth, but by what comes out of it.”

HINIRV

11 जो मुँह में जाता है, वह मनुष्य को अशुद्ध नहीं करता, पर जो मुँह से निकलता है, वही मनुष्य को अशुद्ध करता है।”

BSB

12 Then the disciples came to Him and said, “Are You aware that the Pharisees were offended when they heard this?”

HINIRV

12 तब चेलों ने आकर उससे कहा, “क्या तू जानता है कि फरीसियों ने यह वचन सुनकर ठोकर खाई?”

BSB

13 But Jesus replied, “Every plant that My heavenly Father has not planted will be pulled up by its roots.

HINIRV

13 उसने उत्तर दिया, “हर पौधा जो मेरे स्वर्गीय पिता ने नहीं लगाया, उखाड़ा जाएगा।

BSB

14 Disregard them! They are blind guides. If a blind man leads a blind man, both will fall into a pit.”

HINIRV

14 उनको जाने दो; वे अंधे मार्ग दिखानेवाले हैं और अंधा यदि अंधे को मार्ग दिखाए, तो दोनों गड्ढे में गिर पड़ेंगे।”

BSB

15 Peter said to Him, “Explain this parable to us.”

HINIRV

15 यह सुनकर पतरस ने उससे कहा, “यह दृष्टान्त हमें समझा दे।”

BSB

16 “Do you still not understand?” Jesus asked.

HINIRV

16 उसने कहा, “क्या तुम भी अब तक नासमझ हो?

BSB

17 “Do you not yet realize that whatever enters the mouth goes into the stomach and then is eliminated?

HINIRV

17 क्या तुम नहीं समझते, कि जो कुछ मुँह में जाता, वह पेट में पड़ता है, और शौच से निकल जाता है?

BSB

18 But the things that come out of the mouth come from the heart, and these things defile a man.

HINIRV

18 पर जो कुछ मुँह से निकलता है, वह मन से निकलता है, और वही मनुष्य को अशुद्ध करता है।

BSB

19 For out of the heart come evil thoughts, murder, adultery, sexual immorality, theft, false testimony, and slander.

HINIRV

19 क्योंकि बुरे विचार, हत्या, परस्त्रीगमन, व्यभिचार, चोरी, झूठी गवाही और निन्दा मन ही से निकलती है।

BSB

20 These are what defile a man, but eating with unwashed hands does not defile him.”

HINIRV

20 यही हैं जो मनुष्य को अशुद्ध करती हैं, परन्तु हाथ बिना धोए भोजन करना मनुष्य को अशुद्ध नहीं करता।”

BSB

21 Leaving that place, Jesus withdrew to the district of Tyre and Sidon.

HINIRV

21 यीशु वहाँ से निकलकर, सोर और सीदोन के देशों की ओर चला गया।

BSB

22 And a Canaanite woman from that region came to Him, crying out, “Lord, Son of David, have mercy on me! My daughter is miserably possessed by a demon.”

HINIRV

22 और देखो, उस प्रदेश से एक कनानी स्त्री निकली, और चिल्लाकर कहने लगी, “हे प्रभु! दाऊद की सन्तान, मुझ पर दया कर, मेरी बेटी को दुष्टात्मा बहुत सता रहा है।”

BSB

23 But Jesus did not answer a word. So His disciples came and urged Him, “Send her away, for she keeps crying out after us.”

HINIRV

23 पर उसने उसे कुछ उत्तर न दिया, और उसके चेलों ने आकर उससे विनती करके कहा, “इसे विदा कर; क्योंकि वह हमारे पीछे चिल्लाती आती है।”

BSB

24 He answered, “I was sent only to the lost sheep of the house of Israel.”

HINIRV

24 उसने उत्तर दिया, “इस्राएल के घराने की खोई हुई भेड़ों को छोड़ मैं किसी के पास नहीं भेजा गया।”

BSB

25 The woman came and knelt before Him. “Lord, help me!” she said.

HINIRV

25 पर वह आई, और उसे प्रणाम करके कहने लगी, “हे प्रभु, मेरी सहायता कर।”

BSB

26 But Jesus replied, “It is not right to take the children’s bread and toss it to the dogs.”

HINIRV

26 उसने उत्तर दिया, “बच्चों की रोटी लेकर कुत्तों के आगे डालना अच्छा नहीं।”

BSB

27 “Yes, Lord,” she said, “even the dogs eat the crumbs that fall from their master’s table.”

HINIRV

27 उसने कहा, “सत्य है प्रभु, पर कुत्ते भी वह चूर चार खाते हैं, जो उनके स्वामियों की मेज से गिरते हैं।”

BSB

28 “O woman,” Jesus answered, “your faith is great! Let it be done for you as you desire.” And her daughter was healed from that very hour.

HINIRV

28 इस पर यीशु ने उसको उत्तर देकर कहा, “हे स्त्री, तेरा विश्वास बड़ा है; जैसा तू चाहती है, तेरे लिये वैसा ही हो” और उसकी बेटी उसी समय चंगी हो गई।

BSB

29 Moving on from there, Jesus went along the Sea of Galilee. Then He went up on a mountain and sat down.

HINIRV

29 यीशु वहाँ से चलकर, गलील की झील के पास आया, और पहाड़ पर चढ़कर वहाँ बैठ गया।

BSB

30 Large crowds came to Him, bringing the lame, the blind, the crippled, the mute, and many others, and laid them at His feet, and He healed them.

HINIRV

30 और भीड़ पर भीड़ उसके पास आई, वे अपने साथ लँगड़ों, अंधों, गूँगों, टुण्डों, और बहुतों को लेकर उसके पास आए; और उन्हें उसके पाँवों पर डाल दिया, और उसने उन्हें चंगा किया।

BSB

31 The crowd was amazed when they saw the mute speaking, the crippled restored, the lame walking, and the blind seeing. And they glorified the God of Israel.

HINIRV

31 अतः जब लोगों ने देखा, कि गूँगे बोलते और टुण्डे चंगे होते और लँगड़े चलते और अंधे देखते हैं, तो अचम्भा करके इस्राएल के परमेश्वर की बड़ाई की।

BSB

32 Then Jesus called His disciples to Him and said, “I have compassion for this crowd, because they have already been with Me three days and have nothing to eat. I do not want to send them away hungry, or they may faint along the way.”

HINIRV

32 यीशु ने अपने चेलों को बुलाकर कहा, “मुझे इस भीड़ पर तरस आता है; क्योंकि वे तीन दिन से मेरे साथ हैं और उनके पास कुछ खाने को नहीं; और मैं उन्हें भूखा विदा करना नहीं चाहता; कहीं ऐसा न हो कि मार्ग में थककर गिर जाएँ।”

BSB

33 The disciples replied, “Where in this desolate place could we find enough bread to feed such a large crowd?”

HINIRV

33 चेलों ने उससे कहा, “हमें इस निर्जन स्थान में कहाँ से इतनी रोटी मिलेगी कि हम इतनी बड़ी भीड़ को तृप्त करें?”

BSB

34 “How many loaves do you have?” Jesus asked. “Seven,” they replied, “and a few small fish.”

HINIRV

34 यीशु ने उनसे पूछा, “तुम्हारे पास कितनी रोटियाँ हैं?” उन्होंने कहा, “सात और थोड़ी सी छोटी मछलियाँ।”

BSB

35 And He instructed the crowd to sit down on the ground.

HINIRV

35 तब उसने लोगों को भूमि पर बैठने की आज्ञा दी।

BSB

36 Taking the seven loaves and the fish, He gave thanks and broke them. Then He gave them to the disciples, and the disciples gave them to the people.

HINIRV

36 और उन सात रोटियों और मछलियों को ले धन्यवाद करके तोड़ा और अपने चेलों को देता गया, और चेले लोगों को।

BSB

37 They all ate and were satisfied, and the disciples picked up seven basketfuls of broken pieces that were left over.

HINIRV

37 इस प्रकार सब खाकर तृप्त हो गए और बचे हुए टुकड़ों से भरे हुए सात टोकरे उठाए।

BSB

38 A total of four thousand men were fed, besides women and children.

HINIRV

38 और खानेवाले स्त्रियों और बालकों को छोड़ चार हजार पुरुष थे।

BSB

39 After Jesus had dismissed the crowds, He got into the boat and went to the region of Magadan.

HINIRV

39 तब वह भीड़ को विदा करके नाव पर चढ़ गया, और मगदन क्षेत्र में आया।

Questions about Matthew 15? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.