Matthew 15

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 Then some Pharisees and scribes came to Jesus from Jerusalem and asked,

HINCV

1 तब येरूशलेम से कुछ फ़रीसी और शास्त्री येशु के पास आकर कहने लगे,

BSB

2 “Why do Your disciples break the tradition of the elders? They do not wash their hands before they eat.”

HINCV

2 “आपके शिष्य पूर्वजों की परंपराओं का उल्लंघन क्यों करते हैं? वे भोजन के पहले हाथ नहीं धोया करते.”

BSB

3 Jesus replied, “And why do you break the command of God for the sake of your tradition?

HINCV

3 येशु ने उन्हें उत्तर दिया, “अपनी परंपराओं की पूर्ति में आप स्वयं परमेश्वर के आदेशों को क्यों तोड़ते हैं?

BSB

4 For God said, ‘Honor your father and mother’ and ‘Anyone who curses his father or mother must be put to death.’

HINCV

4 परमेश्वर की आज्ञा है, ‘अपने माता-पिता का सम्मान करो’ और वह, जो माता या पिता के प्रति बुरे शब्द बोले, उसे मृत्यु दंड दिया जाए.

BSB

5 But you say that if anyone says to his father or mother, ‘Whatever you would have received from me is a gift devoted to God,’

HINCV

5 किंतु तुम कहते हो, ‘जो कोई अपने माता-पिता से कहता है, “आपको मुझसे जो कुछ प्राप्‍त होना था, वह सब अब परमेश्वर को भेंट किया जा चुका है,”

BSB

6 he need not honor his father or mother with it. Thus you nullify the word of God for the sake of your tradition.

HINCV

6 उसे माता-पिता का सम्मान करना आवश्यक नहीं.’ ऐसा करने के द्वारा अपनी ही परंपराओं को पूरा करने की फिराक में तुम परमेश्वर की आज्ञा को तोड़ते हो.

BSB

7 You hypocrites! Isaiah prophesied correctly about you:

HINCV

7 अरे पाखंडियों! भविष्यवक्ता यशायाह की यह भविष्यवाणी तुम्हारे विषय में ठीक ही है:

BSB

8 ‘These people honor Me with their lips, but their hearts are far from Me.

HINCV

8 “ये लोग मात्र अपने होंठों से मेरा सम्मान करते हैं, किंतु उनके हृदय मुझसे बहुत दूर हैं.

BSB

9 They worship Me in vain; they teach as doctrine the precepts of men.’”

HINCV

9 व्यर्थ में वे मेरी वंदना करते हैं. उनकी शिक्षा सिर्फ मनुष्यों द्वारा बनाए हुए नियम हैं.”

BSB

10 Jesus called the crowd to Him and said, “Listen and understand.

HINCV

10 तब येशु ने भीड़ को अपने पास बुलाकर उनसे कहा, “सुनो और समझो:

BSB

11 A man is not defiled by what enters his mouth, but by what comes out of it.”

HINCV

11 वह, जो मनुष्य के मुख में प्रवेश करता है, मनुष्य को अशुद्ध नहीं करता, परंतु उसे अशुद्ध वह करता है, जो उसके मुख से निकलता है.”

BSB

12 Then the disciples came to Him and said, “Are You aware that the Pharisees were offended when they heard this?”

HINCV

12 तब येशु के शिष्यों ने उनके पास आ उनसे प्रश्न किया, “क्या आप जानते हैं कि आपके इस वचन से फ़रीसी अपमानित हो रहे हैं?”

BSB

13 But Jesus replied, “Every plant that My heavenly Father has not planted will be pulled up by its roots.

HINCV

13 येशु ने उनसे उत्तर में कहा, “ऐसा हर एक पौधा, जिसे मेरे पिता ने नहीं रोपा है, उखाड़ दिया जाएगा.

BSB

14 Disregard them! They are blind guides. If a blind man leads a blind man, both will fall into a pit.”

HINCV

14 उनसे दूर ही रहो. वे तो अंधे मार्गदर्शक हैं. यदि अंधा ही अंधे का मार्गदर्शन करेगा, तो दोनों ही गड्ढे में गिरेंगे!”

BSB

15 Peter said to Him, “Explain this parable to us.”

HINCV

15 पेतरॉस ने येशु से विनती की, “प्रभु हमें इसका अर्थ समझाइए.”

BSB

16 “Do you still not understand?” Jesus asked.

HINCV

16 येशु ने कहा, “क्या तुम अब तक समझ नहीं पाए?

BSB

17 “Do you not yet realize that whatever enters the mouth goes into the stomach and then is eliminated?

HINCV

17 क्या तुम्हें यह समझ नहीं आया कि जो कुछ मुख में प्रवेश करता है, वह पेट में जाकर शरीर से बाहर निकल जाता है?

BSB

18 But the things that come out of the mouth come from the heart, and these things defile a man.

HINCV

18 किंतु जो कुछ मुख से निकलता है, उसका स्रोत होता है मनुष्य का हृदय. वही सब है जो मनुष्य को अशुद्ध करता है,

BSB

19 For out of the heart come evil thoughts, murder, adultery, sexual immorality, theft, false testimony, and slander.

HINCV

19 क्योंकि हृदय से ही बुरे विचार, हत्या, व्यभिचार, वेश्यागामी, चोरियां, झूठी गवाही तथा निंदा उपजा करती हैं.

BSB

20 These are what defile a man, but eating with unwashed hands does not defile him.”

HINCV

20 ये ही मनुष्य को अशुद्ध करती हैं, किंतु हाथ धोए बिना भोजन करने से कोई व्यक्ति अशुद्ध नहीं होता.”

BSB

21 Leaving that place, Jesus withdrew to the district of Tyre and Sidon.

HINCV

21 तब येशु वहां से निकलकर सोर और सीदोन प्रदेश में एकांतवास करने लगे.

BSB

22 And a Canaanite woman from that region came to Him, crying out, “Lord, Son of David, have mercy on me! My daughter is miserably possessed by a demon.”

HINCV

22 वहां एक कनानवासी स्त्री आई और पुकार-पुकारकर कहने लगी, “प्रभु! मुझ पर दया कीजिए. दावीद की संतान! मेरी पुत्री में एक क्रूर दुष्टात्मा समाया हुआ है और वह बहुत पीड़ित है.”

BSB

23 But Jesus did not answer a word. So His disciples came and urged Him, “Send her away, for she keeps crying out after us.”

HINCV

23 किंतु येशु ने उसकी ओर लेश मात्र भी ध्यान नहीं दिया. शिष्य आकर उनसे विनती करने लगे, “प्रभु! उसे विदा कर दीजिए. वह चिल्लाती हुई हमारे पीछे लगी है.”

BSB

24 He answered, “I was sent only to the lost sheep of the house of Israel.”

HINCV

24 येशु ने उत्तर दिया, “मुझे मात्र इस्राएल वंश के खोई हुई भेड़ों के पास ही भेजा गया है.”

BSB

25 The woman came and knelt before Him. “Lord, help me!” she said.

HINCV

25 किंतु उस स्त्री ने येशु के पास आ झुकते हुए उनसे विनती की, “प्रभु! मेरी सहायता कीजिए!”

BSB

26 But Jesus replied, “It is not right to take the children’s bread and toss it to the dogs.”

HINCV

26 येशु ने उसे उत्तर दिया, “बालकों को परोसा भोजन उनसे लेकर कुत्तों को देना सही नहीं!”

BSB

27 “Yes, Lord,” she said, “even the dogs eat the crumbs that fall from their master’s table.”

HINCV

27 उस स्त्री ने उत्तर दिया, “सच है, प्रभु, किंतु यह भी तो सच है कि स्वामी की मेज़ से गिर जाते टुकड़ों से कुत्ते अपना पेट भर लेते हैं.”

BSB

28 “O woman,” Jesus answered, “your faith is great! Let it be done for you as you desire.” And her daughter was healed from that very hour.

HINCV

28 येशु कह उठे, “सराहनीय है तुम्हारा विश्वास! वैसा ही हो, जैसा तुम चाहती हो.” उसी क्षण उसकी पुत्री स्वस्थ हो गई.

BSB

29 Moving on from there, Jesus went along the Sea of Galilee. Then He went up on a mountain and sat down.

HINCV

29 वहां से येशु गलील झील के तट से होते हुए पर्वत पर चले गए और वहां बैठ गए.

BSB

30 Large crowds came to Him, bringing the lame, the blind, the crippled, the mute, and many others, and laid them at His feet, and He healed them.

HINCV

30 एक बड़ी भीड़ उनके पास आ गयी. जिनमें लंगड़े, अपंग, अंधे, गूंगे और अन्य रोगी थे. लोगों ने इन्हें येशु के चरणों में लिटा दिया और येशु ने उन्हें स्वस्थ कर दिया.

BSB

31 The crowd was amazed when they saw the mute speaking, the crippled restored, the lame walking, and the blind seeing. And they glorified the God of Israel.

HINCV

31 गूंगों को बोलते, अपंगों को स्वस्थ होते, लंगड़ों को चलते तथा अंधों को देखते देख भीड़ चकित हो इस्राएल के परमेश्वर का गुणगान करने लगी.

BSB

32 Then Jesus called His disciples to Him and said, “I have compassion for this crowd, because they have already been with Me three days and have nothing to eat. I do not want to send them away hungry, or they may faint along the way.”

HINCV

32 येशु ने अपने शिष्यों को अपने पास बुलाकर कहा, “मुझे इन लोगों से सहानुभूति है क्योंकि ये मेरे साथ तीन दिन से हैं और इनके पास अब खाने को कुछ नहीं है. मैं इन्हें भूखा ही विदा करना नहीं चाहता—कहीं ये मार्ग में ही मूर्च्छित न हो जाएं.”

BSB

33 The disciples replied, “Where in this desolate place could we find enough bread to feed such a large crowd?”

HINCV

33 शिष्यों ने कहा, “इस निर्जन स्थान में इस बड़ी भीड़ की तृप्‍ति के लिए भोजन का प्रबंध कैसे होगा?”

BSB

34 “How many loaves do you have?” Jesus asked. “Seven,” they replied, “and a few small fish.”

HINCV

34 येशु ने उनसे प्रश्न किया, “कितनी रोटियां हैं तुम्हारे पास?” “सात, और कुछ छोटी मछलियां,” उन्होंने उत्तर दिया.

BSB

35 And He instructed the crowd to sit down on the ground.

HINCV

35 येशु ने भीड़ को भूमि पर बैठ जाने का निर्देश दिया

BSB

36 Taking the seven loaves and the fish, He gave thanks and broke them. Then He gave them to the disciples, and the disciples gave them to the people.

HINCV

36 और स्वयं उन्होंने सातों रोटियां और मछलियां लेकर उनके लिए परमेश्वर के प्रति आभार प्रकट करने के बाद उन्हें तोड़ा और शिष्यों को देते गए तथा शिष्य भीड़ को.

BSB

37 They all ate and were satisfied, and the disciples picked up seven basketfuls of broken pieces that were left over.

HINCV

37 सभी ने खाया और तृप्‍त हुए और शिष्यों ने तोड़ी गई रोटियों के शेष टुकड़ों को इकट्ठा कर सात बड़े टोकरे भर लिए.

BSB

38 A total of four thousand men were fed, besides women and children.

HINCV

38 वहां जितनों ने भोजन किया था उनमें स्त्रियों और बालकों के अतिरिक्त पुरुषों ही की संख्या कोई चार हज़ार थी.

BSB

39 After Jesus had dismissed the crowds, He got into the boat and went to the region of Magadan.

HINCV

39 भीड़ को विदा कर येशु नाव में सवार होकर मगादान क्षेत्र में आए.

Questions about Matthew 15? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.