Matthew 14

Berean Standard Bible tier 2Hindi Contemporary Version tier 3
BSB

1 At that time Herod the tetrarch heard the reports about Jesus

HINCV

1 उसी समय हेरोदेस ने, जो देश के एक चौथाई भाग का राजा था, येशु के विषय में सुना.

BSB

2 and said to his servants, “This is John the Baptist; he has risen from the dead! That is why miraculous powers are at work in him.”

HINCV

2 उसने अपने सेवकों से कहा, “यह बपतिस्मा देनेवाला योहन है—मरे हुओं में से जी उठा! यही कारण है कि आश्चर्यकर्म करने का सामर्थ्य इसमें मौजूद है.”

BSB

3 Now Herod had arrested John and bound him and put him in prison on account of Herodias, his brother Philip’s wife,

HINCV

3 उनकी हत्या का कारण थी हेरोदेस के भाई फ़िलिप्पॉस की पत्नी हेरोदिअस. हेरोदेस ने बपतिस्मा देनेवाले योहन को बंदी बनाकर कारागार में डाल दिया था

BSB

4 because John had been telling him, “It is not lawful for you to have her.”

HINCV

4 क्योंकि बपतिस्मा देनेवाले योहन उसे यह चेतावनी देते रहते थे, “तुम्हारा हेरोदिअस को अपने पास रखना उचित नहीं है.”

BSB

5 Although Herod wanted to kill John, he was afraid of the people, because they regarded John as a prophet.

HINCV

5 हेरोदेस योहन को समाप्‍त ही कर देना चाहता था किंतु उसे लोगों का भय था क्योंकि लोग उन्हें भविष्यवक्ता मानते थे.

BSB

6 On Herod’s birthday, however, the daughter of Herodias danced before them and pleased Herod

HINCV

6 हेरोदेस के जन्मदिवस समारोह के अवसर पर हेरोदिअस की पुत्री के नृत्य-प्रदर्शन से हेरोदेस इतना प्रसन्‍न हुआ कि

BSB

7 so much that he promised with an oath to give to her whatever she asked.

HINCV

7 उसने उस किशोरी से शपथ खाकर वचन दिया कि वह जो चाहे मांग सकती है.

BSB

8 Prompted by her mother, she said, “Give me here on a platter the head of John the Baptist.”

HINCV

8 अपनी माता के संकेत पर उसने कहा, “मुझे एक थाल में, यहीं, बपतिस्मा देनेवाले योहन का सिर चाहिए.”

BSB

9 The king was grieved, but because of his oaths and his guests, he ordered that her wish be granted

HINCV

9 यद्यपि इस पर हेरोदेस दुःखित अवश्य हुआ किंतु अपनी शपथ और उपस्थित अतिथियों के कारण उसने इसकी पूर्ति की आज्ञा दे दी.

BSB

10 and sent to have John beheaded in the prison.

HINCV

10 उसने किसी को कारागार में भेजकर योहन का सिर कटवा दिया,

BSB

11 John’s head was brought in on a platter and presented to the girl, who carried it to her mother.

HINCV

11 उसे एक थाल में लाकर उस किशोरी को दे दिया गया और उसने उसे ले जाकर अपनी माता को दे दिया.

BSB

12 Then John’s disciples came and took his body and buried it. And they went and informed Jesus.

HINCV

12 योहन के शिष्य आए, उनके शव को ले गए, उनका अंतिम संस्कार कर दिया तथा येशु को इसके विषय में सूचित किया.

BSB

13 When Jesus heard about John, He withdrew by boat privately to a solitary place. But the crowds found out about it and followed Him on foot from the towns.

HINCV

13 इस समाचार को सुन येशु नाव पर सवार होकर वहां से एकांत में चले गए. जब लोगों को यह मालूम हुआ, वे नगरों से निकलकर पैदल ही उनके पीछे चल दिए.

BSB

14 When He stepped ashore and saw a large crowd, He had compassion on them and healed their sick.

HINCV

14 तट पर पहुंचने पर येशु ने इस बड़ी भीड़ को देखा और उनका हृदय करुणा से भर गया. उन्होंने उनमें, जो रोगी थे उनको स्वस्थ किया.

BSB

15 When evening came, the disciples came to Him and said, “This is a desolate place, and the hour is already late. Dismiss the crowds so they can go to the villages and buy themselves some food.”

HINCV

15 संध्याकाल उनके शिष्य उनके पास आकर कहने लगे, “यह निर्जन स्थान है और दिन ढल रहा है इसलिये भीड़ को विदा कर दीजिए कि गांवों में जाकर लोग अपने लिए भोजन-व्यवस्था कर सकें.”

BSB

16 “They do not need to go away,” Jesus replied. “You give them something to eat.”

HINCV

16 किंतु येशु ने उनसे कहा, “उन्हें विदा करने की कोई ज़रूरत नहीं है—तुम उनके लिए भोजन की व्यवस्था करो!”

BSB

17 “We have here only five loaves of bread and two fish,” they answered.

HINCV

17 उन्होंने येशु को बताया कि यहां उनके पास सिर्फ़ पांच रोटियां और दो मछलियां हैं.

BSB

18 “Bring them here to Me,” Jesus said.

HINCV

18 येशु ने उन्हें आज्ञा दी, “उन्हें यहां मेरे पास ले आओ.”

BSB

19 And He directed the crowds to sit down on the grass. Taking the five loaves and the two fish and looking up to heaven, He spoke a blessing. Then He broke the loaves and gave them to the disciples, and the disciples gave them to the people.

HINCV

19 लोगों को घास पर बैठने की आज्ञा देते हुए येशु ने पांचों रोटियां और दो मछलियां अपने हाथों में लेकर स्वर्ग की ओर आंखें उठाकर भोजन के लिए धन्यवाद देने के बाद रोटियां तोड़-तोड़ कर शिष्यों को देना प्रारंभ किया और शिष्यों ने भीड़ को.

BSB

20 They all ate and were satisfied, and the disciples picked up twelve basketfuls of broken pieces that were left over.

HINCV

20 सभी ने भरपेट खाया. शेष रह गए टुकड़े इकट्ठा करने पर बारह टोकरे भर गए.

BSB

21 About five thousand men were fed, besides women and children.

HINCV

21 वहां जितनों ने भोजन किया था उनमें स्त्रियों और बालकों को छोड़कर पुरुषों की संख्या ही कोई पांच हज़ार थी.

BSB

22 Immediately Jesus made the disciples get into the boat and go on ahead of Him to the other side, while He dismissed the crowds.

HINCV

22 इसके बाद येशु ने शिष्यों को तुरंत ही नाव में सवार होने के लिए इस उद्देश्य से विवश किया कि शिष्य उनके पूर्व ही दूसरी ओर पहुंच जाएं, जबकि वह स्वयं भीड़ को विदा करने लगे.

BSB

23 After He had dismissed them, He went up on the mountain by Himself to pray. When evening came, He was there alone,

HINCV

23 भीड़ को विदा करने के बाद वह अकेले पर्वत पर चले गए कि वहां जाकर वह एकांत में प्रार्थना करें. यह रात का समय था और वह वहां अकेले थे.

BSB

24 but the boat was already far from land, buffeted by the waves because the wind was against it.

HINCV

24 विपरीत दिशा में हवा तथा लहरों के थपेड़े खाकर नाव तट से बहुत दूर निकल चुकी थी.

BSB

25 During the fourth watch of the night, Jesus went out to them, walking on the sea.

HINCV

25 रात के अंतिम प्रहर में येशु जल सतह पर चलते हुए उनकी ओर आए.

BSB

26 When the disciples saw Him walking on the sea, they were terrified. “It’s a ghost!” they said, and cried out in fear.

HINCV

26 उन्हें जल सतह पर चलते देख शिष्य घबराकर कहने लगे, “दुष्टात्मा है यह!” और वे भयभीत हो चिल्लाने लगे.

BSB

27 But Jesus spoke up at once: “Take courage! It is I. Do not be afraid.”

HINCV

27 इस पर येशु ने उनसे कहा, “डरो मत. साहस रखो! मैं हूं!”

BSB

28 “Lord, if it is You,” Peter replied, “command me to come to You on the water.”

HINCV

28 पेतरॉस ने उनसे कहा, “प्रभु! यदि आप ही हैं तो मुझे आज्ञा दीजिए कि मैं जल पर चलते हुए आपके पास आ जाऊं.”

BSB

29 “Come,” said Jesus. Then Peter got down out of the boat, walked on the water, and came toward Jesus.

HINCV

29 “आओ!” येशु ने आज्ञा दी. पेतरॉस नाव से उतरकर जल पर चलते हुए येशु की ओर बढ़ने लगे

BSB

30 But when he saw the strength of the wind, he was afraid and, beginning to sink, cried out, “Lord, save me!”

HINCV

30 किंतु जब उनका ध्यान हवा की गति की ओर गया तो वह भयभीत हो गए और जल में डूबने लगे. वह चिल्लाए, “प्रभु! मुझे बचाइए!”

BSB

31 Immediately Jesus reached out His hand and took hold of Peter. “You of little faith,” He said, “why did you doubt?”

HINCV

31 येशु ने तुरंत हाथ बढ़ाकर उन्हें थाम लिया और कहा, “अरे, अल्प विश्वासी! तुमने संदेह क्यों किया?”

BSB

32 And when they had climbed back into the boat, the wind died down.

HINCV

32 तब वे दोनों नाव में चढ़ गए और वायु थम गई.

BSB

33 Then those who were in the boat worshiped Him, saying, “Truly You are the Son of God!”

HINCV

33 नाव में सवार शिष्यों ने यह कहते हुए येशु की वंदना की, “सचमुच आप ही परमेश्वर-पुत्र हैं.”

BSB

34 When they had crossed over, they landed at Gennesaret.

HINCV

34 झील पार कर वे गन्‍नेसरत प्रदेश में आ गए.

BSB

35 And when the men of that place recognized Jesus, they sent word to all the surrounding region. People brought all the sick to Him

HINCV

35 वहां के निवासियों ने उन्हें पहचान लिया और आस-पास के स्थानों में संदेश भेज दिया. लोग बीमार व्यक्तियों को उनके पास लाने लगे.

BSB

36 and begged Him just to let them touch the fringe of His cloak. And all who touched Him were healed.

HINCV

36 वे येशु से विनती करने लगे, कि वह उन्हें मात्र अपने वस्त्र का छोर ही छू लेने दें. अनेकों ने उनका वस्त्र छुआ और स्वस्थ हो गए.

Questions about Matthew 14? Ask — answers come only from the text, with every claim marked.